जालंधर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर के सीमावर्ती गांव बछिविंड के खेतों में पाकिस्तान ड्रोन द्वारा गिराई तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है।बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तड़के 0321 बजे सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुल्लाकोट, जिला-अमृतसर के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) के प्रवेश की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अभ्यास के अनुसार, सैनिकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठ करने वाले ड्रोन पर गोलीबारी की।अधिकारी ने बताया कि बाद में सीमा के नजदीकी क्षेत्र में तैनात सैनिकों ने गांव बछिविंड, जिला-अमृतसर के गेहूं के खेतों में ड्रोन और कुछ गिरने की आवाज भी सुनी। क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने गेहूँ के खेतों से एक बड़ा बैग बरामद किया जिसमें नशीले पदार्थों हेरोइन के तीन पैकेट (वजन 3.2 किलोग्राम) बरामद हुआ। खेप के साथ एक लोहे की अंगूठी और एक चमकदार पट्टी भी जुड़ी हुई पाई गई। इलाके की तलाश अभी जारी है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























