हिरोशिमा, 18 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने गुरुवार को जापान के हिरोशिमा पहुंचे, जहां शुक्रवार से यह सम्मेलन शुरू होने वाला है।हवाई अड्डे से आयोजकों के प्रसारण में दिखाया गया कि जापान में अमेरिकी राजदूत रहम एमैनुएल ने बाइडेन और ब्लिंकन से रैंप पर मुलाकात की। अमेरिकी राष्ट्रपति और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बीच आज द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है।गौरतलब है कि जापान ने इस साल जी-7 की अध्यक्षता संभाली। शिखर सम्मेलन 19 से 21 मई तक हिरोशिमा में आयोजित किया जायेगा।इस बार जी-7 सदस्य देशों के अलावा, भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, कुक आइलैंड्स और कोमोरॉस संघ के नेताओं को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।इसके अलावा सात अंतरराष्ट्रीय संगठनों संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन, विश्व बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। जी-7 के सदस्य देश कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका हैं।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























