शिवराज ने उद्यान में पौधे लगाए

shiv

भोपाल, 16 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में पीपल,
गुलमोहर और कचनार के पौधे लगाए। श्री चौहान के साथ आज वरिष्ठ नेत्री श्रीमती माया नारोलिया ने जन्म-दिवस पर
पौध-रोपण किया।

भानु प्रताप सिंह पंचतत्व में विलीन

bhanu

रायगढ़, 16 जून/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ राजघराने के कुंवर भानु प्रताप सिंह का आज राजपुरोहित के द्वारा विधि-विधान से
महल परिसर में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी छोटी पुत्री राजकुमारी विजयश्री देवी ने अपने पिता को मुखाग्नि दिया।
कुंवर भानु प्रताप सिंह रायगढ़ राजघराने के संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह के तीसरे पुत्र थे। अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री रहे। रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया था। उनके पार्थिव देह को रायगढ़ लाया गया जहां महल परिसर में उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। गुरुवार को उनके पार्थिव देह का शहर में शव यात्रा निकाली गई थी।

नगर युवा मोर्चा द्वारा नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्र. 35 में छिंदवाड़ा विधायक को दूरबीन से ढूंढा गया

Kamalnath in Chhindwara

 

छिंदवाड़ा :- भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी के निर्देशानुसार आज भाजपा नगर युवा मोर्चा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 35 में पहुंचकर छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ को ढूंढने का प्रयास किया गया एक ऐसे विधायक जो चुनाव के समय में दिखाई देते हैं झूठे वादे करते हैं और वोट पाने के बाद वार्ड की जनता की समस्याओं को जानने तक नहीं पहुंचते । कोरोना जैसी भीषण आपदा में छिंदवाड़ा में रहने की बजाए दिल्ली भोपाल के एसी कमरों में बैठे रहे, बहुत मशक्कत के बाद एक चाचा द्वारा उन्हें ढूंढा गया वह भी पोस्टर में भारतीय जनता युवा मोर्चा वार्ड वासियों से शहर वासियों से निवेदन करती है आने वाले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार व विधायक को चुनिए जो सुख-दुख में आपके साथ खड़े रहे । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता शिवा सोमकुंवर, रोहित माहोरे, रवि मालवी, रूपेश कैथवास, त्रिलोक राउत, नितिन राउत, शिवराम पाल सहित वार्डवासी उपस्थित रहे ।

सीएम हाउस में हुई छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बैठक

Chhindwara BJP leader Meet to Shivraj singh chuhan

सीएम हाउस में हुई छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बैठक

छिंदवाड़ा :- छिंदवाड़ा के विकास के मुद्दे को लेकर एवं छिंदवाड़ा की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक मुख्यमंत्री निवास भोपाल में संपन्न हुई । जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा का जिला भाजपा नेताओं द्वारा लाडली बहना योजना, किसान सम्मान निधि में 2000 रूपये की बढ़ोतरी, किसानों का ब्याज माफ, युवाओं की सीखों कमाओं योजना, हमारे बुजुर्ग माताओं बहनों को 1000 हजार रूपये की पेंशन लागू करने के लिए सम्मान किया गया एवं आगामी कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान तथा संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई । उक्त बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश महामंत्री संभाग प्रभारी राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी संतोष पारिक, लोकसभा विस्तारक अशोक यादव, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, नानाभाऊ मोहोड़, नत्थनशाह कवरेती, मारोतराव खवसे, अजय चौरे, ताराचंद बावरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, विजय झांझरी, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, परमजीत सिंह विज, श्रीमती कांता ठाकुर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, नरेन्द्र परमार, भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, भाजपा नेता संतोष जैन उपस्थित रहे ।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

pe

दिल्ली 15 जून/ वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज
भी टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल
विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में
आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी
क्रूड 1.14 प्रतिशत उबलकर 69.05 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत की तेजी लेकर 73.18 डॉलर
प्रति बैरल पर रहा।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात तट की ओर बढ़ा, सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर भारी बारिश

