कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हुए

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली। उन्होंने अपनी पार्टी का भी भाजपा में विलय कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके परिवार के सदस्य और कुछ पूर्व कांग्रेस विधायक भी भाजपा में शामिल हुए। गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।

Previous articleमहारानी एलिजाबेथ II की राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Next articleआज कोलार के वार्ड 80 और 84 में चलेगा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान