दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार लोगों को देश की सदियों पुरानी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने के लिए कई कदम उठा रही है तथा मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के युग में प्रवेश किया है। सिंह ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ में सौराष्ट्र-तमिल संगम में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को देश की सदियों पुरानी परंपराओं और संस्कृतियों से जोड़ने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि देश की अत्यंत प्राचीन परंपराएं ताकत और एकता को दर्शाती हैं, जो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए योग्यता और क्षमता प्रदान करती हैं।रक्षा मंत्री ने ‘सांस्कृतिक सुरक्षा’ सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और इसे सीमाओं की सुरक्षा और खाद्य, ऊर्जा, पर्यावरण, साइबर और अंतरिक्ष जैसे अन्य पहलुओं के समान ही आवश्यक बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार सांस्कृतिक सुरक्षा पर जोर दे रही है और सांस्कृतिक एकता बनाए रखने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सौराष्ट्र और तमिलनाडु के संगम वाले इस कार्यक्रम को भारत की सांस्कृतिक एकता का उत्सव और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का शानदार उदाहरण बताया।सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक संबंधों के बारे में भी सिंह ने प्रकाश डाला और कहा कि ये संबंध एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराने हैं। उन्होंने कहा, “सौराष्ट्र पर ग्यारहवीं शताब्दी के आसपास विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा कई बार हमला किया गया था। यह वह दौर था जब सौराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग दक्षिण भारत पलायन कर गए। उस दौरान तमिलनाडु के लोगों ने उनका स्वागत किया और एक नया जीवन शुरू करने में उनकी मदद की।” उन्होंने सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने संबंध के कई उदाहरण दिए और इन्हें एकीकृत भारत के चमकते अध्यायों में से एक के रूप में वर्णित किया।इस अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुनदराराजन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी उपस्थित थे।
आलिया भट्ट संग Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani फिल्म से डूबते करियर को बचाएंगे रणवीर सिंह!
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। रणवीर सिंह की ये फिल्म इसी साल 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह का नाम आदित्य धर की ‘द इमोर्टल अश्वथामा’ से भी जुड़ा है। इसी बीच अब रणवीर सिंह का नाम एक और फिल्म से जोड़ा जा रहा है। खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकते हैं।
इस फिल्म का हिस्सा होंगे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की लास्ट रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। ’83’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सर्कस’ तीनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। इसके बाद से रणवीर सिंह के फैंस उनकी एक दमदार वापसी की उम्मीद लेकर बैठे है। इसी बीच रणवीर सिंह एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ को लेकर चर्चा में आ गए है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह फिल्म ‘बैजू बावरा’ का हिस्सा होंगे। इसके अलावा रिपोर्ट में आदित्य चोपड़ा और रणवीर सिंह के रिश्ते को लेकर जानकारी दी गई है। आदित्य चोपड़ा के करीबी ने ईटाइम्स को बताया कि ‘रणवीर सिंह और आदित्य चोपड़ा के विवाद को लेकर जो खबरें सामने आ रही है, वो एकदम फेक है। आदित्य चोपड़ा आज भी रणवीर कपूर के साथ काम करना पसंद करते हैं।’ इस खबर के सामने आने के बाद ट्रोल्स की बोलती बंद हो गई है।
इस एक्ट्रेस संग नजर आएंगे रणवीर सिंह
संजय लीला भंसाली की अलगी फिल्म यानी ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह की जोड़ी हरदम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण फिल्म ‘पद्मावत’ रही है। अब देखना होगा संजय लीला भंसाली की अलगी फिल्म रणवीर सिंह को वापसी करा पाएगी या नहीं?
सुप्रीम कोर्ट ने जिला प्रशासन से ज्ञानवापी मस्जिद विवाद का हल निकालने को कहा
दिल्ली, उच्चतम न्यायालय वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी मस्जिद में रमजान के दौरान वज़ू की इजाजत की मांग वाली याचिकाओं पर सोमवार को जिला प्रशासन से कहा कि वह संबंधित पक्षों के साथ मंगलवार को बैठक कर उचित व्यवस्था करें। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला प्रशासन को बैठक बुलाने का आदेश देते हुए कहा कि वह इस मामले में अग्नि सुनवाई शुक्रवार को करेगी। पीठ के समक्ष विशेष उल्लेख के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हुज़ेफा अहमदी ने याचिकाकर्ताओं की ओर से इस मुद्दे को छह अप्रैल को उठाया था। उन्होंने रमजान के दौरान वजू की इजाजत दिए जाने की गुहार लगाई थी। बाबरी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामियां मस्जिद मैनेजमेंट कमिटी याचिकाकर्ताओं में शामिल है। गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद में कुछ हिंदू याचिकाकर्ताओं द्वारा शिवलिंग होने का दावा करने के बाद विवाद चल रहा है।
धन की कमी: अक्षय तृतीया पर कौड़ी की खरीददारी से दूर होती है, माता लक्ष्मी को कौड़ी बेहद पसंद हैं
22 अप्रैल 2023 शनिवार के दिन वैशाख माह की तृतीया यानी अक्षय तृतीया है. इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, गृह निर्माण और खरीदारी का शुभ मुहूर्त पूरे दिन ही रहता है. शास्त्रों और मान्यताओं के आधार पर बताया जाता है कि इस दिन 3 चीजें खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है. इन 3 चीजों को खरीदने से घर में धन दौलत की कमी नहीं आती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती हैं. तो चलिए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन कौन-सी चीजों को खरीदना शुभ माना गया है.
