जापान के दंगा पुलिस ने जी-7 का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसक झड़प

G7

 

हिरोशिमा, 21 मई (वार्ता) जापान के शहर हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ स्थानों पर रविवार को हिंसा भड़क उठी और वहां की दंगा पुलिस ने वैश्विक नेताओं की बैठक का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ झड़प की।झड़प के दौरान दंगा पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करते हुए देखा गया।जी-7 समूह में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली एवं जापान जैसे देश शामिल हैं जबकि इस वर्ष आठ अन्य देशों को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में शामिल देश रूस-यूक्रेन युद्ध एवं अन्य विदेश नीति वाले विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा कर रहे हैं, जिसमें चीन के साथ उनके संबंध भी शामिल हैं।

राणा दग्गुबाती के साथ नजर आयेंगी श्रद्धा कपूर

shradha-kapoor

 

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर दक्षिण भारतीय स्टार राणा दग्गुबाती के साथ फिल्म में काम करती नजर आयेंगी।श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। यह किसी फिल्म के टीजर सा नजर आ रहा है। वीडियो में श्रद्धा कपूर और राणा दग्गुबाती नजर आ रहे हैं। वीडियो की स्टार्टिंग में लिखा आता है क्लेयर जोनी पेश करते हैं मोस्ट वांटेड। फिर स्टार्टिंग विद श्रद्धा कपूर के साथ श्रद्धा की एक झलक दिखाई जाती है और साथ ही राणा दग्गुबाती भी दिखाई देते हैं। वीडियो के एंड में लिखा आता है कि यह 1 जून 2023 को देशभर में रिलीज होने वाली है।वीडियो में श्रद्धा कपूर काफी डरी हुई और भागती नजर आती है, वहीं राणा दग्गुबाती पेंट सूट पहने किसी की तलाश में होते है। वीडियो के बैकग्राउंड में सिर्फ एक म्यूजिक सुनाई देता है।

कांग्रेस नेता मंगल सिंह यादव ने सड़क की अतिरिक्त चौड़ाई को लेकर उठाया सवाल

भोपाल, कोलार सिक्स लेन रोड निर्माण के लिए आगामी बरसात के सीजन से पहले सभी पुल पुलियाओं का निर्माण कर पानी की निकासी को सुगम बनाने के लिए कार्य तेजी से चालू कर दिया गया है।
अनुपम हॉस्पिटल वाले मोड़ पर बाबा के ढाबे के पास वाले नाले के निर्माण के लिए आज सेंट्रल डिवाइडर से 70 फीट पर निर्माण शुरू हुआ। निर्माण के लिए बाबा के ढाबे के अतिरिक्त निर्माण को हटाया गया। नाले की दूसरी तरफ रजाई गड्ढे वाले के निर्माण को हटाने का कार्य चालू हुआ तो जमीन मालिक पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता मंगल सिंह यादव द्वारा सवाल उपस्थित आरआई से किया गया! जब 65 फ़ीट जमीन चिन्हित की गई है तो निर्माण के लिए 70 फीट क्यों खाली कराई जा रही है? आरआई द्वारा बताया गया 65 फ़ीट सड़क हिस्सा है और 5 फीट पानी की पाइप लाइन और बिजली के खंम्बे के लिए ली जा रही है।

 

जमीन मालिक 5 फ़ीट अतिरिक्त जमीन देने सहमत नही हुए। कांग्रेस नेता सुजीत पण्डा, रामराज्य तिवारी लगभग 50 स्थानीय लोगों के साथ 65 फीट पर निशान के पास बैठ गए।

उपस्थित अधिकारी द्वारा सूचना जिला कलेक्टर भोपाल को दी गई 2 घंटे इंतजार के बाद कोई आदेश न मिलने के कारण पुलिया निर्माण और केरवा पाइप शिफ्टिंग के लिए आया अमला वापस जाते दिखे।

42 डिग्री टेंपरेचर में तपती सीमेंट सड़क पर पिंड भरते कलेक्ट्रेट पहुंचे युवक

pind

विदिशा. तपती दोपहर में एक तरफ जहां लोग घरों में कैद हैं और पंखों कूलर में भी सुकून नहीं मिल पा रहा है वहीं दूसरी तरफ विदिशा में 42 डिग्री टेंपरेचर में तपती सीमेंट सड़क पर पिंड भरते दो युवकों को देख लोग हैरान रह गए। युवक पिंड भरते हुए अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट जा रहे थे। जिन्हें रास्ते में ही तहसीलदार ने रोका और फिर अपने साथ गाड़ी से कलेक्ट्रेट ले जाकर कलेक्टर से मिलवाया।

