भोपाल। केरवा-कलियासोत क्षेत्र में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा गठित विशेष टीम की ग्राउंड ट्रुथिंग के दौरान तालाब की सीमाओं, FTL और कथित अतिक्रमण को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। सर्वे के दौरान तालाब के जलभराव क्षेत्र के भीतर सड़क निर्माण और प्लॉटिंग के लिए मुनारें लगाए जाने के आरोपों की भी जांच की गई।
विशेष टीम ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे वाल्मी के सामने स्थित मोटल शिराज की संपत्ति से ग्राउंड ट्रुथिंग की शुरुआत की। टीम ने निचले क्षेत्र में मौजूद मुनारों की स्थिति, पानी के वास्तविक स्तर और FTL से उनके संबंध का मौके पर निरीक्षण किया। इसके बाद राजेश वाधवानी की संपत्ति के आसपास भी मुनारों और FTL की स्थिति देखी गई।
























