Saturday, November 28, 2026

आपात‍काल के दौर में आम जन, प्रेस और मीडिया पर हुई ज्यादतियों से नई पीढ़ी से परिचित करवाना सराहनीय

भोपाल : गुरूवार, जून 27, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओम बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) निर्वाचित होने पर बधाई और मंगल कामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दायित्व संभालते ही बुधवार को पहले दिन लोकसभा में, आपातकाल की ज्यादतियों को याद किया और विस्तार से जानकारी दी। निश्चित ही यह सराहनीय है और नई पीढ़ी को इससे परिचित करवाना प्रासंगिक भी है। लोकसभा अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिरला ने लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में अपनी भावना व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में हुई आपातकाल की महत्वपूर्ण घटना के बारे में बताया, जो मीसाबंदियों के जीवन का सबसे खराब दौर था। तत्कालीन प्रधानमंत्री ने प्रेस, आम जनता और विपक्षी दलों के लोगों को कारावास में डाल दिया था। उन्होंने ज्यादतियों का पूरा दौर चलाया। लोकतंत्र सेनानियों द्वारा इसका विरोध कर संघर्ष किया गया। इन सेनानियों में सच्चे अर्थों में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को स्थापित किया।

Previous articleवरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को एम्स में भर्ती कराया गया
Next articleसीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी-112 द्वितीय चरण के तहत उच्चीकृत पीआरवी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया