कोलार सिक्स लेन निर्माण में लगे दो मजदूर घायल

kolar road news

 

कोलार, उपनगर की सबसे महत्वकांक्षी कोलार सिक्स लेन योजना में आज दोपहर एक बड़ा हादसा होते टला, बिना सुरक्षा संसधानों के काम कर रहे दो मजदूर कोलार सिक्स लेन पर कजलीखेड़ा पुल के पास मिट्टी धसकने से दो मज़दूर दब गए।

आसपास के रहवासियों की मदद से दोनों को सकुशल निकाला गया घायलों को उपचार के लिए बंसल अस्पताल भेजा गया था।

घायलों में कैलाश बैगा पिता भूखन बैगा उम्र 19 वर्ष निवासी उमरिया और राकेश विश्वकर्मा पिता बैजनाथ विश्वकर्मा उम्र 40 साल उमरिया नाम बताया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आज शाम 4 बजे विधायक रामेश्वर शर्मा कोलार सिक्स लेन का दौरा करने वाले थे जिसके चलते सभी अधिकारी सिक्स लेन पर मौजूद थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही दौरे को स्थगित कर सभी अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुँचने के निर्देश विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों को दिए

रहवासियों एवं निर्माण एजेंसी की तत्परता से दोनों मजदूरों को बचाया का सका।

सवाल

क्या कारण है कि निर्माण में जुटी एजेंसियां कार्य मे लापरवाही कर रही है? मजदूरों को सुरक्षा संसाधन क्यों नही दिए जा रहे है?

46 की उम्र में अभिनेत्री को ऐसा देख लोगों को लगा झटका

ameesha-patel

सोशल मीडिया में फेमस अभिनेत्री अमीषा पटेल का स्वमिंग फोटो वायरल हो गया है

मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुसीबत, जोफ्रा आर्चर चोटिल

 

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस के अभी तक 5 मैच हो चुके हैं, जिसमें से टीम 3 में जीत हासिल कर अंकतालिका में छठे पायदान पर है. मुंबई इंडियंस का अगला मैच 22 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. इससे पहले टीम की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है. टीम का एक मैच विनर खिलाड़ी चोट से अभी तक उबर नहीं पाया है, जिसका इस मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.

इस खिलाड़ी ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने खुद अपनी फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा है कि मैं खेलने के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने का प्रयास कर रहा हूं. बता दें कि जोफ्रा आर्चर चोटिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के चार मैचों में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने कहा कि वह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने का प्रयास कर रहे हैं.

फिटनेस पर दिया ये बड़ा अपडेट

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद इंग्लैंड के इस 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि अभी वह अच्छा महसूस करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. आर्चर मुंबई इंडियंस की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ पहले मैच में खेले थे, लेकिन इसके बाद दाहिनी कोहनी में चोट के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा. मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2022 से पहले नीलामी में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वह आईपीएल 2023 से पहले तक इस फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई मैच नहीं खेल पाए थे.

कब खेलेंगे अगला मैच?

आर्चर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा कि निश्चित तौर पर पिछले दो सप्ताह वैसे नहीं रहे जैसे आप चाहते हैं, लेकिन जब आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं तो फिर आप एकदम से 100 फीसदी फिटनेस हासिल करने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कभी ऐसे पल भी आ रहे हैं, जब आपको लग रहा है कि यह वास्तव में गंभीर है. मैं नहीं जानता कि मेरा अगला मैच कौन सा होगा, लेकिन मैं खेलने के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने का प्रयास कर रहा हूं. आर्चर ने यह भी कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी जितनी तेजी से हो सके गेंदबाजी करना चाहता हूं, लेकिन जब आप अच्छा महसूस करते हैं तो अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं. अभी मैं केवल अच्छा महसूस करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.

चुनावी पारदर्शिता सरकार, आयोग की जिम्मेदारी : कांग्रेस

दिल्ली, कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि लाखों ईवीएम मशीनों का खराब पाया जाना और विपक्ष को विश्वास में लेकर उनकी मरम्मत का काम नहीं करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है और ऐसे में सरकार तथा चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और इस पर लोगों का विश्वास बनाये रखने के लिए सख्त कदम उठाए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार 37 प्रतिशत वीवीपैट मशीनें खराब पाई गई हैं। पिछले 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से लेकर उसके बाद के तमाम चुनावों में इन्हीं का इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना था कि एक ही सीरीज के सीरियल नंबर वाली हजारों मशीनों के खराब होने पर भी इनको ठीक करने के लिए जो मानक यानी एसओपी होते हैं उनका भी पालन नहीं किया गया है।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार क्या छुपा रही है। जब वीवीपैट में खराबी आ गई थी तो उनको समय पर ठीक क्यों नहीं कराया गया और इस संदर्भ में विपक्षी दलों को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया। इन सब सवालों का जवाब सरकार और आयोग को देना चाहिए और देश को बताना चाहिए कि इसे छुपा कर क्यों रखा गया।
प्रवक्ता ने कहा,“ अगर चुनावी प्रक्रिया पर किसी एक मतदाता को भी संशय है तो यह हम सभी का कर्तव्य है कि संशय दूर किया जाए। उनका कहना था कि चुनाव कोई भी जीते लेकिन चुनावन प्रक्रिया से लोगों का विश्वास डगमगाना नहीं चाहिए। यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है और इस दायित्व का निर्वाह करते हुए ही कांग्रेस उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करती है जिसमें अक्सर कहा जाता है कि बिना नंबर के वाहन पर ईवीएम ले जाते हुए पाई गई।”
उन्होंने कहा,“ भारत लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और हमें यह सम्मान हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास से ही मिला है। यदि लोगों के मन में थोड़ा भी संशय है कि कुछ छुपाया जा रहा है तो उसको लेकर पारदर्शी तरीके से लोगों का विश्वास बहाल किया जाना चाहिए।”
खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा ” मोदी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था- प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार से नफरत नहीं है। हम और आगे बढ़कर कहते हैं-प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार से मोहब्बत है। कर्नाटक का जो भजपा नेता 40 प्रतिशत कमीशन लेता था आज प्रधानमंत्री मोदी उसकी जी हुजूरी कर रहे हैं, चुनाव जितवाने की गुहार लगा रहे हैं।”

 

दक्षिणी दिल्ली में कोर्ट के बाहर गोलीबारी करने वाले शख्स को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया

delhi-court-fire-news

 

दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी दिल्ली इलाके में साकेत कोर्ट नंबर-3 के बाहर शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी है।इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी का नाम लिए साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना के बाद राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की।केजरीवाल ने राजधानी में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, “दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के काम में बाधा डालने और हर बात पर ओछी राजनीति करने के बजाय सभी को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर वह प्रबंध नहीं करते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और इसे कर सके।”वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वकील के वेश में आए एक व्यक्ति ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे चार गोली चलायी और वह कैंटीन के रास्ते फरार हो गया। इस घटना में एक महिला को तीन गोलियां लगीं। उसे तुरंत मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्होंने बताया कि आज साकेत कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जिसमें पीड़िता और उसका वकील आए हुए थे। इसी दौरान हमलावर ने गोलीबारी कर दी। घटना में महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी।पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया हुआ था।वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, जो इस मामले से जुड़े हर स्थिति पर निगरानी बनाए रखेे हुए हैं। फिलहाल, कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है।

