भोपाल,30जून/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल जिले की यात्रा पर रहेंगे। इसके
पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा खरगोन जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश
भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज यहां मीडिया से कहा कि श्री मोदी एक जुलाई को शहडोल में रानी दुर्गावती गौरव
यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन मिशन की शुरूआत करेंगे। श्री
मोदी इसी कार्यक्रम में आयुष्मान हितग्राहियों को कार्ड वितरण करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि श्री माेदी के स्वागत के लिए
पार्टी कार्यकर्ता और जनता तैयार है। श्री शर्मा ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क
अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष श्री नड्डा शुक्रवार 30 जून को खरगोन में विशाल जनसभा को
संबोधित करेंगे। श्री नड्डा जनसभा के पहले नवग्रह मंदिर में दर्शन करने के बाद एक रोड शो में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जुलाई को आएंगे शहडोल
गर्व की बात है मुरैना के बानमोर का टायर विदेशों तक जा रहा है:शिवराज
मुरैना,30 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह गर्व की बात है की बानमोर का टायर विदेशों
तक जा रहा है और विदेशी मुद्रा देश में लाकर देश को आर्थिक रूप से और मज़बूत बना रही है।
श्री च़ौहान मुरैना के औद्योगिक क्षेत्र बानमोर स्थित जे के टायर इंडस्ट्रीज के 312 करोड़ की लागत के मैन्यूफ़ैक्चरिंग
फैसिलिटी क्षमता विस्तार के प्रथम चरण पूर्ण होने पर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जेके टायर इंडस्ट्रीज़ के मुरैना जिला स्थित बानमोर प्लांट का ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश एवं देश के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान रहा है।
कमलनाथ ने योजनाएं रोकीं, अब जनता नवंबर में उन्हें रोके : नड्डा
खरगोन, 30 जून/ भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के
माध्यम से प्रदेश की 15 महीने की कमलनाथ सरकार पर ताबड़तोड़ हमले बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा
सरकारों की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को रोक दिया था, अब जनता आगामी नवंबर (विधानसभा चुनाव के समय) में श्री कमलनाथ को रोक दे।
श्री नड्डा ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पार्टी
महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। इसके पहले श्री नड्डा का यहां एक रोड शो भी आयोजित हुआ। पार्टी अध्यक्ष ने इस दौरान केंद्र सरकार की एक-एक कर उपलब्धियां आंकड़ों सहित जनता के समक्ष रखीं। उन्होंने पिछले नौ साल में बने प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रीय राजमार्ग, जल जीवन मिशन के तहत हासिल की गईं उपलब्धियों को भी लोगों के समक्ष रखा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे मात्र एक उदाहरण पेश कर रहे हैं और अब कार्यकर्ता इन सभी उपलब्धियों के बारे में
गांव-गांव जाकर लोगों को इनके बारे में बताएं।
इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ पर भी जम के हमले बोले। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री
आवास योजना के तहत लगभग सवा लाख मकान केंद्र सरकार को वापस कर दिए। उन्होंने लाेगों से पूछा कि श्री
कमलनाथ इसके लिए गरीबों के अपराधी हैं या नहीं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ छीनते हैं और श्री चौहान
दुगुना करके देते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में मध्यप्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं और अब छह और
खुलने वाले हैं। ये विकास की नई कहानी है। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, भावांतर योजना जैसी कई योजनाओं को रोक दिया था। वे योजनाएं रोकते हैं, अब जनता आगामी नवंबर में उन्हें रोक दे। श्री नड्डा ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हिंदी में मेडिकल पढ़ाई शुरु कराने के बारे में सोचा था, उनके इस काम काे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने करा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार ने कारगिल का चैप्टर प्रदेश सरकार के सिलेबस से निकाल दिया था। जनता फौजियों के इस अपमान का चुनाव में बदला ले। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के कथित परिवारवाद पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में साधारण आदमी भी प्रधानमंत्री, अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बन जाता है, लेकिन दूसरी पार्टियों में बस परिवार ही सर्वेसर्वा रह सकता है।
पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला ने थामा बीजेपी का हाथ
खरगोन, 30 जून/ मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री रहीं
विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गई। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
विजयलक्ष्मी साधौ और प्रमिला साधौ के पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। अब गलियारे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में विजयलक्ष्मी साधौ के सामने भाजपा महेश्वर से प्रमिला साधौ को टिकट दे सकती है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सरकार की
उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को खरगोन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया। उनके साथ मुख्यमंत्री व बीजेपी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे।
