मध्य प्रदेश मे पहली बार ग्रीन बजट

मध्य प्रदेश मे पहली बार ग्रीन बजट

मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को 2023-24 का बजट पेश करते हुए ग्रीन बजट भी घोषित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 15 साल पुराने वाहनों को हटाने और उन्हें स्क्रैप करने की नीति जारी की है। राज्य सरकार अप्रैल 2023 से इसे लागू करेगी। लगभग एक हजार सरकारी वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा। इनके स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे।

 

देवड़ा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनाने का संकल्प लिया है। प्रकृति के साथ प्रगति ही हमारा भी मूल-मंत्र है। प्रदेश में अंकुर अभियान के तहत अब तक 38 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। वहीं, इंदौर नगर निगम ने इंदौर ग्रीन बॉन्ड जारी कर 244 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसका इस्तेमाल सोलर पॉवर प्रोजेक्ट लगाने में किया जाएगा। इससे जो सोलर प्लांट बनेगा, उससे हर महीने पांच करोड़ रुपये की बचत होगी।

सांची बनेगी प्रदेश की पहली सोलर सिटी

देवड़ा ने बताया कि अगले वित्त वर्ष में 2.10 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में जंगलों के बेहतरीकरण पर कार्य किया जाएगा। प्रदेश में दस साल पहले सिर्फ 491 मेगावॉट बिजली नवकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बनती थी। आज यह 12 गुना बढ़कर 5,875 मेगावॉट हो चुकी है। चार हजार करोड़ रुपये की 750 मेगावॉट क्षमता की सोलर एवं विंड एनर्जी हाइब्रिड प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है। नीमच, आगर और शाजापुर जिलों में 1,500 मेगावॉट की सौर परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर स्थित बांध के बैकवॉटर पर 3,600 करोड़ रुपये की लागत से दुनिया के सबसे बड़े 600 मेगावॉट के फ्लोटिंग सोलर पार्क की स्थापना की जा रही है। सांची को प्रदेश की पहली सोलर सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

शिवराज सरकार हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराएगी

शिवराज सरकार हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराएगी

भोपाल. मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया. उन्होंने जैसे ही सदन में बजट भाषण पढ़ना शुरू किया, वैसे ही कांग्रेस ने जोरदार हंगामा किया. सदन में जय महाकाल के नारे लगाए गए. विपक्ष ने गैस सिलेंडर के दामों को लेकर भी प्रदर्शन किया. इस बीच नेता प्रतिपक्ष सहित विपक्ष के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष विधानसभा में गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठ गए.

 

हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने बताया कि महिला को सशक्त बनाने योजनाएं लाई गईं हैं. महिला स्व-सहायता के लिए 600 करोड़ रुपये का बजट, लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रुपये का बजट, लाडली बहना योजना के लिए 7000 करोड़ रुपये का बजट है. इसी तरह आहार अनुदान के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट है. उन्होंने सदन में बताया कि सीएम राइज स्कूल के लिए 3230 करोड़ रुपये का बजट. सरकार ने बजट में किसी नए टैक्स का प्रस्ताव नहीं किया. सीएमन बालिका स्कूटी योजना का ऐलान. फर्स्ट आने वाली स्कूली छात्रा को स्कूटी मिलेगी.

खाली पदों पर भर्ती की घोषणा

बजट में स्कूलों में खाली पदों पर भर्ती का ऐलान. नारी कल्याण के लिए 1 लाख 2976 करोड़ रुपये आवंटित. सीएम कौशल योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट. खेल विभाग का बजट बढ़ाकर 738 करोड़ रुपये किया. प्रदेश में 1 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान. आहार अनुदान के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट. लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रुपये का बजट, महिला स्व-सहायता के लिए 600 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान है.

 

सरकार बनाएगी 900 किमी का नर्मदा प्रगति पथ

मध्य प्रदेश का कुल बजट 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपये. एमपी की विकास दर 26.43% है. प्रदेश में 900 किमी का नर्मदा प्रगति पथ बनेगा. मातृत्व वंदना योजना के लिए 467 करोड़ रुपये का बजट. सरकार ने बताया कि उसने प्रदेश की 3124 किमी की सड़कों को सुधारा. मोटे अनाज के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट. 11हजार एकड़ मे सुगंधित खेती को बढ़ावा देगी सरकार. घुमंतू जातियों के रोजगार के लिए 252करोड़ रुपये का बजट.

