सेंसेक्स फिर नए शिखर पर सेंसेक्स फिर नए शिखर पर

Sensex again at new peak Sensex again at new peak

मुंबई 17 जुलाई| वैश्विक बाजार की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर कंपनियों के तिमाही परिणाम मजबूत रहने से एसबीआई, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस समेत 18 दिग्गज कंपनियों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 529.03 अंक की उड़ान भरकर 66,589.93 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 146.95 अंक की तेजी लेकर 19,711.45 अंक पर रहा।

इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत चढ़कर 29,477.41 अंक और स्मॉलकैप 0.85 प्रतिशत उछलकर 33,986.98 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3856 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2072 में लिवाली जबकि 1602 में बिकवाली हुई वहीं 182 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियां हरे जबकि शेष 20 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 16 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जिससे बैंकिंग समूह के शेयरों में सबसे अधिक 1.45 प्रतिशत की तेजी रही। इसके साथ ही कमोडिटीज 0.72, ऊर्जा 0.62, वित्तीय सेवाएं 1.11, हेल्थकेयर 0.81, इंडस्ट्रियल्स 0.47, आईटी 0.26, कैपिटल गुड्स 0.19, धातु 0.17, तेल एवं गैस 0.38, पावर 0.28 और टेक समूह के शेयर 0.04 प्रतिशत चढ़ गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.29, जर्मनी का डैक्स 0.35, जापान का निक्केई 0.09 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.87 प्रतिशत गिर गया। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में मामूली तेजी रही। कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 87 अंक की तेजी लेकर 66,148.18 अंक अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 66,015.63 अंक के निचले स्तर पर आ गया। इसके बाद हुई लिवाली की बदौलत यह लगातार बढ़ता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 66,656.21 आंकने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 66,060.90 अंक के मुकाबले 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 48 अंक उठकर 19,612.15 अंक पर खुला और सत्र के दौरान अंक के निचले जबकि 19,731.85 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 19,564.50 अंक की तुलना में 0.75 प्रतिशत की बढ़त लेकर 19,711.45 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में एसबीआई 2.81, विप्रो 2.54, रिलायंस 2.10, एचडीएफसी बैंक 2.07, कोटक बैंक 1.45, टेक महिंद्रा 1.24, इंडसइंड्स बैंक 1.04, मारुति 0.88, आईसीआईसीआई बैंक 0.79, एक्सिस बैंक 0.78, टाटा स्टील 0.56, सन फार्मा 0.48, पावर ग्रिड 0.37, एचसीएल टेक 0.20 और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.12 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, टाटा मोटर्स 1.02, भारती एयरटेल 0.89, टाइटन 0.70, जेएसडब्ल्यूएस स्टील 0.66, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.66, टीसीएस 0.57, एनटीपीसी 0.51, नेस्ले इंडिया 0.38, बजाज फिनसर्व 0.21, इन्फोसिस 0.18, एलटी 0.17 और आईटीसी ने 0.12 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

CM शिवराज सिंह ने श्रद्धेय शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर किया नमन

CM Shivraj Singh paid tribute to revered Sheetla Sahai on her death anniversary.

भोपाल, जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मंत्री श्रद्धेय शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. श्री शीतला सहाय का जन्म 1932 में हुआ।
उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा में ग्वालियर का प्रतिनिधित्व किया। वे पहली बार 1967 में विधायक चुने गए। श्री सहाय 1969 से 1972 तक केबिनेट मंत्री रहे। उनका अवसान 2011 में हुआ। स्व. शीतला सहाय ने सार्वजनिक जीवन में समर्पित भावना से कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। स्व. शीतला सहाय ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के साथ ही समूचे मध्यप्रदेश में लोकप्रिय थे। ग्वालियर अंचल में कैंसर चिकित्सा की शुरुआत कर उसे उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए उनके अथक प्रयास आज भी याद किए जाते हैं।

शिक्षा के बिना जीवन सूना है, इसलिये स्कूल चलें हम

Life is empty without education, so let's go to school

 

भोपाल,17 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, इसलिये स्कूल चलें हम। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जी ने 23 साल पहले इस अभियान की शुरूआत की थी। तब से यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। शिक्षा के दरवाजे से दुनिया के सारे राज खुलते है। हम पढ़ें, आगे बढ़ें और सूरज सा चमकें। एकाग्रचित होकर पढ़ोगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। अर्जुन श्रेष्ठ विद्यार्थी था, उसे हमेशा चिड़िया की आँख दिखाई देती थी। आप भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त हों।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा क्षेत्रीय विकास के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणाएं

