मुंबई, वैश्विक बाजार के कमजाेर रुख से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट पर रहा।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 371.83 अंक अर्थात 0.60 प्रतिशत का गोता लगाकर 61560.64 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 104.75 अंक यानी 0.57 प्रतिशत टूटकर 18181.75 अंक पर आ गया। हालांकि इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.16 प्रतिशत उतरकर 26,329.62 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.25 प्रतिशत की तेजी लेकर 29,874.47 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान बीएसई में कुल 3625 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1782 में बिकवाली जबकि 1706 में लिवाली हुई वहीं 137 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 35 कंपनियां गिरावट जबकि शेष 15 में तेजी रही।बीएसई में एफएमसीजी, ऑटो और इंडस्ट्रियल्स की 0.17 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर शेष समूहों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.32, सीडी 0.30, ऊर्जा 0.37, वित्तीय सेवाएं 0.57, हेल्थकेयर 0.15, आईटी 0.79, दूरसंचार 0.57, यूटिलिटीज 0.82, बैंकिंग 0.55, कैपिटल गुड्स 0.05, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.63, धातु 0.96, तेल एवं गैस 0.60, पावर 0.72, रियल्टी 1.29 और टेक समूह के शेयर 0.89 प्रतिशत गिर गए।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04, जर्मनी का डैक्स 0.34, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.58 और जापान का निक्केई 0.84 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 2.09 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.21 प्रतिशत लुढ़क गया।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 61,932.32 अंक पर सपाट खुला लेकिन लिवाली की बदौलत थोड़ी देर बाद ही 61,979.94 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बिकवाली होने से यह दोपहर बाद 61,340.10 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 61,932.47 अंक के मुकाबले 0.60 प्रतिशत लुढ़ककर 61,560.64 अंक पर रहा।इसी तरह निफ्टी भी 18,300.45 अंक पर सपाट खुला और सत्र के दौरान 18,309.00 अंक के उच्चतम जबकि 18,115.35 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,286.50 अंक की तुलना में 0.57 प्रतिशत टूटकर 18,181.75 अंक पर आ गया।इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में कोटक बैंक 1.80, एचसीएल टेक 1.50, टीसीएस 1.47, इंफोसिस 1.32, टाटा स्टील 1.26, विप्रो 1.11, टाटा मोटर्स 1.06, आईसीआईसीआई बैंक 0.77, एनटीपीसी 0.76, पावरग्रिड 0.67, रिलायंस 0.61, एचडीएफसी 0.60, एचडीएफसी बैंक 0.49, एलटी 0.33 और एक्सिस बैंक 0.32 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, इंडसइंड बैंक 1.27, आईटीसी 0.87, भारती एयरटेल 0.68, मारुति 0.56, अल्ट्रासिमको 0.29, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.12 और एसबीआई ने 0.05 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























