कांचीपुरम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री चौहान

कांचीपुरम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित रामानुजाचार्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- ” रामानुजाचार्य स्वामी की पवित्र धरती कांचीपुरम के श्री पेरम्बदूर में आकर जो आनंद प्राप्त हुआ है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। सब समान हैं की शिक्षा देने एवं वैष्णववाद परंपरा से पूरी दुनिया को अवगत कराने वाले रामानुजाचार्य स्वामी की पवित्र धरती कांचीपुरम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

 

मुख्यमंत्री चौहान को मंदिर प्रबंधन द्वारा रामानुजाचार्य स्वामी का चित्र भेंट किया गया।

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक ली करवट

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक ली करवट

मार्च के पहले सप्‍ताह के बाद से मध्य प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है।मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में लगातार बारिश और आंधी के कारण जान-जीवन व्यस्त हो गया है । मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि इसी तरह जारी रहेगी। साेमवार की बात करें तो भी कई जिलों में आज भी बारिश और ओलावृष्टि से राहत नहीं मिलने वाली है। अभी भी कई जिलों में सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इसके साथ ही बता दें कि मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहडोल संभाग के जिलों समेत बालाघाट, डिंडोरी, मंडला नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सिवनी में आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम प्रणाली की बात करें तो अफगानिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पश्चिम राजस्थान और कच्छ पर चक्रवाती परिसंचरण तैयार है। जिसके प्रभाव में मध्य प्रदेश के पश्चिम इलाके में बारिश देखने को मिल रही है।

इसके साथ ही बता दें की मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें सागर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, बैतूल, हरदा, रीवा, सतना में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवायजरी जारी की है। आम जनता के लिए एडवायजरी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

अटल पथ पर होने वाले कवि सम्मेलन का गली गली, घर घर बुलउआ

 

भोपाल, हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है, इस वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष बुधवार 22 मार्च 2023 से प्रारंभ हो रहे है। राजधानी की प्रतिष्ठित संस्था कर्मश्री द्वारा हर वर्ष चैत्र माह के प्रथम दिन हिन्दू नववर्ष का स्वागत मनमोहक आतिशबाजी के साथ होता है। आतिशबाजी के साथ राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसमें देश के कोने कोने से ख्यति प्राप्त कवि आते है। इस वर्ष होने जा रहे आयोजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कवि सम्मेलन का आयोजन अटल पथ प्लेटिनम प्लाजा में रखा गया है।

कर्मश्री के ऊर्जावान युवा टोली द्वारा घर घर जाकर आमंत्रण पत्र देकर कवि सम्मेलन का बुलउआ दिया जा रहा है। कोलार उपनगर क्षेत्र के सर्वधर्म क्षेत्र में आयर्न कटारे के नेतृत्व में व्यापारियों और निवासियों को आमंत्रण पत्र दिये गये। उपनगर में नयापुरा, राजवैध, राजहर्ष, निर्मला देवी गेट, विनीत कुंज, गेहूखेड़ा में कार्यकर्ताओं की टीम बुलउआ देती देखी गई।

 

 

22 मार्च को 1 किमी लंबी चुनरी यात्रा निकलेगी कोलार में

 

भोपाल, विक्रम संवत 2080 हिंदू नव वर्ष में पहला नवरात्र चैत्र प्रतिपदा 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, उपनगर कोलार में हर वर्ष की तरह इस साल भी एक किलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। हर वर्ष चुनरी परसराम साहू द्वारा तैयार की जाती है। यात्रा के आयोजक प्रशांत चौहान ने बताया है कि चुनरी यात्रा नयापुरा से प्रारंभ होगी। चुनरी चूनाभट्टी चौराहा स्थित माँ काली मंदिर में भेंट की जायेगी।

मुख्यमंत्री चौहान बालाघाट जिले के लांजी में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए

मुख्यमंत्री चौहान बालाघाट जिले के लांजी में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस भर्ती में आरक्षण, आजीविका मिशन और संबल जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। अब लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिनसे न केवल महिलाओं का समग्र विकास होगा, अपितु समाज में उनका मान-सम्मान और आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान बालाघाट जिले के लांजी में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बहनों को विभिन्न योजनाओं में हितलाभ वितरित किये। प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या-पूजन किया और पुष्प-वर्षा कर बहनों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को बहनों ने राखी भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में दीदी कैफे संचालित करने वाली बहन अंजली चौरे को 10 लाख रूपए का चेक सौंपा।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरी जिंदगी का उद्देश्य बहनों का कल्याण है। बहनों के होठों पर हँसी हो, तो भाई की जिंदगी सफल है। मध्यप्रदेश में नारियों का सम्मान सर्वोच्च है। बहनें किसी भी प्रकार का अन्याय सहन न करें, तुम्हारा भाई हमेशा तुम्हारे साथ है। बहन-बेटियों की शादी की चिंता न करें, शिवराज मामा उनकी शादी कराएगा।

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में ओलावृष्टि से निर्मित स्थिति की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में ओलावृष्टि से निर्मित स्थिति की समीक्ष

