बड़वानी, 07 जून/ मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में शराब की
संगठित तस्करी के सरगना को आज उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि सरगना नरेंद्र मुकाती और सुरेश नरगावे को पुलिस के विभिन्न टीमों ने आज धार जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उनका 4 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना में पुलिस की संलिप्तता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नरेंद्र मुकाती के पत्रकार होने के चलते उसके कई पुलिस अधिकारियों से व्यवसायिक संबंध रहे हैं।
नर्मदा नदी में नाव के माध्यम से तस्करी का सरगना गिरफ्तार
पेड़ों को नहीं हटाने देंगे, सड़क को करेंगे डायवर्ट:शिवराज
भोपाल, 07 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में विश्वकर्मा मंदिर के पीछे 20 साल पुराने पीपल और बरगद के पेड़ को हटाया नहीं जायेगा, सड़क ही डायवर्ट होगी। श्री चौहान ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए इन पेड़ हटाने का फैसला किया था। मैंने देखा कि स्थानीय के रहवासी, माता और बहनें इन पेड़ों के पास पूजा कर रही थी और मेरे छोटे-छोटे भाँजे-भांजियाँ पेड़ न हटाए की अपील कर रही थी। रहवासियों का पेड़ों के प्रति लगाव देख कर निर्णय लिया गया है कि वहाँ से पेड़ नहीं हटेंगे। सड़क को डायवर्ट कर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस संबंध में निर्माण एजेन्सी को निर्देश भी दिये।
बीएसएनएल को मिलेगा 4जी/5जी स्पेक्ट्रम बीएसएनएल को मिलेगा 4जी/5जी स्पेक्ट्रम
दिल्ली 07 जून/ सरकार ने दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पुनरुद्धार की दिशा में आज
एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उसे 4जी/5जी स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए 89047 करोड़ रुपए का पैकेज देने जी घोषणा की।
प्रधाममंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार शेयर
निवेश के जरिए बीएसएनएल को ये स्पेक्ट्रम आवंटित करेगी। इसके साथ ही बीएसएनएल की अधिकृत पूंजी 1.5 लाख
करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2.10 लाख करोड़ रुपए हो जायेगी। इस पुनरुद्धार पैकेज से बीएसएनएल को एक मां स्थिर
टेलीकॉम सेवा प्रदाता के रूप में उभरने में मदद मिलेगी। बीएसएनएल को के मिलाकर विभिन्न बैंड में कुल मिलाकर 1550 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मिलेगा। इसमें 700 मेगाहर्ट्ज में 22 सर्कल में 10 पेयर्ड मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज में 22 सर्कल में 70 मेगाहर्ट्ज, 21 सर्कल में 26 गीगा हर्ट्ज में 800 मेगाहर्ट्ज और एक सर्कल 650 मेगाहर्ट्ज , 6 सर्कल में 2500 मेगाहर्ट्ज 20 मेगाहर्ट्ज और 2 सर्कल में 10 मेगाहर्ट्ज शामिल है। इस स्पेक्ट्रम आवंटन से बीएसएनएल पूरे देश में 4जी और 5 जी सेवाएं दे सकेगी। इसके साथ हीं वह ग्रामीण क्षेत्रों में और विभिन्न कनेक्टिविटी परियोजनों के तहत गैर कनेक्टेड गांवों को 4 जी सेवाएं मिल सकेगी। हाई स्पीड इंटरनेट के लिय फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सुविधा दी सकेगी।
19 जून से शुरू होगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, यह है कलश स्थापना व पूजन का समय
चार नवरात्रि में दो नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा सार्वजनिक रूप से और दो की पूजा गुप्त रूप से की जाती है।
भक्तों को नवरात्रि का इंतजार हमेशा बना रहता है। हिंदू धर्म में दुर्गा माता की पूजा के लिए नवरात्रि के नौ दिनों को अधिक शुभ माना गया है। नवरात्रि साल में चार बार पड़ती है। इसमें गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ मास में होती है। इसके साथ ही शारदीय और चैत्र नवरात्रि होती है। पंचांग के अनुसार, साल का चौथा मास आषाढ़ माह आरंभ हो चुका है। चार नवरात्रि में दो नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा सार्वजनिक रूप से और दो की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। गुप्त नवरात्रि गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग नहीं करते हैं। इस आर्टिकल में गुप्त नवरात्रि के शुभ मुहूर्त के बारे में जानेंगे। इस साल गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जून से शुरू होकर 28 जून तक होगी।
