सैलानियों के लिए बड़ी ख़बर, कोलार डेम के दो दरवाजे खुले

 

भोपाल। शनिवार रविवार के पहले शुक्रवार हुई बारिश ने बारिश का मजा लेने घूमने फिरने वालों के लिए फिर कोलार की तरफ रुख करने का सायरन बजा दिया।

राजधानी के अधिकांश हिस्से को पानी सप्लाई करने वाले कोलार डैम के दो गेट आज खोल दिए गए। कैचमेंट एरिया सीहोर जिले में लगातार तेज बारिश होने के चलते गेट खोलने पड़े। यह पहली बार है, जब कोलार डैम के गेट खोले गए हैं। रात को रह रह कर शहर के तमाम हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। इसके चलते कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई।

कोलार डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जलसंसाधन विभाग ने कोलार नदी और आसपास के गांव के लोगों को पहले से अलर्ट कर दिया है। डैम इंचार्ज हर्षा जैनवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक डैम में पानी का स्तर 1498.22 फीट था, जो एक ही घंटे में 1499.40 फीट तक पहुंच गया। इसके बाद भी पानी की आवक लगातार जारी रही।भारी बारिश के कारण जलस्तर मेंटेन करने के लिए डैम के गेट खोले गए हैं।

भोपाल में शुक्रवार सुबह से मौसम खुला था। दिनभर धूप खिली रही। शाम को मौसम बदला और बादल छा गए। रात करीब साढ़े 8 बजे गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। कई कॉलोनियों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

गोवंशी से भरे वाहन सहित दो आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

Two accused arrested along with a vehicle full of cattle, one absconding

 

खरगोन, भगवानपुरा। भगवानपुरा थाना क्षेत्र के सिरवेल पुलिस चौकी के कर्मीयों ने अवैध गोवंश के परिवहन कर रहे आरोपितों सहित वाहन को पकड़ा है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इनसे छह जर्सी गाय बरामद की गई।

रात्रि चेकिंग के दौरान पकड़ा गया
चौकी प्रभारी दीवानसिंह नरगावे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार गुरुवार की रात के दरमियानी वाहन क्रमांक एमपी 09 झेडआइ 8575 को रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस चौकी के सामने से पकड़ा जिसमें छह जर्सी गाय बूचड़खाने ले जाई जा रही थी।

दो आरोपित मौके पर पकड़े गए
चौकी प्रभारी दीवानसिंह नरगावे ने बताया कि दो आरोप‍ित मौके पर पकड़े गए हैं। इनमें पवन वर्मा जबरन कालोनी इंदौर, महेश यादव मूसाखेड़ी इंदौर शामिल है। वहीं एक अन्य आरोपी मौका देखकर भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के रिकार्ड इंदौर के संबंधित थानों से मंगाए जा रहे हैं। फिलहाल पशु अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।

खाद्य तेलों में टिकाव, अरहर दाल सस्ती

Durability in edible oils, arhar dal cheap

दिल्ली 21 जुलाई| विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा वहीं अरहर दाल सस्ती हो गई। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अगस्त का पाम ऑयल वायदा 18 रिंगिट फिसलकर 3974 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, अगस्त का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.45 सेंट की तेजी के साथ 62.87 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

बंगलादेश में डेंगू से मरने वालों की संख्या 155 हुई बंगलादेश में डेंगू से मरने वालों की संख्या 155 हुई

Dengue death toll in Bangladesh rises to 155 Dengue death toll in Bangladesh rises to 155

ढाका, 21 जुलाई| बंगलादेश में डेंगू बुखार से नौ और लोगों की मौतों की पुष्टि के साथ ही मृतकों की संख्या 155 हो गई है। बंगलादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीएफएचएस) ने यह जानकारी दी है। उसने बताया कि मृतकों के इन आंकड़े में जुलाई में 108 और जून में 34 मौतें शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत डीजीएचएस द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार कि जुलाई में पहले 20 दिनों के दौरान पिछले महीने 5,956 लोगों के मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित होने के बाद डेंगू के 19,569 और मामले दर्ज किए गए। आंकड़ों में बताया गया है कि स्थानीय समयानुसार गुरुवार सुबह 8:00 बजे तक 24 घंटों में ढाका में 845 मामले सहित डेंगू के कुल 1,755 नए मामले सामने आए। इस वर्ष की शुरुआत से अब तक सामने आये डेंगू बुखार के मामलों की कुल संख्या 27,547 तक पहुंच गई है। बंगलादेश के के स्वास्थ्य अधिकारी ने बीमारी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया हुआ है।