सिद्धार्थ सेठी सीआईआई मालवा जोन के अध्यक्ष और अक्षत चोरडिया उपाध्यक्ष चुने गए

सिद्धार्थ सेठी सीआईआई मालवा जोन के अध्यक्ष और अक्षत चोरडिया उपाध्यक्ष चुने गए

सीआईआई इंदौर ने 28 फरवरी 2023 को मालवा क्षेत्र के वार्षिक सत्र का आयोजन किया। सत्र के मुख्य अतिथि डॉ इलैयाराजा टी, आईएएस, जिला कलेक्टर इंदौर और सुनील चोरडिया, अध्यक्ष, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र थे। इसमें अंचल के कई उद्योगपति शामिल हुए।

सिद्धार्थ सेठी भारतीय उद्योग परिसंघ यानी कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के मालवा क्षेत्र के चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। सेठी इन्फोबीन्स के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। सीआईआई ने उन्हें 2023-24 के लिए मालवा क्षेत्र चेयरमैन चुना है। वहीं अक्षत चोरडिया, (निदेशक, रिनी लाइफ साइंस) सीआईआई मालवा क्षेत्र (Malwa Zone) के उपाध्यक्ष चुने गए।

सिद्धार्थ सेठी इन्फोबीन्स (InfoBeans Technologies Ltd) के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। वे एक IT उद्यमी हैं और उन्हें सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में 23 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने 2001 में कंपनी की सह-स्थापना की थी और कंपनी को राजस्व में शून्य से 50 मिलियन डॉलर से अधिक तक बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अक्षत चोरडिया रिनी लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर के सीईओ हैं। रिनी लाइफ साइंस प्रा. लिमिटेड एपीआई और इंटरमीडिएट्स का जीएमपी प्रमाणित निर्माता है और ग्लिमेपाइराइड और इसके इंटरमीडिएट्स के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है।

सोमवार को शिवमय हो जाता है सर्वधर्म सी सेक्टर का मार्केट

भोपाल, कोलार उपनगर जहां लगातार विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कराये जा विकास कार्यों के कारण पूरे राजधानी क्षेत्र में चर्चा में बना रहता है। वहीं क्षेत्र में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम अब पूरे भोपाल में चर्चित होने लगे है।

 

शिवरात्रि में निकले जुलूसों और बारातों के आयोजन के बाद गत सोमवार को सर्वधर्म सी सेक्टर में हुआ शिव जी की महाआरती का कार्यक्रम अत्यंत भव्य और ऊर्जामयी था। कार्यक्रम के आयोजक विशाल पाठक कहते है सोमवार को हम बाबा महाकाल का पूजन करते आ रहे थे। अब हमने साल में एक बार बाबा महाकाल की महाआरती का प्रण लिया है आने वाले वर्षों में भव्य से भव्य आयोजन किया जाएगा।

राहुल गांधी ने विदेश प्रवास के लिए दाढ़ी छोटी की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन देंगे और यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।
‘कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल’ (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में ‘‘21वीं सदी में सुनना सीखना’’ विषय पर व्याख्यान देंगे।
कैम्ब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई।’’
इसने कहा, ‘‘वह आज ‘21वीं सदी में सुनना सीखना’ विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे।’’
सोशल मीडिया में राहुल गाँधी की दाढ़ी को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ किया है, हाल ही में राहुल गांधी ने बड़ी दाढ़ी के साथ भारत जोड़ो यात्रा पूरी की थी, वही 2 फरवरी को दिए इंटरव्यू में दाढ़ी बढ़ाने के सवाल किये गए थे।
अब विदेश प्रवास पर जाते ही उनका नया लुक सोशल मीडिया में ट्रेड होने लगा है।

राहुल गांधी ने 170 दिन में बदल लिया देशी लुक ट्रिम कराई दाढ़ी-मूंछ, लंदन में दिखा कूल लुक

पहले का लुक
Rahul gandhi
अब

भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की शुरुआत घंटी बजाकर होगी

भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की शुरुआत घंटी बजाकर होगी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट मैच की शुरुआत घंटी बजाकर की जाएगी।

 

इस टेस्ट मैच के अवसर पर विशेष रूप से होलकर स्टेडियम स्थित खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम के सामने एक बड़ी पीतल की घंटी लगाई गई है।

हर दिन खेल शुरू होने से पांच मिनट पहले खेल से जुड़ी हस्तियां घंटी बजाकर खेल शुरू होने का संकेत देंगी। ज्ञातव्य है कि घंटी बजाकर मैच शुरू करने की परम्परा लार्ड्स लंदन और ईडन गार्डन कोलकाता सहित कई मैदानों द्वारा निभाई जाती है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन भी अब होलकर स्टेडियम में इस परम्परा को जारी रखेगा।

 

इस टेस्ट मैच के पूर्व दोनों कप्तानों, एमपीसीए के पदाधिकारी, संजय जगदाले और रिचर्ड होलकर की उपस्थिति में भारत के पहले टेस्ट कप्तान स्व. सी.के. नायडू की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। इस प्रतिमा को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रस्तावित म्यूजियम में रखा जाएगा। यह समारोह टॉस के तुरंत बाद होगा।

जन्मकुंडली में अकाल मृत्यु योग से कैसे करें बचाव

जन्मकुंडली में अकाल मृत्यु योग से कैसे करें बचाव

जन्म एवं मृत्यु संपूर्ण ब्रह्मांड के दो सबसे बड़े सच हैं। जन्म लेने वाले प्रत्येक जीव की मृत्यु तय है। जन्म एवं मृत्यु के बीच वाले काल खंड को ही जीवन कहा जाता है। मृत्यु से एक दिन सभी का सामना होना है। आपको इससे कोई नहीं बचा सकता। इस सच से किनारा भी नहीं किया जा सकता। यह सृष्टि का नियम है जिससे कोई अलग नहीं है। लेकिन कई बार कुछ लोग अकाल मृत्यु के शिकार हो जाते है, जिसके कारण उनके सभी परिजनों का इस बात पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है।

ऐसा कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कम आयु में मौत हो जाती हैं, तो उसे अकाल मृत्यु कहा जाता है। वहीं, कुछ जानकारों का मत है कि कुछ लोगों की जन्म कुंडली में अल्पायु लिखी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अकाल मृत्यु को टाला जा सकता है। इसके लिए आपको ज्योतिष की मदद लेनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के उपायों से कैसे अकाल मृत्यु को टाला जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस धरती पर रहकर अच्छे कर्म करता है, तो उसे मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त होता है। वह जन्म-जन्मांतर के चक्र से भी छुटकारा पा लेता है। साथ ही किसी भी जातक की जन्म कुंडली को देखकर उस जातक के रोग एवं उसकी मृत्यु के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं उस जातक की मृत्यु किस रोग से होगी। इस बात का अंदाजा भी ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में कुंडली में छठा भाव रोग तथा आठवां भाव मृत्यु और बारहवें भाव शारीरिक व्यय व पीड़ा का भाव माना जाता है।

यदि किसी जातक की जन्मकुंडली के लग्न में मंगल हो और उस पर सूर्य या शनि की दृष्टि होती है, तो किसी दुर्घटना में मृत्यु होने की आशंका अधिक रहती है।

 

2.यदि राहु और मंगल ग्रह की युति अथवा दोनों का समसप्तक होकर एक-दूसरे को देखना भी जातक की कुंडली में दुर्घटना से अकाल मृत्यु होने की संभावना होती है।

 

3.जन्म कुंडली के छठे भाव का स्वामी पाप ग्रह से युक्त होकर छठे या आठवें भाव में होता है, तो दुर्घटना में मृत्यु होने का भय बना रहता है।

ज्योतिष के अनुसार लग्न भाव, दूसरे भाव तथा बारहवें भाव में अशुभ ग्रह की स्थिति हत्या का कारण होती है।

 

5.दसवे भाव की नवांश राशि का स्वामी राहु अथवा केतु के साथ स्थित होता है, तो जातक की मृत्यु अस्वाभाविक होती है।

 

6.लग्नेश तथा मंगल की युति छठे, आठवें या बारहवें भाव में होता है, तो जातक की मृत्यु शस्त्र वार से हो सकती है।

 

7.यदि मंगल दूसरे, सातवें या आठवें भाव में हो और उस पर सूर्य की पूर्ण दृष्टि होती है, तो जातक की मौत आग से होने की संभावना होती हैं |

