करीना कपूर और कियारा आडवाणी फिर दिखेंगी साथ साथ

करीना कपूर और कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर और कियारा आडवाणी ने साल 2019 में एक साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ में काम किया था। दोनों की दमदार अदाकारी को फैंस ने खूब पसंद किया। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म के बाद से करीना और कियारा के बीच फैंस को अच्छी दोस्ती भी देखने को मिली। अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। फैंस अब एक बार फिर दोनों को साथ देख सकते हैं। जी, हां खबर आ रही है कि दोनों अभिनेत्रियां फिल्म के लिए फिर साथ आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना और कियारा ने अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली निर्देशित फिल्म के लिए साइन अप किया है, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस का समर्थन प्राप्त होगा। दोनों अभिनेत्रियों ने विषय पर सहमति जताने के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और निर्देशक स्क्रिप्ट को पूरा करने पर काम कर रहे हैं।

फिलहाल कियारा आडवाणी अपनी आने वाली रिलीज ‘सत्यप्रेम की कथा’ के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। कियारा और कार्तिक इससे पहले ‘भूल भुलैया 2’ में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में अपने संबंध के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा था कि ‘भूल भुलैया 2’ से ‘सत्यप्रेम की कथा’ तक हम व्यक्तिगत और पेशेवर रूप में बड़े हुए हैं।

 

शेयर बाजार में गिरावटशेयर बाजार में गिरावट

stock-market

 

मुंबई, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवले के निकट भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि करने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार गिर गया।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 284.26 अंक लुढ़ककर 63238.89 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 85.60 अंक उतरकर 18771.25 अंक रह गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.07 प्रतिशत की गिरावट लेकर 28,327.83 अंक और स्मॉलकैप 0.64 प्रतिशत टूटकर 32,369.66 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3655 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2209 में बिकवाली जबकि 1317 में लिवाली हुई वहीं 129 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 37 कंपनियां लाल जबकि शेष 13 हरे निशान पर बंद हुई।बीएसई के सभी 19 समूहों में बिकवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.98, सीडी 0.85, ऊर्जा 0.77, एफएमसीजी 0.57, वित्तीय सेवाएं 0.43, हेल्थकेयर 0.64, इंडस्ट्रियल्स 0.10, आईटी 0.91, दूरसंचार 1.05, यूटिलिटीज 1.16, ऑटो 0.54, बैंकिंग 0.19, कैपिटल गुड्स 0.07, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.61, धातु 0.68, तेल एवं गैस 0.57, पावर 1.47, रियल्टी 0.88 और टेक समूह के शेयर 0.77 प्रतिशत गिर गया।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.89, जर्मनी का डैक्स 0.64, जापान का निक्केई 0.92, हांगकांग का हैंगसेंग 1.98 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.31 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.43 प्रतिशत की तेजी रही।शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 79 अंक की बढ़त लेकर 63,601.71 अंक पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, इसके बाद हुई लगातार बिकवाली की तरह कारोबार के अंतिम चरण में 63,200.63 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 63,523.15 अंक के मुकाबले 0.45 प्रतिशत गिरकर 63,238.89 अंक पर रहा।वहीं, निफ्टी 18,853.60 अंक पर सपाट खुला और सत्र के दौरान 18,886.60 अंक के उच्चतम जबकि 18,759.50 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,856.85 अंक की तुलना में 0.45 प्रतिशत टूटकर 18,771.25 अंक पर आ गया।इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में बजाज फाइनेंस 2.35, टाटा मोटर्स 2.05, एशियन पेंट 1.98, पावरग्रिड 1.72, एनटीपीसी 1.63, इंफोसिस 1.44, रिलायंस 1.09, विप्रो 0.84, एचसीएल टेक 0.66, एसबीआई 0.59, टीसीएस 0.57, मारुति 0.29, एक्सिस बैंक 0.27 और सन फार्मा 0.08 प्रतिशत शामिल रही।वहीं, एलटी 0.95, टाटा स्टील 0.73, भारती एयरटेल 0.55, एचडीएफसी 0.49, एचडीएफसी बैंक 0.48, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.40, टाइटन 0.26, आईसीआईसीआई बैंक 0.12, आईटीसी 0.11 और टेक महिंद्रा ने 0.06 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

पिथौरागढ़ में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, नौ की मौत

Road car accident

नैनीताल, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंदिर जा रहे नौ श्रद्धालुओं की उस समय मौत हो गयी जब उनकी कार एक गहरी खाई में गिर गयी।पुलिस सूत्रों के गुरूवार को बागेश्वर के शामा के कुछ लोग पिथौरागढ़ के होकरा मंदिर पूरा अर्चना के लिये जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार गहरी खाई में जा गिर गयी। कार में 11 लोग सवार थे जिनमें से नौ लोगोंघटना की सूचना मिलते ही नाचनी और क्वीटी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है। वह ग्रामीणों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी हैं। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा राहत बल, राज्य आपदा राहत बल के साथ ही राजस्व की टीम को मौके के लिये रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ से दो और शामा से एक एम्बुलेंस भी घायलों की मदद के लिये मौके पर भेजी गयी हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिला प्रशासन घटना पर नजर बनाये हुए है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

