कोलार में व्यापारियों ने कराया संगीतमय सुंदरकांड पाठ

 

भोपाल, कोलार उपनगर में सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओम कॉम्प्लेक्स एवं भरत आर्केड व्यापारी द्वारा भजन संध्या एवं सुंदर कांड का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

Sundarkand paathजिसमें ओम कॉम्प्लेक्स एवं भरत आर्केड के व्यापारी, आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया।

सेना में ब्रिगेडियर और उनसे ऊपर के सभी अधिकारियों की वर्दी समान

dress

 

दिल्ली, विभिन्न स्तर पर सुधारों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है सेना ने एक और महत्वपूर्ण तथा बड़ा निर्णय लेते हुए कहा है कि उसके ब्रिगेडियर और उनसे ऊपर के रैंक के सभी अधिकारियों की वर्दी एक समान रहेगी चाहे वह किसी भी रेजिमेंट से हो। सूत्रों के अनुसार पिछले महीने संपन्न हुए सेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन में काफी गहन विचार विमर्श और सभी पक्षधारकों के साथ विस्तार से बातचीत के आधार पर यह निर्णय लिया गया। नया नियम आगामी एक अगस्त सेलागू होगा। हालांकि सूत्रों ने साफ किया है कि यह बदलाव केवल ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के अधिकारियों के मामले में लिया गया है और कर्नल तथा उससे नीचे के रैंकों की वर्दी पहले की तरह ही रेजिमेेंटों के अनुरूप अलग अलग ही रहेगी।

मोदी, शाह और ममता ने गुरुदेव को किया नमन

ravindra

 

दिल्ली , कोलकाता 09 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता
बनर्जी ने मंगलवार को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें नमन किया। श्री मोदी ने ट्वीट किया , “ गुरुदेव टैगोर
को उनकी जयंती के अवसर पर मेरा नमन। कला , संगीत और शिक्षा से लेकर साहित्य तक उन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी
अमिट छाप छोड़ी है।” उन्होंने आगे कहा, “ हम एक समृद्ध, प्रगतिशील और प्रबुद्ध भारत के लिए उनके दृष्टिकोण को
पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।” श्री शाह ने ट्विटर पर लिखा , “गुरुदेव टैगोर को उनकी जयंती पर मेरी
श्रद्धांजलि। न्याय और समानता पर उनके विचारों ने भारत की विश्वदृष्टि को आकार दिया, जबकि उनके कालातीत कार्यों ने
स्वतंत्रता आंदोलन के लिए बौद्धिक आधार प्रदान किया। वह हमारे लिए एक दूरदर्शी कवि और प्रकाशस्तंभ बने हुए हैं।”
सुश्री बनर्जी ने अपने ट्वीट में , “ मैं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “साहित्य और कला में उनके महान योगदान ने हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आकार दिया है
और दुनिया भर में कई लोगों को प्रेरित किया है। उनकी शिक्षाएं और दर्शन हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें।”

दक्षिण अफगानिस्तान में मोर्टार माइन में विस्फोट में तीन बच्चों की मौत

blast

कंधार, 09 मई अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में सोमवार को एक मोर्टार माइन में विस्फोट हो जाने से एक ही
परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गयी। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता हाफिज साबिर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अंतरिक्ष स्टेशन के लिए के नासा ने बनायी स्पेसएक्स आपूर्ति अभियान शुरू करने की योजना

nasa

 

लॉस एंजिलिस, 09 मई अमेरिकी अंतरिक्ष एजेन्सी (नासा) ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए जून की शुरुआत में
स्पेसएक्स का नया आपूर्ति मिशन शुरू करने की योजना बनाई है। माल वाहक ‘स्पेसएक्स ड्रैगन कार्गो ’ अंतरिक्ष यान
फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट पर 3 जून से पहले प्रक्षेपित होने वाला है। नासा के अनुसार, स्पेसएक्स ड्रैगन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रोल आउट सोलर एरे की ताजा जोड़ी सहित अंतर्राष्ट्रीय चालक दल के लिए वैज्ञानिक जांच के नये उपकरण , भोजन आपूर्ति और अन्य सामान लेकर पंहुचेगा। नासा के अनुसार संग्रहित गतिज ऊर्जा का उपयोग करने वाले ये नये सौर पैनल अंतरिक्ष स्टेशन की ऊर्जा-उत्पादन क्षमताओं का विस्तार करेंगे।

लौरियस ने मेस्सी को चुना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

mnessi

पैरिस, 09 मई अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और सात बार के बैलेन डिओर विजेता लियोनेल मेस्सी को लौरियस खेल
पुरस्कार समारोह में साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप 2022 जिताने वाले 35 वर्षीय
खिलाड़ी को शीर्ष आयोजन में उनके प्रदर्शन के लिये सोमवार को इस पुरस्कार से नवाज़ा गया। अर्जेंटीना ने विश्व कप के
रोमांचकारी फाइनल में फ्रांस को शूटआउट में मात दी थी। इस पुरस्कार की होड़ में फ्रांस के अग्रणी स्ट्राइकर कीलियन
एम्बाप्पे, स्पेन के राफेल नडाल और दो बार के फॉर्मुला-1 विश्व चैंपियन वर्स्टाप्पन भी शामिल थे।

यूपी में ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री

kerala

लखनऊ, 9 मई केरल में बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें आतंकी गतिविधियों में लिप्त किए जाने पर
आधारित ‘द केरल स्टोरी’ की चर्चाओं के बीच अब उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा। यही नहीं, सीएम
योगी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस फिल्म का अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से
इस संबंध में ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा गया है कि सीएम योगी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ 12 मई 2023 को
लखनऊ में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म देखेंगे। वहीं, सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि द केरल
स्टोरी को यूपी में टैक्स फ्री किया जाएगा।

पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल

megha

छिंदवाड़ा, 09 मई मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की निवासी माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही मेघा परमार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री
कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस अवसर पर सुश्री परमार ने कहा कि बिना श्री कमलनाथ की
सहायता के वे माउंट एवरेस्ट फतह नहीं कर पाती। श्री कमलनाथ ने फिल्मी अभिनेत्रियों की जगह एक किसान की बेटी को
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया।

मोदी का खरगोन हादसे के मृतकों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख की सहायता

modi

भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खरगोन में आज सुबह हुए सड़क हादसे पर दु:ख जताते हुएमृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार श्री मोदी ने कहा कि खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद
है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र
स्वस्थ होने की कामना है। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।

रीवा की बेटी की पार्थिव देह चीन से लाने की जा रहीं व्यवस्था

reeva

शिवराज भोपाल, 09 मई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बताया कि चीन में पढ़ रही रीवा की युवती
साक्षी सिंह की पार्थिव देह को उनके गृह क्षेत्र लाने के लिए प्रदेश सरकार हर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश की युवती साक्षी सिंह चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं, जिनका आकस्मिक
देहांत हो गया। उनके परिवार से जानकारी मिली। साक्षी के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए जिस भी कार्यवाही की
आवश्यकता है, मध्यप्रदेश सरकार उसे तत्काल रूप से पूरा कर रही है।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...