फिर हुई कोलार सिक्स लेन रोड पर हुए हादसे में मौत, 7 जुलाई को हुआ था हादसा

भोपाल, मीडिया से मिली जानकारी अनुसार उपनगर कोलार में स्थित मदर टेरेसा स्कूल के पास गड्‌ढे में बाइक सवार युवक गिर गया। युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। यहां सिक्सलेन निर्माण के लिए सड़क खोदकर गड्‌ढा खोदा गया है। इसके चारों ओर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी।

ओम प्रकाश (30 साल) पुत्र रामकुमार पाल बोर्दा गांव में रहता था। डेढ़ महीने पहले तक वह दवा कंपनी में मार्केटिंग एजेंट था। फिलहाल, उसकी जॉब चली गई थी। वह नई नौकरी की तलाश में था। 7 जुलाई की दोपहर वह घर पर नौकरी तलाशने का कहकर घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे वह कोलार कॉलोनी स्थित पुराने मकान में रह रही बहन से मिलने पहुंचा।

यहां से दोस्तों के मुलाकात का बोल कर निकल गया। रात करीब साढ़े नौ बजे वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान मदर टेरेसा स्कूल के पास सिक्सलेन निर्माण के लिए खोदे करीब तीन फीट गहरे गड्‌ढे में गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटे आईं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

चकनाचूर हो गया हेलमेट

हादसे के समय ओमप्रकाश हेलमेट भी लगाए था। गड्‌ढे गिरते ही हेलमेट चकनाचूर हो गया। इससे युवक के जबड़े, नाक और सिर में कई फ्रेक्चर आए थे। अस्पताल में ओमप्रकाश की दो सर्जरी की गई, लेकिन जान नहीं बच सकी।

भाई ने सड़क निर्माण कार्य कराने वाले लोगों को जिम्मेदार बताया

ज्ञानपाल ने कहा कि भाई की मौत के लिए सड़क पर बिना बैरिकेडिंग निर्माण कार्य कराने वाले लोग जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कुछ दिन पहले इसी साइट से कुछ ही दूर तीन लोगों की सड़क हादसे में जान गई थी।

जांच अधिकारी जोगिंदर नेगी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद साइट पर लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

काँग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कोलार की दुर्दशा और मौत का जिम्मेदार कौन ? कोलार सिक्स लेन कार्य में भ्रष्टाचार की तस्वीर सामने आ गई है। जगह-जगह खुदाई से लोग मौत के मुंह में समा रहे यह कैसा विकास

भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी और स्पेन दौरे पर रवाना

Indian women's hockey team leaves for Germany and Spain tour

12 जुलाई। भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को बेंगलुरु से अपने यूरोपीय दौरे के लिए रवाना हुई। टीम तीन मैचों की श्रृंखला के लिए सबसे पहले जर्मनी के लिए उड़ान भरेगी, जहां भारत दो मैचों में मेजबान जर्मनी से भिड़ेगा, जबकि एक मैच में उनका मुकाबला चीन से भी होगा।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत लिम्बर्ग में करेगी, जहां उनका मुकाबला 16 जुलाई 2023 को चीन से होगा। इसके बाद, भारतीय टीम क्रमशः 18 और 19 जुलाई 2023 को विस्बाडेन और रसेलहेम में मेजबान जर्मनी से भिड़ेगी। भारतीय टीम इस दौरे का उपयोग हांग्जो एशियाई खेल 2023 की तैयारी के लिए करेगी।
इसके बाद भारतीय टीम 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन – अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए 20 जुलाई को टेरासा, स्पेन के लिए उड़ान भरेगी। वे अपने अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को मेजबान स्पेन के खिलाफ करेंगे। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 27 जुलाई को रिपब्लिक ऑफ साउथ अफ्रीका से होगा। 28 जुलाई को उनका आखिरी ग्रुप मैच इंग्लैंड के खिलाफ होगा।