नवउद्घाटित सीएम राइज स्कूल का नाम डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर होगा और परिसर में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

ग्राम गुलाना का नाम गोलाना किया जाएगा।

ग्राम पंचायत गुलाना को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

132 के.वी क्षमता का विद्युत उप केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा।

बायपास निर्माण स्वीकृत किया जाएगा।

स्थानीय महिषासुर मर्दिनी मंदिर के विकास के लिए राशि मंजूर की जाएगी।

मनकामेश्वर मंदिर के लिए जीर्णोद्धार योजना पर अमल होगा।

खंडेरिया स्थित मंदिर विकास के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज शाजापुर के गुलाना में स्कूल चलें अभियान 2023 के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने सीएम राईज स्कूल गुलाना का लोकार्पण किया और नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घंटी बजाकर शाला प्रारंभ होने की घोषणा की।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिये प्रदेश में 9 हजार सीएम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं, जिनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। यह विद्यालय सर्वसुविधायुक्त होंगे। स्मार्ट क्लास में दिल्ली और मुंबई के शिक्षक भी बच्चों को पढ़ा सकेंगे। ‘अटल टिंकरिंग लेब’ बच्चों में नवाचार और रचना कौशल बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। सीएम राईज स्कूल इसी उद्देश्य के साथ खोले गये हैं। सीएम राईज विद्यालय, स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, लाइब्रेरी, खेल-मैदान और अन्य सुविधाओं से युक्त होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में आदर्श सीएम राईज विद्यालय बनाये जाने के लिए शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार और स्कूल शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर बच्चे की अच्छी शिक्षा के लिये सरकार हर आवश्यक सुविधा दे रही है। शिक्षण-शुल्क, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, साइकिल, स्कूटी, लेपटॉप आदि प्रदाय किये जा रहे है। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिये 25 हजार रूपये राशि प्रदान की जाएगी। कक्षा 5 से 6 में तथा कक्षा 8 से 9 में प्रवेश पर दूसरे गाँव के स्कूल में जाने के लिये बच्चों को साइकिल प्रदाय की जाती है। इसके लिये उनके खाते में 4 हजार 500 रूपये की राशि डाली जाएगी। आगामी 20 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरण के लिये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरकार मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईटीआई, आईआईएम आदि पाठ्यक्रम की फीस भी भरवा रही है।

स्वामी विवेकानंद के संदेश को आत्मसात करें विद्यार्थी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि क्षमता और बुद्धि के मामले में कोई पीछे नहीं होता, सिर्फ प्रयास करने की आवश्यकता होती है। दुनिया का ऐसा कोई कार्य नहीं है जो असंभव हो। मनुष्य सिर्फ हाड़ मांस का पुतला नहीं, बल्कि ईश्वर का अंश है। मनुष्य में विद्यमान क्षमताएं असीमित हैं। दृढ़ संकल्प से इनका उपयोग किया जाना चाहिए। परिश्रम से अध्ययन कर बेहतर भविष्य के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को तत्पर होना है।

सफल बनाएं स्कूल चलें हम अभियान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आव्हान किया कि सभी लोग मिलकर स्कूल चलें हम अभियान को सफल बनाएं। यदि हमारे आसपास का कोई भी बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है तो उसे स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना है। शिक्षा के बिना जिन्दगी अधूरी है। व्यक्तित्व के निर्माण के लिए पढ़ाई जरूरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज प्रदेश भर में जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति आदि विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत कर रहे हैं और विशेष कक्षाओं के माध्यम से उन्हें जीवन के अनुभवों से अवगत करवा रहे हैं। प्रदेश में साक्षरता क्षेत्र में नए अभियान की पहल भी की गई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल चलें हम अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों को भारत की ज्ञान परंपरा के अनुरूप संस्कारयुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। कन्याओं का पूजन किया और छात्र-छात्राओं पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम राईज विद्यालय की पुस्तिका ‘उत्कर्ष’ का विमोचन किया। उन्होंने 5 स्कूली बच्चों को बस्ते और किताबें भेंट कीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्कूल के प्रथम दिवस पर सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (राज्यमंत्री) और जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, माखन सिंह, हेमराज, अशोक नायर, बृजेन्द्र सिंह सिसौदिया, यशवंत सिंह हाडा, अन्य जन-प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित थे।

विकास पर्व के पहले दिन जिलों में लगभग 8 हजार 531 करोड़ के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

