मनीष सिसोदिया से आबकारी नीति मामले में आज फिर पूछताछ

मनीष सिसोदिया से आबकारी नीति मामले में आज फिर पूछताछ

राजधानी दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान भारी हंगामा होने की आशंका है। आम आदमी पार्टी को डर है कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है।

मनीष सिसोदिया दिल्ली के वित्त मंत्री भी हैं। उन्हें पिछले रविवार को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बजट का हवाला देते हुए पूछताछ टालने की मांग की। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था।

मनीष सिसोदिया ने आशंका जताई है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया, वे (भाजपा) बदला लेने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि वे मुझे गिरफ्तार करवाएंगे। इससे पहले सिसोदिया से पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी।

महाकाल की भस्म आरती में केएल राहुल पत्नी अथिया के साथ हुए शामिल

महाकाल की भस्म आरती में केएल राहुल पत्नी अथिया के साथ हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल रविवार सुबह पत्नी अथिया के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इंदौर में आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी इंदौर पहुंचे हैं। केएल राहुल की हाल ही में सुनील शेट्टी के बेटी अथिया के साथ शादी हुई है। दोनों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

इंदौर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ी भी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और महाकाल लोक के दर्शन करने आ सकते हैं। शनिवार को विराट और अनुष्ठा भी बेटी के साथ इंदौर पहुंचे हैं। उज्जैन में महाकाल महालोक बनने के बाद से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी हस्तियों का आना भी जारी है।

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके

धरती पर एक के बाद एक भूकंप का सिलसिला जारी है। ताजा खबर पापुआ न्यू गिनी से आ रही है। यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.5 रही।

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 65 किमी की गहराई पर था। अब तक जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

इससे पहले जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के पूर्वी हिस्से में शनिवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप नेमुरो प्रायद्वीप में 61 किलोमीटर (38 मील) की गहराई में आया। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

जापान के मुख्य उत्तरी द्वीपों में से एक होक्काइडो कुछ दिन पहले एक और भूकंप से हिल गया था। जापान के होक्काइडो में सोमवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। सोशल मीडिया पर जापान के कई वीडियो वायरल हुए हैं।

स्‍टैंडिंग कमेटी चुनाव अमान्‍य घोषित करने का अधिकार महापौर को नहीं-दिल्‍ली हाईकोर्ट

स्‍टैंडिंग कमेटी चुनाव अमान्‍य घोषित करने का अधिकार महापौर को नहीं-दिल्‍ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि के महापौर के पास स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को अमान्य घोषित करने का अधिकार नहीं है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि चुनाव के नतीजों को सार्वजनिक किए बगैर फिर से चुनाव कराना नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा कोर्ट ने बैलेट बॉक्स सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए है।

 

स्थायी समिति के सदस्यों के नए सिरे चुनाव को लेकर शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सदस्यों के नए सिरे से चुनाव कराने को लेकर लगाई है। दिल्ली हाईकोर्ट में नए सिरे से चुनाव कराने पर रोक की मांग भाजपा की ओर से की गई थी।

 

शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के 6 सदस्यीय स्थायी समिति के चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा और आप के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव किया था। मेयर शैली ओबेरॉय द्वारा एक वोट को अमान्य घोषित किए जाने के बाद यह हंगामा हुआ था। शुक्रवार में सदन में हुए जूतम-पैजार में कुछ पार्षदों को चोट भी लग गई थी।

सेहत के लिए बेहतर है चाकलेट का सेवन

सेहत के लिए बेहतर है चाकलेट का सेवन

चाकलेट को लेकर अक्सर कहा जाता है कि यह सेहत के लिए नुकसानदायक होती है लेकिन चाकलेट के अपने कई ऐसे गुण हैं जो सेहत के लिए बेहतर भी है। बशर्ते इसे सही वक्त, सही ढ़ंग और सही मात्रा में खाया जाए।

