कोलार (kolar road Bhopal) में बिल्डिंग की 5वीं मंजिल में एसी में शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान, घर का सामान खाक

 

भोपाल, कोलार रोड स्थित सिग्नेचर रेसीडेंसी की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रविवार को भीषण आग लग गई (fire accident) , जिससे पूरा सामान खाक हो गया। फ्लैट से धुआं उठता देख अन्य फ्लैट में रहने वालों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मकान मालकिन और आसपास के लोग पहले ही बिल्डिंग (high-rise building) से नीचे उतर गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत। के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण एसी में शार्ट सर्किट (short circuit) बताया जा रहा है। आग बुझाने के दौरान कोलार फायर स्टेशन के प्रभारी का हाथ झुलस गया और पैर में कांच चुभ गया था।

जानकारी के अनुसार, शिक्षिका सुषमा आंचल श्रीवास्तव सरोजिनी नायडू संकुल में पदस्थ हैं। वह सिग्नेचर रेसीडेंसी के आई टाइप ब्लाक की पांचवीं मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 504 में अकेले रहती हैं। उनके बच्चे बाहर नौकरी करते हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे सुषमा किचन में काम कर रही थीं, तभी एसी में शार्ट सर्किट से फ्लैट में धुआं भर गया।

उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों और गार्ड्स को बताकर नीचे उतर गईं। सिक्योरिटी गार्ड ने बिल्डिंग में लगे फायर सिस्टम को चालू कर दिया। आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद कोलार फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। वहां से दो दमकलें मौके पर भेजी गई।

नुकसान का आकलन

कोलार थाना प्रभारी जयकुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका के फ्लैट में आगजनी की घटना हुई है। फिलहाल एसी में शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ। हालांकि घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।

केएल राहुल ने बना दिया बड़ा कीर्तिमान, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरे करने वाले भारतीय बनें

KL-rahul

IPL 2023 के 30वें मैच में इस समय गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने लखनऊ की टीम को जीतने के लिए 135 रनों का टारगेट दिया है। इस मैच में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए हैं। इसी के साथ वह बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गए हैं।

केएल राहुल ने किया कमाल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ केएल राहुल अभी 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 7 चौके लगाए हैं। मैच में 14वां रन बनाते ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने के लिए 197 पारियां खेली हैं। जबकि विराट कोहली ने 7000 रन पूरे करने के लिए 212 पारियां खेली हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरे करने वाले भारतीय प्लेयर्स:
केएल राहुल-197 पारियां

विराट कोहली-212 पारियां
शिखर धवन-246 पारियां
सुरेश रैना-251 पारियां
रोहित शर्मा-258 पारियां

विस्फोटक बैटिंग में माहिर
केएल राहुल ने आईपीएल के 116 मैचों में अभी तक 4113 रन बनाए हैं, जिसमें 4 आतिशी शतक शामिल हैं। वहीं, आईपीएल में किसी भी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ स्कोर उनके नाम ही दर्ज है। जो कि 132 रन है। आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 135.16 का रहा है। साल 2018 के बाद से ही वह हर सीजन 500 से ज्यादा रन बना रहे हैं। राहुल अगर एक बार क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है।

 

सिटाडेल के लंदन प्रीमियर में प्रियंका को बधाई देने के लिए दक्षिण एशियाई फैंसों का उमड़ा हुजुम

priynka-choupda

 

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस को दुनिया भर में दक्षिण एशियाई प्रशंसकों से प्यार और प्रशंसा मिल रही है क्योंकि वह 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर अपनी वैश्विक सीरीज सिटाडल की रिलीज के लिए तैयार हैं, इस दौरान एक्ट्रेस के फैंस ने उनको खास सरप्राइज दिया।

प्रियंका, जो अपने प्रशंसक से बहुत जुड़ी हुई हैं, यहां तक​​कि प्रशंसक से मिलने के लिए बैरिकेड्स के आगे चली गई कुछ ऑटोग्राफ और अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली, जो उनसे मिलने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं।

ग्लोबल प्रीमियर के मौके पर फैन्स उनके आने के बाद ‘देसी गर्ल’ गाने पर झूम उठे। उनके सह-कलाकार रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी, लेस्ली मैनविल और निर्माता डेविड वेइल, एंथनी रूसो और जो रूसो प्रशंसक प्रतिक्रियाओं और शो के लिए समग्र उत्साह और चोपड़ा जोनास द्वारा किए गए बेहतरीन ऑक्टेन एक्शन दृश्यों से अभिभूत थे। सीरीज के लंदन प्रीमियर में स्टार के एक प्रशंसक ने कहा, जासूस थ्रिलर का नेतृत्व मुख्य रूप से पुरुष अभिनेताओं द्वारा किया गया है, लेकिन पहली बार हमारे पास एक दक्षिण एशियाई महिला अभिनेता है जो शो का नेतृत्व कर रही है और कहानी में उसके पुरुष समकक्ष के बराबर महत्व प्राप्त करना एक बड़ी बात है। केवल पीसी ही ऐसा कर सकती थी। हम उससे बहुत प्यार करते हैं।