भारतीय टीम के रवाना होने से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने कहा, ”हम वास्तव में इस दौरे का इंतजार कर रहे हैं। एशियाई खेलों से पहले अच्छी टीमों के खिलाफ खेलने से हमें सीखने का अच्छा अनुभव मिलेगा। आगामी एशियाई खेलों की तैयारी के लिए ये मैच हमारे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण होंगे। पिछले कुछ महीनों में अपनी ताकत और कमजोरियों पर काम करने के बाद, हम जर्मनी और स्पेन में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का लक्ष्य रखेंगे।”

इस बीच, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप-कप्तान दीप ग्रेस एक्का ने कहा, ”हमने पिछले कुछ हफ्तों में कठोर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए हैं। तैयारियां वास्तव में अच्छी रही हैं, और हमारा पिछला प्रदर्शन खिलाड़ियों के लिए काफी आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। हम जर्मनी और स्पेन में अपने मैचों में इसे दोहराने की कोशिश करेंगे।”

भारतीय टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिच्छू देवी खारिबाम।
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता, सुशीला चानू पुखरामबम।
मिडफील्डर: निशा, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, बलजीत कौर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, ज्योति छेत्री।
फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, संगीता कुमारी, दीपिका।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्रीमती सीता दहल के निधन पर शोक व्यक्त

Chief Minister Shivraj Singh condoled the demise of Mrs. Sita Dahal

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी श्रीमती सीता दहल के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि दुखद समाचार से मन व्यथित है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ परिजनों के साथ हैं।

खुदरा दुकानों से रियायती दरों पर की जायेगी टमाटर की आपूर्ति: सरकार

Tomatoes will be supplied from retail shops at subsidized rates: Government

दिल्ली, 12 जुलाई| बाजारों में टमाटर की कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि शुक्रवार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में खुदरा दुकानों के माध्यम से टमाटर की रियायती कीमतों पर आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उपभोक्ता विभाग ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी महासंघ (एनसीसीएफ) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से तत्काल टमाटर खरीदने के निर्देश दिए हैं। इनकी अपूर्ति उन बाजारों में की जाएगी, जहां इसकी खुदरा कीमतों में पिछले एक माह में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गयी है। विज्ञप्ति में कहा गया है, “ टमाटर का स्टॉक इस सप्ताह शुक्रवार तक दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को रियायती कीमतों पर खुदरा दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। ” मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे शहरों / कस्बों की पहचान कर ली गयी है जहां एक माह के दौरान टमाटर के भाव इसके राष्ट्रीय औसत मूल्य की तुलना में सबसे अधिक बढ़े हैं। ऐसे केंद्रों (जगहों) पर आपूर्ति बढ़ा कर टमाटर के भाव को नीचे लाने के कदम उठाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि मौसम का प्रभाव, अस्थायी आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान और प्रतिकूल मौसम के कारण फसल की क्षति, आदि अक्सर टमाटर की कीमतों में अचानक वृद्धि का कारण बनती है। जुलाई के साथ-साथ मानसून के कारण वितरण संबंधी चुनौतियां और बढ़ जाती हैं और माल ढुलाई में हानि से कीमतों में बढ़ोतरी होती है।
देश में टमाटर का उत्पादन लगभग सभी राज्यों में होता है लेकिन दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों का कुल उत्पादन में 56-58 प्रतिशत योगदान है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन सीज़न भी अलग-अलग होते हैं। जुलाई-अगस्त और अक्तूबर-नवंबर का मौसम आमतौर पर टमाटर के लिए कम उत्पादन का मौसम होता है। दक्षिणी और पश्चिमी राज्य, उत्पादन मौसम के आधार पर अन्य बाजारों को इसकी आपूर्ति करते हैं। बुवाई और कटाई के मौसम का चक्र और विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन की मौसमी-भिन्नता टमाटर की कीमतों में मौसमी उतार-चढ़ाव के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। मंत्रालय ने कहा है कि वर्तमान में गुजरात, मध्य-प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के बाजारों में टमाटर की आवक, ज्यादातर महाराष्ट्र, विशेषकर सतारा, नारायणगांव और नासिक से होती है, जो इस महीने के अंत तक रहने की उम्मीद है। आंध्र प्रदेश की मदनपल्ले (चित्तूर) से भी उचित मात्रा में आवक जारी है। दिल्ली एनसीआर में टमाटर की आवक मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश से होती है और कुछ मात्रा कर्नाटक के कोलार से आती है। सरकार ने कहा है कि नासिक ज़िले से जल्द ही नई फसल की आवक होने की उम्मीद है। इसके अलावा अगस्त में नारायणगांव और औरंगाबाद बेल्ट से अतिरिक्त आपूर्ति आने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश से भी आवक शुरू होने की उम्मीद है। परिणामस्वरूप निकट भविष्य में टमाटर की कीमतें कम होने की उम्मीद है।