आहार व पोषण विशेषज्ञ डा. आरती मेहरा बताती हैं कि प्रेम और चाकलेट का गहरा नाता है। दरअसल चाकलेट खाने से दिमाग में एंडोर्फिन हार्मोन स्त्रावित होता है। यह तन और मन को आराम महसूस कराता है इसे हम हैप्पी हार्मोन भी कहते हैं। यह चाकलेट में पाए जाने वाले कैफीन और थियोब्रोमाइन तत्व के कारण होता है। चाकलेट का सेवन महिला और पुरुष दोनों के लिए ही लाभकारी होता है। चाकलेट में फिनाइल इथाइलमाइन नामक रसायन पाया जाता है। शोधकर्ता इसे लव केमिकल कहते हैं। यह व्यक्ति में प्यार की भावना जगाने में सक्षम है। चाकलेट में कोकोआ तत्व पाया जाता है। यह तत्व रक्त संचार को बेहतर बनाने में मददगार होता है जिससे बीमार होने की आशंका कम हो जाती है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 का अनुमोदन

mp government schemes

– 23 से 60 वर्ष आयु के मध्य की विवाहित महिलाओं को योजना के लाभ की पात्रता होगी
– आवेदन नि:शुल्क ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे
– मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 5 मार्च को लांच की जायेगी
– होली और रंगपंचमी के बाद 15 मार्च से आवेदन भरे जाएंगे
– योजना में 10 जून से पैसा बहन के बैंक खाते में डलना प्रारंभ हो जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में निवास कार्यालय समत्व भवन में मंत्रि- परिषद की वर्चुअल बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में महिलाओं के सर्वांगीण विकास, आर्थिक स्वालम्बन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार को बनाए रखने एवं महिलाओं की परिवार में निर्णय की भूमिका सुदृढ़ किए जाने के लिए “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023” का अनुमोदन किया।योजना में समय-सीमा में स्वीकृति दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।

प्रदेश की 23 से 60 वर्ष आयु के मध्य की विवाहित महिलाओं को योजना के लाभ की पात्रता होगी। प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1000 रूपये प्रतिमाह के मान से राशि सीधे उसके आधार लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जायेगी। किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह 1000 रूपये से कम जितनी राशि प्राप्त हो रही होगी, तो उस महिला को वह राशि प्रदाय कर 1000 रूपये तक राशि की पूर्ति करने का योजना में प्रावधान किया गया है।