सावन चतुर्थी व्रत का है खास महत्व, गणपति पूजन से मिलेगा विशेष फल

Sawan Chaturthi fast has special significance, Ganpati worship will give special results

 

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चतुर्थी और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने का विधान है। सावन महीने की विनायक चतुर्थी शुक्रवार, 21 जुलाई को मनाई जाएगी। श्रावण मास की पहली विनायक चतुर्थी काफी खास मानी जाती है। आइये जानते हैं इसका महत्व और पूजन विधि…

विनायक चतुर्थी: तिथि
सावन माह की पहली विनायक चतुर्थी 21 जुलाई को है। इस दिन सावन और अधिक मास के साथ रवि योग भी बन रहा है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 21 जुलाई को सुबह 06:58 बजे होगा और इसका समापन 22 जुलाई को सुबह 09:26 बजे होगा। पूजा का मुहूर्त 21 जुलाई को सुबह 11: 05 बजे से दोपहर 01:50 बजे तक है। इसके अलावा अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 02:10 बजे मिनट तक है। इस मुहूर्त में गणपति की पूजा से बहुत शुभ परिणाम मिलेंगे।

कैसे करें पूजन?
सावन चतुर्थी के दिन सुबह उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद लकड़ी की चौकी में लाल रंग का कपड़ा बिछाकर गणपति जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। फिर गणपति का पंचोपचार विधि से पूजन करें। गणपति को सिंदूर, कुमकुम, रोली, अक्षत, पान, दूर्वा और मोदक चढ़ाएं। इसके बाद गणेश चालीसा और गणेश चतुर्थी व्रत कथा का पाठ कर लें। आखिर में विधिवत आरती करें।

दीर्घकालिक आर्थिक साझीदारी स्थापित करेंगे भारत-श्रीलंका

India-Sri Lanka to establish long-term economic partnership

दिल्ली 21 जुलाई| भारत एवं श्रीलंका ने दीर्घकालिक आर्थिक साझीदारी के विज़न के आधार पर आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग समझौता (ईटीसीए) करने, समुद्री, हवाई, ऊर्जा और जनता के बीच कनेक्टिविटी मजबूत बनाने के साथ पर्यटन, ऊर्जा, व्यापार, उच्च शिक्षा और कौशल विकास में आपसी सहयोग को गति देने का आज फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के बीच यहां हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय शिखर बैठक में ये निर्णय हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में रहने वाले तमिल समुदाय के हितों को भी मजबूती से उठाया। दोनों नेताओं ने एकांत में भी बातचीत की और एक साथ दोपहर का भोजन ग्रहण किया। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा एवं अन्य अधिकारी शामिल थे। बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक लेनदेन के लिए यूपीए की स्वीकार्यता, परस्पर व्यापार भारतीय रुपए में करने, भारत से श्रीलंका तक पेट्रोलियम पाइपलाइन बिछाने और यात्री नौका सेवा शुरू करने सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। भारत एवं श्रीलंका के बीच एक पुल बनाने की व्यवहार्यता का भी अध्ययन करने का फैसला लिया गया हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह पुल धनुष्कोटि से पौराणिक रामसेतु के मार्ग पर बनाने का प्रस्ताव या कहीं अन्य। पर्यटन में वृद्धि के लिए जागरूकता बढ़ाने और भारत के बौद्ध सर्किट एवं रामायण ट्रेल के साथ-साथ श्रीलंका में बौद्ध, हिंदू और अन्य धार्मिक पूजा के प्राचीन स्थानों को लोकप्रिय बनाने की भी बात कही गयी है। बैठक के बाद जारी एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया गया।