On the first day of Vikas Parv, land-worship and inauguration of about 8 thousand 531 crores in the districts

 

भोपाल, 17जुलाई| विकास पर्व के पहले दिन पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने धार एवं बड़वानी जिले में विकास पर्व की शुरूआत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने धार जिले में 2771 करोड़ 16 लाख की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया और बड़वानी जिले में 1 हजार 328 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विकास पर्व के दौरान जिला बड़वानी, धार, पन्ना, रतलाम, ग्वालियर, गुना और बालाघाट में लगभग 8 हजार 531 करोड़ रूपये भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किये गये।

विकास पर्व के दौरान प्रस्तावित प्रमुख लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बीना रिफायनरी का विस्तार और केन-बेतवा लिंक योजना का भूमि-पूजन/शिलान्यास।

7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण।

36 हजार 348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि-पूजन।

83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ।

नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमि-भूजन।

राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21 हजार 900 करोड़ से अधिक की लागत के 1207 कार्यों का भूमि-पूजन।

अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं के 3000 करोड़ की राशि के कार्य।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश।

10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि-पूजन।

जल जीवन मिशन की 28 हजार 471 करोड़ की 15 हजार 450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि-पूजन।

पूरे प्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन संभावित है। साथ ही जन-सेवा यात्राएँ, जन-संवाद, हितग्राही सम्मेलन होंगे।
विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश भर का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई स्थानों पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रोड शो भी करेंगे।

विभिन्न योजना के हितग्राही सम्मेलन
विकास पर्व के दौरान विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री भू-अधिकार, दीनदयाल रसोई, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन, जल-जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, संबल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी आदि योजनाओं और महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, स्व-रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन संबंधी योजनाओं के हितग्राहियों के सम्मेलन होंगे।

विकास पर्व अवधि में सभी जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर आदि पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सीएम हेल्पलाइन पर विकास पर्व के लिये तैयार किये गये पोर्टल पर सभी कार्यक्रमों की तिथिवार जानकारी अपलोड होगी। होने वाले सभी भूमि-पूजन/लोकार्पण का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

पहले दिन के लोकार्पण/भूमि-पूजन

जिला बड़वानी
1 हजार 328 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण।नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण।

नागलवाड़ी माईक्रो उद्वहन सिंचाई। परियोजना की लागत 1 हजार 173 करोड़ से अधिक।

पाटी सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना की लागत राशि रू. 155 करोड़ 72 लाख रुपए है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 1 लाख 33 हजार से अधिक किसान परिवारों को हितलाभ|

मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 1 लाख 20 हजार से अधिक किसान परिवारों को हितलाभ।

मुख्यमंत्री कृषक ऋण ब्याज माफी योजना में 10 हजार 902 हजार किसानों के 20 करोड़ 49 लाख रूपए से अधिक की ब्याज माफी|

14 हजार 316 किसानों को फसल बीमा के 4 करोड़ 17 लाख रु. के दावों का भुगतान।

86 हजार 50 किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 510 करोड़ रु. से अधिक का ऋण ।

1 लाख 27 हजार किसानों, 8 हजार 162 पशुपालकों और 1 हजार 812 मछली पालकों के बने किसान क्रेडिट कार्ड |

12 लाख 45 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा निःशुल्क खाद्यान्न।

मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना में 246 जनजातीय बहुल ग्रामों तक पहुँच रहा राशन।

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 467 परिवारों को पट्टे वितरित।

मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना में 744 भू-खंड पट्टे वितरित।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 14 हजार 200 से अधिक आवास निर्मित।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 87 हजार 500 से अधिक आवास निर्मित।

विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में 46 हजार 603 हितग्राहियों को स्व-रोजगार सहायता।

पीएम स्वनिधि योजना में तीनों चरण मिलाकर 6 हजार से अधिक प्रकरणों में लगभग 8 करोड़ रु. का ब्याज मुक्त ऋण।

मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में 5 हजार 900से अधिक प्रकरणों में 5 करोड़ 92 लाख रु का ब्याज मुक्त ऋण।

दीनदयाल अन्त्योदय केन्द्र से प्रतिदिन 200 गरीबों और जरुरत मंदों को मात्र 5 रु में भरपेट भोजन।

जिला धार

धार जिले में 1 हजार 268 करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 3 हजार 300 किमी लम्बाई की कुल 835 सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन।

