देश में कोरोना के कुल 3641 ताजा मामले, स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

corona

 

दिल्ली, भारत में कोरोना के ताजा मामलों में कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,641 नए मामले सामने आए हैं। कल यानी रविवार को कुल 3,824 मरीज मिले थे।

20 हजार के पार हुए एक्टिव केस
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंत्रालय ने बताया कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई है। वहीं, इस दौरान कोरोना से 11 लोगों की जान भी गई है। महाराष्ट्र में तीन, जबकि दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

डेली पॉजिटिविटी दर- 6.12 फीसदी
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 2.45 फीसदी
एक्टिव केस- 0.05 फीसदी
देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 4 करोड़ 47 लाख 26 हजार 246 हो गई है। अब तक कुल कोरोना से 4 करोड़ 41 लाख 75 हजार 135 लोग रिकवर भी हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.66 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है।

घबराने की जरूरत नहीं: स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया है कि अभी देश में चल रहे ओमिक्रोन के सब-वैरिएंट ने अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में वृद्धि नहीं की है।

इन दो क्रिकेटर्स की फैन हैं पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना, चर्चा में है बयान!

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की धूम है और आज इसका दूसरा दिन है। 31 मार्च को IPL 2023 की धमाकेदार शुरुआत हुई थी और इस दिन मैच से पहले कई सितारों ने अपना अपना जलवा बिखेरा था। इसमें एक नाम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का भी शामिल है। जी हां, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से पहले उन्होने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था। लेकिन इस बीच उनका एक बयान काफी तेजी से चर्चा में हैं।

रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है और लोग उनको प्यार करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रश्मिका मंदाना किसकी फैन हैं? जी हां, तो इसका जवाब खुद रश्मिका ने दिया है।

जंगलराज के लालू प्रसाद यादव की पार्टी बिहार में नहीं ला सकती शांति, नवादा में अमित शाह ने कहा

amit-shah

नवादा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस सरकार के पास जंगलराज के लालू प्रसाद यादव की पार्टी है, क्या वह सरकार बिहार में शांति ला सकती है? सत्ता की भूख में लालू प्रसाद यादव की गोद में बैठे नीतीश कुमार, हम ‘महागठबंधन’ सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री) प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। देश की जनता ने तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे…बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि सभी 40 (लोकसभा) सीटों पर मोदीजी का कमल खिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में जदयू-राजद गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद यह सरकार गिर जाएगी और भाजपा सरकार बनाएगी।

बीजेपी के दरवाजे जेडीयू के लिए हमेशा के लिए बंद

बिहार रैली में केंद्रीय अमित शाह ने कहा कि अगर किसी को कोई संदेह है कि चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी जेडीयू को वापस एनडीए में ले जाएगी, तो मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि बीजेपी के दरवाजे उनके (जेडीयू) के लिए हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।

सासाराम पर कही यह बात

आज मुझे सासाराम जाना था लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के कारण वहां लोग मारे जा रहे हैं, गोलियां चल रही हैं और आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। मैं अपनी अगली यात्रा के दौरान सासाराम जरूर आऊंगा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि राज्य में जल्द से जल्द शांति बहाल हो। यहां राज्य सरकार से बात करने का कोई मतलब नहीं है, जब मैंने राज्यपाल को फोन किया तो ललन सिंह (जदयू अध्यक्ष) नाराज हो गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए पीपल, खिरनी और गुलमोहर के पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, खिरनी और गुलमोहर के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ रामदयाल प्रजापति ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया।मती रीना जाट ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। विनय जाट तथा प्रणाम साथ थे। कृति गुप्ता तथा महेश प्रजापति, राकेश जोशी, कमल गर्ग, आनंद प्रजापति, विनोद प्रजापति, सोमेंद्र प्रजापति, प्रयाग, निखिलेश, अकांशु भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ अमर सिंह, सुमित दुबे, राज दुबे, संजय जैन, संतोष जैन, अमर जैन, राजेंद्र जैन और सजल जैन ने पौधे भी लगाए।

