खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश अभी भी जारी है, लेकिन अमृतपाल के ड्राइवर और चाचा ने पुलिस के सामने सर्मपण कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है। इस बीच पंजाब में गृह विभाग ने राज्य में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 21 मार्च तक निलंबित कर दी है।
वारिस पंजाब दे संगठन के कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने खुद आकर समर्पण कर दिया है। ये दोनों ही आधी रात को खुद मर्सीडिज से पुलिस के पास पहुंचे।
भोपाल। मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक-साहित्यिक संस्था ‘‘कर्मश्री’’ के तत्वावधान में 22 मार्च बुधवार को हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा और चैती चांद के सुअवसर पर राजधानी भोपाल के ‘‘अटल पथ’’ पर प्लेटिनम प्लाजा माता मंदिर टीटी नगर में रात्रि 8.00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का महाआयोजन होने जा रहा है। भारतीय नववर्ष पर ‘‘कर्मश्री’’ अध्यक्ष एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा परंपरागत रूप से आयोजित किए जाने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का यह लगातार 23वां वर्ष है। प्लेटिनम प्लाजा माता मंदिर टीटी नगर स्थित ‘‘अटल पथ’’ पर होने जा रहे इस महाआयोजन के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन संस्था ‘‘कर्मश्री’’ के अध्यक्ष एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्र और चैती चांद जैसी पावन तिथियों के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन लगातार 22 वर्षों से किया जा रहा है, इस बार आयोजन का 23वां वर्ष है।
उन्होंने कहा कि हम प्रतिवर्षानुसार इस बार भी चैत्र प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2080 नव संवत्सर के स्वागत में भोपाल के ‘‘अटल पथ’’ पर काव्यरस में सरोबार होकर पूरे शहर और समाज के साथ मिलकर नववर्ष का स्वागत करेंगे। श्री शर्मा ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न स्थानों से आए प्रख्यात कवि शिरकत करेंगे जिनमें सर्वश्री हरीओम पवांर मेरठ (वीररस), डॉ सुनील जोगी नई दिल्ली (हास्य), शशिकांत यादव देवास (सर्वरस), सुदीप भोला, नई दिल्ली (हास्य पैरोडिकार), डॉ अनिल चौबे, वाराणसी (हास्य रस), अशोक चारण, जयपुर (वीर रस), अमन अक्षर, इंदौर (गीतकार), सुश्री मणिका दुबे, जबलपुर (गीत गजल), विकास बोखल, बाराबंकी (हास्य) आदि कविगण शामिल हैं। कवि सम्मेलन का मंच संचालन सर्वरस के विख्यात कवि एवं मंच संचालक शशीकांत यादव ‘‘शशी’’ द्वारा किया जाएगा। कवि सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में श्रोता मौजूद रहेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि भारत की अपनी गौरवशाली संस्कृति है। नव सम्वतर से वर्ष की शुरूआत होने के प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक तथ्य मिलते हैं। उन्होनंे कहा कि आधुनिकता के अंधानुकरण की वजह से लोग पिछले लंबे समय से अपनी संस्कृति का गौरव भूलते जा रहे थे और पाश्चात्य सभ्यता का अनुशरण करने लगे थे, लेकिन पिछले कुछ समय से देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना के प्रति जनजागरण हुआ है। अब लोग अपनी जड़ों की ओर लौटने लगे है। नव सम्वत्सर के अवसर आयोजित होने वाला हमारा यह कवि सम्मेलन भोपालवासियों को अपनी संस्कृति के प्रति गौरवान्वित महसूस करने का अवसर प्रदान करता है। सभी नागरिक बंधुओं को सपरिवार कवि सम्मेलन में आना चाहिए और खास तौर से अपने बच्चों को जरूर लाना चाहिए जिससे की उनका अपनी संस्कृति-सभ्यता से जुड़ाव हो और कला-साहित्य के प्रति रूझान उत्पन्न हो सके।
महिलाओं-बुजुर्गों के लिए विषेष बैठक व्यवस्था
‘‘कर्मश्री’’ अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि कवि सम्मेलन में महिलाओं और बुजुर्गों के बैठने के लिए पृथक से विशेष व्यवस्था की जा रही है। वयोवृद्ध एवं निःशक्तजनों के लिए भी कुर्सियों पर बैठक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरूषों एवं महिलाओं के बैठने के लिए पृथक-पृथक बैठक व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं एवं बुजुर्गों की बैठक व्यवस्था को पूरी तरह से सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए योजना बनाई गई है। उन्हांेने बताया कि बैठक व्यवस्था पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर है अतः सामने स्थान ग्रहण करने के लिए समय से काफी पहले पहुंचना चाहिए। रामेश्वर शर्मा ने भोपाल वासियों से अधिकाधिक संख्या में नववर्ष के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उपस्थित होकर काव्य रस का आनंद उठाने की अपील की है।