योजना में समस्त आवेदन नि:शुल्क ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हितग्राही यदि स्वयं उपस्थित होकर “आवेदन के लिए आवश्यक जानकारी का प्रपत्र” देती है तो उसकी भी प्रविष्टी ऑनलाइन पोर्टल पर करने की व्यवस्था की गई है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में योजना अंतर्गत लगभग एक करोड़ महिला हितग्राहियों को 1000 रूपये प्रतिमाह के मान से राशि खाते में जमा की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हर स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाएगी। महिला सशक्तिकरण के लिए कैबिनेट ने ऐतिहासिक फैसला लेकर आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को अनुमोदित कर दिया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अगर बहनें, महिलाएँ सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा और प्रदेश सशक्त होगा तो देश भी सशक्त होगा। बिना आधी आबादी के सशक्तिकरण के देश मजबूत नहीं हो सकता। इसलिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रावधान किया गया है कि प्रत्येक वर्ग की बहनें, जिनकी उम्र 23 साल से ज्यादा होगी उनके खाते में एक हजार रूपया प्रतिमाह आएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 60 साल से ऊपर की उम्र के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू है। उसमें अभी 600 रूपये प्रतिमाह महिला को मिलते हैं। इस योजना में भी और राशि सम्मिलित कर न्यूनतम एक हजार रूपया किया जाएगा। इस तरह 60 साल से ऊपर की बहनों को भी एक हजार रूपये हर महीने मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बहनों को जिस तरह राजनैतिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया गया है, अब उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि बहनें इस राशि का उपयोग परिवार के सुदृढ़ीकरण और बेहतरी के लिए करेंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 5 मार्च को लांच की जायेगी और इसी दिन से इसके आवेदन लेना प्रारंभ किये जायेंगे। होली और रंगपंचमी के बाद 15 मार्च से आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन बहुत सरल हैं, बहनों को कहीं नहीं जाना होगा। उनके गाँव में ही आवेदन भरवाने टीम आएगी। इस कार्य में सहायता के लिए प्रशासनिक अधिकारी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। मार्च और अप्रैल में आवेदन भरने का काम पूरा हो जाएगा। शहरों के वार्ड में भी शिविर लगाए जाएंगे। नगर पंचायत में वार्ड छोटे हैं तो एक ही शिविर लगाएंगे और अगर महानगरों में वार्ड बड़े हैं तो वार्ड का विभाजन करके शिविर लगाए जाएंगे। सहजता और सरलता से बहनें अपना आवेदन जमा कर सकें इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। मार्च-अप्रैल में फार्म भरने के बाद मई में इनकी जाँच कर ली जाएगी। यह योजना ढाई लाख रूपये तक की सालाना आय वाले परिवार की बहनों के लिए है। परिवार का मतलब है पति-पत्नी और उनके बच्चे। यह परिवार की एक यूनिट है। इस परिवार की मुखिया बहन के खाते में पैसे जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पाँच एकड़ से कम कृषि भूमि जिन किसान परिवारों के पास है वे भी इस योजना के पात्र होंगे। अपने आप में यह ऐतिहासिक योजना है। योजना में 10 जून से पैसा बहन के बैंक खाते में डलना प्रारंभ हो जाएगा और फिर हर महीने की इसी निश्चित तारीख को पैसे डाले जाएंगे। इससे बहनों को पता रहेगा कि इस तारीख को खाते में योजना के पैसे आएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने में सहायक होगी।

भारत-आस्ट्रेलिया इंदौर टेस्ट है खास

भारत-आस्ट्रेलिया इंदौर टेस्ट है खास

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की गदा पर नजरें टिकाए भारतीय टीम शनिवार को इंदौर में कदम रखेगी। यहां के होलकर स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट होना है। परिणाम के लिहाज से एक मार्च से होना वाला मुकाबला भारत के लिए अहम है। तसल्ली इतनी है कि इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत का अजेय किला कहलाता है और यहां टीम ने हर टेस्ट एकतरफा अंदाज में जीते हैं, वहीं आस्ट्रेलिया को यहां कभी कोई जीत नसीब नहीं हुई है। भारतीय खिलाड़ी दूसरा टेस्ट समय से पहले जीतने के बाद परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए अपने घर लौट गए थे। अब सभी अलग-अलग फ्लाइट से 25 फरवरी को इंदौर लौट रहे हैं। वहीं आस्ट्रेलिया टीम एक दिन बाद आएगी।

वर्तमान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और आस्ट्रेलिया शीर्ष दो स्थान पर हैं। टेस्ट चैंपियनशिप के तहत एक मैच जीतने के 12 अंक और ड्रा के चार अंक मिलते हैं। आस्ट्रेलिया के 136 जबकि भारत के 123 अंक हैं। भारत पर धीमी ओवर गति के कारण पांच अंक की पेनाल्टी लगी थी, जिससे भारत के अंक कम हुए थे। इसी कारण इंग्लैंड के 12 अंक कम हुए हैं। हालांकि हर देश ने अलग-अलग संख्या में टेस्ट खेले हैं। इसलिए प्रतिशत के आधार पर गणना होती है। आस्ट्रेलिया 66.67 प्रतिशत के साथ पहले, जबकि भारत 64.06 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।

