दिल्ली 14 मई/ देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 2252 लोगों ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को मात दी और इसके साथ ही इस प्राण घातक विषाणु से निजात पाने वाले लोगों को संख्या बढ़कर 4, 44,33, 389 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,272 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 15,515 हो गयी है और संक्रमण दर 1.02 प्रतिशत दर्ज की गई है।
डिफाल्टर किसानों का ब्याज सरकार भरेगी- शिवराज
भोपाल, 14 मई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य सरकार ”डिफाल्टर” किसानों के ऋण का ब्याज स्वयं भरेगी और इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। श्री चौहान ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान इसे किसानों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि ”किसान ऋणमाफी” के धोखे के कारण अनेक किसानों ने ऋण नहीं चुकाया और इस वजह से किसानों के ऋण पर ब्याज बढ़ गया और वे डिफाल्टर हो गए। राज्य सरकार ने किसानों के सिर से ”ब्याज की गठरी” उतारने का फैसला लिया है और इसके लिए विशेष अभियान आज से प्रारंभ हो रहा है।
खरगोन रहा देश का सबसे गर्म स्थान
खरगोन, 14 मई/ मध्यप्रदेश का खरगोन जिला मुख्यालय राजस्थान के जैसलमेर के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार खरगोन और जैसलमेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि देश में सबसे ज्यादा है।
वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा – शिवराज
भोपाल, 14 मई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने वचन के पक्के वीर तेजाजी महाराज के नाम पर वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की। श्री चौहान ने यहां ”जाट महाकुंभ” को संबोधित किया। इस अवसर पर राज्य के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी जाट समुदाय से जुड़े प्रतिनिधि इसमें शिरकत करने पहुंचे। श्री चौहान ने कहा कि इसके अलावा तेजाजी निर्वाण दिवस तेजा दशमी को ऐच्छिक अवकाश भी रहेगा।
नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है,SSC ने 1600 पदों पर निकाली वैकेंसी 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, UPSC समेत 4 और विभागों में निकली भर्तियां ।
SSC ने 1600 पदों पर निकाली वैकेंसी 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, UPSC समेत 4 और विभागों में निकली भर्तियां
कर्मचारी चयन आयोग https://ssc.nic.in/ की तरफ से CHSL भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें कुल 1600 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन निर्धारित तारीख तक अगर करना है तो कर दें। क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) https://ssc.nic.in/ की तरफ से इस भर्ती के जरिए ग्रुप सी पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / कार्यालयों के लिए अवर मंडल लिपिक / कनिष्ठ सचिवालय सहायक, और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर की जाएगी।
नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 मई से शुरू हो गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून 2023 है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। भर्ती के जरिए कुल 1600 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन की योग्यता
भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो 12वीं पास हैं। इसके लिए ये वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे जो 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं या फिर दे चुके हैं।
आयु सीमा
आयु की गणना 01-08-2023 निर्धारित की गई है। 02-08-1996 से पहले और 01-08-2005 के बाद पैदा नहीं हुए अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर चेक किया जा सकता है।
कोलार सिक्स लेन रोड:- अधिकारियों के रवैए से टूट रहा है जनता का दिल, गर्म मिजाज बढ़ा रहे है जनता के आंसू
भोपाल, कोलार रोड का चौड़ीकरण करने के नाम पर अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान राजस्व और नगर निगम के अफसरों द्वारा रहवासियों की सुनवाई नहीं की जा रही है।
शनिवार को एक मामला समाने आया है जिसमे चूना भट्टी के पास स्थित डॉ. भुवनेश्वर गर्ग के मकान का कुछ हिस्सा हाल ही में तोड़ दिया गया है। इस मामले में तहसीलदार और एसडीएम द्वारा चिकित्सक परिवार के साथ की जा रही अभद्रता का एक वीडियो वायरल हुआ है। महिला डॉक्टर ने जब अफसरों से सवाल किए कि अतिक्रमण तोड़ने के पहले उन्हें सूचना क्यों नहीं दी गई, इस पर उसके साथ अभद्रता की गई, अपशब्द कहे गए।
जिसकी शिकायत मंत्री विश्वास सारंग से की गई है।
अब तक सम्पूर्ण निर्माणधीन मार्ग में 300 से ज्यादा स्थान पर 110 फीट के दायरे में आ रहे निर्माणों को हटाया गया है।
शनिवार को वैभव गार्डन और आम्र बिहार के बीच के क्षेत्र में भी निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे निर्माण को हटाया गया।
वहां के रहवासियों का भी आरोप है हम पहले ही सड़क निर्माण के लिए निर्धारित स्थान से निर्माण हटा चुके अब और निर्माण हटाने को कहा जा रहा है, ये हमारी निजी भूमि है बिना नोटिस, बिना मुआवजा हमें हटाया जा रहा है।
वकील भी नहीं समझ पा रहे क्या है उपाय की पीड़ित जनता को न्याय दिलाये जाए, कोलार थाने के सामने जिला अधिवक्ता संघ में रजिस्टर्ड वकील का भी निर्माण हटा दिया गया है।
Chhindwara News: भाजपा लगाएगी मातृशक्ति के लिए निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू जी के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगवाए जा रहे है। जिसमे मातृशक्ति,लाडली बहिनों के डॉयविंग लाइसेंस निशुल्क बनाए जाएंगे।कैम्पो की शुरुआत गुलाबरा के वार्ड 42 से की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त जानकारी दी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान ने सभी मातृशक्ति से निवेदन किया है कि जिनका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस बनाना चाहिए।सभी बहिनों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए निशुल्क कैंप लगाए जा रहे है। कैम्प की शुरुआत 15 मई को गुलाबरा के वार्ड 42 से की जा रही है।इसी के साथ पहले चरण में पूरे नगर में जहाँ आवश्यक हो वहाँ कैम्प लगाए जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान ने कहा कि सभी से निवेदन है कि 15 मई दिन सोमवार को सुबह 9 बजकर 30 मिनिट पर गुलाबरा के वार्ड 42 स्थित शिव मंदिर बड़ा कुआ परिसर में समय का ध्यान रखते हुए पहुँचे।सभी से यह भी निवेदन है कि आवश्यक दस्तावेज 10 वी की मार्कशीट,आधार कार्ड
