मध्‍य प्रदेश में तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा से खिलवाड़, मवेशी और पत्थरबाज बने मुश्किल

Playing with the security of all three Vande Bharat Express in Madhya Pradesh, cattle and stone pelters became difficult

 

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत तो हो गई है लेकिन इसके संचालन में अभी मुश्किलें आ रही हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर अभी भी पूरी तरह से आश्‍वस्‍त नहीं हुआ जा सकता। पत्थरबाजों की वजह से यात्री भयभीत है। दिल्ली, इंदौर व जबलपुर के बीच चलने वाली तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने कभी मवेशी आ जाते हैं, तो कभी असामाजिक तत्व पत्थर मारने लगते हैं। मवेशियों के आने से ट्रेन को ही नहीं, उनमें सफर करने वाले यात्रियों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

इन तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा से खिलवाड़ ठीक नहीं है। इनकी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम करें। यह बात शुक्रवार को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, राव उदय प्रताप सिंह समेत नौ सांसदों ने पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम सुधीर कुमार गुप्ता से कही। ये सांसद शुक्रवार शहर की एक निजी होटल में यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर बैठक में चर्चा कर रहे थे।
बता दें कि रानी कमलापति से एक वंदे भारत निजामुद्दीन के बीच चलती है, जिसके पांच कोचों के कांच पत्थरबाजों ने बीते दिनों फोड़े थे। इस ट्रेन के सामने मवेशी भी आ चुके हैं, जिसके कारण इसे रोकना पड़ चुका है। ये दोनों ही घटनाएं भोपाल मंडल के बाहर हुई है। वहीं इसी स्टेशन से जबलपुर व भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने भी खुले ट्रैक् पर मवेशी आने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।

बैठक में भोपाल डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि बघेल समेत अन्य अधिकारी थे। इसमें 12 सांसदों को बुलाया गया था, इनमें से नौ पहुंचे थे। रेलवे जीएम ने सांसदों को बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भोपाल मंडल के कुल 17 स्टेशनों का चयन किया गया है। योजना के अंतर्गत संत हिरदाराम नगर, गंजबासौदा, विदिशा, अशोकनगर, रूठियाई, ब्यावरा-राजगढ़, सॉंची, शाजापुर, खिरकिया, बानापुरा, इटारसी, गुना, नर्मदापुरम, हरदा एवं शिवपुरी सहित कुल 15 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर विकास कार्य किए जाएंगे।

2024 में राजस्थान से सीधे जुड़ेगा भोपाल
जीएम सुधीर गुप्ता ने बताया कि राजस्थान के रामगंजमंडी से भोपाल नई रेल लाइन प्रोजेक्ट का काम वर्ष 2024 तक पूरा करेंगे। बीना-गुना रेल सेक्शन के कुल 119.98 किलोमीटर दोहरीकरण और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा किया। अक्टूबर-2023 से इंदौर-बुदनी नई रेल लाइन (198 किलोमीटर) के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू होगा। बरखेड़ा-बुदनी तीसरी लाइन के शेष 26.50 किलोमीटर की कमीशनिंग का कार्य अक्टूबर-2023 तक पूरा करेंगे। वर्ष 2022-23 में पश्चिम-मध्य रेल में कुल नौ रोड ओवर ब्रिज, 60 रोड अंडर ब्रिज/ लिमिटेड हाईट सबवे, 11 फुट ओवर ब्रिज, 10 एस्केलेटर और 6 लिफ्ट का प्रविधान किया है।

इन सांसदों ने यह कहा
– सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक की ओर बने भवन के टाइल्स निकलने, फर्श में दरारें आने पर आपत्ति जताई, इन्हें ठीक करने की बात कही। संत हिरदाराम नगर में बनाए जा रहे रेलवे ब्रिज के कारण व्यापारियों को होने वाली दिक्कत को दूर कर निर्माण करने को कहा। निशातपुरा स्टेशन पर लिफ्ट लगाने और भोपाल, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, निशातपुरा में गाड़ियों के हाल्ट को यथावत रखने की बात कही।

– राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने रामगंजमंडी-भोपाल नई रेल लाइन का कार्य शीघ्र पूरा करने व इंदौर-मक्सी-रूठियाई-शिवपुरी-ग्वालियर रेल खंड का दोहरीकरण करने की बात रखी।

– ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने मोहाना में रोड ओवर ब्रिज का कार्य जल्द शुरू करने और मोहाना स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने को कहा।

– विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव ने बुदनी स्टेशन पर पंचवेली का हाल्ट देने और औबेदुल्लागंज में फर्टिलाइजर रैक पॉइंट खोलने पर विचार रखे।

– बैतूल सांसद दुर्गादास उइके ने हरदा स्टेशन पर कर्नाटक एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस का हाल्ट शुरू करने ओर खिरकिया में रोड ओवर ब्रिज का निर्माण करने की मांग भी रेल अधिकारियों से की।

– सांसद नर्मदापुरम उदय प्रताप सिंह ने बानापुरा स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस का हाल्ट प्रदान करने व इटारसी-जबलपुर कटनी शटल पुन: प्रारंभ करने की बात कही।

– सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने लखनऊ-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन वाया दमोह-सागर-बीना होकर चलाने और गंजबासौदा स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस का हाल्ट प्रदान देने की बात कही।

– गुना सांसद डा. कृष्णपाल सिंह यादव ने कोरोना काल से पूर्व में चल रही गाड़ियों को फिर शुरू करने व शाडोरागांव में रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज का निर्माण करने की बात रखी।

– देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने शाजापुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्य जल्द शुरू करने और बुदनी (मांगलिया गांव)-इंदौर नई रेल लाइन की जानकारी देने को भी कहा।

अश्विन का करिश्मा, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Ashwin's charisma, India registered historic win against West Indies

डोमिनिका, 15 जुलाई| रविचंद्रन अश्विन (71 रन पर सात विकेट) के करिश्मायी प्रदर्शन के बूते भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन शुक्रवार को पारी और 141 रन से जीत लिया। भारत की मिली यह जीत एशिया के बाहर के देश में मिली सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन बने जिन्होने मैच की दोनो पारियों में 131 रन देकर 12 विकेट लिए और आठवीं बार 10 विकेट लेने के अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की। विंडसर पार्क में मेजबान टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 421 रन बना कर समाप्त घोषित कर दी। 271 की बड़ी बढ़त लेने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 130 रन पर समेट दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी मे शुरू में सिर्फ चार ओवर तेज गेंदबाजों से कराये और पिच के मिजाज के भांपते हुये रवीन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोडी को आगे कर दिया जिन्होने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। वेस्ट इंडीज का स्कोर अभी आठ रन ही पहुंचा था कि जडेजा ने सलामी बल्लेबाज तैगेनारिन चंद्रपॉल (7) को पगबाधा आउट किया जबकि पारी के 17वें ओवर में कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (7) का विकेट चटका कर अश्विन ने अपने कातिलाना स्पेल का आगाज किया। जर्मेनी ब्लैकवुड (5) के दूसरे शिकार बने वहीं रेमन रीफर (11) जडेजा की गेंद पर विकेट के आगे पाये गये। इस बीच मोहम्मद सिराज ने जोशुआ दा सिल्वा (11) को पगबाधा आउट किया जबकि बाद के पांच विकेट अश्विन के खाते में गये। एलिक अथानाजे (28) वेस्टइंडीज की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने जबकि जेसन होल्डर 20 रन बना कर नाबाद पवेलियन लौटे। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 421 रन बना कर समाप्त घोषित कर दी थी। भारत को मैच जिताऊ लीड दिलाने में यशस्वी जयसवाल (171),रोहित शर्मा (103) और विराट कोहली (72) की भूमिका उल्लेखनीय रही।

वैनगंगा में 12वीं की छात्रा बही, खोजने में लगी एसडीईआरएफ

12th student book in Wainganga, SDERF started searching

सिवनी| शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा तेज वर्षा से उफनते नाले में पैर फिसलने से बह गई। मौके पर एसडीइआरएफ की टीम व लखनवाड़ा पुलिस शनिवार सुबह से वैनगंगा नदी में बही छात्रा को तलाशने में जुट गई हैं। जानकारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय, कलेक्टर क्षितिज सिंघल भी मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों की उपस्थिति में होमगार्ड के प्रशिक्षित जवान खोजने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बहाव तेज होने के कारण बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है।

