बेंगलुरु, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित शीर्ष नेताओं ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के खिलाफ राज्य में उनकी हालिया रैलियों के दौरान कथित रूप से नफरत फैलाने वाले और भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने श्री शाह के खिलाफ हाई ग्राउंड्स थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेता ने अपनी रैलियों के दौरान भड़काऊ बयान दिए, वैमनस्य और नफरत को बढ़ावा दिया तथा विपक्ष को बदनाम किया। यह शिकायत 25 अप्रैल के संदर्भ में है, जब श्री शाह ने कई अन्य भाजपा नेताओं के साथ कर्नाटक के विजयपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया था।शिकायत में कहा गया है, “अमित शाह ने झूठे और निराधार आरोप लगाकर कांग्रेस की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे बयानों से भरा भाषण दिया था, जिसका उद्देश्य एकत्रित भीड़ और अन्य मीडिया प्लेटफार्म पर भाषण देखने वाले व्यक्तियों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य का माहौल बनाने का प्रयास करना था।” कांग्रेस ने पुलिस से श्री शाह और अन्य भाजपा नेताओं पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 505 (2), 171जी और 120बी जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज करने को कहा है।कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में यह भी कहा है कि श्री शाह ने कर्नाटक में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के इरादे से कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जानबूझकर कई झूठे और सांप्रदायिक आरोप लगाए।शिकायत में कहा गया है, “अमित शाह ने किसी भी वर्ग या समुदाय के लोगों को किसी अन्य वर्ग या समुदाय के खिलाफ अपराध करने के लिए उकसाने के लिए ये बयान दिये और भारतीय दंड संहिता की धारा 505 तथा अन्य प्रावधानों के तहत यह दंडनीय अपराध है।”कांग्रेस ने पुलिस और चुनाव आयोग से श्री शाह और अन्य नेताओं के नफरत भरे भाषण के लिए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। कांग्रेस ने कथित भड़काऊ भाषण का एक वीडियो लिंक भी शिकायत के साथ संलग्न किया गया है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...























