गंगोत्री में पहाड़ से वाहनों पर गिरा मलबा, भोपाल की एक महिला और देवास के दो युवकों की मौत

mp

उत्तराखंड में गंगोत्री के गंगनानी के पास एक पहाड़ से गिरे मलबे से तीर्थयात्रियों से भरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जिनमें से एक भोपाल और दो देवास के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक पहाड़ से गिरे मलबे में टैंपो ट्रेवलर वाहन और दो छोटे वाहन दब गए थे। आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों ने मलबे में से शवों को निकाल लिया गया है। घटना को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदनाएं प्रकट की है।

एमपी की एक महिला और दो युवकों की मौत
गंगोत्री हादसे में मध्य प्रदेश की पुष्पा चौहान (65) पत्नी मोहनलाल, निवासी साकेत भोपाल, अंशुल मंडलोई (23) निवासी देवास, योगेन्द्र सोलंकी (23) निवासी देवास की मौत हो गई। वहीं शोभा पत्नी (49) बंशीलाल निवासी इंदौर, सानिध्य बाथलिया (14) पुत्र दिपेश बाथलिया, निवासी इंदौर, अभिषेक सोलंकी (25) निवासी देवास, उमंग सोलंकी (24) निवासी देवास गंभीर रूप से घायल हो गए। माही चौहान (9) पुत्र महेन्द्र चौहान, निवासी साकेत भोपाल, अमृता पुत्री (13) महेन्द्र चौहान, निवासी भोपाल, संतोष निवासी भोपाल, मनोज साहू (33), निवासी भोपाल, भूपेन राठोर (34) निवासी भोपाल, अंशुल (24) निवासी देवास भी हादसे में घायल हो गए हैं।

घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया
पहाड़ का मलबा वाहनों पर गिरने से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक मलबे की चपेट में आए तीनों वाहनों में 31 लोग सवार थे। लगातार बारिश और पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की वजह से एक यात्री का शव वाहन से बाहर निकालने में मुश्किल आ रही थी।

पहाड़ पर मलबा गिरने से करीब 11 घंटे बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काम शुरू किया। हादसे में तीन पुरुषों और एक महिला की मौत की बात सामने आई है। सभी तीर्थ यात्री गंगोत्री से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

भाजपा ने राज्यसभा के लिए गोवा का उम्मीदवार घोषित किया

bjp

दिल्ली 11 जुलाई| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में गोवा की रिक्त सीट से अपने उम्मीदवार की आज घोषणा की। भाजपा की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने गोवा से राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए श्री सदानंद म्हालू शेट तनावडे को उम्मीदवार बनाया है। गुजरात, पश्चिम बंगाल एवं गोवा की दस राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए 06 जुलाई को अधिसूचना जारी हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई और नाम वापसी की तारीख 17 जुलाई है। सभी 10 सीटों पर मतदान 24 जुलाई को होगा तथा इसी दिन मतगणना भी होगी।

सीधी मामले पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

भोपाल,11 जुलाई| आज से मप्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस महाकाल लोक, भ्रष्‍टाचार, आदिवासी अत्याचार और महंगाई जैसे मुद्दों पर वह सरकार के खिलाफ आक्रामक थी। सुबह सत्र शुरू होते ही रैगांव से कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा टमाटर और मिर्च की माला पहनकर विधानसभा परिसर में पहुंचीं। उन्‍होंने कहा कि सब्‍जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी परवाह नहीं है।

आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने आदिवासी अत्याचार का विषय उठाया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति उठाते हुए कहा कि ये राष्ट्रगीत वंदेमातरम का अपमान कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। इस पर कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह गलतबयानी हो रही है। वंदेमातरम प्रारंभ नहीं हुआ था। दोनों पक्षों से इसको लेकर अपनी-अपनी बात रखी जाने लगी तो अध्यक्ष गिरीश गौतम ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विधानसभा की मान्य परंपरा के अनुसार सदन की कार्यवाही वंदेमातरम से प्रारंभ होती है। मैंने टोका भी कि पहले वंदेमातरम हो जाने दें, फिर अपनी बात रखें पर आप शांत नहीं हुए, यह दुखद है। डा. मिश्रा ने कहा कि इस कृत्य के लिए नेता प्रतिपक्ष माफी मांगें। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्‍यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्‍थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही पुन: प्रारंभ होते ही विधानसभा में आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार को लेकर कांग्रेस में चर्चा कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कहा कि सीधी में आदिवासी वर्ग के व्यक्ति के साथ जो घटना हुई है, उसने हम सबका सिर शर्म से झुका दिया है। हमने सदन में प्रस्ताव दिया है, काम रोककर चर्चा कराई जाए। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि देश और विदेश में इस घटना के कारण प्रदेश कलंकित हुआ है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार ही आदिवासियों के सर्वाधिक अत्याचार मध्य प्रदेश में हो रहे हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति उठाते हुए कहा कि जब एक विषय सदन के सामने रखा जा चुका है तो फिर उस पर इस तरह चर्चा नहीं होनी चाहिए। इस आपत्ति पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति और सर्वदलीय समिति पर इस पर चर्चा हो चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इसे नकारते हुए कहा कि कार्य मंत्रणा समिति में कोई निर्णय नहीं हुआ है। यह विषय मेरे सामने आया है, अब मुझे निर्णय करने दीजिए।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के विधायक आसंदी के सामने आ गए और तुरंत चर्चा कराने की मांग करने लगे। सरकार की ओर से कहा गया कि कांग्रेस इस मामले में आदिवासी हितैषी होने का ढोंग कर रही है। संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी हो चुकी। घर पर बुलडोजर चलाया गया है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चरण पखारे हैं। कांग्रेस केवल वोट की राजनीति कर रही है। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले हंगामे के दौरान ही गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने हुक्का बार पर प्रतिबंध के लिए संशोधन विधेयक प्रस्तुत कर दिया।

दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
सदन ने विधानसभा के भूतपूर्व सदस्य मधुकर हर्णे, रमेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश सिंह बादल, रतन लाल कटारिया, पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच, इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत, खरगोन जिले के डोंगरगांव में बोराड़ नदी पुल से यात्री बस गिरने और ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण हादसे में हुई जनहानि को लेकर श्रद्धांजलि दी गई।

मध्यप्रदेश में 6 कलेक्टर सहित 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले

ias

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने छह कलेक्टर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के नौ अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल देर रात्रि जारी आदेश के तहत संदीप कुमार माकिन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का तबादला कर उन्हें दतिया का नया कलेक्टर बनाया गया।

दतिया कलेक्टर संजय कुमार को श्योपुर के कलेक्टर का दायित्व सौपा गया है। अवधेश शर्मा अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश शासन को टीकमगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं, टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को अशोकनगर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौपी गयी है। उमा महेश्वरी आर कलेक्टर अशोकनगर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया। शिवम वर्मा कलेक्टर श्योपुर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं अलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आगरमालवा का नया कलेक्टर बनाया गया है। कैलाश वानखेड़े कलेक्टर आगरमालवा को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन का दायित्व सौपा गया है। इसी प्रकार अभय अरविंद बेडेकर अपर कलेक्टर इंदौर को अलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नीम, करंज और कदम्ब के पौधे रोपे

tree

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, करंज और कदम्ब के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पहल पर हृदय संबंधी गंभीर बीमारी के सफल इलाज के आभार स्वरूप शिव नारायण सिंह ने पौधरोपण किया। श्री शिव नारायण सिंह को पेसमेकर की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से उन्हें बंसल अस्पताल भोपाल में 2022 में पेसमेकर लगवाया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ श्री अर्शराज सिंह खनूजा ने अपने जन्मदिवस पर और श्री अजय मालवीय व श्रीमती चंद्रा मालवीय ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सत्य साईं सेवा समिति के सदस्यों ने भी पौधे लगाए।