बैठक के बाद विक्रमसिंघे शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और रात आठ बजे स्वदेश रवाना हो जाएंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति कल शाम यहां पहुंचे थे। शाम को विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने उनसे भेंट की थी। बाद में दोनों नेताओं ने प्रेस वक्तव्य दिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिन्घे और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में हार्दिक स्वागत किया और राष्ट्रपति विक्रमसिन्घे उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने पर भारत की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “पिछला एक वर्ष, श्रीलंका के लोगों के लिए चुनौतियों से भरा रहा है। एक निकटतम मित्र होने के नाते, हमेशा की तरह, हम इस संकट के काल में भी श्रीलंका के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। जिस साहस के साथ, इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया, उसके लिए मैं श्रीलंका के लोगों का ह्रदय से अभिनंदन करता हूँ।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे संबंध हमारी सभ्यताओं की तरह ही प्राचीन भी है और व्यापक भी हैं। भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और ‘सागर’ विज़न, दोनों में भी श्रीलंका का एक महत्वपूर्ण स्थान है। आज हमने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। हमारा मानना है कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित और विकास एक दूसरे से जुड़ें हैं। और इसलिए, यह आवश्यक है कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा और संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर काम करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमने श्रीलंका के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के आधार पर हमारी आर्थिक साझीदारी के लिए एक दृष्टि पत्र अपनाया है। यह दोनों देशों के लोगों के बीच समुद्री, हवाई, ऊर्जा और जनता के बीच कनेक्टिविटी को मजबूती देने के साथ साथ पर्यटन, विद्युत, व्यापार, उच्च शिक्षा और कौशल विकास में आपसी सहयोग को गति देने का विज़न है। हमने तय किया है कि आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग समझौता (ईटीसीए) पर शीघ्र ही बातचीत शुरू की जाएगी। इससे दोनों देशों के लिए व्यापार और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाएं खुलेंगी। हम भारत और श्रीलंका के बीच व्यापार और लोगों का आवागमन बढ़ाने के लिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर सहमत हैं। तमिलनाडु के नागपट्टनम और श्रीलंका के कांकेसंतुरई के बीच यात्री नौका सेवा शुरू करने का निर्णय भी लिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने तय किया है, कि दोनों देशों के बीच विद्युत ग्रिड्स को जोड़ने के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच, पेट्रोलियम पाइपलाइन के लिए व्यवहार्यता अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा, एक पुल बनाने की व्यवहार्यता को भी जांचने का निर्णय लिया गया। आज श्रीलंका में यूपीआई को लांच करने के लिए हुए समझौते से फिनटेक कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। श्री मोदी ने कहा कि आज हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। हम सहमत हैं, कि हमें इस मामले में एक मानवीय रुख के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमने श्रीलंका में पुनर्निर्माण एवं मेलमिलाप पर भी बात की। राष्ट्रपति विक्रमसिन्घे ने अपने समावेशी दृष्टिकोण के बारे में मुझे बताया। हम आशा करते हैं कि श्रीलंका सरकार तमिलों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। समानता, न्याय और शांति के लिए पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। 13वें संशोधन का क्रियान्वयन और प्रांतीय परिषद चुनाव कराने की अपनी प्रतिबद्धता को पूर्ण करेगी और श्रीलंका के तमिल समुदाय के लिए सम्मान और गरिमा की जिंदगी सुनिश्चित करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह वर्ष हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए विशेष महत्त्व रखता है। हम अपने कूटनीतिक संबंधों की पचहत्तरवीं वर्षगांठ मना रहें हैं। साथ ही, भारतीय मूल का तमिल समुदाय, श्रीलंका में अपने आगमन के 200 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर, श्रीलंका के भारतीय मूल के तमिल नागरिकों के लिए 75 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न परियोजनाएं कार्यान्वित की जाएंगी। इसके साथ-साथ, भारत श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र में भी विकास कार्यक्रमों में योगदान देगा। श्री मोदी ने कहा, “एक स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध श्रीलंका न केवल भारत के हित में है, बल्कि पूरे हिन्द महासागर क्षेत्र के हित में है। मैं एक बार फिर आश्वासन देता हूँ, कि श्रीलंका के लोगों की इस संघर्ष की घड़ी में भारत के लोग उनके साथ हैं।” श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अपने वक्तव्य में श्रीलंका के आर्थिक संकट के समय भारत द्वारा प्रदान की गयी सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैंने भारत के लोगों के लिए विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक बुनियादी ढांचे और तकनीकी प्रगति में उनके नेतृत्व में भारत द्वारा की जा रही शानदार प्रगति के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई दी है। हमारा मानना ​​है कि भारत की प्रगति पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगी।”
विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन असाधारण चुनौतियों से भी अवगत कराया है जो श्रीलंका ने पिछले वर्ष में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से अनुभव की हैं और इन चुनौतियों पर काबू पाने के लिए उन्होंने कई मोर्चों पर सुधार उपायों को लागू किया है। उन्होंने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत सरकार और भारत के लोगों को, हमारे आधुनिक इतिहास में निस्संदेह सबसे चुनौतीपूर्ण अवधि में श्रीलंका को प्रदान की गई एकजुटता और समर्थन के लिए गहरी सराहना संप्रेषित की है।” उन्होंने कहा कि हम इस बात पर सहमत हैं कि भारत-श्रीलंका के बीच आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग समझौता द्विपक्षीय व्यापार और नए और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मेरा मानना ​​है कि भारत के दक्षिणी हिस्से से श्रीलंका तक एक बहुपरियोजना पेट्रोलियम पाइपलाइन के निर्माण से श्रीलंका को ऊर्जा संसाधनों की सस्ती और विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित होगी। पुनश्च, संकट के समय आपने हमें अमूल्य सहयोग दिया, मैं इसके लिए श्री मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं।” बाद में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बैठक के बारे में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अपनी चर्चा के दौरान हमारे द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण स्पेक्ट्रम की समीक्षा की और उन्होंने स्वीकार किया कि साझेदारी और हमारा सहयोग श्रीलंका में हाल की कठिनाइयों और चुनौतियों पर काबू पाने में बड़ी ताकत का स्रोत रहा है। श्री क्वात्रा ने कहा कि दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने के लिए अपने एक साझा दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया, जो संवर्धित, विस्तारित और गहरी कनेक्टिविटी और गहरी आर्थिक साझेदारी पर केंद्रित है। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि दोनों देशों के बीच व्यापार निपटान के लिए मुद्रा के रूप में भारतीय रुपए को नामित करने के निर्णय ने मजबूत और पारस्परिक रूप से लाभप्रद वाणिज्यिक संबंध बनाए हैं, और व्यवसायों और आम लोगों के बीच व्यापार और लेनदेन को और बढ़ाने के लिए यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान को संचालित करने पर सहमति व्यक्त की है। संयुक्त वक्तव्य में समुद्री कनेक्टिविटी के बारे में कहा गया कि परस्पर सहमति से क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स और शिपिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से कोलंबो, त्रिंकोमाली और कांकेसंतुरई में बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग करने तथा भारत में नागपट्टनम और श्रीलंका में कांकेसंतुरई के बीच यात्री नौका सेवाओं को फिर से शुरू करना और रामेश्वरम और तलाईमन्नार और अन्य पारस्परिक रूप से सहमत स्थानों के बीच नौका सेवाओं को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने की दिशा में काम करने की दिशा में काम किया जाएगा। वक्तव्य के अनुसार जाफना और चेन्नई के बीच उड़ानों की बहाली ने लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाया है और इसे कोलंबो तक विस्तारित करने के साथ-साथ चेन्नई और त्रिंकोमाली, बट्टिकलोआ और श्रीलंका के अन्य गंतव्यों के बीच कनेक्टिविटी का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की है। लोगों को अधिक आर्थिक लाभ के लिए पलाली में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे में वृद्धि सहित नागरिक उड्डयन में निवेश और सहयोग को प्रोत्साहित करने और मजबूत करने की सहमति जतायी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दी पुरानी पेंशन और 500 रुपए में सिलेंडर की गारंटी

