लाड़ली बहना योजना के आवेदकों की सहायता के लिए भी विधि प्रकोष्ठ लगाएगा सेवा बस्तियों में शिविर

भाजपा विधि प्रकोष्ठ भोपाल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित रूपेश साहू ने बताया की जिला संयोजक मलखान सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संपर्क अभियान सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला संयोजक मलखान सिंह ठाकुर ने बड़े स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही। कहा कि विधानसभा, वार्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर कार्यकर्ता को प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। 14 से 24 मार्च तक चलने वाले बूथ विस्तारक अभियान में विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रूप से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी पहल लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरने में आवेदकों की सहायता के लिए भी प्रकोष्ठ द्वारा सेवा बस्ती में शिविर लगाकर मदद की जाएगी।

बैठक में प्रमुखता से बात रखी गई कि विधि प्रकोष्ठ भोपाल जिले का गूगल फ़ार्म भी प्रत्येक व्यक्ति से भरवाना है, जिससे भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ द्वारा चलायी जा रही संगठन गतिविधियों की सूचना ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

बैठक में भाजपा विधि प्रकोष्ठ भोपाल महानगर के जिला सह संयोजक अमन गर्ग, हेमांगी अरोरा, सुनील गुप्ता, हेमंत द्विवेदी,पूर्णिमा उपाध्याय, प्रवीण द्विवेदी, मीरा केवट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सीआरपीएफ़ वीमेन बाइक रैली पहुँची भोपाल, राजाभोज की नगरी में हुआ भव्य स्वागत

भोपाल, नई दिल्ली से जगदलपुर तक निकली जा रही सीआरपीएफ वीमेन बाइक रैली आज भोपाल पंहुची, भोपाल शहर को चारों तरफ फैली हुजूर विधानसभा से भी रैली गुजरी, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पुष्प वर्षा कर राजा भोज की नगरी भोपाल में बाइक रैली का अभिवादन किया गया।

वीमेन बाइक रैली में सम्मिलित सभी महिला सहभागियों का विधायक रामेश्वर शर्मा ने नागरिको एवं समर्थकों के साथ अनेक स्थानों पर स्वागत किया.

17 मार्च तक भोपाल में रहेगी यह बाइक रैली, इस दौरान यह रैली भोपाल के अनेक कार्यक्रमों में सम्मिलित होगी.

भोपाल की पहली सबसे लंबी कोलार सिक्स लेन पर सी सी कार्य शुरू

भोपाल, कोलार उपनगर में 29 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमिपूजन कर भोपाल की सबसे बड़ी 6 लेन सड़क के निर्माण की शुरुआत की थी आज विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ी संख्या में नागरिक बंधुओ एवं कार्यकर्ताओ के साथ नारियल तोड़ कर सी सी वर्क का काम शुरू किया।

विधायक ने कहा नागरिक सुविधा एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण के लिए बहुत तेज़ी से कार्य किया जा रहा है कार्य समय सीमा में पूरा होगा।

कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक 15 किलोमीटर इस मार्ग पर विभिन्न चरणो में कार्य जारी है.

गोल जोड़ से बैरागढ़ चिचली तक बेस तैयार कर लिया गया है. आज गोल के समीप सीसी कार्य प्रारम्भ किया गया. अभी एक मशीन से प्रतिदिन 3.5 मीटर चौड़ी लगभग 570 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा. बहुत जल्द दो और मशीन लगायी जायेगी।

नगर निगम की टीम हुई सक्रिय

नगर भोपाल के भवन अनुज्ञा शाखा के अधिकारियों ने संस्कार उपवन के सामने इलाहाबाद बैंक और निर्माणाधीन निजी अस्पताल के भवन को नापा, अधिकारी ने बताया निर्माणाधीन भवन का पिल्लर सड़क पर आ रहा है।

राहुल गांधी के विदेश में दिए बयानों पर सांसद मे हंगामा हुआ

राहुल गांधी के विदेश में दिए बयानों पर सांसद मे हंगामा हुआ

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। बजट सत्र का यह चरण 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कुल 17 दिन काम होगा। कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष ने विदेश में दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों का मुद्दा उठाया। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तो राज्यसभा में पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर देश को बदनाम किया है। उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए।

पीयूष गोयल ने राज्यसभा में कहा कि राहुल ने देश का अपमान किया है। कांग्रेस देश में इमरजेंसी लगाने की वाली पार्टी है। इसके नेता विदेश में जाकर कर रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है।

पीयूष गोयल के बयान पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया। माफी की मांग खारिज करते हुए खरगे ने कहा कि राहुल गांधी इस सदन (राज्यसभा) के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में नेता सदन का बयान आपत्तिजनक है। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है, इसलिए ऐसी बातें कर रही है। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ी।

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस वे का पी एम मोदी ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस वे का पी एम मोदी ने उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का शिलान्यास आज कर दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लंबे समय से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोग भारी ट्रैफिक की शिकायत करते थे, लेकिन अब इस एक्सप्रेस वे से यह दूरी केवल एक घंटे में पूरी की जाएगी। मांड्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेंगलुरु और मैसूर दोनों ही कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं, एक को तकनीक तो दूसरे को संस्कृति के रूप में जाना जाता है, दोनों ही आधुनिक भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब के समय में उन्होंने गरीब आदमी को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जो पैसा गरीब के विकास के लिए था, उसके हजारों करोड़ रुपए कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था। कांग्रेस को कभी गरीब के दुख दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा है।

