श्रीनगर, केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने सोमवार को रणनीतिक रुप से महत्वूपूर्ण सुरंगों के काम का जायजा लेने के लिए जोजिला दर्रे और सोनमर्ग का दौरा किया।ज़ोजिला सुरंग और जेड-मोड़ सुरंगें कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के बीच साल भर संपर्क सुनिश्चित करने के लिए एक रणनीतिक परियोजना का हिस्सा हैं। यह मार्ग भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों के दौरान बंद रहता है। गडकरी के साथ निरीक्षण के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग पर संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य भी थे।अधिकारी ने कहा कि 6.5 किलोमीटर जेड- मोड सुरंग पर काम साल के अंत तक पूरा हो जाएगा तथा तेरह किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग पर काम 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। जोजिला सुरंग देश में सबसे लंबी सड़क सुरंग है।केन्द्रीय मंत्री ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा कि केन्द्र सरकार ने ज़ोजिला सुरंग परियोजना में आधुनिक तकनीक के उपयोग से 5000 करोड़ रुपये बचाए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से 19 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है।ट्वीट में कहा गया है कि इसके तहत जोजिला में 6800 करोड़ रुपये की लागत से 13.14 किलोमीटर लंबी सुरंग एवं अप्रोच रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह 7.57 मीटर ऊंची घोड़े की नाल के आकार की सिंगल ट्यूब, 2-लेन सुरंग है, जो कश्मीर में गांदरबल और लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास शहर के बीच हिमालय में जोजिला दर्रे के नीचे से गुजरेगी।उन्होंने कहा कि परियोजना में एक स्मार्ट टनल (एससीएडीए) प्रणाली शामिल है, जिसका निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग विधि का उपयोग करके किया गया है। यह सीसीटीवी, रेडियो कंट्रोल, निर्बाध बिजली आपूर्ति और वेंटिलेशन जैसी सुविधाओं से लैस है।अब तक ज़ोजिला सुरंग का 28 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस सुरंग के बनने से लद्दाख के लिए हर मौसम में कनेक्टिविटी हो जाएगी। अब जोजिला दर्रे को पार करने में औसत यात्रा समय कभी-कभी तीन घंटे लग जाते हैं, इस सुरंग के पूरा होने के बाद यात्रा का समय घटकर 20 मिनट रह जाएगा।एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि यह सुरंग कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच साल भर संपर्क बनाए रखेगी, जो लद्दाख के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय सामानों की मुक्त आवाजाही और आपात स्थिति में भारतीय सशस्त्र बलों की आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