रात आठ बजे तक पानी कम होने का किया इंतजार
लखनवाड़ा पुलिस के अनुसार सरगापुर निवासी कक्षा 12वीं में अध्यनरत छात्रा साक्षी सनोड़िया अपनी सहपाठी के साथ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से शाम को घर वापस लौट रही थी। तेज वर्षा के कारण लखनवाड़ा-सरगापुर के बीच संगई गांव के पास रपटे के ऊपर से वैनगंगा नदी में आई बाढ़ का पानी बह रहा था, इसके कम होने का छात्राओं ने इंतज़ार किया। रात करीब 8 बजे वैनगंगा नदी पर बने रपटा को पार करते समय दोनों छात्राओं का पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी के साथ बह गई। एक छात्रा तैरना जानती थी और वह संभल गई। परंतु साक्षी पानी के तेज बहाव के कारण बह गई।एसडीइआरएफ व पुलिस दल दोनों मिलकर वैनगंगा में बही छात्रा साक्षी को ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे हुआ घटनाक्रम
लखनवाड़ा थाना में पदस्थ एसआइ टीएस सैयाम ने बताया कि उत्कृष्ट स्कूल भैरोगंज में अध्ययनरत साक्षी सरगापुर निवासी रोज सायकिल से स्कूल आती है।14 जुलाई को साक्षी अपनी सहेली ऋतु सनोडिया के साथ स्कूल से छुट्टी होने के बाद सरगापुर गांव वापस लौट रही थी। तेज वर्षा के कारण सरगापुर वैनगंगा पुल में बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था।इसलिए दोनों छात्राओं ने बाढ़ के पानी का काम होने का रात आठ बजे तक इंतजार किया।पानी कम होने पर सायकिल खड़ी कर छात्राओं ने रपटे को पार करने का प्रयास किया। पानी का तेज बहाव होने से साक्षी बाढ के पानी में बह गई उसकी सहेली ऋतु सनोडिया भी पानी में बह रही थी। लेकिन गांव के सुग्रीव यादव ने दौड़कर ऋतु को बचा लिया। जबकि साक्षी पानी में बह गई, जिसकी तलाश की जा रही हैं।

“विकास पर्व” की तैयारियों के संबंध में CM ने मंत्रीगणों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक

In connection with the preparations for "Vikas Parv", the CM held a meeting with ministers and officials of the district administration.

 

मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज निवास कार्यालय समत्व भवन से आगामी 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में मनाए जाने वाले “विकास पर्व” की तैयारियों के संबंध में मंत्रीगणों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

आज सीएम शिवराज ने की बैठक

कल से शुरु होने वाले विकास पर्व के लिए आज सभी मंत्रियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- विकास पर्व की शुरुआत बड़वानी और धार जिले से होगी। इस दौरान प्रदेश भर में दो लाख करोड़ रुपए से अधिक के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। विकास पर्व पर जनसेवा यात्राओं, आम सभाओं का आयोजन और स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री अनेक जिलों में रात्रि विश्राम करेंगे।

‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

इस पर्व के साथ 17 से 19 जुलाई तक स्कूल चलें अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री इस अभियान के अंतर्गत बच्चों से संवाद करेंगे और ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इसी बीच 20 जुलाई को चयनित स्कूली छात्रों को लैपटाप वितरण कार्यक्रम होगा। वहीं 25 जुलाई से सागर जिले में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश भर में 5 यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

“विकास पर्व” का लोगो लॉन्च:

ऐसे में आज मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में 16 जुलाई से शुरू होने जा रहे सेवा, सुशासन और विश्वास के “विकास पर्व” का निवास कार्यालय समत्व भवन से आज लोगो लॉन्च किया।

