ताइक्वांडो: 41 स्वर्ण के साथ लखनऊ ओवरआल चैंपियन

lakh

लखनऊ 18 जून/ लखनऊ ने यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2023 में शानदार प्रदर्शन के साथ ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी रविवार को अपने नाम कर ली। चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 41 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाते हुए अपना परचम लहरा दिया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में संपन्न 39वीं सब जूनियर, 7वीं कैडेट, 41वीं जूनियर, सीनियर क्योरगी एवं 7वीं पूमसे चैंपियनशिप में मेरठ की टीम 11 स्वर्ण के साथ उपविजेता बनकर उभरी। आगरा की टीम को तीसरा स्थान मिला।

म्यांमार में 5.1 तीव्रता का भूकंप

earth

यंगून, 19 जून/ म्यांमार के दक्षिणी क्षेत्रों में सोमवार को 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। देश के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग (डीएमएच) ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीएमएच ने बताया कि भूकंप का केंद्र अय्यरवाडी क्षेत्र के प्यापोन शहर के दक्षिण-पूर्व में 15.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.33 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 10 किमी की गहराई में था। डीएमएच के भूकंप विभाग के उप निदेशक यिन मायो मिन हटवे ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र तल पर स्थित है और सुनामी के आसार नहीं हैं। भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।

डीयू छात्र की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

du

दिल्ली, 19 जून/ दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिण परिसर में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दो
लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि
गिरफ्तार लोगों की पहचान बीए प्रोग्राम प्रथम वर्ष के छात्र राहुल (19) और उसका मित्र हारून (19) के रुप में की गई है। मामले में शामिल दो और लोगों की पहचान की गई है। आगे की जांच जारी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में रविवार को स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक बीए राजनीति विज्ञान
प्रथम वर्ष के छात्र निखिल चौहान (19) और आरोपी क्लास के लिए कॉलेज आए थे। किसी बात को लेकर आरोपी अपने
तीन साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला और उसके सीने पर चाकू मार दिया।

अमेरिका की ‘पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा’ होगी मोदी की : विदेश सचिव

modi

दिल्ली, 16 जून/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अमेरिका और मिस्र की पांच दिन की यात्रा पर जाएंगे और वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने आज यहां संवाददाताओं को प्रधानमंत्री की 20 जून से 25 जून तक दो देशों की यात्रा की जानकारी देते हुए कहा, “यह प्रधान मंत्री की अमेरिका की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा होगी।” उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बिडेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री अमेरिका यात्रा 21 जून से 23 जून तक होगी। इस यात्रा की शुरुआत न्यूयॉर्क से शुरू होगी, जहां श्री मोदी 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2014 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया था। श्री क्वात्रा ने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री 21 जून की शाम को वाशिंगटन जाएंगे, जहां उनकी राष्ट्रपति बिडेन से निजी मुलाकात होगी। अगले दिन 22 जून को श्री मोदी एवं राष्ट्रपति बिडेन के बीच औपचारिक द्विपक्षीय बैठक होगी और इससे पहले व्हाइट हाउस में श्री मोदी का समारोह पूर्वक स्वागत किया जाएगा। इसी दिन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी और सीनेट के अध्यक्ष चार्ल्स शूमर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति बिडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बिडेन उसी शाम प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
विदेश सचिव ने कहा कि 23 जून को प्रधानमंत्री चुनींदा शीर्ष कारोबारी सीईओ से भेंट करेंगे। दोपहर में
अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी बिल्केन संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर के
भोजन की मेजबानी करेंगे। इसके बाद श्री मोदी भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद करेंगे और फिर मिस्र के लिए
रवाना हो जाएंगे। श्री क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका की यात्रा के बाद में 24-25 जून को मिस्र की यात्रा पर काहिरा में रहेंगे। यह यात्रा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्तह अल-सिसी के निमंत्रण पर हो रही है जिन्होंने जनवरी 2023 में गणतंत्र दिवस समारोह में ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में भाग लिया था। यह प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति सिसी के साथ बैठक के अलावा, प्रधानमंत्री के मिस्र सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, मिस्र की कुछ प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने की संभावना है। भारत और मिस्र के बीच संबंध प्राचीन व्यापार और आर्थिक संबंधों के साथ-साथ सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित हैं।
जनवरी 2023 में राष्ट्रपति सिसी की राजकीय यात्रा के दौरान, संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाने पर सहमति हुई
थी। संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर में विदेश सचिव ने कहा, “यह दोनों देशों के बीच हमारे संबंधों में एक मील का पत्थर
है… यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण यात्रा है, एक बहुत ही महत्वपूर्ण यात्रा है। एक यात्रा जिसमें अमेरिका में एक वास्तविक और व्यापक गहरी दिलचस्पी है।” उन्होंने कहा कि श्री मोदी ऐसे पहले विदेशी राजनेता होंगे जिन्हें अमेरिकी कांग्रेस को दो बार संबोधित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान भारत एवं अमेरिका के बीच टेलीकॉम, अंतरिक्ष, रक्षा और उभरती हुई महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के दूरगामी प्रभाव वाले फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में संपूर्णता में संयुक्त औद्योगिक उत्पादन की संभावनाओं पर चर्चा होगी ताकि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को बल मिल सके। प्रधानमंत्री श्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका में अलगाववादी गुटों के विरोध प्रदर्शनों की धमकियों एवं सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के बारे में पूछने पर विदेश सचिव ने कहा कि संबंधित एजेंसियां इस बारे में अपना काम कर रही हैं।