कलश पूजन व शुभ मुहूर्त
आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि 18 जून को सुबह 10:06 बजे से आरंभ होगी और 19 जून को सुबह 11:25 बजे पर समाप्त होगी। उदया तिथि के हिसाब से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जून से होगी। गुप्त नवरात्रि की पूजा के लिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 जून सोमवार को सुबह 05:23 से 07:27 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त इसी दिन सुबह 11:55 से दोपहर 12:50 मिनट बजे तक रहेगा।
गुप्त नवरात्रि में पूजा करने के लिए साधक को सूर्योदय से पहले उठना जाना चाहिए और स्नान व स्वच्छ वस्त्र धारण कर
तन-मन से पवित्र हो जाना चाहिए। इसके बाद शुभ मुहूर्त में पवित्र स्थान पर देवी की मूर्ति या चित्र को एक चौकी पर लाल
कपड़ा बिछाकर रखें और गंगा जल से पवित्र करें। पूजा शुरू करने से पूर्व मिट्टी के पात्र में जौ के बीज बो दें और नवरात्रि
तक जल का छिड़काव करते रहें। इसके बाद माता की पूजा के लिए कलश स्थापित करें और अखंड ज्योति जलाकर दुर्गा
सप्तशती का पाठ और उनके मंत्रों का जप करें।
गुप्त नवरात्रि तंत्र साधकों के लिए काफी खास होती है। गुप्त नवरात्रि विशेष तौर पर गुप्त सिद्धियां पाने का समय है। तंत्र
साधनाओं को गुप्त तरीके से किया जाता है। इसी के कारण इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस दौरान 10 महाविद्याओं की
पूजा-अर्चना करने का विधान है। माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि में पूजा-पाठ करने से मनचाहा फल मिलता है।
गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की साधना
1.मां काली
2.मां तारा
3.मां धूमावती
4.मां बगलामुखी
5.मां त्रिपुर सुंदरी
6.मां भुवनेश्वरी
7.मां छिन्नमस्ता
8.मां त्रिपुर भैरवी
9.मां मातंगी
10.मां कमला
इम्यूनिटी बूस्टर हैं जामुन के बीज, इन बीमारियों में फायदेमंद
जामुन के बीजों को दवा के रूप में सेवन करने से मधुमेह की बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है।
जामुन का फल आमतौर पर भारत में हर जिले में होता है और इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। जामुन को
ब्लैकबेरी या ब्लैक प्लम के नाम से भी जाना जाता है और यह दक्षिण एशिया में एक लोकप्रिय फल है। जामुन का फल
जितना अधिक पोषक होता है, वहीं जामुन की बीज भी शरीर के लिए रामबाण दवा से कम नहीं होते हैं।
जामुन के बीजों को दवा के रूप में सेवन करने से मधुमेह की बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। जामुन के बीजों में
जम्बोलिन होता है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को
नियंत्रित करने में मदद करता है। यह इंसुलिन लेवल में सुधार करता है।
जामुन का फल आमतौर पर भारत में हर जिले में होता है और इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। जामुन को
ब्लैकबेरी या ब्लैक प्लम के नाम से भी जाना जाता है और यह दक्षिण एशिया में एक लोकप्रिय फल है। जामुन का फल
जितना अधिक पोषक होता है, वहीं जामुन की बीज भी शरीर के लिए रामबाण दवा से कम नहीं होते हैं। जामुन के बीज से
सेहत को ये फायदे होते हैं –
जामुन के बीजों को दवा के रूप में सेवन करने से मधुमेह की बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। जामुन के बीजों में
जम्बोलिन होता है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को
नियंत्रित करने में मदद करता है। यह इंसुलिन लेवल में सुधार करता है।
जामुन के बीज वजन घटाने में मददगार होते हैं। जामुन के बीच में कम कैलोरी और बहुत अधिक फाइबर होता है। यह भूख को कम करने में भी मददगार होते हैं। जामुन के बीजों में मोटापा-रोधी गुण भी होते हैं जो वजन बढ़ाने और मोटापे से