सावन के दूसरे सोमवार को बनेगा हरियाली अमावस्या का संयोग

shiv

सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को है, यह बहुत खास हैं, क्योंकि इस दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। अमावस्या होने की वजह से इस दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है और सोमवती अमावस्या के दिन शिव पूजा से पितृदोष, शनिदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इसी दिन सूर्य कर्क संक्रांति भी है। इस दिन सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश होगा। सूर्य का गोचर कर्क राशि में होने से कर्क राशि में बुधादित्य नामक राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से सूर्य देव की कृपा बरसेगी।

सावन के दूसरे सोमवार के बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। पंचांग के अनुसार 3 साल में एक बार मलमास या अधिक मास पड़ता है। मलमास में शुभ कार्य वर्जित रहते है। मलमास में भगवान विष्णु की आराधना फलदायी होती है। इस समय भगवान शिव की पूजा की जा सकती है, लेकिन इस समय सोमवार व्रत करना मान्य नहीं है। मलमास के पश्चात् 17 अगस्त से 31 अगस्त तक सावन रहेगा। इसमें पड़ने वाले 21 अगस्त व 28 अगस्त के सोमवार व्रत मान्य रहेंगे।

अधिकमास क्यों और कब आता है
वास्तव में अधिकमास एक अतिरिक्त मास है जो हर 32 माह, 16 दिन और 8 घटी के अंतर से आता है। इसका प्राकट्य सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच अंतर का संतुलन बनाने के लिए होता है। भारतीय गणना पद्धति के अनुसार प्रत्येक सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। दोनों वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर होता है, जो हर तीन वर्ष में लगभग 1 मास के बराबर हो जाता है। इसी अंतर को बराबर करने के लिए हर तीन साल में एक चंद्र मास अस्तित्व में आता है, जिसे अतिरिक्त होने के कारण अधिकमास या मलमास का नाम दिया गया है।

विजय संकल्प के मंत्र पर चलकर चुनावों में इतिहास बनाएगी भाजपा: शर्मा

sharma

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलकर शाम को भोपाल दौरे पर आए थे। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की नसीहत भी दी। अमित शाह की दौरे के बाद BJP ने बीजेपी ऑफिस में एक बड़ी बैठक रखी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में 2023 और 2024 के चुनावों में इतिहास रचेंगे।

इस बैठक में BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। इसके साथ ही कैलाश विजयवर्गीय भी बीजेपी के ऑफिस में हो रही बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में विजय संकल्प अभियान के साथ विधानसभा चुनाव में नेताओं की जिम्मेदारी पर चर्चा हुई।

वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दिए गए निर्देश को लेकर आगामी रणनीति पर मंथन किया गया हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय संकल्प यात्रा का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। यात्रा प्रभारी के रूप के बड़े नेताओं की भी जिम्मेदारी तय हो सकती है।