congress general secretary priyanka gandhi vadra gave guarantee of old pension and cylinder for rs 500

ग्वालियर, 21 जुलाई| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व आज कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में पुरानी पेंशन लागू करने के साथ 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। श्रीमती वाड्रा यहां कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘जन आक्रोश रैली’ को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें बनीं हैं, वहां-वहां चुनाव पूर्व किए गए वादे पूरे होने की गारंटी होती है। उन्होंने कर्नाटक, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ का उदाहरण भी दिया। इस के साथ ही उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना मध्यप्रदेश में भी लागू की जाएगी। महिलाओं के खाते में हर महीने डेढ़ हजार रुपए जमा होंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी और उसके बाद 200 यूनिट पर बिजली बिल आधा होगा। वर्ष 2018 में शुरु की गई किसान कर्जमाफी को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने मंच पर उपस्थित श्री कमलनाथ काे संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अभी ग्वालियर आने के दौरान कुछ दिव्यांग लोग मिले। दिव्यांगों ने उन्हें बताया कि उन्हें मात्र 600 रुपए पेंशन मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने श्री कमलनाथ से कहा कि जब प्रदेश में आपकी (श्री कमलनाथ की) सरकार बने तो दिव्यांगों की पेंशन भी बढ़ाई जाए।

प्रियंका वाड्रा ने मेला मैदान में प्रधानमंत्री सहित प्रदेश की भाजपा सरकार पर किया तीखा हमला

Priyanka Vadra made a scathing attack on the BJP government of the state including the Prime Minister at the fair ground