इस साल अक्षय तृतीया पर काफी शुभ संयोग बन रहा है. रोहिणी नक्षत्र और सौभाग्य योग में 22 अप्रैल को अक्षय ततृीया मनाई जाएगी. तृतीया का शुभ मुहूर्त 22 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 04 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा और 23 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 08 मिनट तक रहेगा. इस दिन 6 शुभ योग बन रहे हैं. जो कि महायोग कहलाएंगे.
इन चीजों की करें खरीददारी
आभूषण की खरीदी- ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी या उसके बने आभूषणों की खरीदारी करके घर लाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है. इस दिन खरीदा गया आभूषण अक्षय बना रहता है यानी वह किसी भी तरह से खराब नहीं होती है.
बर्तन और कौड़ी की खरीददारी- अक्षय तृतीया के दिन पीतल या तांबे के बर्तन खरीदें. खासकर घड़ा खरीदें. माता लक्ष्मी को कौड़ी बेहद पसंद हैं. इस दिन कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें, माता लक्ष्मी की पीतल की मूर्ति भी खरीद सकते हैं.
मिट्टी का घड़ा- अक्षय तृतीया के अवसर पर घड़ा खरीदना भी बहुत शुभ होता है. इस दिन घड़ा खरीद कर घर में रखना बहुत ही शुभ है.
खुला राज: राजस्थान रॉयल्स को इस वजह से टीम को लगातार मिल रही जीत
आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर चल रही है. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अभी तक 5 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है, वहीं एक मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपनी टीम के शानदार खेल पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि किस वजह से उनकी टीम को लगातार जीत मिल रही है.
ट्रेंट बोल्ट ने खोल दिया बड़ा राज
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि बल्लेबाजी यूनिट की भूख ने टीम को आईपीएल मैच में मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत दिलाई. गुजरात के नए गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने आरआर एक समय चार विकेट पर 55 रन पर संघर्ष कर रहा था. हालांकि, कप्तान संजू सैमसन (60) के शानदार प्रदर्शन और शिमरोन हेटमायर (56) की अंतिम पलों में तूफानी बल्लेबाजी ने रॉयल्स को रविवार को टाइटंस पर तीन विकेट से जीत दर्ज करने में मदद की.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बात
ट्रेंट बोल्ट ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारे पास कुछ बहुत प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और मुझे लगता है कि पॉजिटिव चीज यह है कि अलग-अलग समय पर खिलाड़ियों ने अपना भरपूर योगदान दिया है और हमें मैच जीतने में मदद की है. जोस बटलर एक बड़े खिलाड़ी हैं. वो भले ही कुछ रन बनाने से चूक गए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों की भूख ने हमें फिनिशिंग लाइन पार करने में मदद की.’