6 अप्रेल को चैत्र मास की पूर्णिमा को श्री हनुमान का जन्मदिवस मनाया जायेगा

hanuman_jayanti

हनुमान जयंती एक हिंदू पर्व है। यह चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन हनुमानजी का जन्म हुआ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र मास की पूर्णिमा को ही भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान ने माता अंजनी के गर्भ से जन्म लिया था। यह व्रत हनुमान जी की जन्मतिथि का है। प्रत्येक देवता की जन्मतिथि एक होती है, परंतु हनुमान जी की दो मनाई जाती हैं। हनुमान जी की जन्मतिथि को लेकर मतभेद हैं। कुछ हनुमान जयंती की तिथि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी मानते हैं तो कुछ चैत्र शुक्ल पूर्णिमा। इस विषय में ग्रंथों में दोनों के ही उल्लेख मिलते हैं, किंतु इनके कारणों में भिन्नता है। पहला जन्मदिवस है और दूसरा विजय अभिनंदन महोत्सव…

जन्म कथा

हनुमान जी के जन्म के बारे में एक कथा है कि ‘अंजनी के उदर से हनुमान जी उत्पन्न हुए। भूखे होने के कारण वे आकाश में उछल गए और उदय होते हुए सूर्य को फल समझकर उसके समीप चले गए। उस दिन पर्व तिथि होने से सूर्य को ग्रसने के लिए राहु आया हुआ था। परंतु हनुमान जी को देखकर उसने उन्हें दूसरा राहु समझा और भागने लगा। तब इंद्र ने अंजनीपुत्र पर वज्र का प्रहार किया। इससे उनकी ठोड़ी टेढ़ी हो गई, जिसके कारण उनका नाम हनुमान पड़ा। जिस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ वह दिन चैत्र मास की पूर्णिमा था। यही कारण है कि आज के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा-आराधना की जाती है तथा व्रत किया जाता है। साथ ही मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाकर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है। आज के दिन रामभक्तों द्वारा स्नान-ध्यान, भजन-पूजन और सामूहिक पूजा में हनुमान चालीसा और हनुमान जी की आरती के विशेष आयोजन किए जाते हैं।

भक्ति और शक्ति का बेजोड़ संगम

मारुतिनंदन को चोला चढ़ाने से जहां सकारात्मक ऊर्जा मिलती है वहीं बाधाओं से मुक्ति भी मिलती है। पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए शनि को शांत करना चाहिए। जब हनुमानजी ने शनिदेव का घमंड तोड़ा था तब सूर्यपुत्र शनिदेव ने हनुमानजी को वचन दिया कि उनकी भक्ति करने वालों की राशि पर आकर भी वे कभी उन्हें पीड़ा नहीं देंगे। कन्या, तुला, वृश्चिक और अढैया शनि वाले तथा कर्क, मीन राशि के जातकों को हनुमान जयंती पर विशेष आराधना करनी चाहिए। हनुमानजी को भक्ति और शक्ति का बेजोड़ संगम बताया गया है। हनुमानजी का शुमार अष्टचिरंजीवी में किया जाता है, यानी वे अजर-अमर देवता हैं। उन्होंने मृत्यु को प्राप्त नहीं किया। बजरंगबली की उपासना करने वाला भक्त कभी पराजित नहीं होता। हनुमानजी का जन्म सूर्योदय के समय बताया गया है, इसलिए इसी काल में उनकी पूजा-अर्चना और आरती का विधान है।

आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का विजयी आगाज, कोलकाता को सात रन से हराया

आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का विजयी आगाज, कोलकाता को सात रन से हराया

 

पंजाब ने सात रन से जीता मैच, डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब किंग्स ने यह मैच सात रन से जीत लिया है। इसके साथ ही शिखर धवन की कप्तानी में इस टीम ने टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। अपने घरेलू मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बना चुकी थी। शार्दुल ठाकुर तीन गेंद में आठ रन और सुनील नरेन दो गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे थे।

कोलकाता को जीत के लिए 24 गेंद में 46 रन की जरूरत थी। यह जोड़ी लक्ष्य हासिल कर सकती थी, लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और आगे मैच नहीं हो सका। इस समय तक कोलकाता की टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से पीछे थी। इसी वजह से कोलकाता को इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