ग्वालियर। प्रियंका वाड्रा ने ग्वालियर में जनआक्रोश रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक सभ्यता बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है। लेकिन प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों सभी योग्य व संघर्ष करने वाले सभी विपक्ष के नेताओं को चोर बोल डाला। वरिष्ठ नेता, पार्टियों के नेता जिनका अादर है,उनका अपमान कर दिया । लेकिन दो महीनों से मणिपुर जल रहा है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप है। लेकिन जब 77 दिन बाद बोले तो मणिपुर हिंसा पर कम, विपक्ष की सरकार वाले प्रदेशों की घटनाओं पर बात की।

प्रियंका ने प्रदेश में सरकार बनने पर दी यह गारंटी
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार बनेगी तो प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम, महिलाओं को पांच सौ रुपए में सिलेण्डर देने व सौ यूनिट बिजली फ्री में देने की गारंटी देती है। उन्होंने कहा कि हमारी जहां जहां सरकारें हैं वहां जो गारंटी दी। वह निभाई जा रही हैंं। चाहे कर्नाटक में, चाहे हिमाचल या राजस्थान में देखें, जो वायदे किए वे निभाए जा रहे हैं। इन सभी प्रदेशों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू हैं। जब आप सरकार नौकरी लेने जाते तो उसमें जीवन भर की सुरक्षा होती है। बहनों के खाते में 15 सौ रुपए डाले जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिलाया जाएगा। 100 यूनिट बिजली माफ होगी। कर्ज माफी का काम पूरा करेगी। मध्यप्रदेश में प्रचंड बदलाव की लहर है। प्रचंड बहुमत से कांग्रेस को जिताइए और मजबूत सरकार बनाइए। जो गिराई न जा सके। दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जाएगी।

प्रियंका वाड्रा ने कहा मध्यप्रदेश में पैसों से खरीदी हुई सरकार है तो घोटाले व लूट होना ही है

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि प्रदेश में पैसों से खरीदी सरकार है। ऐसे में प्रदेश में लूट व घोआले तो होंगे ही। मैं ग्वालियर आ रही थी तो कई साथियों ने मुझे मुद्दे भेजे। कौन कौन से मुद्दे ग्वालियर व मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण है। जब मुद्दों को पढ़ रही थी। तो लगा कि ज्यादातर नकारात्मक बाते हैं। तो मन में आया कि आज हमारी राजनीति आरोप प्रत्यारोप में फंस गई है। इससे बढ़कर भी कुछ बात कर सकते हैं।

भाजपा सरकार की नींव ही गलत पड़ी है
प्रियंका ने कहा कि भारतीय कांग्रेस की नींव स्वतंत्रता आंदोलन से डली थी। वो सत्य की लड़ाई है। हमारी राजनीति की पूरी नींव उसी सत्य में है। हम नेताओं में सभ्यता, सरलता व सादगी ढूंढते हैं। आरोप प्रत्यारोप, एक दूसरे की बुराई करते हैं। जनता के असली मुद्दे डूब जाते हैं। आजकल शोहरत, अहंकार की राजनीति चलती है। आजकल भोकाल की राजनीति है। बीच में जनता की समस्याएं और देश का सत्य डूब रहा है।

महंगाई को बताया बड़ा मुद्दा
आज में आपके मुद्दों पर बात करने आई हूं। आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। जब टमाटर डेढ़ सौ में खरीद नहीं सकते। जब घर में बारिश हो रही है, मरम्मत महंगी हो रही है। फीस भरना मुश्किल हो गया है। पूरे जीवन पर एक बड़ा बोझ बन गई है महंगाई है। यह बात आपके जीवन की है। यह बताना पड़ेगा यह महगाई क्यो हैं। यह जवाब मांगना है कि एक सरकार क्यों है देश में जिसने पूरी पूरी संपत्ति एक या दो बिजनेशमैन को बेच दी है। आज बड़ी बड़ी कंपनियां दोस्तों को सौंप दी। सेना क्या हाल किया। रानी लक्ष्मीबाई का क्षेत्र है। यहां के जवान सरहद पर खड़े होते हैं। अग्निवीर की भर्ती कराई गई है तब से स्थति है। ट्रैनिंग से ही लोग घर जा रहे हैं। ऐसी कड़ी ट्रेनिंग क्यों कर रहे हैं। चार साल के लिए इतनी ट्रैनिंग क्यों।

