सावन माह का दूसरा मंगला गौरी व्रत 11 जुलाई को

mangla

सावन माह में दूसरा मंगला गौरी व्रत 11 जुलाई 2023 को है और यह व्रत मां पार्वती को समर्पित है। सावन माह का पहला मंगला गौरी व्रत 4 जुलाई को रखा गया था। मां मंगला गौरी की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। पंडित दीपेश मलतारे के मुताबिक धार्मिक मान्यता है कि मां मंगला गौरी आदि शक्ति माता पार्वती का ही मंगल रूप हैं। इन्हें मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी के नाम से भी पूजा जाता है।

अखंड सौभाग्य की होती है प्राप्ति
मंगला गौरी का व्रत यदि विधि विधान से करते हैं तो अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। विवाहित महिलाएं सावन में इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं और मां मंगला गौरी व्रत की पूजा करती हैं। इसके अलावा दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक मंगला गौरी व्रत वाले दिन 3 अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। सुकर्मा और धृति योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है।
ऐसे करें मंगला गौरी व्रत की पूजा
– सूर्योदय से पहले जाग कर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
– लाल रंग का वस्त्र बिछाकर पर मां मंगली गौरी की प्रतिमा स्थापित करें।
– व्रत का संकल्प लेकर आटे से बना दीपक प्रज्वलित करें।
– धूप, नैवेद्य फल-फूल आदि से मां गौरी की पूजा करें।
– पूजा में सुहाग का सामान, फल, फूल, माला, मिठाई आदि अर्पित करें।
– पूजा के बाद मां गौरी की आरती करें और अखंड सौभाग्य के लिए प्रार्थना करें।

रिकर्व में भारत के पहले यूथ विश्व चैंपियन बने पार्थ सालुंखे

teer

लिमरिक (आयरलैंड), 10 जुलाई| युवा तीरंदाज़ पार्थ सालुंखे कोरिया के सॉन्ग इन जुन की कड़ी चुनौती को पार करते हुए विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में रिकर्व अंडर-21 पुरुष एकल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। पार्थ ने रविवार को खेले गये रिकर्व फाइनल में जुन को 7-1 से हराकर विश्व चैंपियन का तमगा हासिल किया। इससे पहले उन्होंने दो बाई मिलने के बाद चेक गणराज्य के रिचर्ड क्रेज़्की (7-1) और तुर्की के मुस्तफ़ा ओज़्देमिर (6-5), चीनी ताइपे के यांग काई हान (6-4) और जर्मनी के माथियास क्रैमर (6-4) को हराया था।

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, पीएम मोदी भी एक्शन में

flood

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उत्तराखंड में भी ऐसा ही हाल है। पहाड़ों पर भूस्खलन सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन में आ गए हैं। पीएम ने प्रभावित राज्यों के मंत्रियों से बात की है और राहत तथा सहायता पहुंचाने के प्रयास करने के लिए कहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बरसात के कारण बाढ़ और उससे जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बैठक में केन्द्रीय मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ मंत्री और शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने देश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर बन रही स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय आपदामोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदामोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों द्वारा प्रभावित लोगों को बचाने एवं उन्हें राहत सुनिश्चित करने के लिए योगदान की भी जानकारी ली।
इसी तरह राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को हुआ भारी बारिश ने जुलाई में 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में जारी भारी बारिश और बिगड़ते हालात के बीच दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लोगों से अगले 24 घंटों तक घर पर रहने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। राज्य में और बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जहां रविवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई।
इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी तरह की अपील जारी की। भारी मानसूनी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए।
भगवंत मान ने एक ट्वीट में कहा, ‘पंजाब के निवासियों से मेरी अपील है कि वे घबराएं नहीं। सरकार लोगों के साथ है और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।’
दिल्ली में प्रगति मैदान टनल बंद
दिल्ली में प्रगति मैदान टनल जलभराव के कारण अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दी गई। लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। टनल के सुरक्षा गार्ड संजीव कुमार ने बताया, ‘इसे कल पुलिस कर्मियों ने बंद कर दिया था। सभी द्वारों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। पूरी सुरंग बंद है।’
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा तबाही हुई है। मंडी में बादल फटने के बाद कई वाहन बह गए।यहां 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 1100, 1070 और 1077 जारी किए हैं।

मंडी से विक्टोरिया ब्रिज और पंचवक्त्र मंदिर के दृश्य जहां नदी में बाढ़ आई है। यहां एक अन्य पुल भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।
उत्तराखंड: कुमाऊं में लगातार बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग कुछ स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन की ओर से एनएच 9 ऑल वेदर रोड पर सड़क साफ करने का काम जारी है।