कल अमित शाह की बैठक के बाद आज बीजेपी की फॉलोअप मीटिंग हुई। इस बैठक में विजय संकल्प अभियान को लेकर हुआ विचार मंथन हुआ। इसके साथ ही बैठक के यात्रा का रोड मैप भी बनाया गया। केंदीय संगठन और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव प्लान पर मोहर लगाएंगे। अब 15, 16 और 17 जुलाई को फिर बीजेपी में बड़ी बेठक होगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान
अमित शाह के भोपाल दौर के बाद बीजेपी ने आज बैठक की थी। यह बैठक 12 बजे शुरू हुई थी। वहीं इस बैठक से निकलकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि, कल हमें अमित शाह का मार्गदर्शन मिला हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति के आधुनिक चाणक्य है अमित शाह। शाह के विजय संकल्प मंत्र पर बीजेपी का कार्यकर्ता चल रहा हैं। 2023 के साथ 2024 के चुनावों में इतिहास रचेंगे। वीडी शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि माइक्रोमैनेजमेंट के साथ सभी 230 विधानसभा जीतेंगे।

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान
अमित शाह की हुई बैठक को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बयान देते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेताओं से सीखने को मिलता है। इनका चुनाव लड़ने का एक लंबा अनुभव होता है। अमित भाई के साथ कल हम लोगों की बैठक हुई है। नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने कल विजय का संकल्प भी लिया है। इस बार दो तिहाई बहुमत से ज्यादा पर सरकार बनेगी।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का बयान
बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि, चुनावी दृष्टि से एक्ससाइज करनी पड़ती है। विजन डॉक्यूमेंट और चुनाव अभियान समेत कई विषयों पर हो विचार मंथन हुआ। इसके साथ ही उन्होंने विजय संकल्प यात्रा को लेकर कहा कि बड़े स्तर पर बना रहा प्लान जल्द सार्वजनिक होगा।

मप्र की जूनियर मह‍िला हाकी टीम सम्‍मानित, खेलमंत्री ने 12 लाख की प्रोत्‍साहन राशि दी

sports

भोपाल। मप्र की जूनियर हाकी टीम को राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप जीतने का पुरस्‍कार मिल गया है। खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पूरी टीम को 11 लाख 80 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। टीम की सभी 18 खिलाडियों को 50-50 हजार, मुख्य कोच को एक लाख, दो सहायक कोच को 50-50 हजार तथा चार सपोर्ट स्टाफ को 20-20 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है।

यह सम्मान कार्यक्रम राजधानी के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में आयोजित हुआ। उल्लेखनीय है कि मप्र की महिला हाकी टीम ने 13वीं हाकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड को 1-0 से हराकर चैंपियन बनी थी। मप्र की टीम ने पूल-ई में अपने पहले मैच में पुडुचेरी को 25-0 से, जम्मू-कश्मीर को 21-0 से और क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को 7-1 से, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 9-0 से हराकर फाइनल का सफर तय किया था।

मप्र टीम इस प्रकार है
योगिता वर्मा, निरूपमा देवी, प्रियंका यादव, आश्रिता ठाकुर, रितयाना साहू, भूमिक्षा साहू, याशिका भदौरिया, सोनिया कुमरे, ज्योति सिंह, लवदीप कौर, गुरमैल कौर, परनीति कौर, सोनिया देवी, सोनम, कार्तिका कश्यप, रितिका विश्वकर्मा, सलीनी अली व विशाखा लिखितकर।

मुख्य कोच परमजीत सिंह, सहायक कोच नेहा रावत व वंदना उइके।
मैनेजर रैना यादव, फिजियोथेरेपिस्ट उमेश कुमार, साइकोलाजिस्ट भावना चौहान व स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग एक्पर्ट विजय विग्नेश।