कल से मध्यप्रदेश सरकार मनाएगी विकास पर्व
मध्यप्रदेश सरकार कल से आगामी 14 अगस्त तक प्रदेश के समस्त जिलों में विकास पर्व का आयोजन करेगी। मिली जानकारी के अनुसार सीएम इस दौरान पूरे प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। विकास पर्व की शुरुआत बड़वानी से होगी। विकास पर्व में मुख्य रूप से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।

“विकास पर्व” के दौरान बीना रिफायनरी का विस्तार, केन-बेतवा लिंक योजना का भूमिपूजन शिलान्यास, 7,245 करोड़ रुपये की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण, 36,348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन, 83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ, नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिभूजन, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग तथा सड़क निर्माण के 21,900 करोड रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन, अमृत 2.0 के अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3000 करोड़ रुपए की राशि के कार्य एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लगभग 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश समेत विभिन्न कार्यों का शुभारंभ होगा।

पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका

Congress protest against rigging in Patwari recruitment exam, police stopped

 

भोपाल| पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर समूचे प्रदेश में माहौल गरम है। छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस का छात्रों का समर्थन मिल रहा है। भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन हुए। निरंतर विरोध के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित हुए युवाओं की भर्तियां रोकने का आदेश देना पड़ा। अब नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाकर भुनाने का मन बन चुकी है। इसे लेकर कांग्रेस की जिला इकाई ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी बड़ी संख्या में दोपहर डेढ़ बजे रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए हैं। यहां सभा के बाद कांग्रेसी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्‍हें पालीटेक्‍निक चौराहे से पहले ही रोक लिया। इसे लेकर कांग्रेसियों व पुलिस के बीच बहस हुई। कांग्रेसियों ने शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मामा मुर्दाबाद के नारे लगाए। कर्मचारी चयन मंडल का खत्म करने की मांग की।

पुलिस ने वाटर कैनन का इस्‍तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की। इसी दौरान मची भगदड़ में महक राणा नामक एक महिला कार्यकर्ता घायल हो गई। उसे एंबुलेंस के जरिए अस्‍पताल भेजा गया। कुछ अन्‍य कार्यकर्ताओं को भी हल्‍की चोटें आईं। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में विधायक पीसी शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना ने कहा कि शिवराज सरकार घोटालों की सरकार बन गई है। पहले मुख्यमंत्री चौहान की सरकार में व्यापंम महाघोटाला हुआ। कई ऐसे युवक-युवतियां जो डाक्टर बनने लायक नहीं थे, उन्होंने पैसे देकर एमबीबीएस की पढ़ाई की। व्यापमं से जितनी परीक्षाएं हुईं, उनमें कई बार घोटालों का पता चला, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे दबा दिया। हाल ही में भिंड के विधायक संजीव कुशवाहा के कालेज से पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्‍यर्थी 10 टाप में सात टाप पर रहे। क्या ऐसा हो सकता है कि पूरे प्रदेश में उसी कालेज में पटवरी भर्ती परीक्षा में एक साथ सात लोग टाप कर लें? क्या उसी कालेज में होनहार युवक-युवती थे, जो पटवारी की परीक्षा में टाप कर लिए? पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए। पर्दे के पीछे जो लोग इस घोटाले में लिप्त हैं, उनको जेल होनी चाहिए। जो वास्‍तव में योग्‍य युवा हैं, उनका चयन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विश्व युवा कौशल दिवस पर दीं शुभकामनाएं

Chief Minister Shivraj Singh extended best wishes on World Youth Skills Day

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने “विश्व युवा कौशल दिवस” पर युवाओं को ट्वीट कर बधाई दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी युवाओं को आव्हान करते हुए कहा , हमारा प्रयास है कि प्रत्येक युवा के कौशल का विकास हो और वह आत्म-निर्भर होकर प्रदेश के साथ देश के विकास को गतिमान करने में सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट में कहा है कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं की उड़ान को नए पंख लगे हैं। साथ ही मध्यप्रदेश में सरकार ने युवाओं के लिए “सीखो-कमाओ” जैसी अद्भुत योजना प्रारंभ की है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की राह को आसान बनाएगी। मुझे प्रसन्नता है कि आज युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं। हर युवा समर्थ हो, शुभकामनाएं।”