भोला में अजय देवगन का दमदार एक्शन, पर कहानी कमज़ोर

अजय देवगन

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भोला‘ रामनवमी के दिन, थिएटर में रिलीज हो चुकी है. तमिल फिल्म कैथी से प्रभावित ‘भोला’ ओरिजिनल फिल्म से कितनी अलग है, क्या इस वीकेंड ये फिल्म देखनी चाहिए, क्या भोला का टशन आपको आपके थिएटर के सीट पर बिठा के रखेगा या नहीं इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए ये रिव्यू जरूर पढ़ें.

कहानी

फिल्म की कहानी पुलिस ऑफिसर डायना जोसेफ यानी तब्बू और कैदी भोला यानी अजय देवगन के ईर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म भोला की कहानी की शुरुआत तब्बू के हैरतअंगेज फाइट सीन से होती है. डायना जोसेफ एक ईमानदार और साहसी पुलिसकर्मी है. डायना अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद अलर्ट रहती हैं. एक ड्रग डीलर की गैंग के साथ दो-दो हाथ करते हुए डायना बड़ी संख्या में ड्रग्स अपने कब्जे में कर लेती हैं. इस दौरान वो कुछ गुंडों को पकड़कर जेल में बंद कर देती हैं.

डायना की इस बड़ी कार्रवाई के चलते वो अश्वथामा यानी आशु (दीपक डोबरियाल) के निशाने पर आ जाती हैं. आशु गांव का वो बाहुबली है, जो राजनेताओं के लिए काम करता है. आशु को देवराज सुब्रमण्यम (गजराज राव) का आदेश आता है कि वो किसी भी तरह से डायना के पुलिस स्टेशन से वो ड्रग्स हासिल करे. जब डायना ड्रग्स को पुलिस स्टेशन में सेफ रखकर अपने सीनियर ऑफिसर (किरण कुमार) की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होती हैं, तब आशु उसके पुलिस स्टेशन पर हमला करने का प्लान बनाता है.

सब से पहले पार्टी में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की शराब में नशीली दवा मिला दी जाती है. हालांकि हाथ में लगी चोट के कारण डायना शराब पीने से इनकार कर देती है. यही वजह है कि डायना के अलावा सभी पुलिसकर्मी बेहोश हो जाते हैं. अब एक तरफ डायना के सामने अपने साथी पुलिसकर्मियों की जान बचाने की चुनौती है, तो वहीं दूसरी तरफ डायना को ड्रग्स की हिफाजत करने के लिए समय पर पुलिस स्टेशन भी पहुंचना है.

परेशान डायना की नजर भोला पर पड़ती है. भोला 10 साल तक पुलिस की कैद में रहने के बाद जेल से छूट गया है और अपनी बेटी से मिलने जा रहा है. ऐसे में डायना अपनी वर्दी का धौंस जमाकर भोला को सभी पुलिसकर्मियों के साथ हॉस्पिटल जाने के लिए मजबूर कर देती है, लेकिन भोला को पुलिसवालों से सख्त नफरत है. ऐसे में किस तरह से भोला डायना की मदद करेगा और किस तरह से वे दोनों अपने मिशन को अंजाम देते हैं, आगे यही दिखाया गया है.

फिल्म में अभिषेक बच्चन का रोल ऑडियन्स के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है. वहीं, अमाला पॉल की भी फिल्म में छोटी सी भूमिका है. हालांकि उम्मीद है कि इसके दूसरे पार्ट में अजय देवगन के साथ अभिषेक बच्चन और अमाला पॉल को प्रमुख भूमिका में देखा जाएगा.

कैसी है फिल्म?

अजय देवगन की फिल्म भोला तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है. ऐसे में फिल्म की कहानी कैथी से काफी मिलती-जुलती है, लेकिन पैन इंडिया ऑडियंस की पसंद को दिमाग में रखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म में मनोरंजन का तड़का लगाते हुए कई बदलाव किए हैं.