सीएम शिवराज राजगढ़ में लाड़ली बहना सेना सम्मेलन में करेंगे संवाद

cnr

राजगढ़, धार। धार के मोहनखेड़ा स्थित भोजनशाला परिसर में कुछ ही देर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना सम्मेलन में शामिल होकर संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री मोहनखेड़ा में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। यहां हेलीपेड के चारों ओर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर दी गई है। लाड़ली बहना सेना सम्मेलन के बाद मोहनखेड़ा से रोड शो प्रारंभ होगा, जो घाटाबिल्लौद तक रहेगा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 600 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

राजगढ़ से लेकर घाटाबिल्लौद तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए मंच बनाए गए हैं। नगर के आदर्श मार्ग पर स्वागत द्वार लगाए हैं। मुख्यमंत्री मोहनखेड़ा से राजगढ़ नगर में प्रवेश करेंगे। यहां से मंडी गेट से सरदारपुर पहुंचेंगे। भोजनशाला परिसर में वर्षा के चलते वाटरप्रूफ डोम बनाया है।

यहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मोहनखेड़ा में भोजनशाला परिसर में आयोजित लाड़ली बहना सेना सम्मेलन को संबोधित करने के बाद रोड शो में भाग लेकर राजगढ़ में प्रवेश करेंगे। मोहनखेड़ा से घाटाबिल्लौद तक रोड शो में हिस्सा लेंगे। सभा स्थल से कुक्षी रोड, आदर्श रोड, बस स्टैंड, मंडी गेट से माही नदी होते हुए बदनावर चौपाटी पर मुख्यमंत्री का स्वागत होगा।

सीएम शिवराज फूलगांवड़ी में गोवर्धन गोशाला में गो पूजन करेंगे। इसके बाद खरेली में नर्मदा माही लिंक परियोजना के तहत भाजपा कार्यकर्ता व किसान मुख्यमंत्री का साफा बांधकर स्वागत करेंगे। यहां से हातोद स्थित फैक्ट्री में मजदूरों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे धार की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान जगह-जगह उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा

शिवराज ने श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

sawan

 

भोपाल | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण माह के पहले सोमवार पर सभी शिव भक्तों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा देवाधिदेव महादेव की भक्ति और उपासना के पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार की आपको हार्दिक बधाई। प्रभु, अपने भक्तों पर अविराम कृपा की वर्षा करते रहें। सबके जीवन में सुख, समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आये; आशा व आनंद की मधुर रश्मियों से जीवन आलोकित होता रहे, यही कामना है। हर हर महादेव।

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी प्रदेशवासियों को श्रावण माह के पहले सोमवार की शुभकामनाएं दी है। उन्हाेंने अपने ट्वीट में कहा नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय, भस्मांग रागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगंबराय, तस्मै नकाराय नमः शिवाय। समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं मनोवांछित फल की प्राप्ति का आशीर्वाद दें।

बहनों के खाते में जमा हो रही राशि को 10 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य: शिवराज सिंह

cm10000

10 जुलाई| मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सवा करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में सोमवार को दूसरी किस्त (एक हजार रुपये) जमा कराई गई। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो कर सुपर कारिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
सुपर कारिडोर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक से खातों में राशि जमा की गई और लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई। महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सप्त क्रांति का नाम दिया। शिवराज सिंह ने कहा कि किसी बहना के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अंतिम सांस रहने तक मैं आपकी सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बहनों का जीवन बदलना चाहता हूं। इस समय खाते में जमा हो रही एक हजार की राशि को मैं 10 हजार रुपये महीने तक पहुंचाना चाहता हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यह राशि अभी 1000 हजार है, धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाई जाएगी और राशि 3000 रुपये प्रति माह तक पहुंचेगी। यह राशि बेटियों की मदद के लिए है। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से देखता था कि बेटा और बेटियों में बड़ा भेदभाव देखा था। लाखों बेटियों को कोख में मार दी जाती थी। तब मैंने संकल्प लिया था कि बेटियों-बहनों के लिए कुछ करूंगा। लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की। चुनावों में बहनों के आगे लाए। कानून बनाया कि आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ेंगी।
पुलिस और सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत भर्ती महिलाओं की करने का निर्णय लिया। महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क एक प्रतिशत ही लगाने लिया। तब से महिलाओं के नाम संपत्ति बढ़ गई। इसके बाद बहनों के लिए लाडली बहना योजना शुरू की। हर महीने 10 तारीख को एक हजार रुपये की राशि खाते में जमा हो जाएगी। बहनों की आमदानी बढ़ाई जाएगी और इसे 10 हजार रुपये प्रति माह तक पहुंचाई जाएगी। मैं बहनों का जीवन बदलना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब के आहतों को बंद किया गया है। इससे महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आई है। लाडली बहना सेना शासन, अधिकारियों के साथ मिलकर योजनाएं लागू कराएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बहनों के लिए बनाई गई योजनाओं को बंद करा दिए। अब लुभावने वादे कर रहे हैं। अब नकली आंसू बहा रहे हैं। मैंने अपने भांजों के लिए भी लाभ दूंगा। 70 प्रति. से ज्यादा मिलने पर लैपटाप, वहीं 75 प्रति. से ज्यादा हासिल करने वाली बेटियों के लिए स्कूटी मिलेगी। सीखो कमाओ योजना के जरिये भी उनका भविष्य उज्जवल करूंगा।

