धार, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक सौ यूनिट बिजली ‘माफ’ और दो सौ यूनिट बिजली ‘हाफ’ की जाएगी।श्री कमलनाथ ने धार जिले के बदनावर में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे पहली बार कह रहे है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने ‘एक सौ रुपए में एक सौ यूनिट नहीं’, बल्कि एक सौ यूनिट बिजली माफ की जाएगी। इसके साथ ही दो सौ यूनिट बिजली हाॅफ की जाएगी। यानी कि दो सौ यूनिट बिजली के बिल आधे किए जाएंगे।श्री कमलनाथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले ही नारी सम्मान योजना की घोषणा कर चुके हैं, जिसके तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपए जमा करने और रसोईगैस टंकी पांच सौ रुपए में मुहैया कराने का वचन दिया गया है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से महिलाओं से फार्म भी भरवाना प्रारंभ कर दिया गया है।इसके पहले बदनावर पहुंचे कमलनाथ ने जनसभा और पत्रकार वार्ता में राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, गरीब, युवा और प्रत्येक वर्ग राज्य में परेशान है। उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति के साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के लोग भी परेशान हैं।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