सृष्टि के निर्माण का दिन है ‘‘चैत्र प्रतिपदा’’: रामेष्वर शर्मा
नवसम्वत्सर एवं चैत्र प्रतिपदा का भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ‘‘कर्मश्री’’ अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह तिथि अपने-आप में विशेष महत्व रखती है। उन्होंने बताया कि पुराणों में उल्लेख है कि चैत्र प्रतिपदा को ही सृष्टि का निर्माण हुआ था अतः यह सृष्टि के आरंभ का दिवस है। इस दिन शक्ति की अराधना के पर्व ‘‘नवरात्रों’’ का आरंभ होता है, इसीलिए यह दिन अपने आप में पावन दिवस है। इस दिन से हमारा पंचाग आरंभ होता है। कई महापुरूषो की जयंती, रामनवमी, महावीर जयंती, बौद्ध पूर्णीमा, गुरूनानक जयंती, झूलेलाल जयंती जैसे पावन त्यौहार भी इसी संवत्सर की तिथियों के आधार पर पड़ते है। जबकि सनातन, जैन, बौद्ध सिख परंपरा में भगवान एवं महापुरूषों की जयंती व उत्सव इसी पंचाग से मनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे धर्म और संस्कृति में तिथियों का विषेष महत्व रेखांकित किया गया है और चैत्र प्रतिपदा को विशेष महत्व की पावन तिथि के रूप में उल्लेखित किया गया है।
महोत्सव के रूप में मनाएं नववर्ष: रामेष्वर शर्मा
‘‘कर्मश्री’’ अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने समस्त भोपाल वासियों से हिंदू नववर्ष को महोत्सव के रूप में मनाने का आग्रह करते हुए कहा है कि यह हमारा अपना नववर्ष है जिसका स्वागत घर-घर में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नववर्ष का स्वागत उत्साहपूर्वक करना चाहिए और नववर्ष के स्वागत के लिए विभिन्न तरीके अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले नववर्ष का स्वागत प्रत्येक भारतीय सर्वप्रथम अपने ही परिवार में मंगल कामनाओं व बधाई के साथ करें । इसके उपरंात विकास एवं तकनीक के आयामों को भी सहभागी बनाते हुऐ ग्रीटींग कार्ड, एस.एम.एस, ईमेल, मोबाइल, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी नववर्ष की बधाई दें। सभी को यथा-सामर्थ्य नव संवत्सर के स्वागत का तरीका अपनाना चाहिए। बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स आदि भी लगाए जा सकते हैं। नव सम्वत्सर के स्वागत में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन भी किए जा सकते हैं। सांयकाल अपने घरों में दीपक जलाकर और रोशनी कर भी नववर्ष का उत्सव मनाना चाहिए। यथासंभव आतिशबाजी भी करनी चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि नव सम्वत्सर का स्वागत प्रकृति का स्वागत है, यह नवरात्र आरंभ पर देवी माता का स्वागत है। अतः हमें इस पावन पर्व को उत्साहपूर्वक मना कर प्रकृति और देवी माता की कृपा प्राप्त करनी चाहिए। नववर्ष के स्वागत में घर-घर में आयोजनों की धूम होनी चाहिए।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर 101 पुरोहित करेंगे शंखनाद, शानदार आतिषबाजी का प्रदर्शन होगा
नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार 21 मार्च को ‘‘कर्मश्री’’ के तत्वावधान में रोशनपुरा चौराहे पर सांय 6 बजे से शंखनाद एवं शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। आने वाले वर्ष हेतु मंगल कामनाएं करते हुए मंत्रोच्चारण कर 101 पुरोहितों द्वारा शंखनाद किया जाएगा। इसके अलावा परम्परागत रूप से शानदार मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल लोग रंग-बिरंगी आतिशबाजी का आनंद लेते हुए नववर्ष के स्वागत हेतु पूरे भारतीय समुदाय का उत्साहवर्द्धन करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से ‘‘कर्मश्री’’ के तत्वावधान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बार भी नववर्ष की पूर्व संध्या पर रोशनपुरा चौराहे पर गुना के प्रसिद्ध आतिशबाज कलाकारों द्वारा शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाज कलाकारों द्वारा आतिशबाजी के माध्यम से लक्ष्मणझूला, उगता सूरज, स्वचलित चरखा, झरना, मोर पंखी, स्वागत बोर्ड आदि के स्वरूप बनाकर प्रदर्शन किया जाएगा। भोपाल में यह अपने तरह का अनूठा आयोजन होगा, जिसका आनंद हर भोपालवासी को लेना चाहिए। श्री शर्मा ने राजधानी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी नागरिकों से शंखनाद एवं आतिशबाजी के इस मनमोहक कार्यक्रम का आनंद लेने हेतु निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने चैन्नई प्रवास के दौरान पौध-रोपण किया