यदि किसी जातक की कुंडली में अकाल मृत्यु का योग होता है, तो उस जातक को भगवान शिव की पूजा करनी चाह‍िए। शिव जी की पूजा करने से अकाल मृत्यु योग से जातक को छुटकारा मिलता है। वहीं, अकाल मृत्यु का भय हो, तो जातक को जल में तिल और शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

इसी के साथ आपको महामृत्युंजय मंत्र और ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए। वहीं जातक को पूरी आस्था और श्रद्धा से सभी उपाय करने चाहिए। अन्यथा इस उपाय का कोई फल जातक को नहीं म‍िलेंगा। यदि किसी व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय होता है, तो उसको मंगलवार और शनिवार को काले तिल और जौ का आटा तेल में गूंथकर एक मोटी रोटी पका लेना चाहिए। उसके बाद गुड़ और तेल में वह रोटी म‍िला लें, फ‍िर जिस भी जातक की अकाल मृत्यु की आशंका हो उसके सिर से सात बार उस रोटी को उतारें।

मार्च में रिलीज होने जा रही हैं ये 4 बड़ी फिल्में

मार्च में रिलीज होने जा रही हैं ये 4 बड़ी फिल्में

इस साल की शुरूआत में पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। पठान के बाद आई कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं। इसमें कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्फी फिल्म भी शामिल है। दोनों की बड़े स्टार्स की ये बड़ी फिल्में थीं। ये फिल्में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाई। अब दर्शकों को मार्च में रिलीज होने वाली फिल्मों का इंतजार है। बता दें कि मार्च में 4 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। इन मूवीज में सबसे ज्यादा फैंस को अजय देवगन की फिल्म भोला का इंतजार है। 30 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अजय देवगन जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।

ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है। दृश्यम 2 की शानदार सक्सेस के बाद ऑडियंस के बीच अजय की फिल्मों को लेकर हाईप बना हुआ है। मार्च की शुरुआत में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज होने वाली है। दोनों स्टार्स अपनी फिल्म को लेकर इस समय काफी बिजी चल रहे हैं। लेकिन फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर खास बज नहीं है। तू झूठी मैं मक्कार के बाद 17 मार्च को मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे रिलीज होगी। रानी मुखर्जी की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है।

मध्यप्रदेश का ई बजट बुधवार को पेश होगा

मध्यप्रदेश का ई बजट बुधवार को पेश होगा

शिवराज सरकार अपने चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट (वित्तीय वर्ष 2023-24) बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। जिसमें राज्य सरकार लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा करने के साथ लाड़ली बहना, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, नलजल योजना सहित बड़े वर्ग को प्रभावित करने वाली अन्य योजनाओं के लिए बजट का प्रविधान करेगी।

इस बार का बजट लगभग 3.20 लाख करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश विधानसभा में पहली बार पेपरलेस बजट (ई-बजट) होगा। जहां वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा टैबलेट में पढ़कर बजट भाषण देंगे, तो विधायकों को भी टैबलेट दिए जाएंगे। वहीं अधिकारियों एवं अन्य को पेनड्राइव में बजट दिया जाएगा। विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सुबह कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें बजट भाषण का अनुमोदन किया जाएगा। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरकार ने 2.79 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था।

 

 

मध्य प्रदेश में करीब 21 दिन चली विकास यात्रा के बहाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्रियों ने जनता की नब्ज टटोली है। स्थानीय स्तर पर कई कार्यों को मंजूरी दी गई है, तो बड़े वर्ग को प्रभावित करने वाली कई घोषणाएं भी की गई हैं। इन सभी घोषणाएं की पूर्ति के लिए बजट में राशि का प्रविधान किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी योजना लाड़ली बहना है।

 

 

करीब सवा करोड़ महिलाओं को प्रभावित करने वाली इस योजना पर 12000 करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे। बजट में इस राशि का प्रविधान किया जाएगा। सरकार पांच लाख डिफाल्टर किसानों का ब्याज भी माफ करने जा रही है। इन किसानों ने विभिन्न बैंकों से कृषि ऋण लिया था, जो समय पर न चुका पाने के कारण डिफाल्टर हो गए। यह राशि पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के लिए भी बजट में राशि का प्रविधान किया जाएगा। इस योजना में बुजुर्ग यात्रियों को हवाई जहाज से मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज की यात्रा इसी माह से शुरू की जा रही है।

