जबलपुर-भोपाल हाईवे के शाहपुरा ROB पर गडकरी का त्वरित एक्शन, तन्खा के पत्र के 5 मिनट में आया फोन

भोपाल/जबलपुर। जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहपुरा स्थित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक के. तन्खा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
17 सितंबर 2026 को भेजे गए पत्र में तन्खा ने बताया कि शाहपुरा स्थित ROB की दाहिनी एप्रोच 9 सितंबर 2025 तथा बाईं एप्रोच 22 फरवरी 2026 को क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके कारण भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और हल्के वाहनों को शाहपुरा शहर के भीतर से गुजारा जा रहा है।
पत्र में सीआरआरआई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए एप्रोच के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। पत्र के अनुसार, 7 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले एप्रोच में वायरडक्ट स्ट्रक्चर बनाने की अनुशंसा की गई है। इसके लिए लगभग 54.97 करोड़ रुपये की राशि की मांग की गई है।
विवेक तन्खा के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, पत्र प्राप्त होने के करीब 5 मिनट के भीतर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का फोन आया। पोस्ट के अनुसार, गडकरी ने यात्रियों को हो रही परेशानी पर तत्काल कार्रवाई के आदेश देने की बात कही और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।
#Jabalpur #Bhopal #NitinGadkari #VivekTankha #JabalpurBhopalHighway #ROB

Previous articleKolar Road Tree Cutting Case: NGT ने सरकार और नगर निगम को दी मोहलत
Next articleदिल्ली में 16 साल की लड़की की दर्दनाक हत्या, खेत में मिला शव; कुत्तों ने नोचा, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार