बजट में भारत के राजकोषीय घाटा कम होने के संकेत

बजट में भारत के राजकोषीय घाटा कम होने के संकेत

केंद्रीय बजट FY23-24 में भारत के राजकोषीय घाटा कम होने के संकेत मिले हैं। यह बुनियादी ढांचे और पूंजीगत व्यय (कैपेक्स )बढ़ोतरी पर फोकस करने वाला एक प्रगतिशील और समावेशी बजट है। बजट में वित्त वर्ष 2024 के लिए राजकोषीय घाटे को घटाकर 5.9% रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि इस दौरान केंद्र सरकार का कैपेक्‍स टारगेट (पूंजीगत खर्च का लक्ष्‍य) रिकॉर्ड 10 लाख करोड़ (अब तक का सर्वाधिक) है। यह प्रभावी रूप से राजस्व खर्च को पूंजीगत खर्च में बदल देगा, जिसका मल्‍टीपल प्रभाव अधिक होता है। इसका मतलब यह भी होगा कि सरकार का शुद्ध उधार 11.8 लाख करोड़ रुपये के अनुमान से कम है।

यह बांड मार्केट और समग्र रूप से कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए अच्छे संकेत है। इसके अलावा व्यक्तिगत स्तर पर आयकर पर राहत देने का मतलब यह है कि खपत के लिए 35,000 करोड़ अतिरिक्त उपलब्ध होगा। ईज ऑफ डूइंग यानी व्यापार सुगमता से जुड़ी बेहतर नीतियों और रेगुलेशन के चलते अत्‍यधिक रेगुलेटेड वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा। सामान्य बीमा जैसी श्रेणी की बात करें तो ये व्यापक आर्थिक संकेतक देश में बीमा की पैठ के अंतर को पाटने के लिए बहुत आवश्यक बल प्रदान करेंगे।

कुछ प्रासंगिक विकास हैं जो लंबी अवधि में उद्योग के लिए विकास को सक्षम करेंगे। पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करने से न केवल रोजगार और निवेश आकर्षित करने का रास्ता खुलेगा, बल्कि लंबी अवधि में यात्रा बीमा भी बढ़ेगा। हम हमेशा स्वास्थ्य क्षेत्र में क्षमता और क्षमता निर्माण के प्रति बल देते रहे हैं और सरकार द्वारा नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना इस दिशा में एक सकारात्मक विकास है।

महिला वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता

महिला वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार छठी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने सर्वाधिक नाबाद 72 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से ये मैच जीत लिया।

मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार

मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सीबीआई ने करीब 8 घंटे तक उनसे पूछताछ की। मनीष सिसोदिया सुबह करीब 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रात भर हिरासत में रखा जाएगा और सोमवार की सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के घर पहुंचे और परिवार के मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी दिल्ली पहुंचकर मनीष सिसोदिया के परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये गंदी राजनीति है और इससे हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।

मनीष सिसोदिया को धारा 120 बी के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन पर सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि उनसे आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं, दिनेश अरोड़ा और अन्य आरोपियों के साथ उनके कथित संबंधों और कई फोन से संदेशों के आदान-प्रदान के विवरण सहित अन्य मुद्दों पर पूछताछ की गई। सीबीआई जांचकर्ता सिसोदिया के जवाब से संतुष्ट नहीं थे और उनका मानना था कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आदिवासियों को मध्‍य प्रदेश में पशुपालन से जोड़ा जाएगा

आदिवासियों को मध्‍य प्रदेश में पशुपालन से जोड़ा जाएगा

प्रदेश में आदिवासियों (विशेष पिछड़ी जनजाति) को पशुपालन से जोड़कर आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए सरकार दो दुधारू पशु उपलब्ध कराएगी। इन्हें खरीदने में जो राशि खर्च होगी, उसकी भरपाई 90 प्रतिशत अनुदान देकर की जाएगी। इस योजना के लिए एक मार्च को प्रस्तुत होने वाले बजट में प्रविधान किया जाएगा।

 

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया और सहरिया) वर्ग को आर्थिक तौर पर सशक्त करने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। इन वर्गों की महिलाओं को एक हजार रुपये विशेष पोषण आहार भत्ता दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान इसके लिए योजना को मंजूरी दे चुके हैं। अब बजट का प्रावधान किया जा रहा है।

मध्य भारत से राजो मालवीय बनी राष्ट्रीय महामंत्री

 

दिल्ली, भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संयोजक हेमेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने जानकारी देते हुये बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. प्रयाग दत्त जुयाल के निर्देश पर प्रो. बी आर कुकरेती, सुश्री राजो मालवीय, राम कुमार सिंह मूल कार्यकारिणी के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में प्रोन्नत किया गया है। तीन प्रोन्नतियों के बाद मूल कार्यकारिणी में अब अरविंद केसरी, विजय मान और ले.कर्नल श्रीनिवास राव (सेनि.) सहित कुल 6 (छह) राष्ट्रीय महामंत्री हो गए हैं।