शिवराज सिंह को भेंट की 101 फीट की राखी
सुपर कारिडोर पहुंचने के बाद उन्होंने मंच से डोम में मौजूद बहनों का अभिवादन कर पुष्प वर्षा की। इसके बाद कन्या पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को 101 फीट लंबी राखी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने लाभ वितरण के दौरान निर्मला और रमेश को पीएम आवास का लाभ दिया। इस दौरान उन्होंने उनकी बेटी को दुलार भी किया।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत नीलू मिश्रा को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। ऐसे ही रंजना संजय चौधरी को ई-रिक्शा के लिए 50 हजार रुपये की राशि भेंट की गई। इसके बाद लाडली बहन सेना को शपथ दिलाई गई।

कुलकर्णी नगर की स्वाति बशिवाल मुख्यमंत्री ने स्कूटी दी। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में गांव-गांव से आई बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी भेंटकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कारिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे। इस दौरान लाड़ली बहनें स्वागत करेंगी।

रोड शो के मार्ग में 11 मंच रहेंगे और 11 हजार लाड़ली बहनें लाठी के साथ सशक्तीकरण का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बहनों द्वारा मुख्यमंत्री चौहान को 101 फीट लंबी राखी भी भेंट की जाएगी।

स्वराज संस्थान के सहयोग से महिला स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देने वाली चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी। सम्मेलन में जानकी बैंड की प्रस्तुति, भगोरिया लोक नृत्य, अन्य जनजातीय लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़ी बहनों की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चित्रकला और रंगोली की साज-सज्जा के साथ ही पिंक साइकिल रैली भी निकलेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे।

धार जिला भी जाएंगे
मुख्यमंत्री धार जिले के राजगढ़ से समीप मोहनखेड़ा में दोपहर करीब दो बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। यहां लाड़ली बहना सेना सम्मेलन को संबो
धित करेंगे। मोहनखेड़ा गेट से शाम चार बजे मुख्यमंत्री का रोड शो प्रारंभ होगा।

शिवराज ने लगाए बरगद, आम और कचनार के पौधे

tree

भोपाल, 10 जुलाई | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां पौधरोपण किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने यहां श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, आम और कचनार के पौधे रोपे। हरदा निवासी 10 वर्षीय बालक संकेत कपूर के परिजन ने बालक के उपचार कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए पौधरोपण किया।

ट्राई के कठिन नियमों से डिजिटल मार्केटिंग से मिलने वाले राजस्व में भारी कमी आई

 

दूरसंचार कंपनियों के राजस्व में वॉयस कॉल का हिस्सा पिछले 10 साल में 80 प्रतिशत तक घट गया है। वहीं एसएमएस सेवाओं से राजस्व में 94 प्रतिशत की कमी आई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से जारी एक परिपत्र के अनुसार, यह गिरावट पिछले 10 साल में इंटरनेट आधारित कॉलिंग और संदेश सेवा का इस्तेमाल बढ़ने से आई है। ट्राई के अनुसार, इंटरनेट के इस्तेमाल से प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) जून, 2013 तिमाही से दिसंबर, 2022 तिमाही तक 10 गुना बढ़ गया है। व्हॉट्सएप, गूगल मीट, फेसटाइम आदि संदेश और कॉलिंग ऐप का नियमन करने के लिए ट्राई ने हाल ही में जारी अपने परिपत्र में कहा कि संदेश, वॉयस कॉलिंग के लिए ‘ओवर द ‘टॉप’ (ओटीटी) ऐप के बढ़ते उपयोग से दुनियाभर में दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों की कमाई का प्रमुख जरिया अब संदेश और कॉल के बजाय इंटरनेट हो गया है। एआरपीयू के सभी प्रमुख घटकों में जून, 2013 से दिसंबर, 2022 तिमाही तक गिरावट हुई है।

Investment info: LIC की सबसे जबरदस्त प्लान, मिल रहा है निवेश करके करोड़ों कमाने का मौका

LIC Jeevan Shiromani Plan 2023
LIC Jeevan Shiromani Plan 2023

 

