अलीराजपुर, 10 मई, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अलीराजपुर दौरे के दौरान जन सेवा अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। ये अभियान आज से शुरु होकर 31 मई तक आयोजित होगा। अपने इस प्रवास के दौरान श्री चौहान 221 करोड़ 97 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वे 110 करोड़ 66 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। जन सेवा अभियान में 15 विभागों की चिह्नित 67 नागरिक सेवाओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया जायेगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से संवाद भी करेंगे। श्री चौहान आज अलीराजपुर में सीएम आवासीय भू-अधिकार पत्र का भी वितरण करेंगे। इस दौरान 297 भूमिहीन परिवारों को भू-अधिकार पत्र मिलेगा। अट्ठाइस अक्टूबर 2021 को शुरू हुई मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में अब तक 50 हजार 400 हितग्राहियों को अपनी जमीन मिली है। इस योजना में पात्र परिवारों को 60 वर्गमीटर का आवासीय भू-भूखंड दिया जाता है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री 297 पट्टों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री आज अलीराजपुर जिले में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परथी भाई की मूर्ति पर माल्यार्पण भी करेंगे।
Social News
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद: विद्यार्थियों को कानून, अधिकार और सुरक्षा की दी जानकारी
भोपाल, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत युवाओं को कानून, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के...
एका वेलफेयर फाउंडेशन का कपड़े दान अभियान, जरूरतमंदों को वस्त्र के साथ मिला सम्मान...
जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आए नागरिक
अभियान के दौरान नागरिकों और सहयोगकर्ताओं ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए कपड़े दान किए।...
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भोपाल। कोलार रोड पर राष्ट्रीय संस्था मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा उपनगर कोलार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनाधिकारों के प्रति जागरूकता...
Social welfare: सतरंगी सावन सीजन-5 का आयोजन आज से, महिलाओं के हुनर को...
भोपाल। संस्कार सुधा फाउंडेशन द्वारा सतरंगी सावन सीजन-5 का दो दिवसीय आयोजन 15 और 16 अगस्त को श्यामला हिल्स स्थित तुलसी मानस प्रतिष्ठान (मानस...
मध्यप्रदेश में ‘सृजन संवाद’ अभियान शुरू, हर शनिवार स्कूलों में पुलिस पढ़ाएगी कानून और...
भोपाल। मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से 'सृजन संवाद' अभियान की...
युवाओं को नशे से बचाने की पहल Nasha Mukt Yuva Campaign में 100 सप्ताह...
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार का बड़ा अभियान, स्कूल-कॉलेजों से लेकर गांवों तक चलेंगे कार्यक्रम
नई दिल्ली। युवाओं को नशे की...

