भोपाल नगर निगम ने होर्डिंग में लगी परशुराम की तस्वीरों किया अपमान, नगर निगम के कर्मचारी सस्पेंड हो- संस्कृति बचाओ मंच

thrown-in-the-garbage-van

 

भोपाल। आज 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व है और इसी तिथि को भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों में छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाएगी. लेकिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भगवान परशुराम का अपमान किया गया है. भोपाल नगर निगम ने होर्डिंग में लगी परशुराम की तस्वीरों को निकालकर कचरा गाड़ी में डाल दी. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इस पर कांग्रेस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रही है.

दरअसल पूरा मामला भोपाल के अशोका गार्डन के 80 फिट रोड़ का है, जहां परशुराम जयंती पर कचरे की गाड़ी में परशुराम की तस्वीरें डालने का मामला सामने आया है. परशुराम की तस्वीर लगी होर्डिंग का अपमान किया गया. भोपाल नगर निगम की कचरा गाड़ी में परशुराम की तस्वीरें लगे होर्डिंग फेंक दिए गए.

मनोज शुक्ला ने लगवाए थे होर्डिंग

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने ये होर्डिंग लगवाए थे. जिसमें परशुराम जयंती की बधाई दी गई थी. अशोका गार्डन के 80 फिट रोड़ में बिजली के पोल पर होर्डिंग लगे थे. जिन्हें नगर निगम के कर्मचारियों ने निकालकर कचरा गाड़ी में डाल दिया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सरकार का ये दोहरा चरित्र, एक मंत्री के इशारे पर ये हुआ- मनोज शुक्ला

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला का कहना है कि सरकार का ये दोहरा चरित्र है. एक तरफ सीएम ब्राम्हण कल्याण बोर्ड बनाने की बात करते हैं, दूसरी तरफ हमारे आराध्य भगवान परशुराम कचरे की गाड़ी में फेंके गए. आने वाले समय में बीजेपी सरकार सत्ता में नहीं रहेगी. 2023 में तस्वीर साफ है परशुराम के अपमान का बदला समूचा ब्राह्मण समाज चुनाव में देगा. सब कुछ सरकार के एक मंत्री के इशारे पर हुआ है, जनता इस बार चुनाव में जवाब देगी.

नगर निगम के कर्मचारी सस्पेंड हो- संस्कृति बचाओ मंच

संस्कृति बचाओ मंच संयोजक चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि नगर निगम में किस वर्ग के कर्मचारियों सबको पता है.
इस कारण ही वह भगवान परशुरामजी के फोटो कचरे की गाड़ी में ले गए. महापौर ऐसे कर्मचारियों को सस्पेंड करें. निगम कर्मचारियों की दोहरी मानसिकता है. इन कर्मचारियों को शहर में चांद सितारे नजर नहीं आते.

मेयर मांगे माफी, करना करेंगे आंदोलन

भगवान परशुराम के अपमान पर ब्राह्मण समाज और संगठन लामबंद हो गए हैं. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने परशुराम के अपमान पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने मेयर मालती राय से माफी की मांग की है. परशुराम के अपमान पर माफी मांगे और कर्मचारियों को बर्खास्त करें. यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समूचे प्रदेश में उग्र आंदोलन होगा.

ईद पर मन्नत के बाहर दिखे शाहरुख खान

shahrukh khan in eid

देश भर में आज ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साद मनाया जा रहा है. बॉलीवुड के तमाम फिल्मी सितारे ईद के मौके पर फैंस को बधाईयां दे रहे हैं. ऐसे में भला इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस मामले में कैसे पीछे रह सकते हैं. ईद (EID 2023) खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत के बाहर हजारों की तादाद में मौजूद फैंस को अपने दीदार से ईदी दी है. ऐसे में शाहरुख खान का इस दौरान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

शनिवार को ईद के मौके पर हर कोई ये उम्मीद लगाए हुए बैठा था कि फिल्म ‘पठान’ की अपार सफलता के बाद शाहरुख खान ईदी देने जरूर आएंगे. ऐसे में अब शाहरुख खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. जिसमें शाहरुख ईद के मौके पर अपने घर मन्नत के बाहर मौजूद फैंस को ईद की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.