पुरुष टीम को भी किया था सम्मानित
मप्र की जूनियर हाकी टीम को भी इसी तरह प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया था। मंगलवार को मुख्य कोच व पूरी टीम के सदस्यों से खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मुलाकात की और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू गुरुवार को ग्वालियर आएंगी

murmu

12 जुलाई| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एकदिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर आएंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू दोपहर में यहां स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईआईटीएम) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि श्रीमती मुर्मू विशेष विमान से दिन में यहां हवाईअड्डे पर पहुंचेंगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रशासन, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे हवाईअड्डे से ‘जयविलास पैलेस’ पहुंचेंगी। राष्ट्रपति यहां पर उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। तत्पश्चात राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगी। दीक्षांत समारोह के बाद श्रीमती मुर्मू वापस लौट जाएंगी।

मध्यप्रदेश क्षमता निर्माण नीति-2023 का अनुमोदन मध्यप्रदेश क्षमता निर्माण नीति-2023 का अनुमोदन

anumodan

भोपाल, 12 जुलाई| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा में मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के शासकीय सेवकों की क्षमता निर्माण के लिये ‘मध्यप्रदेश क्षमता निर्माण नीति-2023’ का अनुमोदन किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य की नवीन क्षमता निर्माण नीति 2023 भारत सरकार द्वारा लागू मिशन कर्मयोगी की अवधारणा एवं विशेषताओं को सम्मिलित करते हुए और क्षमता विकास आयोग के सदस्य से परामर्श प्राप्त करते हुए तैयार की गई है। इसमें प्रत्येक विभाग के बजट में, वेतन मद में उपलब्ध बजट की एक प्रतिशत राशि से नया बजट शीर्ष ‘मिशन कर्मयोगी’ बनाया जायेगा। साथ ही प्रशासन अकादमी के बजट में राशि 10 करोड़ रूपये से ‘मिशन कर्मयोगी’ के नाम से नया बजट शीर्ष भी बनाया जायेगा। भारत सरकार की राष्ट्रीय प्रशिक्षण नीति वर्ष 1996 के संदर्भ में राज्य की वर्तमान प्रशिक्षण नीति को 11 जुलाई 2001 को लागू किया गया था।
भारत सरकार की वर्तमान राष्ट्रीय प्रशिक्षण नीति 19 जनवरी 2012 को लागू की गई, लेकिन राज्य की प्रशिक्षण नीति में अभी तक कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। प्रदेश की वर्तमान प्रशिक्षण नीति लगभग 22 वर्ष पुरानी हो चुकी है, जबकि शासकीय सेवकों के भर्ती के तरीके, सूचना प्रौद्योगिकी का शासकीय कार्यों में उपयोग, विभिन्न कानूनों में परिवर्तन इत्यादि कारणों से नवीन प्रशिक्षण नीति की आवश्यकता महसूस की गयी। राज्य की नयी प्रशिक्षण नीति तैयार करने के लिये महानिदेशक, प्रशासन अकादमी द्वारा सेवानिवृत्त एवं अनुभवी प्रशासनिक एवं तकनीकी परामर्शी विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया। मंत्रिपरिषद ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा उपभोक्ता शुल्क संग्रहण के लिये नीति का अनुमोदन किया। मंत्रिपरिषद ने महिला स्वसहायता समूह को अधिक सक्षम एवं उपभोक्ता शुल्क (टोल) संग्रहण में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये यह निर्णय लिया। निर्णय अनुसार पूर्व में उपभोक्ता शुल्क संग्रहण की स्वीकृति प्राप्त मार्गों में से दो करोड़ से कम वार्षिक संग्रहण आय वाले मार्गों पर उपभोक्ता शुल्क संग्रहण महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जायेगा। ऐसे मार्ग का चयन के लिये मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को अधिकृत किया गया है। मंत्रिपरिषद ने जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के मानदेय एवं वाहन भत्ता को बढ़ाकर एक