संबंधित स्थितियों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
जामुन के बीजों के पाचन संबंधी लाभ होते हैं। इसमें फाइबर ज्यादा होने के कारण मल त्याग की परेशानी दूर होती है।
जामुन के बीजों में कार्मिनेटिव गुण होते हैं, जो पेट फूलना, अपच और अन्य पाचन विकारों को दूर करने में मदद करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद जामुन के बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। जामुन के बीजों का नियमित सेवन त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। जामुन के बीज का पावडर नियमित सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। यह खून में अच्छे HDLकोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल LDL को घटाता है। जामुन के बीजों में हाइपोटेंशन गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।जामुन के बीज वजन घटाने में मददगार होते हैं। जामुन के बीच में कम कैलोरी और बहुत अधिक फाइबर होता है। यह भूख को कम करने में भी मददगार होते हैं। जामुन के बीजों में मोटापा-रोधी गुण भी होते हैं जो वजन बढ़ाने और मोटापे से संबंधित स्थितियों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। जामुन के बीजों के पाचन संबंधी लाभ होते हैं। इसमें फाइबर ज्यादा होने के कारण मल त्याग की परेशानी दूर होती है। जामुन के बीजों में कार्मिनेटिव गुण होते हैं, जो पेट फूलना, अपच और अन्य पाचन विकारों को दूर करने में मदद करते हैं। जामुन के बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। जामुन के बीजों का नियमित सेवन त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित नहीं
जबलपुर, 07 जून/ मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक तेल कंपनी के डिपो के भीतर एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरने का मामला सामने आया है। जबलपुर रेलवे सूत्रों के अनुसार जबलपुर से नरसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर शहपुरा-भिटौनी में एक तेल कंपनी के डिपो में कल रात लगभग दो बजे एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा डिपो के अंदर के ट्रैक पर हुआ, जिससे किसी प्रकार से यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।
ओडिशा ट्रेन हादसे में पीड़ित परिवारों की मदद करेंगे सोनू सूद

मुंबई, 07 जून/ बॉलीवुड अभिनेात सोनू सूद ओडिशा ट्रेन हादसे में पीड़ित परिवार की मदद करेंगे। सोनू सूद ने ओडिशा
ट्रेन हादसे का शिकार हुये पीड़ित परिवारों की मदद करने का फैसला किया है। सोनू सूद ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक
वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘दोस्तों पिछले कुछ समय से हम लोग पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन से ऐसे परिवार हैं, जो ओडिशा ट्रेन दुर्घटना से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिजन खो दिए, कुछ लोग बहुत बुरी तरह घायल हुए और पता नहीं कि अब वे अपनी जिंदगी आगे कैसे काटेंगे।
सोनू सूद ने कहा, ‘उन लोगों की मदद करने के लिए हमने एक हेल्पलाइन नंबर 9967567520 जारी किया है, जिसे मैं
आप लोगों के साथ शेयर कर रहा हूं। इस नंबर पर आप हमें पीड़ित परिवार से कनेक्ट कर सकते हैं, तो प्लीज इस पर मैसेज भेजिए। याद रखिए इस नंबर पर आपको फोन नहीं करना है, सिर्फ एसएमएस भेजना है। आप हमें उस परिवार के साथ जोड़े. हम कोशिश करेंगे कि उन्हें वापस कैसे पैरों पर खड़ा किया जाए। हम पीड़ित परिवारों की नौकरी, कारोबार, बच्चों की पढ़ाई को लेकर हर तरह से उनकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।
सैमसंग ने लाँच किया गलैक्सी एफ 54 5 जी स्मार्टफोन
दिल्ली 06 जून/ स्मार्टफोन सहित विभिन्न उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी सैमसंग ने आज भारतीय बाजार में अत्याधुनिक कैमरा और 6000 एमएएच बैटरी वाला नया स्मार्टफोन गलैक्सी एफ 54 5 जी लाँच करने की घोषणा की जिसकी कीमत 27999 रुपये है। सैमसंग इंडिया के एमक्स डिविजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू पुल्लान ने इस स्मार्टफोन को लाँच करते हुये कहा कि इसमें 108 एमपी का नॉ शेक कैमरा है जो किसी प्रकार के मूवमेंट को सटीक तरीके से फोटो लेने में सक्षम है। इसमें नाइटोग्राफी दिया गया है जो कम रोशनी में भी बेहतर फोटो ले सकता है। इसके साथ ही यह कैमरा एस्ट्रोलेप्स तकनीक से भी युक्त है।
