कोलार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाति जनगणना सार्वजनिक करने की चुनौती दी।श्री गांधी कहा, “भाजपा का आरोप है कि मैंने इस देश के ओबीसी का अपमान किया है…दरअसल, संयुक्त प्रगतिशील (यूपीए) के सत्ता में रहने के दौरान जातिगत जनगणना की गई थी, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद डेटा छुपा लिया। आज भाजपा की केंद्र सरकार में अनुसूचित जाति एवं जन जाति (एससी, एसटी) और ओबीसी का प्रतिनिधित्व केवल सात फीसदी है।”उन्होंने यहां ‘जय भारत’ रैली को संबोधित करते हुए कहा,“अगर जाति जनगणना रिपोर्ट सामने आती है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि ओबीसी का अपमान कौन कर रहा है। मैं भाजपा सरकार से मांग करता हूं और प्रधानमंत्री मोदी को रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती देता हूं।”उल्लेखनीय है कि ‘सभी चोरों के पास मोदी उपनाम है’ टिप्पणी के लिए श्री गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद उनका अपना सांसद का दर्जा खोना पड़ा। उन्होंने यह टिप्पणी 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कोलार में की थी।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























