मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका

mp

दिल्ली, 10 जून/ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 12 जून को जबलपुर से पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार सुश्री वाड्रा जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पिछले महीने कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के साथ शीर्ष नेताओं- राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल और राज्य प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में एक बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया था। पार्टी ने मध्य प्रदेश में 230 में से 150 विधानसभा सीटें जीने का भरोसा जताया है।

दिल्ली के द्वारका में आग लगने से बुजुर्ग की मौत

aaag

दिल्ली 10 जून/ दिल्ली के द्वारका इलाके में एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर शुक्रवार रात आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। दमकल विभाग के मुताबिक उन्हें द्वारका इलाके में एक अपार्टमेंट में सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर कुल नौ दमकल रवाना किये गये। इस हादसे में झुलसे एक बुजुर्ग को इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान सदन चंद्र (85) के रूप में की गयी है।

आज मध्यप्रदेश में दीपावली जैसा वातावरण : शर्मा

sharma

भोपाल, 10 जून/ मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना’ योजना के तहत प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डाले जाने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज दीपावली जैसा वातावरण है। श्री शर्मा ने अपने बयान में कहा कि आज एक करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में 1 हज़ार रुपये डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश में आज दीवाली जैसा उत्सव है।

पन्ना की लकवाग्रस्त बाघिन पी- 234 का भोपाल में चल रहा इलाज

panna

पन्ना,10 जून/ मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 के अचानक लकवाग्रस्त हो जाने के बाद उसका इलाज राजधानी भोपाल स्थित वन विहार में किया जा रहा है। मां की गैरमौजूदगी में उसके नन्हे शावकों की देखरेख के लिए पार्क प्रबंधन ने वन कर्मचारियों को तैनात किया है, जो शावकों की निगरानी कर रहे हैं। बाघिन पी- 234 बीते माह 29 मई को अपने दो नन्हे शावकों के साथ अकोला बफ़र क्षेत्र में अठखेलियां करते हुए देखी गई थी। इसके बाद अकोला बफ़र क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पर्यटकों ने बीते रोज दोनों पैरों को घसीट कर चलती हुई बाघिन पी-234 को देखा तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। इसके बाद जानकारी मिलते ही पार्क प्रबंधन सक्रिय हुआ तथा बाघिन का प्राथमिक उपचार करने के साथ उसे ट्रेंकुलाइज कर इलाज के लिए भोपाल भिजवाया गया।

शिवराज ने की उमा भारती से मुलाकात

भोपाल, 10 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात की। इस दौरान सुश्री भारती ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सबसे पहली ‘लाड़ली बहना’ वे स्वयं हैं।

आज का दिन सबसे सुखद, मुख्यमंत्री बनना सफल हुआ: शिवराज

cm

भोपाल, 10 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते मेंं ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के तहत एक हजार रुपए प्रति माह पहुंचने के पूर्व कहा कि आज का दिन उनके लिए सबसे सुखद है और उन्हें लग रहा है कि उनका मुख्यमंत्री बनना सफल हो गया है।
श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि आज का दिन सबसे सुखद और अहम है। महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण, उन्हें न्याय मिले, उनके साथ दोयम व्यवहार न हो, इसके लिए बरसों पहले प्रदेश में अभियान शुरु हुआ था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बनने के तत्काल बाद उन्होंने बेटी की शादी बोझ न रहे, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनाई। वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, जिसे कई और राज्यों ने अपनाया। इस योजना को बाद में पढ़ाई से भी जोड़ा। अब उसमें नई चीजें जोड़ते हुए मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को भी उसमें जोड़ा। इससे लिंगानुपात पर भी असर पड़ा। वर्ष 2012 में एक हजार लड़कों पर 912 लड़कियां थीं, जो अब 956 हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए स्थानीय निकायों में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसके बाद पुलिस में बेटियों के लिए 30 फीसदी आरक्षण शुरु किया, जिसका बहुत विरोध हुआ। एक और कदम महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री में स्टांप शुल्क एक प्रतिशत लगाने का रहा। इससे महिलाओं के नाम पर होने वाली रजिस्ट्री में अप्रत्याशित इजाफा हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब बहनों के लिए और भी कई योजनाएं थीं। आज उनमें बहुत अहम कड़ी जुड़ रही है। लाड़ली बहना योजना से महिलाएं कई छोटे-छोटे काम आसानी से कर सकेंगी। आज शाम को जबलपुर से एक हजार रुपए उनके खाते में देना शुरु होगा। उन्होंने कहा कि आज देना शुरु करेंगे तो कल तक महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच पाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि चुनाव नहीं थे तब भी सरकार ने लगातार महिलाओं के लिए योजनाएं बनाईं। भाजपा सरकार ने चुनाव देख कर कोई योजना नहीं बनाई है। अपने इस संबोधन के पूर्व श्री चौहान ने ‘लाड़ली बहनों’ के साथ स्थानीय स्मार्ट पार्क में पौधरोपण भी किया।