लाख रूपये मासिक (मानदेय 35 हजार रूपये एवं वाहन भत्ता 65 हजार रूपये) और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष के मानदेय एवं वाहन भत्ता को बढ़ाकर 42 हजार रूपये मासिक (मानदेय 28 हजार 500 रूपये एवं वाहन भत्ता 13 हजार 500 रूपये) किया जायेगा। साथ ही जनपद पंचायत अध्यक्ष के मानदेय को बढ़ाकर 19 हजार 500 रूपये मासिक एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के मानदेय को बढ़ाकर 13 हजार 500 रूपये मासिक करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त पंच/उप सरपंच का अधिकतम वार्षिक मानदेय 1800 रूपये किया जायेगा। अतिरिक्त वित्तीय भार की व्यवस्था ‘स्टाम्प शुल्क वसूली के अनुदान’ मद में वार्षिक अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 56 करोड़ 38 लाख 24 हजार 800 रूपये को अतिरिक्त रूप से उपलब्ध कराये जाने का निर्णय भी लिया गया। मंत्रिपरिषद ने ग्राम रोजगार सहायक के भरे पद एवं रिक्त पदों की पूर्ति किये जाने पर 18 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से मानदेय के लिये आवश्यक अतिरिक्त वार्षिक राशि 274 करोड़ 95 लाख रूपये व्यय करने की अनुमति दी।
यह राशि योजना क्रमांक 4610 स्टाम्प शुल्क वसूली या योजना क्रमांक 6299 गौण खनिज मद से व्यय की जायेगी। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में 8 नवीन महाविद्यालयों की स्थापना, 2 महाविद्यालयों में नवीन संकाय और 3 महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर/स्नातक विषय प्रारंभ करने की मंजूरी दी है। इसके लिये कुल 489 नवीन पद सृजन, आवर्ती व्यय भार 26 करोड़ 97 लाख रूपये प्रतिवर्ष और अन्य अनावर्ती व्यय 95 करोड़ 68 लाख 92 हजार रूपये, इस प्रकार कुल 122 करोड़ 65 लाख 92 हजार रूपये के व्यय की स्वीकृति दी गयी। खण्डवा जिले के खालवा, भोपाल के फंदा, शहडोल के बाणसागर, श्योपुर के बड़ौदा, सीधी के मण्डवास, इंदौर के बेटमा, रीवा के हनुमना और बालाघाट के हट्टा में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापित किये जायेंगे। साथ ही छतरपुर के बिजावर और सीधी के चुरहट में पूर्व से संचालित शासकीय महाविद्यालयों में नवीन संकाय प्रारंभ किये जायेंगे। इसके अलावा शासकीय महाविद्यालय रामपुर नैकिन, जिला सीधी में आर्ट एण्ड साइंस, शासकीय महाविद्यालय लामता, जिला बालाघाट में आर्ट्स एवं बॉयोलॉजी और शासकीय कन्या महाविद्यालय, नीमच में संगीत एवं फाइन आर्ट विषय प्रारंभ किये जायेंगे। मंत्रिपरिषद ने नवीन समरसता छात्रावास योजना में स्कूल शिक्षा विभाग के छात्रावासों के संचालन, मरम्मत आदि कार्य किये जाने की स्वीकृति दी। योजना में विभाग द्वारा संचालित सभी छात्रावास सभी वर्गों के लिये उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे

tree

 

CM शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे। के साथ श्री अव्यान राज पटेल और उनके परिजनों ने पौधे लगाए। श्री पटेल को कान की बीमारी के कारण सुनाई नहीं देता था। मुख्यमंत्री की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता उपलब्ध कराकर दिव्य ई.एन.टी. अस्पताल भोपाल में उनका उपचार कराया गया। सफल उपचार के बाद श्री अव्यान और उनके परिजनों ने पौधे लगाकर CM शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे। का आभार व्यक्त किया। CM शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे। के साथ श्री गोपाल तोमर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह भी पौध- रोपण में शामिल हुए। CM शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे। के साथ आगर मालवा के जन-प्रतिनिधि और समाजसेवी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।CM शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे।ने सभी से व्यापक स्तर पर पौध-रोपण गतिविधियाँ संचालित करने का आहवान किया।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...