राज्यसेवा परीक्षा-2022 में पद बढ़ने की संभावना नहीं, चार दिन में जारी होगा परिणाम

mppsc

पीएससी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में दो प्रश्नों पर राजनीतिक बखेड़ा भी हो चुका है। 21 मई को आयोजित परीक्षा में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ और ‘राज्य निर्वाचन आयोग की तारीख’ पर प्रश्न पूछे गए थे। बाद में दोनों प्रश्न डिलीट कर दिए गए। राज्यसेवा परीक्षा-2022 का परिणाम अगले चार दिनों में जारी होगा। यह भी साफ हो गया है कि फिलहाल इस परीक्षा के लिए पदों की संख्या में कोई इजाफा नहीं किया जाएगा। मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने पूर्व घोषित 457 पदों को दो भागों में बांट दिया है। मुख्य सूची में सिर्फ 405 पदों का रिजल्ट ही जारी किया जाएगा।
राज्यसेवा परीक्षा-2022 की अंतिम उत्तरकुंजी 12 जून को ही जारी कर दी गई थी। इस आधार पर मूल्यांकन होकर परिणाम अब तक जारी हो जाना था। प्रश्नों पर विवाद और रिजल्ट में हो रही देरी के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि शासन परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ा सकता है।
आरक्षण विवाद के चलते पदों को दो भागों में बांटा
पीएससी ने राज्यसेवा में घोषित 457 पदों को ओबीसी आरक्षण के लंबित विवाद के चलते दो भागों में बांट दिया था। 405 पदों को मुख्य सूची में जबकि 52 पदों को प्रावधिक सूची में रख दिया। ऐसे में 52 पदों पर नियुक्ति कोर्ट से आरक्षण विवाद पर अंतिम निर्णय नहीं आने तक नहीं हो सकेगी। इसके चलते अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि सरकार परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ा सकती है, ताकि प्रावधिक सूची में गए पदों की भरपाई हो सके।

इस पर पीएससी ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल पद बढ़ाने को लेकर शासन की ओर से किसी तरह का कोई प्रस्ताव आयोग को नहीं मिला है। परीक्षा के नतीजे लगभग तैयार हैं। स्क्रूटनी का अंतिम दौर पूरा होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
राज्यसेवा-2022 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट चार दिन में जारी होने की संभावना है। शल्य क्रिया विशेषज्ञ के इंटरव्यू पूर्ण हो चुके हैं। उसका परिणाम भी दो-चार दिनों में आने की उम्मीद है। इसके बाद राज्यवन सेवा परीक्षा-2020 का अंतिम परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।

शिवराज ने डॉ मुखर्जी की जयंती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

cm

भोपाल, 06 जुलाई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने स्थित डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री चौहान ने कहा कि आज महान देशभक्त राष्ट्रवादी चिंतक, मौलिक विचारक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना करके जयघोष किया था कि देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। आज उनके बताए मार्ग पर भाजपा काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैभवशाली, गौरवशाली शक्तिशाली भारत का निर्माण कर रहे हैं। हमारी राज्य सरकार भी उनके विचारों को आगे बढ़ा रही है।

सीधी केस में पीड़‍ित से मिले सीएम शिवराज, पैर धोकर किया सम्मान, मांगी माफी

bjp

भोपाल,06 जुलाई/ सीधी कांड के पीड़ित आदिवासी से मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुलाकात की। पीड़ित दशमत सुबह तकरीबन 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान ने दशमत को कुर्सी पर बैठाकर उनके पैर धोए। इसके उपरांत तिलक लगाया, आरती उतारी और शाल ओढ़ाकर दशमत का सम्मान किया। सीएम शिवराज ने दशमत के साथ हुई घटना पर दुख व्यक्त किया कहा कि इससे मन द्रवित है। मुख्यमंत्री ने दशमत से उस घटना के लिए माफी भी मांगी। उन्‍होंने दशमत को भगवान गणेश की एक मूर्ति भी भेंट की। साथ मिलकर पौधारोपण किया।

सीएम शिवराज ने दशमत से उनके परिवार और रोजगार के बारे में पूछा और अनेक विषयों पर चर्चा की। सीएम ने दशमत से पूछा कि घर चलाने के क्या साधन है, शासन की कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है! बेटी लाड़ली लक्ष्मी है? पत्नी को लाड़ली बहना का लाभ मिल रहा है? आवास योजना का लाभ मिला है या नहीं? सीएम ने दशमत से कहा कि बेटी को पढ़ाना है, बेटियां आगे बढ़ रही है! उन्‍होंने दशमत को सुदामा की संज्ञा दी कहा कि आप मेरे सखा हैं।
सीधी कांड को लेकर लगातार सियासत गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीधी जिले में आदिवासी समाज के युवक के ऊपर लघुशंका करने के कृत्य को अमानवीय, घृणित और बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरी बातें और दावे हो रहे हैं। आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार ठोस कदम क्यों नहीं उठाती।
इसी मामले पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट क‍िया है। वहीं सीधी जिले में आरोपित के घर का अवैध हिस्‍सा बुलडोजर से ध्‍वस्‍त करने के बाद सीएम श‍िवराज ने भी ट्वीट किया।