नौकरशाहों के निर्णयों का आधार सिर्फ और सिर्फ देशहित होना चाहिए: मोदी

Modi ji in buddha purnima

दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौकरशाहों का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है और उन पर भरोसा रखा है, जिसे कायम रखते हुए उनके हर निर्णय का आधार सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रहित होना चाहिए।मोदी ने गुरुवार को यहां सिविल सेवा दिवस के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार ‘राष्ट्र प्रथम नागरिक प्रथम’ के ध्येय वाक्य को सूत्र मानकर काम करती है। उन्होंने कहा कि देश ने नौकरशाहों को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और उन पर भरोसा किया है। नौकरशाहों को भी इस भरोसे को कायम रखते हुए अपने सभी फैसलों के केंद्र में केवल और केवल राष्ट्रहित को रखना चाहिए।उन्होंने कहा, “ आज मैं भारत की ब्यूरोक्रेसी से, भारत के हर सरकारी कर्मचारी से, चाहे वो राज्य सरकार में हो या केंद्र सरकार में, एक आग्रह करना चाहता हूं कि देश ने आप पर बहुत भरोसा किया है, आप को मौका दिया है, इस भरोसे को कायम रखिए। आपकी सर्विस में आप के निर्णय का आधार सिर्फ और सिर्फ देशहित होना चाहिए।”मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों का अपना महत्व है लेकिन नौकरशाही द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि करदाताओं का पैसा किसी दल के लिए खर्च नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि देश के अमृत काल में नौकरशाहों के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आजादी की शताब्दी देश की स्वर्ण शताब्दी तभी होगी, जब हम कर्तव्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा ,“कर्तव्य हमारे लिए विकल्प नहीं संकल्प है।”प्रधानमंत्री ने कहा कि जन केंद्रित और विकास केंद्रित शासन में ही समस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने कहा कि अच्छे शासन की पहचान जनता के प्रति जवाबदेही है।प्रधानमंत्री ने लोक सेवा दिवस के मौके पर उत्कृष्ट सेवा के लिए नौकरशाहों को पुरस्कृत भी किया।

 

शेयर बाजार में तेजी जारी

stock market high

मुंबई, विदेशी बाजारों के कमजोर रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, आईटी और टेक समेत सात समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी जारी रही।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 22.71 अंक बढ़कर 59655.06 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.40 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17624.05 अंक पर सपाट रहा। वहीं, बीएसई का मिडकैप 0.36 प्रतिशत टूटकर 24,844.97 अंक और स्मॉलकैप 0.27 प्रतिशत उतरकर 28,234.26 अंक पर आ गया।

क्रिकेटर रोहित शर्मा बने जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर

rohit sharam

मुम्बई, क्रिकेटर रोहित शर्मा को जियोसिनेमा ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। वह अब स्पोर्ट्स व्यूइंग को डिजिटल का पर्याय बनाने के जियोसिनेमा के विजन को आगे बढ़ाने के लिए नई पारी शुरू करेंगे।इस मौके पर रोहित शर्मा ने कहा, “जियोसिनेमा भारत में मोबाइल फोन और कनेक्ट टीवी में खेलों को देखने के तरीके को बदलने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। विकल्प प्रदान करने की उल्लेखनीय श्रृंखला प्रशंसकों को वास्तव में सशक्त कर रही है। मैं जियोसिनेमा के साथ जुड़कर और इस यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलाव को सक्षम बनाता है और क्रिकेट प्रशंसकों को बहुत ज्यादा लचीलापन, पहुंच, अंतःक्रियाशीलता और निजता प्रदान करता है।”कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि रोहित जियोसिनेमा की टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। वह एक साझा विजन के तहत सहयोग करेंगे जो कि पहलकदमी की एक श्रृंखला के माध्यम से खेल देखने को डिजिटल का पर्याय बनाने पर केंद्रित है। वह देश भर में फैन बेस का विस्तार करते हुए सभी प्रीमियम स्पोर्ट्स संपत्तियों के लिए जियोसिनेमा के डिजिटल-प्रथम प्रस्ताव को अपनाएंगे।वायकॉम 18 स्पोर्ट्स के सीईओ अनिल जयराज ने कहा, “रोहित शर्मा खेल भावना और बेजोड़ नेतृत्व के प्रतीक हैं। वह उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो प्रशंसकों और खिलाड़ियों को समान रूप से प्रिय हैं। खेलों की हमारी प्रस्तुति और इन दिनों जारी टाटा आईपीएल में रोहित की प्रशंसकों के साथ जुड़ाव की क्षमता के बीच तालमेल है, और यह साझेदारी रोमांचक भविष्य की ओर जाने वाली राह पर भारत को आगे बढ़ाने की हमारी तलाश का एक स्वाभाविक विस्तार है।”

मप्र में कांग्रेस चलाएगी परिवर्तन संकल्प अभियान, हर विधानसभा में होगी जनसभा

congress-mp

भोपाल, नवंबर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन संकल्प अभियान चलाएगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को भाजपा के 18 साल के कथित कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्प दिलाएंगे।

