झांसी, प्रयागराज में चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में फरार आरोपी और माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद अहमद और शूटर गुलाम को आज झांसी के बडागांव थाना क्षेत्र में यूपीएसटीएफ ने सशस्त्र मुठभेड में मार गिराया। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार यह दोनों मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश के रास्ते भागने की फिराक में थे कि इसी दौरान बड़ागांव थानाअंतर्गत पारीछा बांध की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बदमाशों का एसटीएफ टीम के साथ आमना सामना हो गया । बदमाशों ने एसटीएफ पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गये। दोनों शातिर बदमाशों पर पांच पांच लाख का इनाम था।दोनों बदमाशों के शवों को मौके से एबुंलेंस द्वारा झांसी मेडिकल कॉलेज में लाया गया है और यही पर इनका पोस्टमार्टम भी किया जायेगा।एसटीएफ की टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नवेंदु और एसटीएफ के डीएसपी विमल कर रहे थे। मृतक बदमाशों के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। असद माफिया सरगना अतीक अहमद का पुत्र है जो उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था।पुलिस सूूत्रों के अनुसार मोंठ और बडागांव थानाक्षेत्र में अतीक के बेटों को पनाह मिलने की आशंकाओं के बीच यह थानाक्षेत्र पुलिस के राडार पर थे। इससे पहले भी इस इलाके में बदमाशों की खोज के लिए पुलिस का आना जाना लगा हुआ था।गौरतलब है कि राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी को दिनदहाड़े उनके ध्रूमनगंज स्थित आवास के बाहर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर पुलिस ने अतीक, उनके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटे और नौ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमे से हत्याकांड में शामिल कार चालक अरबाज को पुलिस ने प्रयागराज में ढेर कर दिया था जबकि बाद में एक और शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को भी एसटीएफ ने मार गिराया था।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...