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य आरंभ कर दिया गया है। एक सप्ताह में सर्वे कार्य पूर्ण कर किसानों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाएगी। सर्वे के लिए राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों के संयुक्त दल गठित किए गए हैं। सर्वे में कोई लापरवाही न हो, सर्वे ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ हो और प्रत्येक प्रभावित किसान को राहत मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी किसान का खेत सर्वे से न छूटे। मुख्यमंत्री चौहान ने यह निर्देश निवास कार्यालय में हुई बैठक में दिए। प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सर्वे के साथ ही प्रभावित किसानों और उन्हें हुए नुकसान की सूची पंचायतों में चस्पां की जाए। किसानों की ओर से प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कर पूरी संवेदना और पारदर्शिता के साथ नुकसान का आंकलन किया जाए। किसानों को राहत राशि के साथ अद्यतन तकनीक से किए गए क्रॉप कटिंग एक्सपरिमेंट के आधार पर फसल बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को समय रहते नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे के समानांतर ही फसल बीमा योजना के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। इससे आरबीसी 6-4 में दी जाने वाली तात्कालिक राहत की राशि और फसल बीमा योजना का सहारा किसानों को मिल सकेगा। फसलों के नुकसान के अलावा पशुहानि के लिए बढ़ी हुई राशि के अनुरूप राहत प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने वीरांगना अवंतिबाई लोधी की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री चौहान ने वीरांगना अवंतिबाई लोधी की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री चौहान ने वीरांगना अवंति बाई लोधी की पुण्य-तिथि पर नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने उनके योगदान का स्मरण भी किया।

 

रानी अवंतिबाई लोधी वर्ष 1857 की क्रांति में सक्रिय रही और रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार बनी। उन्होंने अंग्रेजों से निरंतर संघर्ष किया। उनके साहस के आगे अंग्रेजों को झुकना पड़ा, जिससे मंडला और रामगढ़ राज्य स्वतंत्र हो गया। अंग्रेजों ने नागपुर से रामगढ़ की ओर सेनाएँ भेजी। अंग्रेजों की सेना के मुकाबले रानी अवंतिबाई की सेना काफी छोटी थी। अंग्रेज सेना ने मोर्चे पर डटी रानी अवंतिबाई को चारों ओर से घेर लिया। विवश रानी ने सीने में कटार भोंक कर जीवन त्याग दिया। उन्होंने अंग्रेंजों के हाथों से मरने की जगह सम्मानजनक विकल्प चुना। रानी अवंतिबाई ने अपनी प्रजा की रक्षा के लिए बलिदान कर स्वतंत्रता प्राप्ति की ज्वाला को प्रज्ज्वलित करने का कार्य किया। केन्द्र सरकार ने 20 मार्च 1988 को वीरांगना रानी अवंतिबाई की स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया।

कान्ह कुंज में हुआ पंच कुंडी महायज्ञ

भोपाल, उपनगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की कोलार रोड शाखा द्वारा कान्हा कुंज फेस वन के पार्क नंबर 2 में पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें कान्हा कुंज कॉलोनी एवं आसपास की कालोनियों के निवासियों ने भाग लिया, यज्ञ में गरभोत्सव (पुंसवन) संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार के साथ अन्य संस्कार भी संपन्न किए गए पर्यावरण परिशोधन एवं जन कल्याण हेतु यह कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम का संचालन अशोक सक्सेना एवं उनकी टीम द्वारा किया गया अशोक सक्सेना ने यज्ञ चार्य के रूप में यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज यज्ञ की बड़ी आवश्यकता है विगत 2 वर्ष पहले में यज्ञ के माध्यम से ही बहुत सारे लोग कोरोना की चपेट मे आने से बचे। यज्ञ पर्यावरण प्रदूषण के बचाव के साथ मानव मष्तिष्क पर भी बहुत अच्छा प्रभाव डालता है।

कोलार में मनाया गया माधव नगर का वार्षिक उत्सव

भोपाल, उपनगर कोलार में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव नगर का वार्षिकोत्सव सुभाष शाखा स्थल बाल उद्यान नयापुरा बस्ती में मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पहुंचे, ध्वज प्रणाम के साथ शुभारंभ के बाद स्वयंसेवकों ने शौर्य प्रदर्शन किया। व्यायाम, अनेकों योग सहित धनुष योग का आकर्षक प्रदर्शन किया। नगर सह कार्यवाह ने आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं नागरिकों की सहभागिता रही।

कृषि मंत्री में मिलने पहुंचा किसानों का प्रतिनिधिमंडल

कृषि मंत्री में मिलने पहुंचा किसानों का प्रतिनिधिमंडल

संयुक्त किसान मोर्चा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत कर रहा है, जिसमें कई राज्यों से लाखों किसान रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। अब से कुछ देर पहले किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के लिए कृषि भवन पहुंच गया है। किसान नेता उनसे मुलाकात करने के लिए दिल्ली पुलिस की वैन से पहुंचे थे। इसमें दर्शन पाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह सहित दूसरे नेता शामिल हैं। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने एमएसपी कमेटी की मांग नहीं की थी, हमने तो एमएसपी गारंटी कानून की मांग नहीं की थी, हमने तो एमएसपी गारंटी कानून की मांग की है। टिकैत ने कहा कि 2024 में पूरे देश में भाजपा का बुरा हश्र होगा

3 साल बाद एक बार फिर से किसान आंदोलन का आह्वान दिल्ली में किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता आज महापंचायत के जरिए किसान, आदिवासी किसान, महिला किसान, खेत मजदूर और प्रवासी मजदूर, ग्रामीण श्रमिक, बेरोजगारी, और बढ़ती निर्वाह व्यय और घटती क्रय शक्ति जैसे मसलों पर चर्चा करेंगे।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...