मध्यप्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की होगी स्थापना

news-cm-mp

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गुफा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी। भगवान परशुराम न्याय के देवता थे। उन्होंने आततायियों का नाश करने शस्त्र उठाए थे। उनकी प्रेरणा से मध्यप्रदेश की धरती पर गुण्डे, बदमाश और नक्सलियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में कक्षा 8वीं के पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन-चरित्र को शामिल करने, संस्कृत और कर्मकांड का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने और पुजारियों को मानदेय देने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में आवश्यकता पड़ने पर संस्कृत शिक्षकों को नियुक्त करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही मंदिरों की भूमि के संबंध में आवश्यक अधिकार भी रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान आज गुफा मंदिर परिसर भोपाल में बागेश्वर धाम के स्वामी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी के सानिध्य में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अक्षयोत्सव-2023 को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव में श्रीपरशुराम लोक का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के कार्य में ब्राह्मणों ने विशेष योगदान दिया है। विभिन्न अवसरों पर आवश्यक कर्मकांड के लिए शिक्षित और दीक्षित ब्राम्हण अपने दायित्व पूरे करते हैं। प्रदेश में 3547 संस्कृत शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। शासकीय विद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए और भी नियुक्तियाँ की जाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, शशि भाई सेठ, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने इसके पूर्व लालघाटी चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पहुँच कर अक्षय तृतीया पर पूजा अर्चना की। दुर्गा मंदिर से गुफा मंदिर परिसर तक शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।

दिग्‍विजय पर बयान बाणों से हमला, बिफरे शिवराज, बोले- वो गद्दार नहीं, खुद्दार हैं सिंधिया

digvijay singh Vs Shivraj Singh Chouhan

 

– दिग्‍विजय कांग्रेस के कोरोना – तुलसी सिलावट
– बिफरे शिवराज, बोले- वो गद्दार नहीं, खुद्दार हैं सिंधिया
– सूत ना कपास, ना जुलाहों में लठ्ठम लट्ठा। कांग्रेस का क्या होगा भगवान मालिक है…।

चुनावी साल में प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार तीक्ष्‍ण होती जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह ने पूर्ववर्ती कमल नाथ सरकार के गिरने की वजह विधायकों की खरीदफरोख्‍त बताते हुए उज्‍जैन में यह बयान दिया था कि ‘हे प्रभु, हे महाकाल, कांग्रेस में दूसरा कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो।’ उनके इस बयान पर शनिवार को सीएम शिवराज सिंह ने पलटवार किया।

सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया समेत जो कांग्रेस छोड़कर साथी भाजपा में आए हैं , उन्हें गद्दार बता रहे है लेकिन वह याद रखें कि वह गद्दार नहीं ,खुद्दार हैं। शिवराज ने सवालिया अंदाज में कहा कि आखिर वो कांग्रेस में कितना अपमान सहते। (कांग्रेस ने) चुनाव लड़ा सिंधिया के नाम पर और मुख्यमंत्री बना दिया बुजुर्ग कमल नाथ को! और सरकार भी कमल नाथ नहीं पीछे से दिग्विजय सिंह चला रहे थे। कमल नाथ तो नाममात्र के चेहरे थे। उस दौरान बार-बार सिंधिया जी और उनके साथी जनसमस्याओं की तरफ ध्यान दिला रहे थे। लेकिन कमल नाथ जी का अहंकार इतना बड़ा था कि जब सिंधिया जी ने कहा कि हम सड़कों पर उतरेंगे तो कहा उतर जाओ। घमंड इतना कि कहते हैं कि मैं गाड़ी में बैठाकर दूसरी पार्टी में छोड़ आऊंगा। कोई भी खुद्दार यह कैसे बर्दाश्त करता। (विधायक) मिलने जाएं तो कहते थे चलो-चलो…आखिर कितने अपमानित होते!

शिवराज ने आगे कहा कि अगर वे गलत लोग होते तो जनता उनको हजारों वोटों से कैसे जिताती? जो कांग्रेस में रहकर हज़ार-दो हज़ार वोटों से जीते थे, वह भाजपा में आकर 50-60 हजार वोटों से चुनाव जीते। उन्होंने इस्तीफा दिया, चुनाव लड़ा और शान से जीतकर आए। लेकिन कांग्रेस में तो छोटेपन और ओछेपन की होड़ लगी हुई है। हर नेता दूसरे नेता को छोटा करने के लिए बड़ा बयान देना चाहता है। कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी भी इस होड़ में शामिल है। सूत ना कपास, ना जुलाहों में लठ्ठम लट्ठा। कांग्रेस का क्या होगा भगवान मालिक है…।

मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट ने दिग्विजय सिंह को कोरोना जैसा वायरस बताया। बोले, वो कांग्रेस के कोरोना है। मंत्री सिलावट ने कहा कि बाबा महाकाल से यह प्रार्थना है कि उनका अगला जन्म चीन में हो।

मोदी ने पृथ्वी दिवस पर ग्रहों को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की

earth-day

दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर वह उन सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हैं जो पृथ्वी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पृथ्वी दिवस पर मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भारत प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने की हमारी संस्कृति के अनुरूप सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’गौरतलब है कि हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। दरअसल हमारे देश में धरती को मां के समान माना जाता है, लेकिन इतनी महत्ता के बावजूद अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई हो रही है। ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस के जरिये लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

अक्षय तृतीया पर कोलार के बाजारों में लौटी रौनक

भोपाल, सम्पूर्ण भारत में आज अक्षय तृतीया का त्यौहार भारी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजारों में रौनक दिखाई दी, कई नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ हुआ। रियल एस्टेट व्यापार की मंडी भी दूर हुई। लोगों ने सोना चांदी खरीदी में उत्साह दिखाया।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बाजारों में रौनक लौटी, उपनगर कोलार में भी व्यापारी ने अक्षय तृतीया पर बधाई संदेश प्रेषित करें।

हमारे सहयोगी संवाददाता भाविका बालानी और आयुष जाटव ने व्यापारियों से त्यौहार पर परिचर्चा की।

के एस ज्वेलर्स के संचालक स्वप्निल अग्रवाल और दीपक ज्वेलर्स के संचालक दीपक सोनी ने अक्षय तृतीया पर समस्त कोलारवासियों को शुभकामनाएं दी और अक्षय तृतीया के महत्व को बताया।

 

ऑटोमेटिव दोपहिया मोटर वाहन विक्रेता nikson nath automotive के संचालक निखिल नाथ ने बैटरी चलित वाहनों के लिए उनके शोरूम पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया

सूडान से जल्द लौटेगा अपना जयंत…सूडान में फंसे भारतीयों को किया जा सकता है एयरलिफ्ट, पीएम ने की हाई लेवल मीटिंग

 

दिल्ली, सूडान में सेना व रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जारी गृहयुद्ध को लेकर मंगलवार देर शाम को दोनों पक्षों ने 24 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी, लेकिन बहुत जल्द यह युद्धविराम टूट गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह युद्ध प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। पीएम ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान वहां से देश के लोगों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा हुई। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हिस्सा लिया और सूडान के मौजूदा हालात के बारे में पीएम को अवगत कराया।

बैठक को लेकर पीएमओ ने बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक, पीएम ने सूडान में हाल के घटनाक्रमों का आकलन किया और सूडान में वर्तमान में फंसे हुए 3,000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ जमीनी हकीकत की पहली रिपोर्ट प्राप्त की।

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस दौरान पीएम मोदी ने सूडान में एक भारतीय नागरिक के निधन पर शोक व्यक्त जताया। गृहयुद्ध से प्रभावित सूडान में पिछले सप्ताह भारतीय नागरिक एक गोली का शिकार हो गया था। पीएम ने इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने, विकास की बारीकी से निगरानी करने और सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का लगातार मूल्यांकन करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही पीएम मोदी ने आगे आकस्मिक निकासी योजनाओं की तैयारी, तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य और विभिन्न विकल्पों की व्यवहार्यता के लिए लेखांकन का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के पड़ोसी देशों के साथ-साथ सूडान में बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ घनिष्ठ संचार बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया।

गौरतलब है कि सूडान में सेना व रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जारी गृहयुद्ध को लेकर मंगलवार देर शाम को दोनों पक्षों ने 24 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी, लेकिन बहुत जल्द यह युद्धविराम टूट गया। बुधवार को पांचवें दिन तक देश में डब्ल्यूएचओ ने 270 मौतों की बात कही जबकि 2,600 से ज्यादा घायल बताए थे।

भोपाल निवासी जयंत केवलानी भी सूडान में फंसे हुए है विधायक रामेश्वर शर्मा ने जयंत के परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा…

 

Sudan violation

सूडान से जल्द लौटेगा अपना जयंत…

संत नगर निवासी जयंत केवलानी को सूडान से सकुशल भारत लाया जाएगा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार का विदेश मंत्रालय केवलानी परिवार एवं जयंत के सतत संपर्क में हैं ।

विगत अनेक दिनों से चिंता में डूबे परिवार के चेहरे पर यह मुस्कान देखकर हम सभी को बड़ी राहत मिली है .

विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का धन्यवाद और आभार भी व्यक्त किया।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...