घोटोलों की सरकार
प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में भर्तियों के नाम पर घोटाले हो रहे हैं। पटवारी के एग्जाम में घोटाला हो गया। इनका समाधान क्या होगा। आज शर्म की बात है कि सिर्फ मात्र सरकारी नौकरी नहीं दी गई। 2018 में सरकार गिराई दिया। चुनाव से पहले स्कीम बनाने से क्या फायदा। 18 साल से कुछ दिया नहीं। इतने सारे घोटाले किए कुछ नहीं छोड़ा। भगवान की मूर्तियां नहीं छोड़ी महाकाल में। इंसान की जैसी नीव होती है वैसी है नीयत होती है। सरकार की जो नीव है। शुरुआत से ही लूट व घोटालों पर ध्यान रहा है। 18 सालों से जिसके पास सत्ता होती है, उसे अहंकार होता है। 18 साल में नेताओं की सोच हो जाती है कि सत्ता हमेशा साथ रहेगी तो काम करने की क्या जरूरत है। सत्ता की वजह से अंहकार है आलस है, सत्ता का स्वभाव है। सत्ता को एक नेक इंसान को दो तो वह भलाई करेगा। सत्ता गलत इंसान के हाथ में दे दो तो लूट मचेगी। ऐसा ही प्रदेश में हो रहा है। महंगाई व बेरोजगारी से समाज में तनाव बढ़ता है और अत्याचार बढ़ता है।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित भाजपा पर किया तीखा हामला

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कांग्रेस को बल व शक्ति दी। सबसे पहले क्रांतिकारी व देशभक्तों की भूमि को प्रणाम करता हूं। लक्ष्मीबाई को प्रणाम करता हूं। ग्वालियर चंबल के लोगों का स्वभाव है कि वे अन्याय नहीं सहते। अन्याय पर पलटवार करते हैं। गलत को गलत और सही को सही कहते हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग आक्रोशित है। मैं महाराजा नहीं हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कहते हैं मैं मामा हूं, मैं मामा नहीं हूं। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं आपका भाई हूं। भाजपा की सरकार ने परेशान कर रखा है। हर व्यक्ति छला हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा ने झूठ की राजधानी बना रखा है। ये पूरी तस्वीर आपके सामने है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 18 सालों में झूठ का पहाड़ खडा कर दिया है। वे झूठ की मशीन है, घोटाले की मशीन हैं, घोषणाओं की मशीन है। ये मशीन डबल स्पीड पर चल रही है। ये चुनाव एक उम्मीदवार का नही हैं, ये चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा। इन नौजवानो को देखकर बैचेनी होती है। इनका भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसा निर्माण होगा मध्यप्रदेश में। नौजवान बिना काम का, किसान बिना दाम का, शिवराज आप किस काम के। 27 लाख किसानों का किसानों का कर्ज माफ किया। 100 रुपए सौ यूनिट बिजली दी। कौन सा पाप किया। 18 साल में घोटाले दिया। ढाई हजार घोटाले मध्यप्रदेश में हुए हैं। शिवराज ने माफिया राज दिया। शिवराज सिंह ने घर घर में शराब भी दी। आज ये चुनौती जो सामने हैंं। आज हमें एमपी का भविष्य सुरिक्षत रखना है। ग्वालियर चंबल के मतदाताओं पर विश्वास है कि सच्चाई का साथ देंगे। ग्वालियर चंबल की गिनती होगी सबसे ज्यादा रिकार्ड ग्वालियर चंबल का होगा। ग्वालियर चंबल के खून पर विश्वास है।

आमसभा में छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने कहा मध्यप्रदेश भष्ट्राचार का गढ़ बन गया है। व्यापम घोटाले की आग बुझी नहीं है। व्याम 2 घोटाला शुरू हो गया। पटवारी भर्ती शुरू हो गया। मध्यप्रदेश घोटाले का गढ़ बन गया। युवाओं का भविष्य अंधेरे में कर दिया।

रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रियंका वाड्रा मेला मैदान में आयोजित जन आक्रोश सभा को संबोधित करने के लिए पहुंची। मंच पर उनका स्वागत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया। अब कुछ ही देर बाद वे सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगी। महाराजपुरा विमानतल से उतरने के बाद प्रियंका वाड्रा महारानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर पहुंची और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई नेता मौजूद थे। विकलांगों को सड़क किनारे खड़ा देख प्रियंका गांधी का काफिला रुका। वह गाड़ी से उतरी और विकलांगों से बात की उनसे पूछा कि केंद्र सरकार से आप को पेंशन मिलती है या नहीं। इसके बाद वे मेला मैदान के लिए निकल गईं।