tugds

दिल्ली, 15 जून/ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात तट की ओर बढ़ने के बीच सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के कुछ
हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सूत्रों के मुताबिक चक्रवात बिपरजॉय के
गुजरात तट से टकराने की शुरुआत आज शाम पांच बजे जखाऊ बंदरगाह नजदीक शुरू होगी और तूफान 115-125
किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सक्रिय रहेगा। बाद में इसकी गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। बिपरजॉय वर्तमान में जखाऊ बंदरगाह से
210 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, देवभूमि द्वारका से 220 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और नलिया से 230 किमी
पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों तक कच्छ और सौराष्ट्र में भारी बारिश के साथ पूरे
गुजरात में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर कच्छ, जामनगर और देवभूमि
द्वारका जिलों में पड़ेगा। प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित
कर दिया है और बचाव और राहत उपायों के लिए आपदा प्रबंधन इकाइयों को तैनात किया है। राष्ट्रीय आपदा माेचन बल
(एनडीआरएफ) के महानिदेशक अतुल करवाल ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात के विभिन्न हिस्सों में 30
एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा टीम
कच्छ में है। इसके अलावा अन्य विस्तृत तैयारियां भी की गयी है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें
अस्पतालों में भेज दिया गया है। जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए प्रदेश भर में 15 और स्थानों पर रिजर्व
एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर
सुबह गांधीनगर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि ग्रिड बिजली आपूर्ति विफल
होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 187 चक्रवात आश्रय स्थापित कर वहां बिजली जनरेटर स्थापित
किये गये हैं। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक सहित सभी सशस्त्र बलों ने
गुजरात के स्थानीय लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक तैयारी की है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता विंग कमांडर
एन मनीष ने बताया कि सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल गुजरात में बिपरजॉय के मद्देनजर स्थानीय लोगों
को सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

तेंदूपत्ता संग्राहकों के हक की राशि उन्हें दे सरकार : कमलनाथ

tendu

भोपाल, 15 जून/ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर तेंदूपत्ता संग्राहकों की कमाई प्रचार में खर्च करने का
आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार उनके हक की राशि उन्हें उपलब्ध कराए। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि
मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के 40 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत की कमाई को अपने प्रचार प्रसार और
इवेंटबाज़ी में खर्च करना चाहती है। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो वाले छाते, पानी की बोतल और
अन्य सामान की खरीदी कर सरकारी ख़र्चे पर बांटने की प्रचार योजना बना रही है। इस पूरी प्रचार योजना और इवेंटबाज़ी
पर तेंदूपत्ता संग्राहको के श्रम के 260 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे।

कोविड लॉकडाउन में दर्ज आपराधिक प्रकरण वापस लेने के आदेश जारी

cooo

भोपाल, 15 जून/ केन्द्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गृह विभाग
की समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देश अनुसार कोविड लॉकडाउन के दौरान दर्ज सभी साधारण आपराधिक प्रकरणों को
व्यापक लोकहित में वापस लेने के आज आदेश जारी कर दिए गए। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में सभी जिलाधीशों को
आदेश जारी कर दिए गए हैं।

व्यवसायिक पाठ्यक्रम में बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि वितरित

ladli

भोपाल, 15 जून/ मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में स्नातक/व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेशित एक हजार 477 बालिकाओं
को एक करोड़ 85 लाख रूपये की स्कालरशिप का वितरण किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक अप्रैल 2007 में शुरू की गई। इस अभिनव योजना का उद्देश्य बालिका के जन्म के प्रति
समाज में सकरात्मक सोच बनाना, बाल विवाह में कमी एवं लिंग अनुपात मे सुधार लाना, बालिकाओं की शिक्षा,
स्वास्थ्य-पोषण स्तर में सुधार एवं शत-प्रतिशत शाला प्रवेश और ड्रापआउट में कमी लाना, अब इस योजना के दायरे को
बढ़ाते हुए बालिकाओं की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी भी राज्य शासन ने ले ली है। बेटियों को उच्च शिक्षा के लिये 2 किश्त में
25 हजार रूपये दिये जा रहे हैं।

फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके

earth

हांगकांग, 15 जून/ फिलीपींस के मिंडोरो में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर
स्केल पर 6.2 मापी गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप के झटके के अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार
गुरुवार को तड़के 02:19:25 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 124.241 किलोमीटर की गहराई में
13.7952 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 120.713 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...