मध्यप्रदेश में आज से ‘लाड़ली बहनों’ के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह

cm

भोपाल, 10 जून/ मध्यप्रदेश में आज से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के माध्यम से पात्र महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए महीने की राशि जमा होना शुरु हो जाएगी। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम को प्रदेश भर की महिलाओं से संवाद करेंगे।
इसके पहले श्री चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज का दिन उनके स्वयं के लिए और प्रदेश भर की महिलाओं के लिए बहुत अहम है। आज शाम को पात्र महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए महीने डाले जाएंगे। इसके बाद फिर हर महीने की 10 तारीख को ये राशि उनके खाते में आएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उन्हें अपनी लाड़ली बहनों से संवाद भी करना है। इसके लिए वे शाम को छह बजे जबलपुर में प्रत्यक्ष रूप से और समूचे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं के माध्यम से और शहर में वार्ड कार्यालयों के माध्यम से महिलाओं से वर्चुअली बात करेंगे। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रदेश में लगभग सवा करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी।

सुप्रीम कोर्ट ने 2000 के नोट पर शीघ्र सुनवाई की गुहार फिर ठुकराई

2000

दिल्ली, 09 जून/ उच्चतम न्यायालय ने 2000 रुपये के नोट को बिना किसी वैध पहचान पत्र के बदलने के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय की अनुमति संबंधी फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर एक बार फिर शुक्रवार को शीघ्र सुनवाई करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की अवकाशकालीन पीठ ने अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर शीघ्र सुनवाई की गुहार को ठुकराते हुए कहा कि इस मामले में जल्दबाजी करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

पीठ ने कहा कि “इस अदालत द्वारा इस मामले में गत एक जून को दिए गए आदेश पर अमल किया जाए जिसमें गर्मी की छुट्टियों के बाद सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की गई है।’ इससे पहले न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ ने श्री उपाध्याय की ओर से दायर अपील पर शीघ्र सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से एक जून को इनकार करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता गर्मी की छुट्टियों के बाद मुख्य न्यायाधीश के समक्ष इस मामले का उल्लेख कर सकते हैं। अधिवक्ता श्री उपाध्याय ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ 24 मई को शीर्ष अदालत में अपील दायर की थी। अगले दिन उन्होंने इस मामले को ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान उठाया था। अपील में कहा गया है कि 29 मई 2023 का दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला न्यायोचित नहीं है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि 19 और 20 मई को जारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अधिसूचना ने अवैध धन को वैध बनाने का अवसर दिया है। इसलिए स्पष्ट रूप से यह अधिसूचना मनमाना, तर्कहीन और समानता के मौलिक अधिकार के नियमों का उल्लंघन है। उच्च न्यायालय ने 29 मई को श्री उपाध्याय की जनहित याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि यह विशुद्ध रूप से बैंकनोटों की वापसी से संबंधित नीतिगत निर्णय है और इसे विकृत या मनमाना नहीं कहा जा सकता है या इसने काले धन, मनी लॉन्ड्रिंग, मुनाफाखोरी या भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। श्री उपाध्याय ने शीर्ष अदालत के समक्ष दायर अपनी विशेष अनुमति याचिका में कहा है कि उच्च न्यायालय यह मानने में विफल रहा कि आरबीआई अधिसूचना में स्वीकार करता है कि प्रचलन में 2000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 6.73 लाख करोड़ रुपये से घटकर 3.62 लाख करोड़ रुपये हो गया है। याचिका में आगे कहा गया है कि इसका मतलब है कि 3.11 लाख करोड़ लोगों के लॉकर में पहुंच गए हैं और बाकीजमाखोरी कर दी गई है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता ने यह भी दावा किया कि अधिसूचनाएं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, बेनामी लेनदेन अधिनियम, मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम, लोकपाल अधिनियम, सीवीसी अधिनियम, भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम और काला धन अधिनियम के उद्देश्यों और उद्देश्यों के विपरीत थीं। श्री उपाध्याय ने यह भी तर्क दिया है कि लगभग 30 करोड़ परिवारों के पास 130 करोड़ आधार कार्ड हैं। इसी तरह 225 करोड़ बैंक खाते हैं, जिनमें 48 करोड़ जन धन खाते शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि बैंक खाते में जमा किए बिना या किसी भी प्रकार की पर्ची और पहचान प्रमाण प्राप्त किए बिना 2000 रुपये के नोटों को बदलने की अनुमति देना स्पष्ट रूप से मनमाना, तर्कहीन है और इस तरह संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है।

मिस्र में शार्क मछली के हमले से रूसी पर्यटक की मौत

shark

काहिरा, 09 जून/ मिस्र के दक्षिण-पूर्वी शहर हूर्घाडा के लाल सागर रिसॉर्ट में एक शार्क मछली के हमले से एक रूसी
पर्यटक की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। हूर्घाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने शार्क के हमले
के परिणाम स्वरूप गुरुवार को एक रूसी व्यक्ति की मौत की पुष्टि की।

अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की घटनाओं में बढ़ोतरी

america

न्यूयॉर्क 09 जून/ अमेरिका में कोविड-19 महामारी के बाद छात्रों के कक्षा में लौटने के बाद से स्कूलों में हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।‘वाशिंगटन पोस्ट’की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार देश में 2017 तक हर साल औसतन 11 स्कूली गोलीबारी की घटनाएं हुईं। वर्ष 2018 से, हिंसक घटनाएं बढ़नी शुरू हो गईं, और 1999 की तुलना में 2022 में किसी भी वर्ष की तुलना में सबसे अधिक 46 घटनाएं हुई।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...