 

Madhya Pradesh Ladli Bahna Yojana: मुख्यमंत्री ने सवा करोड़ बहनों के खाते में डाले पैसे, प्रदेश की लाड़ली बहना सेनाओं को दिलाई शपथ

ladli-bahna

 

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में लाड़ली बहनों के प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन में कहा कि सप्त क्रांति के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं एवं बेटियों के मान-स्वाभिमान को बढ़ाने, जीवन की सुरक्षा, सशक्त बनाने, कल्याण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य में मदद देने और आजीविका के साधन तथा अवसर उपलब्ध कराने के कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। महिलाओं एवं बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की पहल की जा रही है। यह एक सामाजिक क्रांति है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में दस तारीख का दिन अब ऐतिहासिक हो गया है। यह दिन बहनों के सम्मान, शान, स्वाभिमान, स्वावलंबन तथा सामाजिक क्रांति का दिन बन गया है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मिल रही राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रूपये प्रतिमाह तक किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को आजीविका मिशन में अवसर उपलब्ध करा कर उनकी आमदनी हर माह 10 हजार रूपये तक की जायेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में अब वैवाहिक पात्र महिलाओं की न्यूनतम आयु 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की गई है। साथ ही ट्रेक्टर वाले परिवारों की महिलाओं को भी योजना में शामिल किया गया है। इन पात्र महिलाओं से आवेदन-पत्र जमा करने का सिलसिला 25 जुलाई से प्रारंभ किया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। उन्होंने वर्चुअली प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को संबोधित किया और प्रदेश में वार्ड तथा ग्राम पंचायतों में गठित लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सप्त क्रांति में लाड़ली लक्ष्मी योजना क्रियान्वित करने, स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, पुलिस एवं शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं के लिये क्रमश: 30 और 50 प्रतिशत आरक्षण देने, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में जरूरतमंद बेटियों की नि:शुल्क शादी कराने और उन्हें उपहार देने, सम्पत्तियों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम होने पर मात्र एक प्रतिशत रजिस्ट्री शुल्क देने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक हजार रूपये प्रतिमाह देने और आजीविका मिशन में स्व-सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों के लिए बैंकों से 2% की ब्याज दर पर ऋण दिलवाने के कार्य प्रभावी रूप से किये जा रहे हैं। आगामी 5 वर्षों में महिलाओं की मासिक आमदनी को बढ़ाकर 10 हजार रूपये तक करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली बहना सेना के सदस्यों के कर्तव्यों और दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि यह सेना संगठित प्रयास कर विभागीय अधिकारियों के सहयोग से जरूरतमंद बहनों को शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ दिलाने का कार्य करेंगी। इनकी हर माह बैठक होगी। यह सेना एक नई सामाजिक क्रांति की संवाहक बनेंगी, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेंगी और सामाजिक सुधार के अभियानों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली बहनों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि जब तक मेरी साँस रहेगी, मैं जीवन भर बहनों की सेवा करते रहूँगा। प्रयास यह है कि किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं हो, वे सशक्त तथा मजबूत बनें, उन्हें किसी भी बेबसी का सामना नहीं करना पड़े, वे खुशहाल जीवन जिये। उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिये किसी ओर के सामने देखना नहीं पड़े और वे आर्थिक रूप से मजबूत बनें। उनके पास अगर पैसा रहेगा, तो परिवार और समाज में उनका मान-स्वाभिमान बढ़ेगा। लाड़ली बहना योजना महिलाओं के मान-स्वाभिमान को बढ़ाने की योजना है। लाड़ली बहना योजना में एक हजार रूपये की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 1250 रूपये, 1500 रूपये, 1750 रूपये, 2000 रूपये, 2250 रूपये, 2500 रूपये, 2750 रूपये और फिर 3000 रूपये प्रतिमाह तक किया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश में बेटियाँ अब बोझ नहीं वरदान बन गई हैं। योजना में 45 लाख से अधिक बेटियाँ लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई की भी फीस भरने की जरूरत नहीं रहेगी, फीस मामा भरवाएगा। बेटियों के साथ ही अब प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कूटी, लेपटॉप, साइकल आदि देने का काम तेजी से किया जा रहा है। आगामी 26 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, राज्य सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, विधायक सर्वश्री रमेश मैंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय तथा महेन्द्र हार्डिया, गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक सर्वश्री सुदर्शन गुप्ता, राजेश सोनकर, जीतू जिराती तथा मनोज पटेल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री हान ने पुष्प वर्षा कर लाड़ली बहनों का स्वागत-अभिनंदन किया। अपने स्वागत-सम्मान के प्रत्युत्तर में लाड़ली बहनों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी बेटियों और लाड़ली बहनों के पांव पखार कर उनका सम्मान किया। अनेक सौगात मिलने पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरित किये।