ऑनलाइन फ्रॉड से नागरिकों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रशासन को निर्देश

Instructions to Chief Minister Shivraj Singh's administration to save citizens from online fraud

भोपाल, 15 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की विशेष बैठक बुला कर राजधानी में ऑनलाइन ऋण प्राप्त करने वाले एक परिवार द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी लेकर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को देखते हुए सायबर अपराधों पर सख्त नियंत्रण की आवश्यकता है। परिवारों को इस तरह बर्बाद होते नहीं देखा जा सकता। तकनीक का उपयोग कर ऐसी घटनाओं को रोका जाये और दोषियों को दंडित करें। लोगों को सायबर क्राइम से बचाने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायण चारी मिश्र और अन्य अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव गृह डॉराजेश राजौरा, एडीजी आदर्श कटियार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएँ न हों, इसके लिए आवश्यक जनजागरूकता की जरूरत है। इसके लिए एक पृथक कार्य-योजना बना कर अमल किया जाए। जनता को ऑनलाइन ऋण उपलब्ध कराने के ऑफर देने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। जिस एप के माध्यम से यह अपराध होते हैं, उनका संचालन करने वालों की धर पकड़ की जाए। यदि स्थानीय लोग इनमें शामिल नहीं हैं और देश के अन्य स्थानों या विदेश से ऐसी अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा हो तो उन तक पहुँचने के लिए दल भी भेजे जाएँ। लोगों को पैसा दिलवाने का लोभ देकर उन्हें ठगने वाले लोगों के विरूद्ध हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। पुलिस द्वारा भी इस संबंध में व्यापक अभियान संचालित होना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ऋण के दुष्चक्र में फँसने वाला व्यक्ति विवश होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाए, उसके पूर्व प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही की जाए। जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलना चाहिए। विशेषकर विद्यालय और महाविद्यालयों में इस संबंध में व्याख्यान भी होना चाहिए ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन ऋण प्रदान करने के प्रलोभन से बचें।

पुलिस अफसरों ने बताया भारत सरकार ने करीब 90 एप पर प्रतिबंध लगाया है। सचेत पोर्टल भी कार्य कर रहा। रिजर्व बैंक द्वारा कई एप अधिकृत नहीं है, जो लोगों को ऋण दिलाने का काम करें। भोपाल में हुई घटना की गंभीरता से विवेचना की जा रही है।

प्रमुख निर्देश
-सायबर क्राइम पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
-भोपाल में परिवार के सदस्यों द्वारा आत्महत्या की घटना दर्दनाक है। अपराधी शीघ्र पकड़े जाएँ।
-ऐसे प्रयास हों कि भोपाल और प्रदेश के अन्य स्थानों के नागरिक इस तरह के दुष्चक्र में न फँसे।
-आमजन को आवश्यक जानकारियाँ देकर जागरूक बनाएँ। परिवारों को संकट से बचाने के लिए सभी प्रयास करें।
– सायबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर चलाएँ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जामुन, चंपा और बरगद के पौधे

Chief Minister Shivraj Singh planted Jamun, Champa and Banyan plants

 

भोपाल,15 जुलाई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में आज जामुन, चंपा और बरगद के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ भोपाल के श्री लाभ नामदेव ने भी पौध-रोपण किया। ‘गिल्लन बर्रे सिंड्रोम’ बीमारी के कारण इस युवक के दोनों पैरों ने कार्य करना बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2 लाख रुपये की सहायता उपचार के लिए दी गई थी। आज लाभ ने स्वस्थ होने की प्रसन्नता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौधा लगाकर बाँटी। नामदेव परिवार के सदस्य आशीष, श्रीमती मंजू, आयुष भी उपस्थित थे। परिवार ने उपचार सहायता के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ विभिन्न नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने स्मार्ट उद्यान में पौधे लगाए। इनमें छिंदवाड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति बिसेन, रुकमणी सिंह और सुश्री कामिनी शाह शामिल हैं। साथ ही किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी भी आज पौध-रोपण में शामिल हुए। अन्य सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री महेन्द्र सिंह राठौर, ममता राठौर, देवांग सिंह राठौर, पुष्पराज प्रजापति, शिवदयाल चंद्रवंशी, श्रीराम ठाकुर, हाकिम सिंह, संतोष सिंह, सौरभ कुमार, मुक्ति गुप्ता, कृतार्थ चतुर्वेदी, ऋषिकेश ठाकुर, राकेश चतुर्वेदी, राजेश रिछारिया, वरुणा रिछारिया, अंकित अग्रवाल, अजय शुक्ला, अविनाश सिंह, राजकुमार सिंह आदि पौध-रोपण में शामिल हुए।