दो मोटर साइकिलों की भिडंत में दो लोगों की मौत
नरसिंहपुर, 07 जून/ मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर-गोटेगांव सडक मार्ग पर आज सुबह गुदरई गांव पेटोल
पम्प के पास दो मोटर साइकिलों की आमने सामने की भिंडत में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक
मृतक कोहका निवासी दीपक ठाकुर (20) है जो अपने गांव से गोटेगांव कालेज परीक्षा देने के लिए मोटर साइकिल से आ
रहा था, जिसकी मौके पर मौत हुई । वहीं, दूसरा गुदरई गांव निवासी दुर्गेश विश्वकर्मा (27) जिसको तत्काल उपचार के लिए जबलपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में दम तोड दिया। इन दोनो मृतको का पोस्टमार्टम कार्रवाई पुलिस थाना गोटेगांव के द्वारा सम्पन्न करायी गयी।
महिलाओं की प्रगति,उन्नति और सशक्तिकरण मेरी ज़िंदगी का उद्देश्य-मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। महिलाओं की ज़िंदगी बदल कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना मेरी ज़िंदगी का मक़सद है। मुख्यमंत्री चौहान आज बालाघाट जिले के मलाजखंड में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए और 207 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री का जनजातीय वर्ग द्वारा पारंपरिक रूप नृत्य एवं वाद्य यंत्र के साथ स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोई भी बहन मजबूर नहीं रहेगी उन्हें मजबूत बनायेंगे। मैं अपनी बहनों की आँखों में आँसू नहीं आने दूँगा। उन्होंने कहा कि पूर्व के दशकों में बेटी का जन्म होने पर माता-पिता के चेहरे पर मायूसी दिख जाती थी। साथ ही बेटी की परवरिश, पढ़ाई और विवाह की चिन्ता सताने लगती थी।
गरीब वर्ग की इस व्यथा को दूर करने प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की गई। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रारंभ की गई योजनाओं और कार्यक्रमों से जहाँ बेटियों के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण बदला है, वहीं प्रदेश के लिंगानुपात में वृद्धि भी हुई है। बालाघाट प्रदेश के उन ज़िलों में शामिल है जहाँ लिंगानुपात बहुत अच्छा है। यहाँ बेटा और बेटी को एक समान नज़रिए से देखा जाता है। आज मुझे बहनों से मिले प्रेम और स्नेह से काफ़ी ख़ुशी हो रही है। बेटी की हर एक साँस माता-पिता के लिए होती है वह इन्हें कभी नहीं भूल सकती।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं आज ख़ुशी से कहता हूँ कि 44 लाख से भी अधिक लाड़ली लक्ष्मी मेरी बेटियाँ है, बेटी बोझ नहीं वरदान है। उन्होंने कहा कि संपत्तियों की रजिस्ट्री अब महिलाओं के नाम पर हो रही हैं। सरकार ने यह फ़ैसला लिया था की स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये। इसका असर यह हुआ है कि अब महिलाएँ पंच, सरपंच, पार्षद, जनपद, ज़िला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के पद पर हैं और वे सरकार चला रही हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 10 जून की शाम को लाड़ली बहना योजना की राशि बहनों के खाते में डाली जायेगी। बहनें अगले दिन 11 जून को इस राशि का बैंक आहरण कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि भाई होने के नाते मेरा भी यह फ़र्ज़ है कि मैं अपनी बहनों को कुछ तोहफ़ा दूँ। इसके लिए बहनों के खातों में प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि दी जाएगी। इस राशि से बहनें अपनी जरूरत एवं परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख पात्र बहनों के फॉर्म स्वीकृत किए जा चुके हैं। महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं की मैदानी स्तर पर निगरानी के लिये हर गाँव में लाड़ली बहना सेना