मुख्यमंत्री चौहान ने वर्चुअली पूरे प्रदेश में गठित लाड़ली बहना सेना की सदस्याओं को शपथ दिलाई कि “वे अपने क्षेत्र की बहनों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगी।

अपने क्षेत्र की बहनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले, इसके लिए हरसंभव सहयोग करेंगी, लाड़ली बहनों की अपने परिवार के सदस्य की तरह चिंता करेंगी और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में पूरी मदद करेंगी। नशामुक्ति, पेड़ लगाने, बिजली बचाने साफ-सफाई, बेटी-बचाने, बेटी-पढ़ाने और पानी बचाने जैसे सामाजिक सुधार के अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी।

अमित शाह 11 जुलाई को भोपाल में

shah

भोपाल,10 जुलाई| केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह 11 जुलाई को दोपहर बाद राजधानी भोपाल आएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री शाह विशेष विमान से अपरान्ह यहां पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि उनकी यात्रा राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव संबंधी पार्टी की तैयारियों को लेकर है और इसे राजनैतिक क्षेत्रों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बारिश के दौरान खूब पिएं चाय, सर्दी-जुकाम से मिलेगा छुटकारा

tea

चाय के शौकीन लोग बरसात में मौसम में अपने पसंदीदा पेय पदार्थ का जमकर लुत्फ उठाते हैं. चाय की दीवानगी बारिश में सिर चढ़कर बोलती है. बरसात में चाय पीना सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से सीमित मात्रा में चाय का सेवन कई तरह की परेशानियों से बचा सकती है. चाय कई तरह की होती हैं और हर किसी के अलग फायदे हो सकते हैं. बरसात में चाय लोगों को आरामदायक और एनर्जी से भरपूर महसूस कराती है. इस मौसम में चाय आपके शरीर के तापमान को भी स्थिर रखती है. चाय का सेवन कई तरहों से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है. आज आपको बता रहे हैं कि बारिश के मौसम में कौन सी चाय सेहत के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी साबित हो सकती हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि बारिश के मौसम में चाय कई परेशानियों से राहत दिला सकती है. चाय मौसम से जुड़ी एलर्जी और सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करती है. मानसून के दौरान चाय पीने से आप तरोताजा महसूस करते हैं और आपकी थकान मिनटों में दूर हो जाती है. अदरक, पिपरमेंट, तुलसी की चाय आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूती प्रदान करती है. ये सभी चाय आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं. इन चाय में मौजूद पोषक तत्व आपको बीमारियों से बचाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं. हालांकि चाय का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

मध्यप्रदेश में 10 तारीख का मतलब बहनों के स्वावलंबन का दिन : शिवराज

cm

10 जुलाई| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में 10 तारीख का मतलब बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और स्वावलंबन का दिन हो गया है। श्री चौहान यहां सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में आयोजित ‘लाड़ली बहना सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सवा करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त भी डाली। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने कन्या पूजन एवं सम्मान के साथ की|

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...