फ्रांस दौरा खत्म कर यूएई रवाना हुए पीएम मोदी

PM Modi leaves for UAE after finishing France tour

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी आज अबू धाबी में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन
जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।
रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं 15 जुलाई को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करूंगा। मैं
अपने मित्र, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’

इससे पहले पीएम मोदी ने फ्रांस की अपनी यात्रा को यादगार बताया। उन्होंने गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए फ्रांस के
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस के लोगों का भी आभार व्यक्त किया।
दोनों नेताओं की बैठक के बाद फ्रांस ने अपने देश में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को लंबी अवधि का वीजा देने का प्रस्ताव
किया, जिसका भारत ने स्वागत किया है। भारत में राष्ट्रीय संग्रहालय के विकास में भी फ्रांस भागीदार बनेगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक व सैन्य सम्मान द ग्रैंड क्रास आफ द लीजन आफ आनर
दिया गया। गुरुवार देर रात पेरिस के एलीजे पैलेस में आयोजित निजी रात्रि भोज में राष्ट्रपति मैक्रों ने उन्होंने यह सम्मान
प्रदान किया। मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच बातचीत के बाद भारत और फ्रांस ने शुक्रवार को अभूतपूर्व रक्षा सहयोग
परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें युद्धक विमान व हेलीकॉप्टर इंजनों के संयुक्त विकास और भारतीय नौसेना के लिए
तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण शामिल है।

आष्टा में आज लाड़ली बहना सम्मेलन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रोड शो भी

Ladli Bahna Sammelan in Ashta today, Chief Minister Shivraj Singh's roadshow also

आष्टा। आज लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज होगा। इसके साथ ही
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किया है। मुख्यमंत्री का रोड शो का
कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। आयोजन को लेकर कई तरह की तैयारियां की जा रही हैं। जिसको लेकर नगर के
तीन मार्ग बंद किए जा रहे हैं। जनसामान्य की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शनिवार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे
तक आष्टा की ओर आने वाला मार्ग अवरूद्ध रहेगा। आयोजन को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर चल
रही तैयारियों का जायजा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह होगी यातायात की व्‍यवस्‍था
जानकारी अनुसार कन्नौद की ओर से आने जाने वाले वाहन जो इंदौर, देवास या उज्जैन की ओर जाएंगे वह खाचरोद पुलिस
चौकी से बाईं ओर मुड़कर थाना सिद्धिकगंज, ग्राम धूराड़ा, ग्राम कातला होते हुए जावर जोड पर भोपाल-इंदौर हाईवे पर
आकर जाएंगे। इसी प्रकार देवास की ओर से आने वाले वाहन जो कन्नौद हरदा की ओर जाएंगे वह भी इसी मार्ग से होते हुए, खाचरोद पुलिस चौकी से कन्नौद की ओर जाएंगे। उक्त वाहनों का आष्टा कस्बा में प्रवेश उपरोक्त नियत समय पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कन्नौद की ओर से भोपाल व सीहोर की ओर जाने वाले वाले वाहन खचरोद पुलिस चौकी से थोड़ा आगे करीब 6 किमी ग्राम लसुड्लिया से हर्राजखेड़ी जोड़ से दाहिनी ओर मुड़कर ग्राम बडोदिया, पांगरी, भंवरा, बापचा जोड, बागैर जोड होते हुए जताखेड़ा जोड़ के सामने से होते हुए इंदौर-भोपाल हाईवे से सीहोर व भोपाल की ओर जाएंगे। उक्त वाहनों का आष्टा नगर में प्रवेश नियत समय पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...