नड्डा आज खरगोन में, सभा को करेंगे संबोधित
खरगोन, 30 जून/ भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा आज मध्यप्रदेश के खरगोन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री नड्डा केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में आयोजित
महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत खरगोन प्रवास पर रहेंगे।
श्री नड्डा सुबह लगभग सवा 11 बजे जिले के बरूड़ फाटा हेलीपैड पहुंचेंगे। वे लगभग पौने 12 बजे औरंगपुरा से कार्यक्रम
स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे। साढ़े 12 बजे वे जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे वे सिकल सेल एनीमिया
से पीड़ित रोगियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
संसदीय दिवस की शुभकामनाएं दी शिवराज ने
भोपाल, 30 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त जनप्रतिनिधियों को अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस की
शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि ये अवसर जनप्रतिनिधियों को उनके जनसरोकारों के प्रति
संकल्पबद्ध करता है तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के केंद्र में विधाई निकायों की सक्रिय, सकारात्मक भूमिका का स्मरण
दिलाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सभी जनप्रतिनिधिगण अपने कर्तव्यों एवं जन कल्याण के प्रति संकल्पित
हों।
कोलार में सेमरी जोड पर हो रहा था रोड निर्माण, अनियंत्रित हुई बाइक तीन की मौत
भोपाल, कोलार रोड में बाइक सवार चार लोग सेमरी जोड़ पर निर्माणाधीन सड़क पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक पुलिया से टकराकर बीस फीट के करीब सड़क पर घिसटती चली गई। इस हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक महिला को गंभीर चोट लगने के कारण हालत नाजुक बनी हुई है।
कोलार पुलिस का कहना है कि मूलत डिंडौरी निवासी 21 वर्षीय अजीत मेश्राम, 25 वर्षीय सतीश झारिया, 23 वर्षीय लल्ला और महिला गणपतिबाई धुर्वे श्रमिक हैं और मजदूरी के लिए भोपाल में हैं। वह महाबाडियां में रहते थे गुरुवार तड़के आइएसबीटी की तरफ से यह लोग चाय पीकर महाबाडियां कजलीखेड़ा की तरफ एक की बाइक पर चारों सवार होकर जा रहे थे। सेमरी जोड़ पर सड़क का निर्माण कार्य चालू है। वहां उनकी बाइक पुलिया से टकराकर बीस फीट के करीब सड़क पर घिसटती चली गई। इसमें बाइक सवार चारों को गंभीर चोटें लगी। उसी समय दूसरी तरफ से एक बाइक सवार की गुजारा तो उसने घायलों को सड़क पर खून में लथपथ देखा और इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अजीत और सतीश को जेपी अस्पताल भिजवाया। वहां उन दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक लल्ला ने हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला गणपतिबाई धुर्वे को भी गंभीर चोट लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के स्वजनों के आने के बाद उनको पोस्टमार्टम किया जाएगा।
खड़गे से मिले ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त
दिल्ली, 29 जून/ ऑस्ट्रेलिया की उच्चायुक्त बैरी ओ’फैरेल ने गुरुवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके
आवास पर मुलाक़ात की और दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के बारे में विचार विमर्श किया। श्री खड़गे ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फैरेल ने आज मुझसे मुलाकात की और हमने दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के बारे में गहनता से चर्चा की।” उन्होंने कहा,”भारत और ऑस्ट्रेलिया में कई समानताएं हैं, जो परस्पर सहयोग बढ़ाने और व्यापक स्तर पर बातचीत की नींव के तौर पर काम करती हैं। हमारी रणनीतिक साझेदारी मजबूती के साथ महत्वपूर्ण दिशा में बढ़ी है।”
खाद्य तेलों में टिकाव, अरहर दाल सस्ती
दिल्ली 29 जून/ विदेशी बाजारों में जारी तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस
बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा वहीं अरहर दाल सस्ती हो गई। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा
मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा 70 रिंगिट फिसलकर 3755 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया।
इसी तरह जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.57 सेंट की गिरावट लेकर 60.19सेंट प्रति पौंड बोला गया।
कौन बनेगा करोड़पति 15 का नया प्रोमो रिलीज
मुंबई, 29 जून/ लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति 15 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड के महानायक
अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते हैं।कौन बनेगा करोड़पति के 15वां सीजन का प्रोमो सीनी टीवी ने
अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। अमिताभ बच्चन इसमें कहते दिखते हैं, भारत ने परिवर्तन को पूरी तरह से अपनाया है.
एक ऐसा बदलाव जो विकास को बढ़ावा देता है, एक बदलाव जिसने हमारी मानसिकता को फिर से बदल दिया है और एक बदलाव जो नई आकांक्षाओं को प्रेरित करता है।केबीसी के वीडियो के कैप्शन में लिखा है, देखिए कौन बनेगा करोड़पति, जल्द ही एक नये रूप में। गौरतलब है कि’कौन बनेगा करोड़पति 15′ के लिए अप्रैल 2023 में ही रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। वर्ष 2000 में कौन बनेगा करोड़पति शो की शुरुआत हुई थी।