जिले में 196 करोड़ 62 लाख रु. की लागत से 117 पुलों का निर्माण।

विद्युत अधोसंरचना के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर 333 करोड़ रुपए का व्यय।

216 करोड़ रुपए की लागत से 54 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे।

फीडर विभक्तीकरण के 85 करोड़ की लागत के 311 कार्य पूर्ण।

519 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित 78 सिंचाई परियोजनाओं से 29 हजार 790 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित।

वर्तमान में 905 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से 22 सिंचाई परियोजनाएँ निर्माणाधीन।

अब तक 2 लाख 63 हजार 783 परिवारों तक नल का शुद्ध जल पहुँचाया।

जिले में 15 सीएम राइज विद्यालय प्रारम्भ।

लगभग 237 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर,आश्रम, क्रीड़ा परिसर एवं छात्रावासों का निर्माण।

मेडिकल कॉलेज बनेगा और 71 करोड़ रुपए की लागत से कुल 529 स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण एवं उन्नयन।

11 लाख 40 हजार हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड।

जिला पन्ना

ग्राम मझगांय में 29 करोड़ रूपए की लागत से केन नदी के बिलहरी घाट पर बनने वाले पुल का भूमि-पूजन।

मझगांय बांध के निर्माण में 400 एकड़ भूमि संबंधी परिवारों को मुआवजा वितरण के लिए 1200 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत।

झिन्ना सरकार के दर्शन के लिए 12 करोड़ रूपए सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत।

अजयगढ़ में अजयपाल भगवान के दर्शन के लिए सड़क और नाली निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत।

जैतूपुर में 220 केव्हीए का सब स्टेशन बनने से अब अजयगढ़ से पन्ना तक बिजली सप्लाई की जाएगी।

जिला रतलाम
16.45 लाख रूपए के लोकार्पण संपन्न, इनमें पुलिया निर्माण, पेयजल टंकी तथा सीसी रोड निर्माण।

ग्राम पंचायत कांगसी के कांगसी एवं कुंवरपाड़ा तथा ग्राम पंचायत ठीकरिया के ग्राम बदलापुरखुर्द तथा बखतपुराखुर्द में भूमि-पूजन/लोकार्पण।

14.67 लाख रुपए लागत की दो पुलिया निर्माण तथा एक सार्वजनिक कूप निर्माण का भूमि-पूजन।

जिला ग्वालियर
कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के 2771 करोड़ 16 लाख के विकास कार्यों के भूमि-पूजन।

ग्रामबंजारोंकापुरा (उटीला) मेंलगभगएककरोड़ 10 लाखकीलागतसेबननेजारहीडामरीकृतसड़ककाभूमि-पूजन

वार्ड-63 केअंतर्गतमऊमें 63 लाख 60 हजारकीलागतसेमूर्तरूपलेनेजारहीसीमेंट-कंक्रीटयुक्तसड़क का भूमि-पूजन।

जिला गुना
ग्राम पंचायत बरखेड़ाहाट एवं खजूरी विकासखंड आरोन में नल-जल योजना लागत 1.35 करोड़ रूपये।

खजूरी 7.96 लाख रूपये का लोकार्पण।

जिला बालाघाट
60 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़वानी सर्किट हाउस में किया पौध-रोपण नीम, बरगद एवं पीपल की त्रिवेणी लगाई

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings at Barwani Circuit House Planted Triveni of Neem, Banyan and Peepal

 

भोपाल,17 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़वानी सर्किट हाउस में सुबह नीम, बरगद एवं पीपल(त्रिवेणी) के पौधे लगाये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश-स्तरीय विकास पर्व का शुभारंभ करने के बाद रविवार को बड़वानी में रात्रि विश्राम किया था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि त्रिवेणी बड़वानी के विकास का प्रतीक है। पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्विनी निक्कु चौहान, श्री ओम सोनी सहित जन-प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहे।

वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

Vande Bharat Express coach caught fire, no casualties

 

भोपाल। हाल ही में सांसदों ने वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी, उसके चंद दिनों बाद सोमवार तड़के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग है। यह ट्रेन हजरत निजामुदृदीन जा रही थी, आग बीना से पहले कल्हार स्टेशन के पास कोच सी 14 के बैटरी बाक्स में लगी दिखी। जिसके कारण कोच से धुआं उठ रहा था। रेलवे ने तत्काल ट्रेन को रोक ली और आग बुझा दी है।
किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना कर दिया है। हालांकि कोच से धुआं उठने व आग लगने की खबर से कोच में बैठे यात्रियों में कुछ समय के लिए भय की स्थिति निर्मित हो गई थी। जिसे रेलवे ने ट्रेन में मौजूद अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए यात्रियों से संवाद कर संभाल लिया था। इसके पहले इसी वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने मवेशी आ गए थे, इस ट्रेन पर ग्वालियर से दिल्ली के बीच पत्थरबाजी की घटना भी हो चुकी है, बदमाश ट्रेन के पांच कोच के कांच फोड़ चुके हैं, इस घटना से भी यात्री परेशान हो हुए थे।