यह पूछे जाने पर कि जीत का श्रेय किसे दिया जाए, बल्लेबाजों को या गेंदबाजों को, ट्रेंट बोल्ट ने कहा, ‘खेल में एक निश्चित क्षण को इंगित करना कठिन है लेकिन यह टी20 क्रिकेट की प्रकृति है. आप कभी भी खेल से बाहर नहीं होते हैं और केवल यह विश्वास रखते हैं कि आप कहीं से भी जीत सकते हैं. 12 ओवर की स्पिन गेंदबाजी में मुझे लगा कि उन्होंने बहुत अच्छा खेला और हर ओवर मायने रखता है लेकिन सैंडी (संदीप शर्मा) ने उस पारी में अच्छा खेल दिखाया. 177 का स्कोर अच्छी विकेट पर ठीक था.’ अब रॉयल्स का अगला मुकाबला 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग:- 18 अप्रैल को स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 पर करेंगे चर्चा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 अप्रैल को रात 9 बजे स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करेंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, कमिश्नर एवं कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर शुभकामनाएँ दी
भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्य, अहिंसा और शांति के प्रतीक संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज के पुण्य-विचार हमें सदैव मानवता की सेवा और कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। संत सेन महाराज ने मानवता के कल्याण और सामाजिक समरसता की अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर समाज को नई दिशा दी है। उनके मंगलकारी विचारों के पुण्य-प्रकाश से अनंतकाल तक यह जगत आलोकित होता रहेगा।
श्रीहनुमान मंदिर गिरधर परिसर में 11000 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की
भोपाल, उपनगर कोलार क्षेत्र के गिरधर परिसर स्थित मंदिर में श्रीहनुमान भक्त मंडल द्वारा 15 अप्रैल को अखंड श्री रामायण पाठ आरंभ किया गया, 16 अप्रैल को विश्राम के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका आहना, सुदीक्षा, श्लोका पाठक द्वारा प्रस्तुति दी गई।

विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
आयोजन समिति श्री हनुमान भक्त मंडल द्वारा शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया। प्रसादी ग्रहण करने उपनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रीराम भक्त पहुंचे। आयोजन समिति के मीडिया संयोजक ने बताया प्रसादी वितरण देर रात तक चला जिसमें लगभग 12000 धर्मसेवकों ने प्रसादी ग्रहण की।
आयोजन में पहुँचे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए समस्त श्रीराम सेवकों को सफल आयोजन की बधाई दी।
प्रशासनिक चूक का मामला:- सीएम के साथ खाना खाता दिखा लड़का, सोशल मीडिया में बताया जा रहा है लड़का लकड़ी चोर है!
सीधी।सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में स्थानीय जिला प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आई है।शनिवार को सीधी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भोजन करते दिख रहा युवक लकड़ी चोरी का आरोपी निकला है।जो हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा भी हुआ है।सोशल मीडिया में आरोपी युवक का फोटो वायरल होने के बाद सीधी प्रशासन की यह चूक सामने आई।मुख्यमंत्री चौहान गत 15 अप्रैल को सीधी जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जिले के गोतरा एवं महखोर गांव में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन एवं भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।जहां उन्होंने पट्टा वितरण के बाद लोगों के साथ भोजन का आनंद भी लिया था।इसी भोज कार्यक्रम में अरविंद गुप्ता नामक एक युवक मुख्यमंत्री के बाजू में बैठकर भोजन करता फ़ोटो में नजर आ रहा है।सूत्रों की माने तो अरविंद को वन विभाग की टीम ने इसी माह 7 अप्रैल को एक मोटरसाइकिल से 7 नग लकड़ी पटरा चोरी से ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ प्रकरण भी पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया था।अरविंद कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। उसके मुख्यमंत्री के साथ भोज कार्यक्रम में शामिल होने पर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।प्रशासन अब तक अंजान बन रहा है।
कुसमी जिला सीधी के एसडीएम आरके सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अरविंद अनय हितग्राहियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुआ था।उसने हितलाभ भी लिए।अरविंद के खिलाफ पुलिस प्रकरण होने की जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं आ सकी।श्री सिन्हा ने कहा कि वन विभाग में दर्ज प्रकरण की पुख्ता जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं जिला कलेक्टर सतीश मालवीय से इस बारे में पूछे जाने पर दो घंटे बाद भी वह इस मामले में कुछ जानकारी नहीं दे सके।
भाजपा नेता बलविंदर गिल को अमृतसर स्थित आवास के बाहर गोली मारी
अमृतसर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल को रविवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर घायल कर दिया।पुलिस उपाधीक्षक इकबाल सिंह ने सोमवार को बताया कि भाजपा नेता बलविंदर गिल को रविवार रात अमृतसर के पास जंडियाला गुरु में गोली मार दी गई और फिलहाल एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। श्री गिल जंडियाला गुरु के ज्योतिसर स्थित अपने घर पर थे, तभी बाइक सवार दो हमलावर आए और उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें स्थानीय केडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।श्री गिल जालंधर लोकसभा उपचुनाव में व्यस्त थे। सूत्रों के मुताबिक वह हाल ही में जालंधर से वरिष्ठ नेता केवल कुमार के साथ चुनाव प्रचार कर लौटे थे। कुमार ने उन्हें अमृतसर में उनके घर के बाहर छोड़ दिया और चले गये।डीएसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने घटना की निंदा है। उन्होंने अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने और कानूनसम्मत सजा देने की मांग की।