मामाजी का संदेश साफ है, इसलिए गलत मंशा वालों मध्यप्रदेश में अपराध करने से पहले 10 बार सोच लेना।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सीधी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दोषी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कड़ी कार्रवाही की है। भाजपा ने घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल के नेतृत्व में विधायक शरद कोल, विधायक अमर सिंह तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह शामिल हैं। जांच कमेटी घटना से जुड़े संपूर्ण तथ्यों की जांच कर संगठन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

सीएम ने सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत के पांव धोकर माफी मांगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह दो फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि – मन दु:खी है; दशमत जी आपकी पीड़ा बाँटने का यह प्रयास है। आपसे माफी भी माँगता हूँ, मेरे लिए जनता ही भगवान है!

CM apologized after washing the feet of Dashmat, the victim of direct urination

मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी

modi

दिल्ली, 05 जुलाई/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड नौंवी बार सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को बुधवार को बधाई दी। श्री मोदी ने ट्वीट किया, “भारत एक बार फिर चैंपियन बना! ब्लू टाइगर्स ने सैफ चैंपियनशिप 2023 में सर्वोच्च स्थान हासिल किया! हमारे खिलाड़ियों को बधाई।”

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

ame

वाशिंगटन, 05 जुलाई/ अमेरिका में चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस की पुर्व संध्या पर फिलाडेल्फिया, बाल्टीमोर और फोर्ट वर्थ, टेक्सास में बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। यह अमेरिका में बंदूक-हिंसा को रोकने में दशकों पुरानी विफलता की याद तरोताजा करता है।

बैंबू प्लांट करता है मन शांत, युवाओं की बढ़ी दिलचस्पी

bamboo

भागदौड़ भरी जिंदगी में आज हर व्यक्ति तनाव में है। युवा भी इसकी चपेट में हैं। हर कोई सुख-समृद्धि और शांति चाहता है। ऐसे में बैंबू प्लांट संकट मोचन से कम नहीं है। मन मस्तिष्क को शांत रखने के साथ घर-आफिस में एक सकारात्मक माहौल भी तैयार करता है। वास्तु शास्त्र में बैंबू प्लांट (बांस का पौधा) को शुभ माना जाता है।
वास्तु विशेषज्ञ वासुदेव शर्मा के मुताबिक हमारे जीवन में घर को सजाने और सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र का बहुत अहम योगदान होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपके घर में हर एक चीज को वास्तु के नियमों के अनुसार रखा जाए तो वो खुशहाली लेकर आती है।
वहीं घर में पेड़-पौधे रखने की भी वास्तु के अनुसार एक निश्चित जगह बताई गई है। मिनी बैंबू प्लांट यह वह पौधा है जिसमें ढेरों खूबियां हैं। सजावट के साथ ये व्यक्ति के सोई हुई किस्मत का ताला भी खोल सकता है। यही कारण है कि अब युवा भी इसकी ओर आकर्षित होने लगे हैं। ज्यादातर कालेज स्टूडेंट का मानना है कि इस पौधे को देखने मात्र से मन में एक पाजिटीविटी का अहसास होता है। हरियाली इतनी प्यारी होती है कि मन को शांति महसूस होने लगती है।
बैंबू प्लांट दिखने में भले ही छोटा हो लेकिन इसका दाम ऊपर रहता है। नर्सरी में इसके पौधे 200 से 2000 रुपये तक में मिलते हैं। अब तो मिनी बैंबू प्लांट के साथ स्टीक साइज प्लांट यानी तीन से चार फीट के पौधे आ चुके हैं। इसकी खूबसूरती देखते बनती है। ग्लासनुमा बड़े पाट में इसे रखना पड़ता है।

बैंबू प्लांट को ऐसे सहेजें
पानी की मात्रा का ख्याल रखें, ज्यादा पानी न दें।
मौसम के अनुसार पौधे के स्थान को बदलें।
पानी डालते ही बीच-बीच में खाद डालें।
पत्तियों के रंग की जांच करें। धूप से बचाएं।
यदि पौधे का कोई हिस्सा सूख रहा हो तो उसे काट दें।

पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व
माना जाता है बांस का पौधा पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है और इसे घर में लगाने से कई प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही धन प्राप्ति के नए रास्ते भी खुलते हैं। बांस यानी बैंबू का प्लांट कई्र डंठलों से बना होता है और ये सभी डंठल आपस मे बंधे होते हैं जिन्हें घर में रखना शुभ माना माना गया है।

विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: शर्मा

sharma

भोपाल, 05 जुलाई/ भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर लड़ेगी। आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व कल रात प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। देर रात तक चली बैठक के बाद श्री शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव की दृष्टि से तैयारियों पर बैठक संपन्न हुई है। बैठक में अलग-अलग समूहों को जो काम दिए गए थे, उनकी समीक्षा की गई। चुनाव की तैयारियों पर समीक्षा की है। आने वाला चुनाव पार्टी विकास व गरीब कल्याण के बिंदुओं पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को विकसित बनाया है। अब भाजपा स्वर्णिम मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी के कार्यक्रमों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि हर विधानसभा में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित होंगे। युवा मोर्चा हर विधानसभा में देश भक्ति के भाव से तिरंगा यात्रा निकालेगा।

तीस हजारी न्यायालय में दो वकीलों के गुटों में बहसबाजी के दौरान गोलीबारी

adv

दिल्ली 05 जुलाई/ राष्ट्रीय राजधानी के तीस हजारी न्यायालय में बुधवार को दो वकीलों के गुटों के बीच किसी मुद्दे पर बहस होने के बाद गोलीबारी की घटना सामने आयी। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर सब्जी मंडी में गोलीबारी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो अलग-अलग गुटों द्वारा हवा में गोलियां चलाई गईं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले में जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि वकीलों दो गुटो में कुछ मुद्दों पर बहस शुरू हुई और बात तब ज्यादा बिगड़ गई जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चला दीं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक व्यक्ति हवा में गोलियां चलाता हुआ दिख रहा है।

एनसीपी पर कब्जे की लड़ाई में अजित पवार आगे, बोले – ‘2024 में मोदी का विकल्प नहीं’

maha

एनसीपी पर कब्जे की लड़ाई में अजित पवार आगे, बोले – ‘2024 में मोदी का विकल्प नहीं’
05 जुलाई/ महाराष्ट्र की राजनीति में जारी सियासी घमासान के बीच बुधवार, 5 जुलाई का दिन अहम होने जा रहा है। आज शरद पवार और अजित पवार , दोनों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की बड़ी बैठक बुलाई है और सभी नेताओं को मौजूद रहने को कहा गया है। अजित पवार गुट की बैठक खत्म हो गई है। शरद पवार गुट की बैठक के लिए भी नेता पहुंचने लगे हैं। सभी की नजर इस पर है कि किसकी बैठक में ज्यादा विधायक पहुंचते हैं। यहां पढ़िए महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी
समर्थक विधायकों को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि एनसीपी के सभी विधायक उनके सम्पर्क में है। कुछ विधायक अलग-अलग कारणों से यहां नहीं आ सके हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। मोदी करिश्माई नेता हैं। हमें उनका साथ देना चाहिए।
अजित पवार ने कहा, 2004 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी के पास कांग्रेस से ज्यादा विधायक थे। अगर हमने उस समय कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद नहीं दिया होता, तो आज तक महाराष्ट्र में केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का ही मुख्यमंत्री होता।
अजित पवार ने आगे कहा, 2017 में भी हमारी वर्षा बंगले पर मीटिंग हुई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं छगन भुजबल, जयंत पटेल के आदेश पर मैं और कई अन्य लोग वहां गये थे। वहां बीजेपी के कई नेता भी थे। हमारे बीच कैबिनेट पोर्टफोलियो आवंटन और मंत्री पदों पर चर्चा हुई, लेकिन बाद में हमारी पार्टी ने कदम पीछे खींच लिए।
अजित पवार गुट की बैठक में छगन भुजबल ने दावा किया है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। कुछ विधायक बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ रास्ते में हैं। कुछ विधायक विदेश में हैं और उन्होंने अपना समर्थन पत्र अजित पवार को सौंप दिया है।

इस बीच, अजित पवार गुट ने एनसीपी पर दावा ठोकते हुए चुनाव आयोग में अर्जी दाखिल की है। पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा किया गया है।
बैठक के लिए शरद पवार गुट की ओर से मुख्य सचेतक जितेंद्र आव्हाड ने सभी विधायकों को एक लाइन का व्हिप जारी किया है और उनसे बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा है। वहीं अजीत गुट ने भी सभी वर्तमान व पूर्व विधायकों, सांसदों, पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और अन्य को बैठक में उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया है।
शरद पवार की बैठक नरीमन प्वाइंट स्थित यशवंतराव चह्वाण प्रतिष्ठान में है। अजीत पवार ने बांद्रा के भुजबल नॉलेज सिटी में बैठक बुलाई है। पवार गुट की बैठक शुरू होने से पहले ही विधानसभा में अजीत पवार की स्थिति स्पष्ट हो चुकी होगी।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...