तपती सड़क पर पिंड भरने से पड़े हाथों में छाले

जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील के खजूरी गांव के रहने वाले किसान गोपाल सिंह अपने परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ अपनी फरियाद लेकर शुक्रवार को विदिशा पहुंचे थे। यहां वो तपती दोपहर में सीमेंट की रोड पर पिंड भरते हुए कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। इसी बीच तहसीलदार सरोज अग्निवंशी को इस बात की जानकारी लगी तो वो तुरंत पानी की बॉटल लेकर किसानों के पास पहुंची और फिर उन्हें अपनी गाड़ी से कलेक्ट्रेट लेकर आईं। जहां कलेक्टर से मुलाकात कर किसानों ने उन्हें अपनी पीड़ा बताई। दोपहर में तपती सड़क पर पिंड भरने के कारण किसानों के हाथों में छाले पड़ गए जो उनकी पीड़ा को बयां कर रहे थे।

कलेक्टर से लगाई फरियाद

कलेक्टर से मिलकर किसान गोपाल सिंह ने बताया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जमीन की गलत नपती कराकर उनकी जमीन हथियाई जा रही है जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट ने स्टे ऑर्डर भी दे रखा है लेकिन इसके बावजूद जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। किसान गोपाल सिंह की बात सुनकर कलेक्टर ने नियमानुसार प्रकरण के निराकरण की बात कही है। वहीं कलेक्टर से मिले आश्वासन के बाद किसान वापस अपने गांव लौट गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, चंपा और करंज के पौधे लगाए

CM-Shivraj-SINGH-CHouhan

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, चंपा और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ नर्मदा हाइड्रोइलेक्ट्रिकल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एन.एच.डी.सी.) के प्रबंध निदेशक विजय कुमार सिन्हा ने पौधे रोपे। एन.एच.डी.सी. द्वारा जल विद्युत ऊर्जा के साथ नवकरणीय तथा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों में वर्तमान में साँची तथा ओंकारेश्वर में सौर ऊर्जा इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं। इस पहल से प्रदेश को प्रदूषणमुक्त सस्ती बिजली निरंतर उपलब्ध हो सकेगी। पौध-रोपण में एन.एच.डी.सी. के अधिकारी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्रीमती विनोदिनी श्रीवास्तव ने पौधे रोपे। मुख्यमंत्री ने श्रीमती श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक “सरल सुबोध गीता” का विमोचन भी किया। उनके परिवार से सर्वश्री विजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, वत्सल श्रीवास्तव, सुश्री विभा श्रीवास्तव तथा अन्य सदस्यों ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आर.पी. शर्मा, श्रीमती मुन्नी शर्मा, सुश्री सरस्वती शर्मा तथा राजेंद्र मेहता भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

विवाहित युवती ने बताया फूफा ने उसके साथ ज्यादती की

women harassment

 

भोपाल, निशातपुरा थाना पुलिस ने एक 20 वर्षीय विवाहित युवती की शिकायत पर उसके फूफा के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि 13 वर्ष की उम्र में उसकी बुआ-फूफा ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया था। इतना ही नहीं, उसका फूफा भी उसके साथ गंदा काम करता था। पुलिस ने इस मामले में युवती की बुआ को भी सह-आरोपित बनाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक हाल ही में तबीयत खराब होने पर विवाहित युवती सूखी सेवनिया क्षेत्र में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसके रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर काफी कम था। जांच के दौरान युवती ने डाक्टर को बताया गया कि 13 वर्ष की उम्र में उसके फूफा ने उसके साथ ज्यादती की थी। उसके बाद बुआ उससे देह व्यापार करवाने लगी थी। इस वजह से उसकी तबियत खराब रहती है। युवती के बयान का उसके पिता ने वीडियो बना लिया था। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पूछताछ में पता चला कि युवती मूलत: शमशाबाद की रहने वाली है। जब वह 13 वर्ष की थी, तभी करोंद में रहने वाली उसकी बुआ और फूफा उसे पढ़ाई करवाने के बहाने से भोपाल ले आए थे। युवती ने पुलिस को बताया कि 18 वर्ष की उम्र तक उसके साथ ज्यादती की जाती रही। उसके बाद उसकी सूखी सेवनिया में शादी कर दी गई थी।

समर्थन मूल्‍य पर मूंग खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख 31 मई तक बढ़ी

भोपाल, मध्‍य प्रदेश में किसान ग्रीष्मकालीन मूंग समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए 31 मई तक पंजीयन करा सकते हैं। यह अवधि शुक्रवार को समाप्त हो रही थी, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बार मूंग सात हजार 755 रुपये प्रति क्विंटल है।

