नई दिल्ली। मोबाइल फोन का यदि आप बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए चिंता बढ़ाने वाली हो सकती है। केरल में मोबाइल फोन के फटने से एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह मोबाइल चला रही थी। आदित्यश्री नाम की बच्ची ने मोबाइल को अपने चेहरे के पास ही रखा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को रात 10-30 बजे की है। आदित्य श्री पास के ही एक स्कूल में तीसरी क्लास की छात्रा थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। मनोरमा न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य श्री पूर्व ब्लॉक पंचायत सदस्य अशोक कुमार की बेटी है। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस का कहना है कि बच्ची लंबे समय से वीडियो देख रही थी। इसलिए ऐसा हो सकता है कि बैटरी ओवरहीट हो गई हो और उसके चलते मोबाइल में धमाका हो गया। बच्ची की घटना के थोड़ी ही देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा है, जिसने कुछ सबूत जुटाए हैं। मोबाइल फोन फटने की घटना हैरान करने वाली है और डराती भी है। ऐसे में पुलिस ने इसकी विस्तार से जांच का फैसला लिया है ताकि सच्चाई सामने आए। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। इसके •अलावा एक्सपर्टस को भी साथ लिया जा रहा है। मोबाइल तीन साल पहले खरीदा गया था। इस फोन को बच्ची के चाचा ने उसके पिता के लिए खरीदा था। बीते साल फोन की बैटरी भी बदलवाई गई थी । यह घटना जिस वक्त हुई, उस दौरान आदित्य श्री और उसकी दादी ही मौके पर थीं। आदित्य श्री की दादी उस समय किचन में थीं, जब उनकी पोती के चेहरे पर मोबाइल फट गया। मनोरमा न्यूज से बातचीत में पुलिस ने बताया, बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