मुख्यमंत्री चौहान ने चैन्नई प्रवास के दौरान पिंक ट्रम्पेट (बसंत रानी) का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रति दिन पौध-रोपण करते हैं। आज लगाया गया पिंक ट्रम्पेट मध्यम आकार का सजावटी वृक्ष है, जो गुलाबी से बैगनी रंग के विभिन्न शेड्स के आकर्षक फूलों से भरा रहता है। इसकी छाल का उपयोग औषधि के लिये भी किया जाता है।
भोपाल, कोलार उपनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव नगर द्वारा वार्षिक उत्सव आज शाम 5.30 बजे से मनाया जायेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। संघ के स्वयंसेवक समर्पण एवं आत्मीयता की भावना के साथ भारत माता को परम वैभवी बनाने हेतु तन, मन, धन से प्रयासरत हैं।
अपने उपनगर कोलार में भी अनेक वर्षों से अनेक स्थानों पर संघ की शाखाएं कार्यरत हैं। इन शाखा पर होने वाली गतिविधियों का प्रगटीकरण इस वर्ष नगर के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम 19 मार्च रविवार को सायं 5:30 से 6:30, बाल उद्यान, सुभाष शाखा, पानी की टंकी के पास, नयापुरा, कोलार रोड में मनाया जाएगा।
अटल पथ होगा भगवामय, 22 मार्च गुड़ीपड़वा पर कर्म श्री करेगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
भोपाल। गुढ़ी पड़वा, यानी हिन्दू नव-वर्ष, एक ऐसा पर्व जब बसंत के साथ प्रकृति भी अपना कलेवर बदलती है और हर्षोल्लास के साथ हम नये विक्रम संवत्सर में प्रवेश करते हैं। भारतीय संस्कृति में वर्षारंभ का शंखनाद करने वाला पर्व है हिंदू नववर्ष की आरंभ तिथि गुड़ी पड़वा। और राजधानी भोपाल में इस पर्व को महोत्सव बनाता है कर्मश्री संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन। विगत लगभग दो दशकों से भोपाल की कर्मश्री संस्था द्वारा हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाता है। जो कि भोपाल के लिए गुड़ी पड़वा और चैती चांद पर्व के सामूहिक उल्लास का पर्याय बन चुका है। हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशभर के प्रतिष्ठित कवियों की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस कवि सम्मेलन में भोपाल के हजारों श्रोता उपस्थित होकर काव्यामृत का आनंद लेते हैं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्म श्री संस्था द्वारा इस शुभ अवसर को सामूहिक उल्लास के साथ मनाने के लिए 22 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित कवि शामिल होंगे। इस साल हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा 22 मार्च को है, जिसको लेकर कर्मश्री संस्था द्वारा कवि-सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कर्मश्री के अध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा ने आयोजन प्रबंधन को लेकर प्रबंध समिति के साथ अंतिम बैठक की जिसमें हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रबंध संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि “गुड़ी पड़वा वर्षारंभ का शंखनाद करने वाला पर्व है, इसके माध्यम से हम अपनी नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के संस्कार सूत्रों से जोड़ते हैं, यह दिन वह अवसर है जब हम अगले एक वर्ष तक हर प्रकार से समाज की सुख समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करते हैं। इसी तिथि पर नवरात्र का भी आरंभ होता है जब हम नौ दिनों तक जगत जननी माँ जगदम्बा के पूजन-अर्चन का सौभाग्य पाते हैं। इसलिए इस शुभ अवसर को हम सभी भोपालवासियों के साथ मिलाकर मनाते हैं इस आयोजन के माध्यम से हमारी संस्कृति में निहित विश्व कल्याण के मंत्र का सामूहिक आव्हान करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन वर्ष-प्रतिवर्ष अपनी भव्यता और अनुशासन के कारण नए कीर्तिमान गढ़ता जा रहा है। हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर कर्मश्री के इस पावन संकल्प के सूत्रधार बनते हैं। अतः इस वर्ष भी इस सार्थक आयोजन को उमंग और अनुशासन के साथ संपन्न करना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
हर घर पर भगवा ध्वज लहराएं – रामेश्वर शर्मा
