वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखें दीपक, धन-वैभव की कभी नहीं होगी कमी

diya

वास्तु शास्त्र में हर वस्तु को रखने की सही दिशा बताई गई है। दिशा के अनुसार, चीजें रखने से लाभ होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। वास्तु शास्त्र में दीपक रखने के नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि घर में उचित दिशा में रखा गया दीपक आपका भाग्य चमका सकता है। हिंदू धर्म में सुबह-शाम भगवान के सामने दीपक जलाने का नियम है।
कहा जाता है कि देवी-देवता के सामने दीपक जलाने से हमारा मन प्रसन्न होता है। साथ ही भगवान का आशीर्वाद मिलता
है। जिससे वास्तु दोष भी दूर होता है। वास्तु शास्त्र में दीया रखने के कुछ नियम बताए गए हैं।

आइए जानते हैं इस बारे में।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पश्चिम दिशा में दीपक लगाना शुभ माना जाता है। पश्चिम दिशा में दीया रखने से घर में
सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
– दीपक भले ही पश्चिम दिशा में रखा हो, लेकिन बाती पूर्व दिशा में होनी चाहिए। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से परिवार के सदस्यों की उम्र लंबी होती है।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में दीया रखने से धन की कमी नहीं होती है। शास्त्रों में उत्तर को कुबेर की दिशा माना गया है।
– दीपक की लौ दक्षिण दिशा में नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा को यमराज की दिशा कहा जाता है। दक्षिण दिशा में दीया
रखने से धन की हानि होती है।

‘सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अमेरिकी कंपनियों के भारत में निवेश के निर्णय से 80 हजार नौकरियों की संभावना’

semi

‘सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अमेरिकी कंपनियों के भारत में निवेश के निर्णय से 80 हजार नौकरियों की संभावना’
दिल्ली, 23 जून/ केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की
अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रोन, एप्लाइड मैटेरियल्स, लैम रिसर्च जैसी वहां की कंपनियों के भारत में निवेश की
घोषणाओं पर क्रियान्वयन से भारत में 80,000 तक नौकरियों के अवसर पैदा हो सकते हैं। श्री चंद्रशेखर शुक्रवार को यहां
बिजनेस टुडे के बी-स्कूल सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “ इन 80,000 नौकरियों में से मेरी राय में,
65,000-75,000 स्पष्ट रूप से वैश्विक मानकों के अनुसार उच्च स्तर की नौकरियां होंगी।”
उन्होंने कहा कि दुनिया सेमीकंडक्टर की खपत और विनिर्माण के मामले में आगे बढ़ रही है, लेकिन विश्व स्तर के साथ-साथ घरेलू स्तर पर सेमीकंडक्टर प्रतिभा की कमी होने वाली है। इस दशक के अंत तक यह कमी और भी गहरा सकती है।
उन्होंने कहा कि इस कमी से बचने के लिए ही प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान माइक्रोन, लैम रिसर्च और एप्लाइड
मैटेरियल्स ने भारत में निवेश की घोषणा की है। सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित इन केवल केवल तीन घोषणाओं में रोजगार के 80,000 नए अवसर उत्पन्न होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि लैम रिसर्च ने गुरुवार को घोषणा की थी कि भारत सरकार के कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र के साथ वह दस साल की अवधि में नैनोटेक्नोलॉजी में 60,000 उच्च योग्य भारतीय इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने जा रही है। वह भारत में सेमीकंडक्टर इंजीनियरों की अगली पीढ़ी को प्रशिक्षित करने का वर्चुअल नैनो फैब्रिकेशन वातावरण प्रदान बनाने में सेमुलेटर3डी के साथ सेमीवर्स का उपयोग करेगी।
इसी तरह मेमोरी चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी माइक्रोन दो चरणों में 82.5 करोड़ डालर का निवेश करने वाली है जिससे सीधे 5,000 और परोक्ष रूप से 15,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसी तरह एप्लाइड मटेरियल्स भारत में एक नए केंद्र में चार वर्षों में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करने वाली है। अनुमान है कि इसके परिचालन के पहले पांच वर्षों में पारिस्थितकी तंत्र में दो अरब डालर से अधिक के नियोजित निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा कम से कम 500 नई उन्नत इंजीनियरिंग नौकरियां पैदा होंगी। मंत्री चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा, “यदि आप इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग , इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर विज्ञान या किसी अन्य की डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से उद्योग विशेष से संबंधित विशिष्ट कौशल प्राप्त करने की आवश्यकता है। इसलिए, मैं लगातार लोगों से कहूंगा कि आप एमबीए करें लेकिन एक प्रमाणन कार्यक्रम भी करें जो आपके व्यापक ज्ञान को किसी विशिष्ट क्षेत्र में काम करने की क्षमता हासिल करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में, अमेरिका भर लगभग 2,77,000 लोग चिप-निर्माण उद्योग में – अनुसंधान एवं विकास, डिजाइन, विनिर्माण, परीक्षण आदिकाम के काम करते हैं ।वहां के सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआईए) का अनुमान है कि अमेरिका में बनाए जा रहे नए फैब में 2027 तक 42,000 नई स्थायी नौकरियाँ तथा 2021 से 2026 तक सालाना औसतन 1,85,000 अस्थायी नौकरियाँ (बिल्डिंग फैब से संबंधित) सृजित होंगी। उन्होंने कहा यूरोपीय संघ हो, जापान हो, चीन हो, दक्षिण कोरिया हो या ताइवान, हर सरकार का लक्ष्य चिप उत्पादन को अपने देश में लाना है। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि भारत ने भी अपना स्वयं का सिलिकॉन पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की यात्रा शुरू कर दी है। इससे देश में इंजीनियरिंग प्रतिभाओं की मांग बढ़ेगी । डेलॉइट का अनुमान है कि वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में सीधे तौर पर लगे कार्यबल की संख्या 2021 के 20 लाख से बढ़ कर 30 लाख 2030 तक 30 लाख से अधिक हो जाएगी । इस तरह जिससे इस क्षेत्र में सालाना एक लाख से अधिक भर्तियां होने की उम्मीद है।