मंडल, सेक्टर और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएंगी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार की उपलब्धि और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर जो घोषणाएं की गई हैं, उन्हें प्रचारित किया जाएगा। पार्टी के निष्क्रिय कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें सक्रिय करने और सरकार द्वारा प्रताड़ित कार्यकर्ताओं की जानकारी भी जुटाई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में एक जनसभा होगी।

बूथ प्रबंधन पर सर्वाधिक जोर

प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार की है। इसमें सर्वाधिक जोर बूथ प्रबंधन पर रहेगा। वरिष्ठ नेता बूथ, मंडलम और सेक्टर समितियों के साथ ही सभी सहयोगी संगठनों द्वारा मतदान केंद्र स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के जातीय और सामाजिक समीकरणों को देखते हुए प्रभावशाली लोगों से संपर्क करके उनकी अपेक्षाएं जानी जाएंगी। कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के इशारे पर दर्ज हो रहे झूठे प्रकरणों की सूची तैयार की जाएगी।

विधानसभा क्षेत्रों में होगा रात्रि विश्राम

परिवर्तन संकल्प अभियान के दौरान वरिष्ठ नेताओं का रात्रि विश्राम भी विधानसभा क्षेत्रों में होगा। इस दौरान वे पार्टी के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके बूथ प्रबंधंन पर चर्चा करेंगे। सामूहिक भोज होगा, जिसमें सभी सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

किसान कर्जमाफी और बिजली की दरों में कमी की दिलाई जाएगी याद

पार्टी ने तय किया है कि मतदाताओं को तत्कालीन कमल नाथ सरकार के समय हुई किसान कर्जमाफी और बिजली की दरों में कमी याद दिलाई जाएगी। आदिवासी क्षेत्र में साहूकारी ऋण से मुक्ति, धार्मिक स्थलों के विकास के साथ अन्य योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। साथ ही सरकार में आने पर महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये महीना सम्मान निधि, पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन की बहाली करने सहित जो अन्य वचन दिए गए हैं, उनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

16 स्थानों पर होंगी बड़ी सभाएं

विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली सभाओं में प्रमुख स्थानों पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश के बुंदेलखंड, विंध्य, महाकोशल, मालवा-निमाड़ क्षेत्र के 16 स्थानों पर बड़ी सभाएं होंगी।

सिविल सेवकों का जीवन सिर्फ अपने लिए नहीं, अपनों के लिए होता है : मुख्यमंत्री चौहान

shivraj-singh-chouhan

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिविल सेवकों से कहा कि आपका जीवन सिर्फ अपने लिए नहीं अपनों के लिए होता है। जन-कल्याण सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। आम जनता से जुड़े छोटे-छोटे कार्य, वास्तव में बड़े-बड़े कार्य होते हैं। सिविल सेवक इन कार्यों को समय पर पूरा करवा लें, यही सुशासन है। मुख्यमंत्री चौहान आज आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के सभा कक्ष में सिविल सर्विस-डे के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा मूल काम समाज सेवा है। हम जो भी कार्य करते हैं, आम नागरिकों के लिए ही होता है। मुख्यमंत्री चौहान ने टीम मध्यप्रदेश को सिविल सेवा दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी। सिविल सेवा दिवस पर हुए इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद, लेखक इन्फोसिस के पूर्व सदस्य और वर्तमान में मणिपाल ग्लोबल एजुकेशनल के अध्यक्ष मोहनदास पाई थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिविल सर्विस-डे का अर्थ यही है कि हम लोक सेवक हैं और देश की सेवा हमारा मुख्य उद्देश्य है। लोकतंत्र में जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन होता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिविल सेवा दिवस 2023 की थीम “विकसित भारत, नागरिकों को सशक्त करना और अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है।” उन्होंने टीम मध्यप्रदेश को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि सबने मिल कर मध्यप्रदेश को समृद्ध और विकसित बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। टीम मध्यप्रदेश ने जुट कर कार्य किया है। मध्यप्रदेश में तेजी से सकारात्मक परिवर्तन आया है। सिंचाई की क्षमता को हमने आश्चर्यजनक रूप से साढ़े 7 लाख हेक्टयर से बढ़ा कर 45 लाख हेक्टेयर तक पहुँचा दिया है। इसे क्रास कर अब 65 लाख हेक्टेयर पर काम करेंगे। आज 4 लाख किलोमीटर सड़कें प्रदेश में बन चुकी हैं। किसी समय यह सिर्फ 71 हजार किलोमीटर हुआ करती थी और टूटी-फूटी हालत में होती थी। अब प्रदेश में शानदार सड़कें हैं। प्रदेश में ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत कार्य हुआ है। प्रदेश में अच्छे संसाधन हैं, इसलिए हम कार्य कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में निर्माण विभाग भी सक्रिय रहे। मध्यप्रदेश की गिनती आज विकसित प्रांतों में है, मध्यप्रदेश बीमारू नहीं है। इसका श्रेय टीम मध्यप्रदेश के असाधारण परिश्रम को है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आम जन के बिना हमारा कार्य नहीं होता, हम हितग्राही तक पहुँच जाते हैं। प्रदेश में विकास यात्राएँ जन- कल्याण यात्राएँ बन गई।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अधो-संरचना की बात करें तो यह देखने को मिलता है कि काफी सकारात्मक परिवर्तन आया है। कृषि उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है। अनाज के भंडार भरे हैं। प्रति व्यक्ति आय बड़ी है। देश की जीएसडीपी में मध्यप्रदेश का योगदान बढ़ा है। वर्ष 2005-06 में प्रदेश में का बजट आकार 25 हजार करोड़ होता था, वो बढ़ कर वर्ष 2012-13 में एक लाख करोड़, वर्ष 2020-21 में दो लाख करोड़ और इस बार 3 लाख करोड़ को पार कर गया है, यह आसान बात नहीं है। असाधारण उपलब्धि है। मध्यप्रदेश ने तुलनात्मक रूप से लम्बी छलांग लगाई है, जिसका श्रेय टीम मध्यप्रदेश को जाता है।

