फुटबॉल के सर्वकालिक महानतम दिग्गज खिलाड़ियों में से एक पेले का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे कुछ समय से कोलोन कैंसर से जूझ रहे थे। जिसके लिए उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी। आज उन्होंोने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही दुनिया भर के खेलप्रेमियों में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर विभिन्नी क्षेत्रों की कई जानी मानी हस्तियों ने उन्हेंक श्रद्धांजलि दी है। पेले को 29 नवंबर को सांस की समस्या के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2021 में अपने कोलन से ट्यूमर निकाला गया था और तब से वह कीमोथेरेपी ले रहे थे। उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम जो कुछ भी हैं, उनकी बदौलत हैं। हम आपसे असीम प्यार करते हैं। शांति से रहें।”
उनका पूरा नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो पेले था। वे तीन बार फीफा विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे, दिग्गज फुटबॉलर अभी भी सेलेकाओ के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 95 खेलों में 77 गोल किए हैं।