अजय देवगन ने फिल्म में शामिल एक्शन सीन्स को बिल्कुल नए अंदाज में पर्दे पर पेश किया है. आज कल फिल्मों में हॉलीवुड या साउथ से प्रेरित एक्शन सीन्स देखने मिलते हैं, लेकिन अजय देवगन के डायरेक्ट और डिजाइन किए हुए एक्शन सीन्स बिल्कुल ओरिजिनल लगते हैं.

फिल्म में संजय मिश्रा का किरदार काफी प्रभावित करता है. उनका अभिनय हमेशा की तरह ऑन ट्रैक है. उनके अलावा दीपक डोबरियाल और तब्बू समेत बाकी कलाकार भी अच्छा अभिनय करते दिखे हैं.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

rani kamalapati railway station

भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मध्यप्रदेश निरंतर विकास की गाथाएँ लिख रहा है। खेती, उद्योग, गरीबों के लिए घर, हर घर जल से नल, गेहूँ उत्पादन आदि अनेक क्षेत्रों में प्रदेश अग्रणी है। पहले बीमारू कहा जाने वाला राज्य आज हर क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। हमें विकसित भारत में मध्यप्रदेश की भूमिका को और बढ़ाना है। नई वंदे भारत ट्रेन इसी संकल्प का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आधुनिक भारत में नई व्यवस्था, नई परंपरा बन रही है। वंदे भारत ट्रेन नए भारत की उमंग और तरंग का प्रतीक है। यह भारत की आधुनिकतम ट्रेन है, जिसके लोकार्पण का मुझे सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई प्रधानमंत्री इतने कम अंतराल में किसी रेलवे स्टेशन पर दोबारा किसी कार्यक्रम में आया है। मैं पहले रानी कमलापति स्टेशन के लोकार्पण पर आया था और आज वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहा हूँ।

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में आज रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन के प्रथम कोच में जाकर स्कूली बच्चों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने ड्राइविंग कैब के क्रू मेम्बर्स के साथ भी संवाद किया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन तथा रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें वोट बैंक के तुष्टीकरण की नीति अपनाती थी। हम देशवासियों के संतुष्टिकरण पर ध्यान दे रहे हैं। पहले की सरकार एक ही परिवार को प्रथम परिवार मानती थी और गरीब मध्यम वर्गीय परिवारों पर ध्यान नहीं देती थी। हमारी सरकार हर भारतीय परिवार के कल्याण और संतुष्टि के लिए कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय रेल सामान्य भारतीय परिवार की सवारी है। पुरानी सरकारों ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते रेलवे का आधुनिकीरण नहीं किया। वर्ष 2014 तक नॉर्थ ईस्ट रेलवे से नहीं जुड़ा। हमारी सरकार आने के बाद हमने उसे रेलवे से जोड़ा और रेलवे का कायाकल्प किया। आज भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का श्रेष्ठ नेटवर्क है। पहले हजारों मानवरहित फाटक थे, जहाँ आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती थी। आज पूरा ब्रॉडगेज मानव रहित, फाटक मुक्त है। रेल यात्री सुविधा को हमने मेड इन इंडिया कवच प्रणाली से लैस किया है। तकनीकी का प्रयोग कर शिकायतों का निराकरण किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने “वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट” योजना से कारीगरों के कपड़े, कलाकृतियों, पेंटिंग्स, बर्तन इत्यादि का विक्रय के लिए पूरे भारत में 600 से अधिक आउटलेट रेलवे स्टेशन पर खोले हैं, जिसका लाभ आज लाखों लोग ले रहे हैं। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है, 6 हजार रेलवे स्टेशन वाईफाई है और 900 रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी का काम पूरा हो गया है। वंदे भारत ट्रेन पूरे भारत में सुपरहिट रही है और हर कोने से इन्हें चलाने की माँग आ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रेलवे के बजट में भी रिकॉर्ड वृद्धि की जा रही है। वर्ष 2014 से पहले मध्यप्रदेश का रेलवे बजट औसतन 600 करोड़ रूपए हुआ करता था, जो अब बढ़ कर 13000 करोड़ हो गया है। मध्यप्रदेश सहित देश के 11 राज्यों में रेलवे ट्रेक का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो गया है। इलेक्ट्रिफिकेशन की रफ्तार वर्ष 2014 से पहले 600 किलोमीटर प्रति वर्ष थी, अब वह बढ़कर 6000 किलोमीटर प्रति वर्ष हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी है प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के सौभाग्य का फिर से उदय हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी फिर से हमारे प्रदेश पधारे हैं। जो कभी पिछली सरकारों में गंदे और बदबू मारते हुए रेलवे स्टेशन होते थे, उनको वर्ल्ड क्लास शानदार रेलवे स्टेशन में बदला गया है, यह मोदी विजन है। प्रधानमंत्री मोदी पहली बार आए तो हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन किया गया, और आज यह वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बना है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे रहे हैं। इससे हम भोपाल से दिल्ली कम समय में पहुँच सकेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया स्वदेशी का मंत्र

