बलरामपुर: उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पति -पत्नी सहित छह लोगों की मौत हो गयी।अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि बलरामपुर उतरौला मार्ग पर ग़ालिबपुर गांव के पास आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के कार में सवार सभी सदस्यों की मौत हो गयी। सोनू साहू अपने परिवार के अन्य पांच लोगों के साथ कार से नैनीताल से वापस देवरिया जिले में स्थित अपने घर जा रहे थे कि अचानक बलरामपुर उतरौला मार्ग पर ग़ालिबपुर गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक से कार की भिड़ंत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार भी बहुत अधिक थी ।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में कार में सवार पति पत्नी व चार बच्चों की मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।अन्य मृतकों की पहचान करायी जा रही है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