संगठन की दो दिवसीय बैठक मे विकास यात्रा की सफलता-असफलता था बड़ा मुद्दा

संगठन की दो दिवसीय बैठक मे विकास यात्रा की सफलता-असफलता था बड़ा मुद्दा

 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब महज आठ महीने का ही समय शेष रह गया है. विधानसभा चुनावों को देखते हुए मप्र सरकार द्वारा पांच फरवरी से प्रदेश में विकास यात्रा निकाली गई. विकास द्वारा गांव-गांव-गली-गली पहुंची. विकास यात्रा में प्रशासनिक अफसर सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस विकास यात्रा का आज समापन हो गया है.

प्रदेश भर में विकास यात्रा के दौरान बीजेपी के जनप्रतिनिधियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को अवगत कराया है. हालांकि, विकास यात्रा को प्रदेश में कई जगह विरोध का भी सामना करना पड़ा है. विकास यात्रा की सफलता और असफलता को लेकर आज से बीजेपी संगठन की दो दिवसीय बैठक का श्रीगणेश हुआ है. इस बैठक में संगठन के तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं. दो दिवसीय बैठक में विकास यात्रा को लेकर मंथन किया जाएगा.

26 फरवरी से बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक हो रही है. बैठक का कल 27 फरवरी को समापन होगा. बैठक के दौरान बूथ विस्तारक अभियान, आकांक्षी विधानसभा और सातों मोर्चों की बैठकों में नेतृत्व का मार्गदर्शन दिया जाएगा. सुबह 10.00 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ विस्तारक अभियान पार्ट-2 और बूथ विस्तारक कार्ययोजना की बैठक की शुरुआत हुई है.

 

बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद संबोधित करेंगे.बैठक में प्रदेश टोलीए जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिले के प्रभारी महामंत्री व जिला टोली उपस्थित हुए हैं. इसी तरह दोपहर ढाई बजे आकांक्षी विधानसभा प्रभारियों की बैठक होगी.

 

कल मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक

बता दें कि राजधानी भोपाल में आयोजित भाजपा संगठन की बैठक के दूसरे दिन यानि 27 फरवरी को पार्टी के सातों मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित होगी. बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे. दोपहर एक बजे समस्त मोर्चो की समानान्तर बैठक होगी. इन बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी मार्गदर्शन देंगे.

एमपी शूटिंग वर्ल्ड की मेजबानी करेगा, 20 मार्च से दुनिया भर शूटर करेंगे फायर

एमपी शूटिंग वर्ल्ड की मेजबानी करेगा, 20 मार्च से दुनिया भर शूटर करेंगे फायर

मध्य प्रदेश में पहली बार शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें दुनियाभर के शूटर भाग लेंगे। 20 मार्च से शुरू होने वाले आयोजन के लिए भोपाल में फाइनल शूटिंग रेंज का निर्माण किया जा रहा है। भोपाल में 20 मार्च से 31 मार्च तक शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। गौरेगांव शूटिंग अकादमी में 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर इंडोर फाइनल शूटिंग रेंज तैयार हो रही है। इस पर फाइनल में पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटर फायर करेंगे। इस कॉमन फाइनल रेंज में 10 मीटर में 10 लेन, 25 मीटर में 15 लेन और 50 मीटर में 10 लेन होंगी। वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में पांच-पांच इंवेट होंगे।

पिछले साल भोपाल गौरेगांव शूटिंग अकादमी में नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप और इस वर्ष खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन भी शूटिंग अकादमी में किया गया । भारतीय नेशनल शूटिंग टीम के कोच और हाई परफार्मेंस मैनेजर दीपक कुमार दुबे ने बताया कि देश में दिल्ली, पुणे के बाद भोपाल में ही फाइनल शूटिंग रेंज तैयार की जा रही है। भोपाल रेंज अत्याधुनिक शूटिंग रेंज है। यहां पर अपग्रेड मशीनें लगी है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप में दुनिया के करीब 400 खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है।

अत्याधुनिक है भोपाल की शूटिंग रेंज

भोपाल की शूटिंग अकादमी में 10, 25, 50 के अलावा शॉट गन की क्वालिफाइ रेंज हैं। 10 मीटर में एक साथ 70, 25 मीटर में 50 और 50 मीटर में 20 खिलाड़ी एक साथ निशाना लगा सकते है। 2009 में शूटिंग अकादमी करीब 35 एकड़ में बनकर तैयार हुई है। अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में अपग्रेडेड मशीनें है। भोपाल को वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलने का एक कारण यह भी है।