बजट में प्रधानमंत्री आवास शहरी और ग्रामीण, नल-जल योजना, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं को लिए प्रारंभ की गई स्वरोजगार योजना के लिए भी राशि का प्रविधान किया जा रहा है। विकासक (डबलपर) और भू-स्वामी के बीच होने वाले अनुबंध पर लगने वाले स्टांप शुल्क को भी सरकार कम करने जा रही है। वर्तमान में परियोजना की लागत का 2.5 प्रतिशत शुल्क लिया जा रहा है। ऐसे ही निम्न आय वर्ग को उसके लिए बनाए जाने वाले मकानों की रजिस्ट्री में भी छूट देने की तैयारी है। बजट भाषण में वित्त मंत्री इसकी घोषणा कर सकते हैं।

23 साल में 20 गुना बढ़ा बजट

प्रदेश में पिछले 23 साल में बजट में 20 गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश सरकार ने 16 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था। जबकि वर्ष 2022 में सरकार ने 2.79 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है।

बजट एक नजर में ….

बड़ा खर्च यहां (करोड़ में)

योजना/अन्य खर्च : बजट में संभावित प्रविधान

वेतन एवं भत्ते : 80 हजार करोड़

पेंशन : 32 हजार करोड़

ब्याज अदायगी : 34 हजार करोड़

पूंजीगत व्यय : 50 हजार करोड़

Bhopal Crime News: प्रापर्टी डीलर की प्रताड़ना से तंग आकर की थी बुजर्ग ने खुदकुशी, दर्ज हुआ केस

Bhopal Crime News: प्रापर्टी डीलर की प्रताड़ना से तंग आकर की थी बुजर्ग ने खुदकुशी, दर्ज हुआ केस

यह भी पढ़ें

बिजली सब्सिडी : 26 हजार करोड़

सोशल इंजीनियरिंग योजनाओं के लिए : 16 हजार करोड़

अनुसूचित जाति वर्ग : 22 हजार करोड़

अनुसूचित जनजाति वर्ग : 32 हजार करोड़

प्रधानमंत्री आवास : 10 हजार करोड़

कृषि (सहकारिता, मछुआ, पशुपालन) : 45 हजार करोड़

सामाजिक पेंशन : तीन हजार करोड़

सड़क-पुल निर्माण : 7500 करोड़

सीएम राइज स्कूल : 1700 करोड़

ऊर्जा : 35000 करोड़

स्वास्थ्य : 10,380 करोड़

लाड़ली लक्ष्मी : एक हजार करोड़

मेधावी विद्यार्थी — एक हजार करोड़

तीर्थदर्शन योजना — 300 करोड़

एससी, एसटी, ओबीसी, घुमक्कड़-अर्द्धघुमक्कड़ छात्रवृत्ति — 250 करोड़

(स्वास्थ्य, ऊर्जा, सामाजिक पेंशन, मेधावी विद्यार्थी योजना, तीर्थदर्शन, कन्या विवाह/निकाह योजना के बजट में वृद्धि संभावित

राहुल राठौड़ ने दिग्विजय सिंह के जन्मदिन पर लिया कुपोषित बच्चियों के इलाज में आर्थिक मदद देने का प्रण

भोपाल, उपनगर कोलार के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में हर वर्ष भांति फल वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राहुल सिंह राठौड़ ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जन्मदिन हम लगातार 9 वर्षों से समाजसेवा कर माना रहे है। आज पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पोषण एवं पुनर्वास केंद्र में दो कुपोषित छोटी कन्या आर्या एवं अमृता के इलाज में हरसंभव सहयोग एवं आर्थिक मदद करने का हमने प्रण लिया है। अस्पताल की इंचार्ज रश्मि वर्मा से दोनो कन्याओं के सम्पूर्ण इलाज की उचित व्यवस्था करने का निवेदन किया। विजय शंकर दीक्षित, बबलू खान, रश्मि मनी, कैलाश सिंह राठौड़, महक राणा, हाफिज मोहम्मद, सुबोध अग्रवाल, जितेंद्र सूर्यवंशी, योगेश परसते, नरेंद्र मालवीय, राहुल सिंघादिया, हर्ष रजक, आयुष सिंह, नवीन कुमार जी, सचिन कटारे, देव खटीक, संजु सब्जीवाले, भारती अहिरवार, नेहा मीना, कांताबाई सहित साथी उपस्थित थे।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...