घटना को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता राहुल श्रीवास्तव ने एक प्रेसनोट जारी कर स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से तड़के 5.40 बजे रवाना हो चुकी थी। कल्हार स्टेशन से गुजर के दौरान कल्हार के स्टेशन प्रबन्धक ने देखा कि कोच सी-14 कोच से धुआं निकल रहा है। यह सूचना वरिष्ठ अधिकारियों एवं कंट्रोल को दी गई। जिस पर ट्रेन को रोकने का निर्णय लिया गया और ट्रेन कुरवाई केथोरा स्टेशन पर रोक रोक ली गई। तकनीकी टीम ने जांच की तो पता चला कि आग बैटरी बॉक्स में लगी है, जो कि यात्री क्षेत्र से दूर अंडरगियर में स्थित है। जैसे ही घटना घटी, विद्युत सुरक्षा प्रणालियों ने बैटरियों को अलग कर दिया। आग बुझा दी गई और खराब बैटरियों को हटा दिया गया। ट्रेन सुबह 10.30 बजे रवाना कर दी गई थी।

खानपान की व्यवस्था करेंगे
रेलवे की ओर से कहा गया है कि घटना के कारण ट्रेन लेट हुई है, इसलिए जो यात्री ट्रेन में सफर कर रहे हैं, उनके लिए खानपान की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।

CM शिवराज सिंह ने किया प्रदेश के पहले सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण

CM Shivraj Singh inaugurated the first CM Rise School of the state

 

शाजापुर| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज प्रदेश के पहले सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण शाजापुर जिले की के गुलाना क्षेत्र में किया। इस दौरान जिले से बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सीएम ने गुलाना का नाम बदलने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले, हर सुविधा उलब्ध करवाएंगे
CM शिवराज सिंह ने कहा कि सवेरा हो गया है, चिड़िया घोंसले से निकल रही है, स्कूल की घंटी बज गई है, बच्चे सब स्कूल जा रहे हैं, हम भी तैयार हैं, स्कूल चलें हम, मिलकर ‘स्कूल चलें हम’। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चों, मैं तुम्हारे सपनों को कभी मरने नहीं दूंगा, तुम ऊंचे आकाश में उड़ान भरो, इसके लिए तुम्हारा मामा हर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

छात्रों को देंगे लैपटाप और स्कूटी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनाई गई नई शिक्षा नीति को हम अक्षरशः लागू करेंगे। मेरे बेटा-बेटियों…जो बच्चे दूसरे गांव स्कूल जाते हैं, उन्हें इस साल साइकिल नहीं दूंगा, अब 4,500 रुपये उनके खाते में डाले जाएंगे। 12वीं में 75% से अधिक नंबर लाने वाले सभी छात्रों के खातों में लैपटाप के लिए 25 हजार रुपये डाले जाएंगे और अपने-अपने स्‍कूलों में सबसे अधिक नंबर लाने वाले छात्रों को स्‍कूटी दी जाएगी।

जिले में लगातार बारिश के चलते आयोजन स्थल के आसपास कीचड़ फैल गया, जिससे छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में परेशानियां हुई। कार्यक्रम स्थल के कुछ हिस्से में कीचड़ की वजह से छात्र-छात्राओं को कुर्सी लगाकर बैठना पड़ा। छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों व अन्य लोगों को भी परेशानी उठाना पड़ी।

सावन के दूसरे सोमवार पर चार दुर्लभ संयोग, पूजा करते समय दें विशेष ध्यान

Four rare coincidences on the second Monday of Sawan, pay special attention while worshiping

 

पवित्र सावन माह का आज दूसरा सोमवार है। श्रावण सोमवार पर इस बार चार दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, इस कारण विद्वानों के अनुसार इस सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना चार गुना लाभ पहुंचाएगी। इस बार सावन के दूसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या तिथि हो रही है।