सुशासन से जनता और प्रशासन की दूरी हुई है समाप्त

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में जनता और प्रशासन के बीच की दूरी समाप्त की गई है, जो सुशासन के प्रयासों से संभव हुआ है। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से 83 लाख से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने में सफलता मिली। हमारे कार्यक्रम जनता के कार्यक्रम बन गए। जनता की निर्णयों में भी भागीदारी हो गई है। आगामी 10 से 25 मई तक समस्याओं के निराकरण के लिए पुन: अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिविल सेवकों को यह चुनौती स्वीकार करना है कि नागरिकों को अपने कामों के लिए भटकना न पड़े। गाँव और शहरों के वार्डों में शिविरों के माध्यम से समस्याएँ हल की जाएँ। सीएम हेल्प लाइन सहित सुशासन की दिशा में अनेक उपायों को लागू किया गया। जन सुनवाई, वन-डे गर्वेनेंस और समाधान ऑनलाइन ऐसे ही उपाय हैं। इनको तकनीकी से जोड़ कर कार्यों के निपटारे के साथ सामने आने वाली विसंगतियों को भी दूर करने पर ध्यान देना है। मुख्यमंत्री चौहान ने गीता के श्लोकों के माध्यम से सिविल सेवक की भूमिका कैसी हो, इसका विस्तारपूर्वक उल्लेख भी किया।

मध्यप्रदेश में सुशासन और अधिकारियों की श्रेष्ठ भूमिका

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सुशासन के क्षेत्र में निरंतर कार्य हुआ है। बुरहानपुर में हर घर जल पहुँचाने और गति शक्ति प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के कार्य हुए हैं। प्रदेश में अनेक नवाचार भी प्रशासनिक स्तर पर हुए हैं। अधिकांश सिविल सेवक श्रेष्ठ भूमिका का निर्वहन करते हुए सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को जमीन पर उतारने का कार्य कुशलता से कर रहे हैं। प्रदेश के सिविल सेवक तेजी से क्रियान्वयन का गुण भी रखते हैं, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनने के बाद दो माह में आवश्यक वातावरण निर्माण और एक करोड़ से अधिक पंजीयन इसका उदाहरण है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिविल सेवक एक लीडर भी हैं और उनका दायित्व सभी को सम दृष्टि से देख कर सबका उत्साह भी बढ़ाना है। व्यक्ति में अहंकार न हो। उत्साह में कमी न हो। धैर्य के साथ समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाला जाए। मनोवृत्ति यह होना चाहिए कि किसी निराशा से घिरे व्यक्ति को भी उत्साहित कर दें। व्यक्ति जैसा सोचता है वैसा बन भी जाता है। सिविल सेवक सिर्फ अपने लिए कार्य नहीं करता बल्कि उसके कार्य से जनता और पूरा देश प्रभावित होता है। अप्रासंगिक कार्य को भी प्रासंगिक बनाने की कला होना चाहिए। एक व्यक्ति चाहे तो देश के प्रति विश्व की धारणा बदल सकता है। यह बात समस्त देशवासियों ने अनुभव की है। इसी तरह एक सिविल सेवक सही दिशा में कार्य कर विभाग को बदल सकता है। सिविल सेवक अधिकतम योगदान देने का प्रयास करें। इसलिए सिविल सेवाएँ सिर्फ व्यक्ति के लिए न होकर, राष्ट्र के लिए उपयोगी मानी गई हैं।