,की छायाप्रति एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अवश्य लावे।
जिनके लाइसेंस नही बने है उन माता-बहनों को लाइसेंस बनवाने का आवेदन करे। लाइसेंस की जानकारी लेने भाजपा जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, भाजपा कार्यालय सहित 9425146664,9407010777,7770888171,9691876827 इन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Chhindwara News:- गुरैया के युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
छिंदवाड़ा :- भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा ग्रामीण मण्डल छिंदवाड़ा के ग्राम पंचायत गुरैया से बड़ी संख्या में युवाओं ने ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री परमजीत विज, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, भाजपा नेता दारा जुनेजा, मण्डल अध्यक्ष सन्तकुमार यदुवंशी, महामंत्री आर.के. मरकाम, धनकुमार पटेल, गोपाल राव कराड़े, डोमा करोड़े, लक्ष्मण लाडे, बलवान चौरिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामसिंग पटेल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विवेक बिट्टू मंडराह उपस्थित रहे ।
इन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता :- पंकज कराड़े, सुनील उइके, संकेत डोलेकर, रामकृष्ण पहाड़े, अनुज शर्मा, अनिकेत डोलेकर, संदिप साहू, प्रदीप साहू, कुणाल साहू, आदितय साहू, लक्की कराड़े, पवन राउत, अमोल बन्दवार, मोहित बन्देवार, अजय गुन्हेरिया, ऋषभ बघेल, मुकेश यादव, देवांग शर्मा, शिवम बन्देवार, अज्जू धुर्वे, आदर्श हेराल्ड, रितेश रामटेके, गनेश डेहरिया सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किया परेशान, 25 शहरों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा
भोपाल/ वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। बंगाल की खाड़ी
में भीषण चक्रवात तूफान मोका बन चुका है, लेकिन उसका भी मध्य प्रदेश के मौसम पर कोई असर नहीं हो रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में आसमान पूरी तरह साफ है। मध्य प्रदेश पर सूर्य की सीधी किरणें पड़ रही हैं। पड़ोसी राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में भी जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है। हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से मध्य प्रदेश में भी बदन झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को रतलाम, धार में लगातार दूसरे दिन भी लू रही थी। साथ ही प्रदेश के 25 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ था। शनिवार को चार से अधिक शहर लू की चपेट में आ सकते हैं। राजधानी भोपाल में भी सुबह से ही गर्मी के तेवर काफी तीखे दिख रहे हैं। शनिवार को भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जाने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप
में बना हुआ है, लेकिन यह मौसम प्रणाली काफी कमजोर है। इस वजह से इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश और इसके आसपास के राज्यों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मर्इ माह में मध्य क्षेत्र में सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं। साथ ही हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। लगातार गर्म हवा चलने के कारण राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने का सिलसिला अभी बना रहने की संभावना है। शनिवार को रतलाम, धार के अलावा तीन–चार अन्य शहरों में भी लू चल सकती है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।
शहडोल में बालक की आंख के पास घुसा नुकीला सरिया
शहडोल, जिला अस्पताल में 10 वर्षीय बालक की आंख के बगल से चेहरे में घुसे नुकीले सरिया को आपरेशन कर डाक्टरों ने निकाला है। अब बालक सुरक्षित है और जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सरिया निकलने के बाद स्वजन व डाक्टरों ने राहत की सांस ली है।
जयसिंहनगर के ग्राम कुबरा में 10 वर्षीय बालक अनिल कोल की आंख के बगल में लोहे का नुकीला सरिया घुस गया था।
स्थानीय डाक्टरों ने जब उपचार करने से मना कर दिया तो बालक व उसके स्वजन सरिया को हाथ में पकड़कर 50
किलोमीटर आटो से जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। जैसे ही बालक अस्पताल पहुंचा तो ओपीडी में तैनात सभी कर्मचारी व
डाक्टर बालक की हालत को देखकर दंग रह गए। डाक्टर के काफी प्रयास के बाद नुकीले सरिया को ओपीडी में नहीं
निकाल सके।
स्वजन सिविल सर्जन डा.जी एस परिहार से आग्रह किया कि बालक की आंख से सरिया निकलवाने की व्यवस्था की जाए
ताकि उसे दर्द से राहत मिल सके। इसके बाद सिविल सर्जन ने तत्काल आपरेशन थिएटर में डाक्टर से आपरेशन कर
नुकीला सरिया निकालने के निर्देश दिए। ड्यूटी में तैनात डा अपूर्व पांडे, धनंजय चतुर्वेदी ने करीब आधा घंटे के सफल
आपरेशन के बाद बालक के चेहरे से नुकीला सरिया को सुरक्षित निकाल लिया और बालक को राहत मिल गई।
स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार को बालक सुबह डिश टीवी की छतरी में सिग्नल सेट करने छत पर चढ़ा था, इसी दौरान
उसका पैर फिसल गया और छत के नीचे रखा नुकीला सरिया उसके दाहिने आंख के बगल में धंस गया। आनन-फानन में
हाथ में 5 फीट का नुकीला सरिया पकड़ कर जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचे। वहां के डाक्टर सरिया नहीं निकाल सके तो
जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।