24 नवंबर को रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी

kangna

मुंबई, 24 जून/ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी 24 नवंबर को रिलीज होगी। कंगना रनौत
ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट की घोषणा की है। यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को रिलीज की जाएगी।
कंगना रनौत ने बताया, इमरजेंसी हमारे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और डार्केस्ट चैप्टर में से एक है जिसे युवा भारत को
जानना जरूरी है। यह एक महत्वपूर्ण कहानी है ,और मैं इस रचनात्मक यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए , प्रतिभाशाली अभिनेता, स्वर्गीय सतीश कौशिक जी, अनुपम जी, श्रेयश, महिमा और मिलिंद की शुक्रगुजार हूं । मैं भारत के इतिहास के इस उल्लेखनीय प्रसंग को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हूं। जयहिंद! मणिकर्णिका फिल्म्स प्रस्तुत इमरजेंसी, जिसका निर्देशन और निर्माण कंगना रनौत ने किया है। पटकथा रितेश शाह की है और कहानी रनौत की है। इमरजेंसी में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं नज़र आएंगे।

बारिश में बचें वायरल संक्रमण से

barisjh

गर्मी के बीच में बारिश वायरल संक्रमण का कारण बन सकती है।वातावरण में नमी होने से हल्की ठंडक है। इसलिए अपने
स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरुरी है,क्योंकि इस बीच यदि बारिश में आप भीगते हैं तो सर्द,गर्म होने का डर है। यदि दिन में धूप खिलती है तो वायरल इन्फेक्शन होने का खतरा है। इस वक्त तापमान में तेजी से परिवर्तन हो रहा है जो मौसमी बीमारियों का कारण बन रहा है इससे कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती है।

