होशियारपुर, पंजाब के होशियारपुर में गुरुवार को रविदास महाराज खुरालगढ़ साहिब के चरण छोए गंगा के पास गुरुवार तड़के बेकाबू ट्रक ने बैसाखी मनाने जा रहे तीर्थयात्रियों को रौंद दिया, जिससे सात लाेगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये।पुलिस उपाधीक्षक दलजीत सिंह खाख ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल, सुदेश पाल, संतोष, अंगूरी, कुंती, गीता और रमोह के रूप में हुई है। मरने वालों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मस्तान खेड़ा के रहने वाले हैं और इस समय यह सभी नाभा में काम करते थे। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पांच लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा दिया गया है।उन्होंने बताया कि एक ढलान पर ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और 17 राहगीरों को कुचल दिया, जिनमें से सात की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गये थे।उल्लेखनीय है कि खुरालगढ़ में श्रद्धालुओं के साथ दो दिन में यह दूसरा हादसा है। मंगलवार की रात यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। उस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए थे।पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग बैसाखी के मौके पर लंगर का इंतजाम करने के लिए गढ़शंकर उप प्रमंडल के खुरालगढ़ साहिब जा रहे थे। जब वे गढ़ी मानासोवाल गांव के पास पहुंचे तो वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। मृतकों की पहचान लुधियाना जिले के जसविंदर सिंह (28), दविंदर सिंह (13) और दर्शन सिंह (60) के रूप में की गयी थी।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...





