प्रदेश में सिंचाई की सुविधा बढ़ने से ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती का विस्तार होता जा रहा है। इंदौर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट में मूंग की खेती की गई है।

किसानों का बाजार में उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने का निर्णय किया है। पिछले साल लक्ष्य से अधिक मूंग का उपार्जन किया गया था। कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पंजीयन कराने वाले किसानों से मूंग की खरीदी जाएगी। एक बार 40 क्विंटल तक मूंग किसान बेच सकते हैं। पहले यह सीमा 25 क्विंटल थी।

विराट की तरह बडी पारी में तब्दील करने की कला सीख रहे हैं यशस्वी: सहवाग

 

कोलकाता,भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे मुबंई के यशस्वी जायसवाल को भविष्य का स्टार बल्लेबाज बताते हुये कहा कि वह विराट कोहली के पदचिन्हो पर चलते हुये अर्धशतक को शतकीय पारी में बदलने की कला जानते हैं।स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर बात करते हुए सहवाग ने कहा, “ यशस्वी जायसवाल भविष्य के स्टार हैं। उन्होंने विराट कोहली से 50 को 100 में बदलने की कला सीखी है। कई बल्लेबाज 13 गेंद में 50 रन बनाने के बाद अपने विकेट फेंकते हैं, लेकिन यशस्वी आगे बढ़ना चाहते हैं। उनमें बड़ी पारियां खेलने का जज्बा है।”

मोदी जी 7 शिखर बैठक के लिए आमंत्रण पर जापान पहुंचे

modi in hiroshima

 

हिरोशिमा (जापान), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी7 समूह के देशों के शीर्ष नेताओं के सम्मेलन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए मेजबान जापान के आमंत्रण पर शुक्रवार को हिरोशिमा शहर पहुंचे।श्री मोदी का हवाई अड्डे पर मेजबान देश के अधिकारियों ने मोदी का स्वागत किया।प्रधानमंत्री ने विमान तल पर बिछे रेड कॉर्पेट पर अपने स्वागत की कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, “जी7 शिखर सम्मेलन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए हिरोशिमा पहुं गया हूं। (मैं यहां) विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करुंगा। ”श्री मोदी ने जापान, पापुआ न्यू गिनी और आस्ट्रेलिया की यात्रा के लिए सुबह प्रस्थान करने से पहले एक वक्तव्य में कहा कि कहा कि वह जी7 देशों के साथ वैश्विक चुनौतियों के समाधान को लेकर विचार-विमर्श के लिये उत्सुक हैं।श्री मोदी जी7 सम्मेलन के सिलसिले में हिरोशिमा में 19-21 मई तक रहेंगे और वहां से 21 मई को ही वह दो दिन के लिए पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। मोदी वहां से आस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाएंगे।आस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय बैठकों के अलावा मोदी को वहां क्वाड की शिखर बैठक में भी भाग लेना था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का आस्ट्रेलिया यात्रा का कार्यक्रम अचानक स्थगित कर दी गयी है और इस कारण अब वहां क्वाड सम्मेलन का कर्यक्रम भी नहीं होगा।क्वाड के चारो देशों-जापान सहित क्वाड के चारो सदस्य देशों के नेता अब हिरोशिमा में ही क्वाड संबंधी विशेषयों की चर्चा कर सकते हैं।श्री मोदी ने अपने आधिकारिक वक्तव्य में कहा,“ मैं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापान की अध्यक्षता में हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हिरोशिमा, जापान के लिए रवाना होऊंगा। ”उन्होंने कहा कि भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए भारत की हाल की यात्रा के बाद किशिदा से फिर से मिलना खुशी की बात होगी। इस जी7 शिखर सम्मेलन में मेरी उपस्थिति विशेष रूप से सार्थक है, क्योंकि इस वर्ष जी20 की अध्यक्षता भारत के पास है।प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जी7 देशों और अन्य आमंत्रित भागीदारों के साथ दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों और उन्हें सामूहिक रूप से संबोधित करने की आवश्यकता पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं। इस के अलावा वह हिरोशिमा जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

योग दिवस पर सहयोग करें राज्य : सोनोवाल

yog diwas

दिल्ली, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को घर घर पहुंचाने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि परंपरागत चिकित्सा ज्ञान और प्रणाली को एक दूसरे के साथ साझा किया जाना चाहिए।श्री सोनोवाल ने यहां राष्ट्रीय आयुष मिशन के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकारों को आयुष के पुराने ज्ञान और प्रक्रियाओं को साझा करने के कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा, “ मैं चाहता हूं कि आप सभी अपने-अपने राज्यों में योग के बारे में संदेश ले जाएं, ताकि यह आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आईडीवाई 2023 में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करे।”

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...