एमपी शूटिंग वर्ल्ड की मेजबानी करेगा, 20 मार्च से दुनिया भर शूटर करेंगे फायर

एमपी शूटिंग वर्ल्ड की मेजबानी करेगा, 20 मार्च से दुनिया भर शूटर करेंगे फायर

मध्य प्रदेश में पहली बार शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें दुनियाभर के शूटर भाग लेंगे। 20 मार्च से शुरू होने वाले आयोजन के लिए भोपाल में फाइनल शूटिंग रेंज का निर्माण किया जा रहा है। भोपाल में 20 मार्च से 31 मार्च तक शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। गौरेगांव शूटिंग अकादमी में 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर इंडोर फाइनल शूटिंग रेंज तैयार हो रही है। इस पर फाइनल में पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटर फायर करेंगे। इस कॉमन फाइनल रेंज में 10 मीटर में 10 लेन, 25 मीटर में 15 लेन और 50 मीटर में 10 लेन होंगी। वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में पांच-पांच इंवेट होंगे।

पिछले साल भोपाल गौरेगांव शूटिंग अकादमी में नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप और इस वर्ष खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन भी शूटिंग अकादमी में किया गया । भारतीय नेशनल शूटिंग टीम के कोच और हाई परफार्मेंस मैनेजर दीपक कुमार दुबे ने बताया कि देश में दिल्ली, पुणे के बाद भोपाल में ही फाइनल शूटिंग रेंज तैयार की जा रही है। भोपाल रेंज अत्याधुनिक शूटिंग रेंज है। यहां पर अपग्रेड मशीनें लगी है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप में दुनिया के करीब 400 खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है।

अत्याधुनिक है भोपाल की शूटिंग रेंज

भोपाल की शूटिंग अकादमी में 10, 25, 50 के अलावा शॉट गन की क्वालिफाइ रेंज हैं। 10 मीटर में एक साथ 70, 25 मीटर में 50 और 50 मीटर में 20 खिलाड़ी एक साथ निशाना लगा सकते है। 2009 में शूटिंग अकादमी करीब 35 एकड़ में बनकर तैयार हुई है। अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में अपग्रेडेड मशीनें है। भोपाल को वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलने का एक कारण यह भी है।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किए महाकाल के दर्शन

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किए महाकाल के दर्शन

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को महाकाल बाबा की शरण में पहुंचे। उन्होंने सपरिवार बाबा के दर्शन किए, पंचामृत पूजन किया। काफी देर तक वे मंदिर में रुके फिर दोपहर तीन बजे के बाद भोपाल रवाना हो गए।

 

आए दिन कोई न कोई राजनेता या फिर फिल्मी सितारे महाकालेश्वर मंदिर में बाबा के चरणों में नतमस्तक होने के लिए पहुंचते रहते हैं। रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी बाबा महाकाल के दरबार में शीश नवाने के लिए पहुंचे। रविवार सुबह गिरीश गौतम सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा का पंचामृत पूजन अभिषेक किया। उन्हें और उनके परिवार को पंडित नवनीत और रूपम गुरु की ओर से पूजन अर्चन करवाई गई। उपहार स्वरूप मंदिर समिति की ओर से उन्हें श्री महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भी भेंट किया गया। गौतम ने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक करने के बाद जिले के अधिकारियों व सामान्यजनों से भेंट भी की।

श्रद्धालुओं को पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया संदेश

श्रद्धालुओं को पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया संदेश

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की अपील पर बीते वर्ष से शुरू की गई महादेव की होली को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह अभी से ही देखने मिल रहा है. बीते दिनों कुबेरेश्वर धाम पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने एबीपी से बात करते हुए देशवासियों को संदेश दिया है कि महादेव की होली मनाएं. पंडित मिश्रा ने महादेव की होली मनाने का तरीका बताते हुए कहा कि एक लोटा जल में केसर घोलकर शिव को चढ़ाएंगे, उसी को महादेव की होली कहते हैं. भगवान शिव आपकी हर मनोकामनाएं पूरी करेंगे.

पंडित प्रदीप मिश्रा ने बीते साल देशवासियों को महादेव की होली मनाने का संदेश दिया था. पंडित मिश्रा के संदेश के बाद पूरे देश भर में ही केसरिया रंग की जबरदस्त मांग बढ़ गई थी. इस बार भी पंडित प्रदीप मिश्रा ने देशवासियों से महादेव की होली मनाने की बात कही है. हालांकि उनकी अपील से पहले ही श्रद्धालुओं में महादेव की होली मनाने को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है.

 

समितियों ने शुरू की तैयारी

बता दें, बीते साल सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की द्वारा की गई महादेव की होली की शुरुआत के बाद इस बार भी महादेव की होली का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. होलिका उत्सव समितियों द्वारा आयोजन को लेकर अभी से तैयारियां शुरु कर दी है. इस बार भी पंडित प्रदीप मिश्रा ने देशभर के श्रद्धालुओं से महादेव की होली मनाने की बात कही है.

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...