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया से सीरीज 2-1 से जीती

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया से सीरीज 2-1 से जीती

टीम इंडिया ने अहमदाबाद में चौथे दिन ड्रॉ पर समाप्त हुए चौथे टेस्ट के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। रविचंद्रन अश्विन ने कुह्नमैन को 6 रन पर आउट कर दिया, जिससे स्ट्राइक पर मारनस लेबुस्चगने को बुलाया गया। लेबुस्चगने के साथ हेड ने फिर पारी को संभाला और अपने-अपने अर्धशतक जमाए। बाद में, एक्सर पटेल ने हेड को 90 रन पर हटा दिया। स्टीव स्मिथ (10 *) ने लेबुस्चगने (63 *) के साथ हाथ मिलाया और दोनों बल्लेबाज क्रीज पर नाबाद रहे, इससे पहले कि स्टंप्स को बुलाया जाता। श्रीलंका के सोमवार को अपने टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पहले ही बुक कर ली थी।

एमपी का नाम एनआईए की लिस्ट में बार-बार क्यों आ रहा

एमपी का नाम एनआईए की लिस्ट में बार-बार क्यों आ रहा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की लिस्ट में पिछले कुछ समय से बार-बार मध्य प्रदेश का नाम आ रहा है। चाहे आतंकी गतिविधियों पर कार्रवाई हो या देशभर में आपराधिक सिंडिकेट पर कार्रवाई हो। हर बार एनआइए मध्य प्रदेश के किसी ना किसी शहर में जांच या कार्रवाई करने पहुंची है। मध्य प्रदेश में एनआइए की सबसे बड़ी कार्रवाई भोपाल में आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकियों की गिरफ्तारी थी। हाल ही में सिवनी में अवैध गतिविधि में शामिल होने की आशंका में दो लोगों को हिरासत में लिया गया था।

एनआइए ने मार्च 2022 में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश(जेएमबी) के माड्यूल को ध्वस्त किया। शहर के ऐशबाग और करौंद इलाके सहित अन्य स्थानों से जेएमबी 6 आतंकियों और उनके मददगार को गिरफ्तार किया गया था। यह आतंकियों का स्लीपर सेल बताया गया, जो युवाओं को gb अपने साथ लेने का प्रयास करते थे।

भारत को ऑस्कर में पहली बार दो अवॉर्ड

भारत को ऑस्कर में पहली बार दो अवॉर्ड

95वीं ऑस्कर सेरेमनी में पहली बार भारत को पहली बार दो अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। वहीं, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई है। ऑस्कर अवॉर्ड में इन तीन कैटेगरी में भारत को नॉमिनेशन मिला था।

नाटू-नाटू को इससे पहले गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला था। ऑस्कर सेरेमनी में आरआरआर के नाटू-नाटू गाना लिखने वाले चंद्रबोस और कंपोजर एमएम कीरवानी ने ट्रॉफी ली। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजामौली पीछे बैठे रहे। आरआरआर का तेलुगु मीनिंग रौद्रम रानम रुधिरम और हिंदी में राइज रोर रिवोल्ट है।

बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री चुनी गई द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड लिया। इस दौरान सेरेमनी में मौजूद दीपिका पादुकोण भावुक हो गईं। वे सेरेमनी के प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। ऑस्कर सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़ें 5 बजे अमेरिका के लॉस एंजेलस में हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर क्रक्रक्र और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के मेकर्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा- असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस सम्मान के लिए एमएम कीरवानी और चंद्रबोस समेत पूरी टीम को बधाई। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है।

रंगपंचमी पर तैनात रही कोलार नगर सुरक्षा समिति टीम

भोपाल, कोलार उपनगर में रंगपंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रंगपंचमी पर्व पर कोलार थाने की पुलिस के साथ नगर सुरक्षा समिति ने कोलार की झुग्गी क्षेत्र में बनाये गये पाइंटों पर व्यवस्था संभाली। क्षेत्र में रंगपंचमी का त्योहार शांतिपूर्ण मना। कोलार क्षेत्र में 2 दिन से पानी सप्लाई रहने के कारण रंग फीका रहा। नगर सुरक्षा समिति टीम ने पूरे कोलार क्षेत्र की मोटरसाइकिल से पैट्रोलिंग भी की। सर्वधर्म, दामखेडा A, B सेक्टर,मदांकनी, बीमाकुंज, बजांरी, संजय नगर, कान्हाकुंज फेस 1 व 2, गरीब नगर, डी मार्ट, प्रियंका नगर, 210 झुग्गी, 610 झुग्गी, बांसखेडी, अब्बास नगर, कटियार मार्केट, ओमनगर, सांई स्टील रोड, दानिश कुंज व राजहर्ष कालोनी में नगर सुरक्षा समिति के सदस्य सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए सक्रिय रहें।

 

गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल

गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल

राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि वीरांगनाओं के अपमान के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, हमारे नेताओं और पुलवामा शहीदों की पत्नियों का अपमान किया गया, हम इसका विरोध कर रहे हैं। आगामी दिनों में राजस्थान में ‘जन आक्रोश’ अभियान चलाया जाएगा, जहां हम किसानों का कर्ज माफ करने, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाएंगे।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...