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछली सरकारों ने हमें विदेशी तंत्र दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को स्वेदशी का मंत्र दिया है। वंदे भारत रेल पूरी तरह से स्वदेशी है। भोपाल में लगे फौजी मेले में प्रदर्शित युद्ध पोत, टैंक और अन्य उपकरण भी स्वदेशी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मोदी विजन का चमत्कार है। उनके नेतृत्व में पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। वंदे भारत ट्रेन ही नहीं शानदार हाई-वे, साढ़े चार लाख लम्बी सड़कें मध्यप्रदेश की धरती पर बनी हैं। सिंचाई क्षमताओं का विस्तार हुआ है, 98 लाख गरीबों को मकान, 82 लाख गैस कनेक्शन, 80 लाख किसानों को सम्मान निधि, एक करोड़ 15 लाख लोगों को राशन, 3 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड और 25 लाख लोगों का मुफ्त इलाज दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। मुख्यंमत्री चौहान ने कहा कि धीरे-धीरे नशे पर नियंत्रण भी मोदी विजन का ही एक मंत्र है। इस दिशा में आज 1 अप्रैल से मध्यप्रदेश में शराब की दुकानों के साथ चलने वाले अहाते बंद कर दिये गये हैं।

रानी कमलापति स्टेशन के आधुनिकीकरण ने 1200 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने का मार्ग प्रशस्त किया

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे में अभूतपूर्व परिवर्तन किए है। विशेष रूप से मध्यप्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के परिणाम स्वरूप बहुत विकास हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का संकल्प लिया था। इस संकल्प की सिद्धि में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का महत्वपूर्ण स्थान है। इस स्टेशन के आधुनिकीकरण से जो अनुभव प्राप्त हुए उसके आधार पर प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में 1200 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में छोटे-बड़े कुल 80 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम जारी है। जनता को अधिक से अधिक सुविधाएँ मिलें, यह डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है। केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने मध्यप्रदेश में रेलवे प्रोजेक्टस में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।

 

कोलार में हो रहा है लगातार विकास, 2 अप्रैल से 4 स्थानों पर शुरू होगा मुख्य मार्गों पर डामरीकरण

भोपाल, उपनगर कोलार में मुख्य मार्ग पर कोलार सिक्स रोड का निर्माण कार्य तेज गति से प्रगति पर है। कॉलोनियों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले रास्तों के डामरीकरण की शुरुआत 2 अप्रैल से विधायक रामेश्वर शर्मा के द्वारा शुरू कराया जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेता गुड्डू भदौरिया ने बताया की पूरे कोलार क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य तेजी से चल रहे है। वार्ड 80 में लगातार विकास कार्य हो रहे है। 2 अप्रैल को विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा सर्वधर्म डी सेक्टर, साईंनाथ नगर, महाबली नगर, क्वालिटी होम्स में मुख्य मार्गों के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जायेगा।

कमलनाथ लाइव, बोरावां (कसरावद) से किसान व सहकारिता सम्मेलन

बोरावां (कसरावद) में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की जयंती पर आयोजित प्रतिमा अनावरण, किसान व सहकारिता सम्मेलन

कमलनाथ लाइव


भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...