दिल्ली, 02 मई (वार्ता) दिल्ली की तिहाड़ जेल में मंगलवार सुबह गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की प्रतिद्वंद्वी गिरोह के चार कैदियों ने कथित रूप से हमला कर हत्या कर दी। तिहाड़ जेल अधिकारी ने यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों के अनुसार टिल्लू (33) को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले का आरोपी टिल्लू जेल में उच्च सुरक्षा वार्ड के भूतल में बंद था। बताया जा रहा है कि उस पर प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह से जुड़े चार कैदियों, दीपक (31), योगेश (30), राजेश (42) और रियाज खान (39) ने हमला कर दिया। ये कैदी उसी वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे। इन कैदियों वहां सुरक्षा ग्रिल को तोड़ा और चादर का इस्तेमाल कर नीचे आ गए। उन्होंने टिल्लू के वार्ड में घुस कर उस पर सुआ जैसे नुकीले हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि घायल टिल्लू को केंद्रीय जेल ओपीडी में सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर आवश्यक चिकित्सा देने के बाद डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