इधर फूल बाग पर सिंधिया गद्दार होने के नारे भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लगाए। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। साथ ही समाधि स्थल के पास कांग्रेस ने भी सिंधिया पर टिप्पणी करते हुए पोस्टर लगाया था। जिसे पुलिस ने पलटवा दिया। इन पोस्टरों में सिंधिया को गद्दार बताया गया है। उधर मेला मैदान पर मंच पर कांग्रेस के वक्ता सिंधिया को निशाना बना रहे हैं। आरोप है कि कांग्रेस में उनकी परवरिश हुई। और मौका मिलते ही धोखा देकर चले गए। इनमें भोपाल विधायक आरिफ मसूद बोले देश को सभी ने किस कुर्बानी से आजाद करवाया। राहुल गांधी बाबा साहब के संविधान को बचाने देश भर में आ रहे हैं। आजादी के मतवाले चले गए। अब देश बचाने की जिम्मेदारी हमारी आपकी है।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का संबोधन, गाडरवारा में 300 बिस्तर का अस्पताल बनेगा, 4825 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

Chief Minister Shivraj Singh's address after the roadshow, a 300-bed hospital will be built in Gadarwara.

Inauguration of 4825 crore development works - Bhoomipujan

नरसिंहपुर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज दोपहर नरसिंहपुर के गाडरवारा पहुंचे। यहां उन्होने रोड शो किया और 4825 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया। उन्होंने लाडली बहनाओं को मंच से संबोधित भी किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गाडरवारा आगमन दाैरान हेलीपैड पर वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा कुंवर विजय शाह, राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, लोकसभा सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक जालम सिंह पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस मौके पर कमिश्नर अभय वर्मा, कलेक्टर ऋजु बाफना,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

4434 करोड़ लागत की परियोजना का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर में 4434 करोड़ लागत की शक्कर-पेंच लिंक संयुक्त परियोजना का भूमिपूजन एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 

 

रोड शो में लोगों से मिले मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार की दोपहर गाडरवारा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रोड शो किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रोड शो के जरिए आमलोगों से मिले। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलने के लिए लोगों में उत्साह बना रहा है। पुलिस को रोड शो के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गाडरवारा में शक्कर पेंच लिंक संयुक्त परियोजना सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इस मौके पर मंडी में लाड़ली बहना सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहनों को संबोधित किया।

कार्यक्रम स्थल पर भी की गई थी व्यवस्थाएं
लाड़ली बहनाओं और अतिथियों के लिए मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन ने बड़ी व्यवस्थाएं की थीं। वर्षा के दौरान अव्यवस्था न हो इसके लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया।

शक्कर पेंच लिंक संयुक्त परियोजना का भूमिपूजन
गाडरवारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भूमिपूजन करते हुए बोला- शक्कर पेंच लिंक संयुक्त परियोजना 4434.02 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। जिले की गाडरवारा तहसील के ग्राम हथनापुर के समीप 445.73 एमसीएम भराव क्षमता का बांध निर्माण कर जिले के 189 तथा छिंदवाड़ा जिले के 99 ग्राम को सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
गाडरवारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आगमन का विरोध करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने अलग अलग स्थानों से पकड़ा और पुलिस वाहनों के जरिए अलग अलग थाना क्षेत्रों में भेजा ताकि कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को काले झंडे दिखाने में सफल न हो सके। हालांकि इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए और वह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी हुए।

आवागमन के लिए रूट निर्धारित
पुलिस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के शुक्रवार को गाडरवारा आगमन के दौरान आमजनों के लिए मार्ग व्यवस्था तय की है। जिससे आमजनों को असुविधा का समना न करने पड़े। इसके लिए यह रूट निर्धारित किया है। नारगी से एनटीपीसी तिराहा मार्ग सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक वन-वे रहेगा। पिपरिया से नरसिंहपुर की ओर आने वाले वाहन के रूट का निर्धारण सांईखेडा, उदयपुरा, तेन्दूखेडा होते हुए रखा गया है इसी ओर जाने वाले वाहन भी रूट भी इसी प्रकार रहेगा। यात्रियों को ले जाने वाली सभी बसों की गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा होगी । ओवरटेकिंग या ओवरस्पीडिंग निषिद्ध है। अनावश्यक रोक-टोक से बचें। बसें पूर्व निर्धारित रूट पर ही चलें किसी भी मार्ग परिवर्तन या वैकल्पिक मार्ग की अनुमति नहीं है। गाडरवारा नगरीय क्षेत्र में बड़े एवं भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।