चिकित्सक के मुताबिक ऐसे मौसम में बदलता खान पान आपको पेट संबंधी बीमारी दे सकता है। गर्मियों के दौरान
वातावरण के ऊंचे तापमान के चलते हमारे शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है। पसीना निकलने के दौरान शरीर की
ऊर्जा खर्च होती है और शरीर में मौजूद पानी की मात्रा भी कम हो जाती है। इससे शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति कमजोर होती
है। मौसम की गर्मी बैक्टीरिया और वायरस को दोगुना तेजी से बढ़ने में मदद करती है। भोजन जल्दी खराब हो जाता है और उसे खाने से बैक्टीरिया हमारे कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करते हैं और ऊपर बताए गए लक्षणों का कारण बनते हैं। गर्मियों में घर में बना हुआ बासी खाना भी इन संक्रमणों का कारण बन सकता है। हैजा हर उम्र में होने वाला सबसे आम संक्रमण है उल्टीयां खून के साथ दस्त, झाग के साथ दस्त और पेट में तेज दर्द इसके शुरूआती लक्षण हैं और शुरू में ही इलाज नहीं मिलने पर इससे डीहाइड्रेशन जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है और कभी-कभी कमजोरी की वजह से बेहोशी भी आ सकती हैा इसके लिए रोटावायरस जिम्मेदार होता है, इसलिए सावधानी बरतें।

दिल को रखना है स्वस्थ तो खाएं अखरोट और ओमेगा 3

wall

भोपाल। हृदय रोगों का जोखिम काफी तेजी से बढ़ रहा है, कम उम्र में भी लोग दिल के धड़कन में अनियमितता, सीने में
दर्द जैसी समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं, वैसे तो इन समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं, पर
लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी इसका प्रमुख कारण मानी जाती रही है। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को
गंभीर हृदय रोगों की समस्या रही है उनमें इसका जोखिम और अधिक हो सकता है।

डाक्टर कहते हैं, हृदय रोगों से फिलहाल किसी को भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता है, वजह- ज्यादातर लोग सेंडेंटरी
लाइफस्टाइल के शिकार हैं और आहार में हृदय को स्वस्थ रखने वाले पौष्टिक चीजों की मात्रा काफी कम है। हृदय की छोटी से छोटी समस्याएं भी गंभीर रूप ले सकती हैं, इसलिए इसपर ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

आहार विशेषज्ञ की सलाह
हृदय स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आहार कैसा होना चाहिए, इस बारे में जानने के लिए ह न्यूट्रिशनिस्ट शिवानी तिवारी से
बातचीत की। वह बताती हैं कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए असल में आपको ज्यादा प्रयास की जरूरत नहीं है। आमतौर पर हमारे दैनिक आहार में वो सभी तत्व मौजूद होते हैं जिससे हृदय को आवश्यक पोषण प्राप्त हो सकता है। बस सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आपके भोजन में ये चीजें अवश्यक हों।
ओमेगा -3 फैटी एसिड को हृदय की सेहत को बेहतर रखने के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक माना जाता है।
ओमेगा -3 आपके दिल और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है, ये रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स को कम
करता है जिससे अनियमित दिल की धड़कन और हृदय पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम होता है।
– कई प्रकार की मछलियों, नट्स और सीड्स (अलसी, चिया सीड और अखरोट) से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
शिवानी कहती हैं, दुनिया के कई देशों में आलिव आयल की डिमांड बढ़ी है, इसे अध्ययनों में हृदय की सेहत के लिए काफी फायदेमंद पाया गया है। हृदय को स्वस्थ रखने वाले एंटीआक्सीडेंट से भरपूर आलिव आयल आपकी रक्त वाहिकाओं की रक्षा करता है। इससे रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का जोखिम भी कम होता है। हृदय रोगों से सुरक्षित रहने के लिए शोधकर्ता सभी लोगों को आलिव आयल का सेवन करने की सलाह देते हैं।
दिन में मुट्ठी भर अखरोट का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने का सबसे बेहतर तरीका हो सकता है। यह आपके दिल की धमनियों में इंफ्लामेशन को कम करने में सहायक है। अखरोट ओमेगा-3 एस, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, स्टेरोल्स और फाइबर का भी बेहतर स्रोत है। एक शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने दो महीने तक रोजाना अखरोट का सेवन किया उनके कोलेस्ट्रॉल के स्तर में काफी कमी देखी गई।