कर्मश्री की बैठक में रामेश्वर शर्मा ने कहा कि नववर्ष हमारे गौरव का पर्व है। हिन्दू अस्मिता के उल्लास का पर्व है। इसलिए हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर हम हर घर में भगवा ध्वज लहराकर सामूहिकता के साथ पर्व मनाएं। भगवा ध्वज हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है इस दिन चहुँ ओर भगवा ध्वज लगाकर हम हिंदू नववर्ष का स्वागत करें।
22 मार्च को अटल पथ पर होगा आयोजन
गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला यह आयोजन 22 मार्च को रात 08 बजे प्रारंभ होगा। यह कार्यक्रम भोपाल के माता मंदिर स्थित प्लैटिनम प्लाजा के पास अटल पथ पर आयोजित होगा। जहाँ शहर के हजारों लोग शामिल होकर कविताओं का रसास्वादन करेंगे।
पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पंजाब पुलिस ने अलगाववादी व खालिस्तानी नेता और वारिस पंजाब डी प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। उनकी हिरासत को लेकर पंजाब पुलिस ने अभी तक न तो पुष्टि की है और न ही इनकार किया है कि सिंह को पकड़ा गया है या नहीं। पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब डे के तत्वों के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। पंजाब पुलिस ने बताया कि अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।
इसके बाद, पंजाब के कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित कर दी गई हैं और यह पाबंदियां कल तक जारी रहेंगी। पंजाब के गृह मामलों और न्याय विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया। इसके अनुसार, सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं, वॉयस कॉल को छोड़कर, पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में 18 मार्च से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी।
उपेंद्र, किच्चा सुदीप और श्रिया सरन स्टारर फिल्म कब्जा रिलीज हो चुकी है। पहले दिन ही फिल्म का मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। कब्जा ने दुनियाभर में बड़ी ओपनिंग के साथ शुरुआत की है। हालांकि, फिल्म पहले दिन मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।
मल्टीस्टारर फिल्म कब्जा ने पहले दिन 26 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। उम्मीदों के अनुसार फिल्म की शुरुआत धीमी मानी जा रही है, लेकिन ट्रेड पंडितों का मानना है कि ये वीकेंड में अच्छा बिजनेस कर लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कब्जा’ ने भारत में 10 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन किया है।
अदाणी समूह मामले में JPC से जांच कराने पर कांग्रेस ने दिया जोर
कांग्रेस ने अदाणी विवाद से जुड़ी किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच समिति से करने के गृहमंत्री अमित शाह के तर्कों को खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि उनका बयान अदाणी समूह को बचाने का प्रयास है। कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति की जांच के दायरे में अदाणी समूह पर लगे हेर-फेर की जांच का विषय शामिल ही नहीं है और गृहमंत्री का बयान देश के लोगों को गुमराह करने वाला है।
संसद में अदाणी मुद्दे पर जारी घमासान के दौरान भी ‘हम अदाणी के हैं कौन’ श्रृंखला की 32वीं किस्त के तहत जयराम रमेश ने गृहमंत्री के शुक्रवार को की गई एक टिप्पणी का हवाला देते हुए शनिवार को सरकार पर तीन सवाल दागे। उनके मुताबिक, अमित शाह ने कहा है कि जिस किसी के पास अदाणी समूह से संबंधित गलत काम करने का सबूत है, वह सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त ‘विशेषज्ञ समिति’ में उसे रखने के लिए स्वतंत्र है, जबकि सुप्रीम कोर्ट की समिति के मैंडेट में अदाणी समूह पर हेर-फेर के लगे मुख्य आरोपों की जांच इसके दायेर में शामिल ही नहीं है।
41 साल की उम्र में जिसकी फिटनेस देखकर दुनिया दीवानी हुई जा रही है, वह हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के फैंस का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। धोनी 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग, 2023 में एक्शन में दिखेंगे। इसके लिए वे चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से स्टेडियम में माही मार रहा है का शोर सुनने को मिलेगा। वह भी तब, जब कहा जा रहा है कि यह माही का आखिरी IPL हो सकता है।
