दिल्ली, दिल्ली के नांगलोई इलाके में कुंवर सिंह नगर की गली नंबर 10 में रसोई गैस सिलिंडर फटने से एक इमारत ढह गयी जिससे कम से कम आठ लोग घायल हो गये। यह जानकारी दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने सोमवार को दी।डीएफएस के अनुसार, सभी घायल व्यक्तियों को स्थानीय नागरिकों और पुलिस पीसीआर कर्मियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग को तड़के लगभग सवा पांच बजे मकान ढहने की सूचना मिली।एक अन्य घटना में टैगोर गार्डन इलाके में एक इमारत ढह गई। दमकल विभाग को रविवार देर रात लगभग 23.30 बजे इमारत ढहने की सूचना मिली। दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि पड़ोस के प्लॉट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। डीएफएस ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ दोनों घटनाएं दुखद हैं। दोनों क्षेत्रों का जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। हम बचाव दल के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैं ईश्वर से सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।”
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...