भोपाल में युवक के साथ अभद्रता के मामले में आयुक्त को जांच के निर्देश : गृह मंत्री

naro

भोपाल, 19 जून/ मध्यप्रदेश के गृह मंत्री उॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि राजधानी भोपाल में एक युवक के साथ
दुर्व्यवहार, अभद्रता और उसका वीडियो वायरल होने के मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर को घटना की जांच के आदेश
दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि युवक के साथ अभद्रता से जुड़ा वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस आयुक्त को जांच के निर्देश दिए हैं। घटना की 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए हैं। ये मामला गंभीर है।

मोदी 27 जून को दो वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

modi

भोपाल, 19 जून/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 जून को मध्यप्रदेश को दो और वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे
भोपाल में दो वंदेभारत ट्रेन, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी के
कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शिवराज ने माधवराव सप्रे की जयंती पर किया नमन

madha

भोपाल, 19 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, मनीषी संपादक, पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिए समर्पित स्व. श्री माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें नमन किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने आज यहां निवास कार्यालय स्थित सभागार में श्री सप्रे के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

शिवराज ने पौधरोपण किया

cm

भोपाल, 19 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहांपौधरोपण किया। श्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, मौलश्री और अमरूद के पौधे रोपे। सांसद के पी
यादव परिवार सहित पौध-रोपण में शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक से नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है। 19 फरवरी 2021 के दिन
नर्मदा जयंती के मौके पर इसी अमरकंटक में राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प लिया था। सीएम ने संकल्प
लिया था कि वो अपने दिन की शुरुआत हर दिन एक पौधरोपण से करेंगे। आज उस संकल्प को 2 साल पूरे हो गए हैं। 730 दिन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने करीब 2140 पौधे लगाए हैं। सीएम ने मध्यप्रदेश के अलावा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल, आंध्रप्रदेश, त्रिपुरा और कर्नाटक में भी पौधारोपण किया है। सीएम ने हर दिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था लेकिन वो हर दिन दो से तीन तरह के पौधे लगा रहे हैं।

‘आदिपुरुष’ फिल्म के संवादों में बदलाव

aadi

दिल्ली, 18 जून/ ‘आदिपुरुष’ फिल्म के निर्माताओं फिल्म ने रविवार को घोषणा किया कि जनता और दर्शकों की राय को
ध्यान में रखते हुए फिल्म के कुछ संवादों में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। फिल्म की टीम ने एक वक्तव्य में कहा, “निर्माता कुछ संवादों में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे फिल्म का मूल सार बना रहे और अगले कुछ दिनों में सिनेमाघरों में भी ऐसा ही दिखाई देगा। यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि बॉक्स ऑफिस पर अबाध कमाई करने के बावजूद, टीम अपने दर्शकों के लिए प्रतिबद्ध है और कुछ भी दर्शकों की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव से परे नहीं है।”

ब्रिटिश संसद में करण जौहर को किया जाएगा सम्मानित

मुंबई, 18 जून/ बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर को 20 जून को ब्रिटिश संसद में सम्मानित किया जायेगा।
करण जौहर को वैश्विक स्तर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अमूल्य योगदान देने के लिए 20 जून 2023 को ब्रिटिश संसद में
सम्मानित किया जायेगा।इस कार्यक्रम का आयोजन पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में होगा, जो यूनाइटेड किंगडम की संसद के
दोनों सदन हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्ड्स दोनों के लिए बैठक स्थल के रूप में कार्य करता है। करण जौहर का यूनाइटेड किंगडम के साथ एक स्पेशल रिलेशन है उनकी फिल्में यहां बेहद पसंद की जाती हैं। ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों को यहां के दर्शकों ने अपना बेशुमार प्यार दिया है। वहीं ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माई नेम इज खान’ ने यूके के बॉक्सऑफिस पर बंपर कमाई की है और नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...