बनाई जा रही है। बड़े ग्रामों में 21 महिला सदस्य एवं छोटे ग्रामों में 11 महिला सदस्य शामिल की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा ने बताया कि ज़िले में 3 लाख 53 हज़ार फॉर्म भरे गये हैं, जिसमें से 3 लाख 41 हज़ार खातों में डीबीटी कार्य पूर्ण हो चुका है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक अभिनव योजनाएँ संचालित हैं। लाड़ली बहना योजना प्रारंभ करने से प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य आसान हुआ है। योजना से मिलने वाली राशि से महिलाओं को छोटे-छोटे खर्चों के लिए अन्य लोगों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन से महिलाओं को जोड़ कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है। मेरा संकल्प है कि प्रत्येक बहन की मासिक आय 10 हजार रूपये हो जाये।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निर्धन परिवार के प्रतिभावान विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में करवाने की ज़िम्मेदारी भी सरकार उठा रही है। आर्थिक स्थिति पढ़ाई में बाधक नहीं बनने देंगे। उन्होंने हाल ही में प्रारम्भ की गई मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने काजल मेश्राम को खगोल वैज्ञानिक बनने की पढ़ाई के लिए विदेश अध्ययन योजना का लाभ मंच से दिया। काजल ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई करने में मुख्यमंत्री जी का साथ मिलेगा। सम्मेलन को पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली बहना सम्मेलन में जनता के बीच जाकर उनका अभिवादन किया। कन्या-पूजन और दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन की शुरूआत हुई। मुख्यमन्त्री चौहान नेमलांजखंड महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएँ शुरू करने, बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य एवं खेल मैदान का समतलीकरण, मलाँजखंड नगर में डिवाइडर और सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की।
घर-घर जाकर वितरित किये स्वीकृति-पत्र
मुख्यमंत्री चौहान ने मलांजखण्ड के वार्ड क्रमांक 7 पौनी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही संतोषी गहरवार, पुष्पा गहरवार, पुष्पा वासुदेवे, किरण मुकुटधारी, देवकी मरकाम, ज्योति राठौर एवं सुकवती धुर्वे के घर जाकर उन्हें स्वीकृति-पत्र प्रदान किये। उन्होंने कहा कि अब हर माह 1000 रूपये उनके खाते में आएंगे। एक साल में 12 हजार रूपये मिलेंगे। मुख्यंमत्री चौहान ने इस दौरान हितग्राही महिलाओं से उनके परिवार, बच्चों और उनकी आजीविका की जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान के घर पधारने पर महिलाओं ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया। घर के दहलीज पर मुख्यमंत्री चौहान के कदम रखते ही महिलाओं ने पुष्प-वर्षा एवं तिलक लगा कर उनका स्वागत किया और अपने भैया शिवराज को राखी भेंट की।
ढाई साल की बेटी प्रियंका के बोनमेरो की बीमारी का इलाज राज्य सरकार कराएगी
मुख्यमंत्री चौहान को लाड़ली बहना किरण मुकुटधारी ने बताया कि उसकी ढाई साल की बेटी प्रियंका के बोनमेरो का इलाज कराने में परिवार सक्षम नहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री चौहान ने किरण को आश्वस्त किया कि चिंता न करें, बेटी प्रियंका का इलाज राज्य सरकार करायेगी। उन्होंने नन्ही बालिका प्रियंका को गोद में लेकर स्नेह और आशीर्वाद दिया।
नगरीय क्षेत्र मलांजखण्ड के 44 लोगों को वन-अधिकार पट्टा वितरित किये
मुख्यमंत्री चौहान ने बालाघाट जिले के मलांजखण्ड में 44 हितग्राहियों को वन-अधिकार पट्टे वितरित किये। ये हितग्राही 31 दिसम्बर 2005 के पहले से निवासरत थे, लेकिन इन्हें जमीन का मालिकाना हक नहीं था। इन लोगों को आज वन-अधिकार पट्टा देकर एक तरह से उन्हें आवासीय भूमि का मालिक बना दिया गया है। वन-अधिकार पट्टा मिलने से सभी हितग्राही खुश नजर आये। वन अधिकार पट्टा प्राप्त करने वालों में वार्ड 5 के 11 एवं वार्ड 20 के 33 जनजातीय वर्ग के हितग्राही शामिल हैं।