मोदी, बाइडेन ने टेक कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

modi

वाशिंगटन, 24 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग को प्रगाढ़ करने के
लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भारत और अमेरिका की प्रमुख तकनीकी कंपनियों और स्टार्टअप के मुख्य
कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, गूगल के सुंदर पिचाई, महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी शामिल थे। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सामाजिक विकास के लिए तकनीक का उपयोग करना एक साझा लक्ष्य है जो दोनों देशों को जोड़ता है। उन्होंने कहा, “आज व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन और मैंने तकनीक और नवाचार से जुड़े शीर्ष सीईओ से मुलाकात की, ताकि उन तरीकों का पता लगाया जा सके, जिनसे प्रौद्योगिकी भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा दे सकती है। सामाजिक विकास के लिए तकनीक का उपयोग करना एक सामान्य लक्ष्य है जो हमें जोड़ता है, हमारे लोगों के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा करता है।
उन्होंने कहा, “एआई भविष्य है, चाहे वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो या अमेरिका-भारत! जब हम सहयोग से काम करते हैं, तो हमारे राष्ट्र एक साथ मजबूत होते हैं, हमारा ग्रह बेहतर होता है।’ वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि सीईओ ने दोनों देशों के बीच अत्याधुनिक तकनीक और अनुसंधान एवं विकास में संस्थागत सहयोग को गहरा करने के विशाल अवसरों और तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए भारत-अमेरिका के बीच तकनीकी सहयोग के दोहन की अपार क्षमता को रेखांकित किया।”

हैरिस, ब्लिंकन की मेजबानी में दोपहर भोज में शामिल हुए मोदी

modi

वाशिंगटन, 24 जून/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी
ब्लिंकन की मेजबानी में दोपहर भोज में शामिल हुए। श्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा , “ दोनों देशों के बीच सहयोग।
अमेरिका विदेश विभाग में लंच में शामिल हुआ, जहां मुझे उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तथा
विभिन्न क्षेत्रों के कई अन्य प्रतिष्ठित लोगों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला।”
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया , “अमेरिकी विदेश विभाग में राजकीय भोज के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की गयी। ” इस दौरान नेताओं के बीच चर्चा भारत- अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती तथा सहयोग को और मजबूत करने पर केंद्रित रही। नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। श्री ब्लिंकन ने ट्वीट में कहा “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राजकीय दोपहर के भोज की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। भारत के साथ हमारा रिश्ता आपसी समझ पर आधारित है। परिवार और दोस्ती के मधुर बंधनों से समृद्ध है जो हमारे देशों को एक साथ जोड़ता है। यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल हुए। साथ मिलकर, हम एक मजबूत अमेरिका-भारत साझेदारी का निर्माण करेंगे जो समृद्ध भविष्य के लिए हमारे लोगों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाएगी।”

रानी दुर्गावती को नमन किया शिवराज ने

rani

भोपाल, 24 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें
नमन किया है। श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा, ‘शेरनी थी वह इस माटी की, जिससे हर दुश्मन थर्राते थे! शत्रु भी जिसकी
जय बोल उठे, वह वीरांगना दुर्गावती थी!! महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करता
हूँ।’

सत्य और मर्यादा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे : कमलनाथ

sk

भोपाल, 24 जून/ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार कांग्रेस के खिलाफ चाहे कितने भी अपशब्दों का इस्तेमाल करती रहे, लेकिन वे सत्य और मर्यादा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विपक्ष को सांप, मेंढक और बंदर कहा। पिछले कई दिन से कांग्रेस के खिलाफ अपशब्दों और स्तरहीन भाषा का उपयोग हो रहा है।

शादी पर चर्चा कर रहे विपक्षी दल, दूल्हे और बारात का ठिकाना नहीं : शिवराज

sk

ग्वालियर, 24 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विपक्षी दलों की पटना में हुई बैठक पर निशाना
साधते हुए कहा कि विपक्षी एकता के स्थान पर बैठक का मुद्दा राहुल गांधी की शादी रहा और शादी में भी दूल्हे और बारात का कोई ठिकाना ही नहीं है। श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कल पटना में सारे विपक्षी दल इकट्ठा हुए। वहां विपक्षी एकता नहीं बल्कि मुख्य मुद्दा श्री गांधी की शादी रहा। बैठक के बाहर लालू यादव श्री गांधी को बता रहे हैं कि उनकी मम्मी बहुत शिकायत कर रही है कि वे शादी नहीं कर रहे हैं। श्री यादव श्री गांधी से कह रहे हैं कि वे शादी कर लें, दूल्हा बन जाएं, बारात में वे (श्री यादव) आएंगे। बाकी वो दूल्हा कौन है, बारात कौन है। इसका ठिकाना ही नहीं है।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...