सिंचाई परियोजना से नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा जिले को लाभ
परियोजना से जिले की 64000 हेक्टर तथा छिंदवाड़ा जिले की 31839 हेक्टर क्षेत्र को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। साथ ही भूजल स्तर में वृद्धि होगी। इस परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति छह अगस्त 2021 को प्रदान की गई थी । इस परियाजना में 88.67 मेगावाट बिजली की खपत होगी। भूमिगत नहर प्रणाली से 2.5 हेक्टर तक 23 मीटर दबाव युक्त जल उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे किसानों द्वारा स्प्रिंकलर/ ड्रिप लगाकर सिंचाई की जा सकेगी।

सिंचाई करने पर किसानों को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं
सिंचाई करने पर किसानों को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी एवं कम पानी में अधिक उपयोगी सिंचाई का लाभ एवं उत्पादन में वृद्धि होगी। गुरूवार को नर्मदापुरम सांसद राव उदयप्रताप सिंह, कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंजी. अभिलाष मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लाड़ली बहनों को ला रही बस अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, सवार सुरक्षित
गाडरवारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को गांव-गांव से बसों द्वारा गाडरवारा के मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल लाया गया। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह गाडरवारा तहसील के ग्राम बम्होरी मनकवारा से लाड़ली बहनों को लेकर आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी और खेत की तरफ पहुंच गई। राहत की बात रही की सवार सुरक्षित रहे। बस से उतरकर महिलाओं को सड़क किनारे बैठकर गंतव्य जाने दूसरे वाहन का इंतजार करना पड़ा। सभा में भीड़ जुटाने बड़ी संख्या में यात्री बसों का अधिग्रहण किया गया था

इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमी-कंडक्टर सेक्टर में अपार संभावनाएँ – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Immense possibilities in electronics and semi-conductor sector - Chief Minister Shivraj Singh

Immense possibilities in electronics and semi-conductor sector - Chief Minister Shivraj Singh

भोपाल, 21 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमी-कंडक्टर सेक्टर में शोध, डिजाइनिंग, निर्माण, टेस्टिंग आदि की वैश्विक स्तर पर मांग के अनुरूप प्रदेश में सुविधाएँ तथा व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रदेश की औद्योगिक प्रगति के लिए आवश्यक है। आर्थिक विकास- तकनीकी नवाचार और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार में इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने तथा युवाओं को इस सेक्टर में अवसर उपलब्ध कराने के लिए निश्चित रोडमेप बनाकर समय-सीमा में गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमी-कंडक्टर टॉस्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। निवास कार्यालय में बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टॉस्क फोर्स द्वारा प्रस्तुत “स्ट्रेटजी फॉर बूस्टिंग इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर इन मध्य प्रदेश” पर रिपोर्ट का विमोचन भी किया।

इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट की डिजाइनिंग के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव

बैठक में इलेट्रॉनिक प्रोडक्ट की डिजाइनिंग के लिए प्रदेश में सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना, निजी औद्योगिक घरानों का निवेश आकर्षित करने, प्रदेश में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निश्चित क्रय की व्यवस्था स्थापित करने, शिक्षण संस्थाओं में शोध संस्कृति के विकास और राज्य शासन तथा उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय के बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में टॉस्क फोर्स सभी सदस्य उपस्थित थे।

इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम) पर मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सितंबर 2022 में टॉस्क फोर्स गठित की गई थी। फ़ोर्स में सैमसंग के पूर्व वाईस चेयरमेन दीपक भारद्वाज, साइंटेक टेक्नोलॉजी के अंबरीश केला, माइबॉक्स के सीईओ अमित खरबन्दा, आई.आई.टी. इंदौर के प्रोफेसर संतोष विश्वकर्मा, एपिक इंडिया के हरीश वाधवा, डेकी इलेक्ट्रॉनिक्स के विनोद शर्मा शामिल हैं। टॉस्क फोर्स को राज्य में ईएसडीएम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करने का काम सौंपा गया था।

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए समग्र नीति बनाई जाएगी

टॉस्क फोर्स द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए समग्र नीति बनाई जाएगी जिसके जिससे लगभग दस बिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित करने की योजना है। रिपोर्ट के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की जटिलताओं को समाप्त करते हुए “प्लग एन्ड प्ले” मॉडल का प्रयोग किया जायेगा। यह मॉडल सिंगापुर में सफलता से उपयोग में लाया जा रहा है। इस रिपोर्ट के क्रियान्वयन से प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में होने वाले निवेश तथा गतिविधियों के विस्तार को गति मिलेगी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...