सोमवार को जब भी अमावस होती है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। श्रद्धालु इस दिन तीर्थो, संगम तटों पर पहुंचकर डुबकी लगाते हैं और उन क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में पहुंचकर पूजन दर्शन लाभ आदि लेते हैं। सोमवती अमावस्या का आरंभ 17 तारीख को सुबह 10 बजकर 9 मिनट से होगा। यह रात में 12 बजकर 2 मिनट तक रहेगी।

सावन के दूसरे सोमवार को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे इस दिन कर्क संक्रांति भी है। सावन के दूसरे सोमवार के दिन हरियाली अमावस्या का योग भी बन रहा है। इस दिन पितरों की पूजा करने का विधान है, ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन वृक्ष भी लगाने चाहिए।

सावन सोमवार पर शिव पूजा का विशेष विधान
मान्यताओं के अनुसार सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन किया पूजा पाठ निष्फल नहीं होता है। अगर किसी व्यक्ति के विवाह में बाधा आ रही है और उसके विवाह का योग नहीं बन रहा हैं, तो सावन के सोमवार भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव का अभिषेक और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान जरूर अर्पित करना चाहिए।

किसी व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियां चल रही हैं, तो उनके लिए भी सावन सोमवार पूजा उत्तम फलदायी रहती है। भगवान शिव की उपासना करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

शहर के इन मंदिरों में विशेष रूप से उमड़ेंगे श्रद्धालु
वैसे तो जिलेभर में भगवान शिव के भक्त शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का शास्त्रोक्त और अपनी श्रद्धा, सामर्थ्य और समझ के अनुसार पूजा-अर्चना करेगें। जिला मुख्यालय पर स्थित शिव मंदिरों में भी शिव-भक्त बड़ी संख्या में पहुंचेगें। शहर के तार वाले बालाजी मंदिर, राज-राजेश्वर मंदिर, हजारेश्वर महादेव मंदिर, त्रिदेव मंदिर, चिंता हरण मंदिर, सराफा बाजार स्थित बड़ मंदिर, शिव गौरी मंदिर आदि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेगें।

शव निकालने के दौरान शहीद टीआई के परिजन को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि : CM शिवराज सिंह

During the exhumation of the dead body, a fund of one crore rupees was given to the family of martyr TI: CM Shivraj Singh

भोपाल, 17 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने बयान में कहा कि स्वर्गीय वात्सले अपना कर्त्तव्य निभाते हुए शहीद हुए हैं। वे नदी में किसी अज्ञात शव को निकालने के लिए कूदे थे, पर भंवर में फंस गए। उन्होंने अपने कर्त्तव्यों की पूर्ति करते हुए बलिदान दिया है। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका परिवार अब हमारा परिवार है। उनके परिजन को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिवंगत टीआई श्री राजाराम वास्कले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गहरी शोक संवदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जांबाज और साहसी पुलिस अधिकारी खो दिया है। स्व. श्री वास्कले का परिवार अब मेरा परिवार है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि दिवंगत श्री वास्कले के परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रतिनिधि के रूप में पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल दिवंगत श्री वास्कले के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़वानी सर्किट हाउस में कहा कि टीआई श्री वास्कले ने रविवार को देवास जिले के नेमावर की जामनेर नदी में कर्त्तव्य निर्वहन करते हुए बलिदान दे दिया। रविवार की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बड़वानी जिले के ग्राम कोयड़िया निवासी शहीद वास्कले ने अपने सेवा काल में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की।

सरकार के हस्तक्षेप के बाद टमाटर की थोक कीमत घटी

The wholesale price of tomato has come down after the intervention of the government.

बरसात के सीजन में टमाटर की कीमतें लगातार आसमान पर बनी हुई हैं। स्थिति यह है कि किचन से टमाटर मानों गायब जैसा ही हो गया है। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए सरकार आगे आई। जिसके बाद देश में कई स्थानों पर, जहां टमाटर की कीमतें असाधारण रूप से अधिक थीं, सरकार ने 80 रुपये प्रति किलोग्राम रुपये की रियायती दर से टमाटर बेचने के लिए सरकार के हस्तक्षेप के कारण थोक की कीमतों में कमी आई है।

टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम
देश भर में 500 से अधिक स्थानों पर स्थिति का पुन: आकलन करने के बाद रविवार से टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचने का निर्णय लिया गया।

भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में विभिन्न स्थानों पर आज से बिक्री शुरू कर दी गई है। वर्तमान बाजार कीमतों के आधार पर कल से इस बिक्री का विस्तार और अधिक शहरों में किया जाएगा।
भारत सरकार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...