LIC Jeevan Shiromani Plan 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation Of India) देश की जानी-मानी बीमा कंपनी है। मौजूदा समय में लाखों-करोड़ों ग्राहक इससे जुड़े हुए हैं। एलआईसी (LIC) भी अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाने के लिए शानदार प्लान लाती रहती है। देखा जाए तो एलआईसी (LIC) की पॉलिसी में सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न मिलता है। आज हम एलआईसी की एक शानदार पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश पर शानदार रिटर्न मिलता है। इसी के साथ कई अन्य तरह के फायदे मिलते हैं।

बता दें कि इस पॉलिसी का नाम एलआईसी जीवन शिरोमणि प्लान (LIC Jeevan Shiromani Plan 2023) है। यह एक नॉन लिंक्ड प्लान है। इस प्लान में कम से कम 1 करोड़ की बीमा गारंटी मिलती है। यह प्लान गंभीर बीमारियों के लिए कवर भी प्रदान करती है।

एलआईसी जीवन शिरोमणि प्लान (LIC Jeevan Shiromani Plan 2023) की खासियत

एलआईसी जीवन शिरोमणि योजना की विशेषताएं : Jeevan Shiromani Plan 2023

एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Policy) एक मनी-बैक बीमा प्लान है, जो बचत और बीमा दोनों का लाभ देती है।

इस प्लान में गंभीर बीमारियों के लिए लाभ दिया जाता है, जिसमें करीब 15 बीमारियां शामिल हैं।

अगर इस प्लान में पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में परिवार को वित्तीय सहायता देने के लिए बनाई गई है।

इस प्लान में 4 राइडर का फायदा दिया जाता है। वहीं पॉलिसीधारक के पास बीमा कवरेज बढ़ाने के लिए 4 में से अधिकतम 3 राइडर चुनने का ऑप्शन होता है।

पॉलिसीधारक की मौत होने पर परिवार को वित्तीय सहायता

एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Policy) के चलने के दौरान अगर पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है। साथ ही इसमें पॉलिसीधारक के जीवित रहते हुए निश्चित अवधि के दौरान भुगतान की सुविधा दी गई है। इसके आलावा मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम दी जाती है।

LIC Jeevan Shiromani Plan 2023 में सर्वाइवल बेनिफिट

14 साल की पॉलिसी में 10वें और 12वें साल में सम एश्योर्ड का 30 फीसदी।

16 साल की पॉलिसी में 12वें और 14वें साल में सम एश्योर्ड का 35 फीसदी।

18 साल की पॉलिसी में 14वें और 16वें साल में सम एश्योर्ड का 40 फीसदी।

20 साल की पॉलिसी में 16वें और 18वें साल में सम एश्योर्ड का 45 फीसदी।

मिलती है लोन की सुविधा

एलआईसी जीवन शिरोमणि योजना (LIC Jeevan Shiromani Plan 2023) में एक खास बात यह भी है कि इसमें सरेंडर वैल्यू के आधार पर लोन लिया जा सकता है। वैसे लोन लेने के लिए कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होगा। यानी जरूरत पड़ने पर आप इस पॉलिसी पर लोन ले सकते हैं।

LIC Jeevan Shiromani Plan 2023 में दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता राइडर का लाभ

एलआईसी जीवन शिरोमणि योजना (LIC Jeevan Shiroman Plan) में इस राइडर का चयन प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान किया जा सकता है। हालांकि उस समय बकाया प्रीमियम भुगतान की अवधि कम से कम 5 साल हो। अगर पॉलिसीधारक इस राइडर का चुनाव करता है तो इस प्लान के तहत दुर्घटना लाभ राइडर बीमा रकम देय होगी। अगर पॉलिसीधारक दुर्घटना के कारण (दुर्घटना की तारीख से 180 दिनों के भीतर) विकलांग हो जाता है तो एलआईसी की तरफ से आकस्मिक लाभ मिलेगा और बीमित रकम का भुगतान 10 सालों में मासिक किस्त में किया जाएगा।

Contact For lic agent in Kolar road Bhopal : – 9131150700

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का वीडियो रिलीज

omg

मुंबई, 09 जुलाई| बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 ,का पहला वीडियो रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के सीक्वल ‘ओह माय गॉड 2’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , का पहला वीडियो रिलीज हो गया है। वीडियो में अक्षय कुमार माथे पर भस्म, गले में रुद्राक्ष माला पहने भोले बाबा के लुक में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर ओह माय गॉड 2 का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार भीड़ में चलते नजर आ रहे हैं और लोग हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार सिर पर जटाएं, माथे पर भस्म, गले पर नील और रुद्राक्ष माला पहने बाबा भोलेनाथ की तरह तैयार हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, #ओह माय गॉड 2 टीजर 11 जुलाई को। #ओह माय गॉड 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , 11 अगस्त को रिलीज होगी।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...