योग दिवस: स्वयंसेवकों ने किया योग प्रदर्शन

भोपाल, आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव नगर के स्वयंसेवकों ने स्वर्ण जयंती पार्क पर प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक योग अभ्यास किया, जिसमे 62 संख्या उपस्तिथ रही।

दीदी कैफे में बहनों के हाथ से बना भोजन करने पहुँचे रामेश्वर

 

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने लिए “दीदी कैफे” की शुरुआत की है।

 

स्व सहायता समूह की बहनों द्वारा भोजन तैयार किया जाता है। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा आज कैफे पहुँचे महिलाओं द्वारा निर्मित भोजन किया। मुख्यमंत्री निवास से संचालित इस कैफे में सभी महिलाएं विधायक रामेश्वर शर्मा की विधानसभा हुजूर के फंदा क्षेत्र की हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में सम्मिलित होने पहुँचे थे।

शिवराज ने डॉ हेडगेवार की पुण्यतिथि पर किया नमन

cm

भोपाल, 21 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलीराम हेडगेवार की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। श्री चौहान ने आज यहां निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक डॉ हेडगेवार क्रांतिकारी प्रवृत्ति के थे, उन्हें अंग्रेज शासकों से घृणा थी। डॉ हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। डॉ. हेगडेवार का मत था कि जाति-पाति और छूआ-छूत के भेद के कारण हम असंगठित और दुर्बल हुए। परिणामस्वरूप मुट्ठी भर लुटेरों के हाथों हमें हार खानी पड़ी, गुलामी का अभिशाप सहना पड़ा। राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के साथ समाज को संगठित, अनुशासित और शक्तिशाली बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उनका अवसान 21 जून 1940 को नागपुर में हुआ।

मध्यप्रदेश भवन और मध्यांचल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास

mp

मध्यप्रदेश भवन और मध्यांचल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास
भोपाल, 21 जून/ दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन और मध्यांचल में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ‘वसुधैव कुटुम्बकम् के लिये योग’ की थीम पर इस योगाभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आवासीय आयुक्त पंकज राग, अपर आवासीय आयुक्त प्रकाश उन्हाले और मध्यप्रदेश शासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

आज देश और दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

yog

दिल्ली 21 जून/ वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग की थीम के साथ आज नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवन मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय आयोजित समारोह में भाग लेंगे। यहां पर श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के 180 देशों के प्रतनिधि योगासन करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। भारत और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग है। इससे पहले 2022 में योग दिवस की थीम सब साथ में मिलकर योग करें, 2021 की थीम ‘कल्याण के लिए योग’, 2020 की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’, 2019 की थीम ‘हृदय के लिए योग’थी। वहीं 2018 का विषय ‘शांति के लिए योग’, 2017 का विषय ‘स्वास्थ्य के लिए योग’ था। इसी तरह से 2016 की थीम “युवाओं को जोड़ो” और 2015 की थीम ‘सद्भाव और शांति के लिए योग’थी।
अमेरिका रवाना होने से पहले श्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और भारत के संबंध लोकतंत्र , विविधता और स्वतंत्रता जैसे साझा मूल्यों पर आधारित है और उनकी इस यात्रा से ये संबंध और मजबूत बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम मिलकर साझा वैश्विक चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध बहुआयामी हैं और दोनों दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि वस्तु और सेवा क्षेत्र में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य , रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भी हमारे बीच अच्छा सहयोग है ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 2015 में हुई थी। तब से हर साल संक्रमण से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से योग दिवस मनाया जाता है। हर साल योग दिवस आयोजन के लिए एक थीम रखी जाती है। इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम है ‘वैसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’।

देश की अमृत पीढ़ी के सशक्तिकरण के नाम रहे ये नौ साल : शिवराज

cm

भोपाल, 21 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि केंद्र सरकार के ये नौ साल देश की अमृत पीढ़ी के सशक्तिकरण के रहे। श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति की आकांक्षाओं को पूर्ण कर, राष्ट्र उत्थान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सुनिश्चित किया गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में हुई ‘योग यात्रा’

metro

भोपाल, 21 जून/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज भोपाल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस भी योगमय रही। दरअसल मध्यप्रदेश के योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने आज इस ट्रेन के विभिन्न कोच में चलती ट्रेन में यात्रियों को योगाभ्यास कराया। कोच सी1 से योग की शुरुआत हुई। इसके तहत यात्रियों को शिखर आसन, ग्रीवा संचालन, सूर्य नमस्कार , प्राणायाम, कंध संचालन, पश्चिमोत्तनासन और चक्रासन आदि करवाया गया।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...