आनंद और प्रसन्नता के साथ करें कार्य

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मनुष्य को अनंत शक्तियों का भंडार बताया है। किसी कार्य में पूरी तरह प्रयत्न करना आवश्यक है। यदि एक बार सफल नहीं हुए तो पुन: प्रयास करना ही चाहिए। समय का भी सद्पयोग करना चाहिए। एक-एक क्षण कीमती है। जब तक व्यक्ति का जीवन है, दूसरों की जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए हर पल का उपयोग किया जाए। प्राय: धन-दौलत से सुख प्राप्त नहीं होता। ईमानदारी पूर्वक कार्य करने से अच्छे परिणाम निकलते हैं। कोरोना काल में अधिकारियों ने जिस जज्बे से कार्य किया वो गर्व करने लायक है। मुख्यमंत्री चौहान ने सिविल सेवकों से आहवान किया कि आनंद और प्रसन्नता से कार्य करें। परिवार में सभी सदस्यों का ध्यान रखते हुए मनोयोग पूर्वक अपने शासकीय दायित्वों को निभाना आसान होता है। ऐसा ही जीवन प्रासंगिक होता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लक्ष्य के लिए हम तेजी से कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस कार्य को पूरी निष्ठा से पूर्ण करना है।

योजनाएँ जनता के सुझावों पर बनी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भी विकास कार्यों में भागीदारी कर रही है। मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद हो या अन्य संगठन, सभी मिल कर योजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदार हैं। मध्यप्रदेश में अनेक योजनाएँ आम जनता के सुझावों पर बनी हैं। प्रदेश में एक आदर्श कार्य-संस्कृति निर्मित हुई है। जिलों में जनता और कलेक्टर के बीच की दूरी खत्म हुई है।

अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं सिविल सेवक

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने कहा कि सिविल सर्विसेज की लंबी परंपरा देश में रही है। विशेष परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण स्थितियों का हमारी प्रशासनिक व्यवस्था डट कर मुकाबला करती है। बैंस ने कहा कि अपने लंबे कार्यकाल में उन्हें ऐसा अवसर याद नहीं आता जब हमें कोई विशेष दायित्व दिया गया हो और अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे हों। मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसी दक्ष टीम के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है, इस बात का संतोष है और गर्व भी है। उन्होंने कहा कि चाहे कोरोना काल की बात हो या सिंहस्थ के आयोजन की बात हो या फिर माफिया के खिलाफ कार्रवाई का समय हो, अधो-संरचना का विकास हो या जनता की समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था हो, मध्यप्रदेश में सभी प्रशासनिक आयामों पर अनेक उपलब्धियों का इतिहास रचा गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि हम जो भी कार्य करते हैं उसका विश्लेषण भी किया जाता है। अनेक कमियाँ भी सामने आती हैं और बहुत सा अच्छा कार्य कमियों के आगे दब जाता है। अपने श्रेष्ठ कार्यों को प्रचारित करने और उनकी व्याख्या करने के प्रति भी हमें सजग रहना चाहिए।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान और अतिथियों ने दीप जला कर सिविल सर्विस-डे का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री चौहान का अनिरुद्ध मुखर्जी ने स्वागत किया। मुख्य सचिव और अन्य अतिथियों का भी स्वागत पुष्प-गुच्छ से किया गया। पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा और वन सेवा के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी वर्चुअली जुड़े।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...