धोनी ट्रेनिंग सेशन में शानदार लय में दिख रहे हैं। बल्लेबाजी के अभ्यास के दौरान वह कई दमदार शॉट लगाते हुए देखे गए हैं। ऐसा ही उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ताकतवर बाजुओं से शॉट खेलने की मुद्रा में दिख रहे हैं। उनकी फिटनेस ऐसी नजर आ रही है, जिसे देखकर अच्छा-खासा युवा खिलाड़ी भी शर्मा जाए। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखा है। धोनी आईपीएल में सफल कप्तान होने के साथ बेहतरीन बल्लेबाज भी रहे हैं।
धोनी ने इस लीग में अब तक कुल 234 मैच खेले हैं, जिसमें 135.2 की स्ट्राइक रेट से 4978 बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं। IPL में अब तक माही ने 346 चौके और 229 छक्के लगाए हैं। बीते साल जब आईपीएल बाहर शिफ्ट करना पड़ा था, तब देशभर में माही को स्टेडियम जाकर करीब से खेलते हुए देखने की फैंस की चाहत अधूरी रह गई थी। इस साल वह आरजू पूरी होने जा रही है। ऐसे में इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस का उत्साह चरम पर है। वे हर हाल में अपने माही को बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। हकीकत यह है कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए माही खिलाड़ी नहीं हैं, इमोशन हैं।
जब 2007 में बांग्लादेश के हाथों वनडे वर्ल्ड कप में हार कर टीम इंडिया बाहर हो गई थी, तब तमाम दूसरे खिलाड़ियों के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के पोस्टर्स को भी आग के हवाले कर दिया गया था। माही के रांची वाले घर पर जमकर प्रदर्शन किया गया था। फिर उसी साल धोनी को T-20 इंटरनेशनल में हिंदुस्तान की कमान सौंपी गई और 26 साल के लड़के ने इतिहास बना दिया। भारत को पहली दफा खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप का विश्व विजेता बना दिया। धोनी ‘लार्जर दैन लाइफ’ लगने लगे। ऐसी कोई सक्सेस नहीं रही, जो उनकी लीडरशिप में न मिली। जिस वक्त भारत की जीत सुर्खियां बना करती थी, उस दौर में माही ने टीम इंडिया को इतने मैच जिताए कि हम लोग हारना भूल गए।
धोनी टिपिकल मिडिल क्लास बैकग्राउंड से हैं, जहाँ पूरी जिंदगी खुद को साबित करने में ही गुजर जाती है। फिर भी लगता है बहुत कुछ छूट गया। अपनों की अपेक्षा पूरी नहीं होती। उसी अपेक्षा के बीच धोनी ने कप्तानी छोड़ दी। पर नए कप्तान विराट कोहली ने हमेशा माही को ही अपना कप्तान माना। जिस वक्त धोनी कप्तानी छोड़ने के बाद भारत के लिए विकेटकीपिंग किया करते थे, उस दौर में विराट कोहली के साथ उनकी जुगलबंदी की दुनिया दीवानी हुआ करती थी। धोनी मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले लड़कों के लिए उम्मीदों भरा आसमान हैं। माही वर्ल्ड क्रिकेट की शान हैं। करोड़ों चाहने वालों की उनमें बसती जान है।
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में किए गए युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। आईसीसी ने बच्चों के अवैध निर्वासन और यूक्रेन से रूसी संघ में लोगों के अवैध हस्तांतरण के संदेह में पुतिन की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में कथित युद्ध अपराधों पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हेग स्थित अदालत ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पुतिन के अवैध निर्वासन और यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूस में बच्चों के स्थानांतरण में संदिग्ध संलिप्तता को लेकर वारंट जारी किया गया था।
रूस ने किया इनकार
रूस ने आईसीसी के कदम को शून्य और शून्य के रूप में खारिज कर दिया। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने घोषणा के बाद अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, “अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय के फैसलों का हमारे देश के लिए कोई मतलब नहीं है, जिसमें कानूनी दृष्टिकोण भी शामिल है। मॉस्को ने बार-बार आरोपों से इनकार किया है कि उसके बलों ने अपने पड़ोसी देश पर एक साल के आक्रमण के दौरान अत्याचार किए हैं। अलग से अदालत ने मारिया अलेक्सेयेवना लावोवा-बेलोवा, रूस के बच्चों के अधिकारों के आयुक्त के लिए समान आरोपों पर वारंट जारी किया।
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News
कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी
उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...