भूकंप से अब तक 50 हजार से ज्यादा मौत

भूकंप से अब तक 50 हजार से ज्यादा मौत

तुर्की और सीरिया में आए महा विनाशकारी भूकंप में अभी तक मरने वालों की संख्या 50 हजार हो चुकी है। भयावह भूकंप में अभी तक तुर्की और सीरिया में करीब 5,20,000 अपार्टमेंट्स सहित 1,60,000 इमारतें ढह गई थी। तुर्की में भूकंप के झटके 6 फरवरी को महसूस किए गए थे और पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी। इस महा विनाशकारी भूकंप का केंद्र दक्षिण तुर्की का गाजीऐंटेप था, जहां सबसे ज्यादा जनहानि दर्ज की गई है।

लगातार आए भूकंप के 3 झटके

6 फरवरी को सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद ही लोग खुद को संभाल पाते, उसके कुछ देर बाद ही 6.4 और 6.5 तीव्रता का फिर भूकंप आया। भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिये और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी। इसके बाद शाम को 4 बजे भी भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। इसके बाद शाम को 5.30 बजे भूकंप का 5वां झटका आया था।

होलाष्टक के 8 दिनों को क्यों माना जाता है अशुभ

होलाष्टक के 8 दिनों को क्यों माना जाता है अशुभ

प्रत्येक साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। होली के आठ दिन पहले अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाता है। इसका समापन पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के दिन होता है। शास्त्रों के अनुसार होलाष्टक के आठ दिनों में मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। होली से इन कार्यों को शुरू किया जाता है, लेकिन क्या आप होलाष्टक के पीछे का कारण जानते हैं।

होलाष्टक 8 दिन का होता है। इस साल यह 9 दिनों तक रहेगा। यह 27 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त होगा।

 

क्यों माना जाता है होलाष्टक अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलाष्टक की अवधि में आठ ग्रह उग्र अवस्था में रहते हैं। अष्टमी तिथि को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी पर शनि, एकादशी पर शुक्र, द्वादशी पर गुरु, त्रयोदशी तिथि पर बुध, चतुर्दशी पर मंगल और पूर्णिमा तिथि के दिन राहु उग्र स्थिति में रहते हैं। इस अवधि में किए गए मांगलिक कार्यों पर ग्रहों का दुष्प्रभाव पड़ता है। जिसका नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ सकता है।

 

होलाष्टक का वैज्ञानिक कारण

इस अवधि में मौसम में परिवर्तन आता है। सूरज की रोशनी तेजी हो जाती है। साथ ही ठंडी हवा चलती है। जिसके कारण लोग बीमार होने लगते हैं और मन विचलित रहता है। इस स्थिति में मांगलिक कार्य को करना अशुभ माना जाता है। होलाष्टर की अवधि में व्यक्ति को पूजा-पाठ और व्रत रखना चाहिए।

 

होलाष्टक से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, दैत्यराज हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रहलाद भगवान श्रीहरि का भक्त था। वह हर समय विष्णु जी की भक्ति में लीन रहता था। भक्ति को तोड़ने के लिए और उसकी हत्या के लिए दैत्यराज अपने पुत्र को होलाष्टक के इन आठ दिनों में कठोर यातना देता रहा। अंतिम दिन जब प्रलाद की बुआ होलिका उससे गोद में लेकर चिता में बैठी तो भगवान विष्णु की कृपा से वह बच गया, लेकिन होलिका आग में जलकर भस्म हो गई। इसी कारण इन 8 दिनों को अशुभ माना जाता है।

भारत जोड़ा यात्रा के साथ राजनीतिक पारी समाप्त- सोनिया गांधी

भारत जोड़ा यात्रा के साथ राजनीतिक पारी समाप्त- सोनिया गांधी

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में जारी तीन दिवसीय कांग्रेस के 85वां पूर्ण महाअधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में अपने कार्यकाल को लेकर बात कही। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक पारी से सन्यास लेने का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के साथ उनकी राजनीतिक पारी भी अंतिम पड़ाव पर है। सोनिया गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में कांग्रेस की जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी कांग्रेस अध्यक्ष की पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि 1998 में जब पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी तब से अब तक लगातार उनका अच्छा और बुरा दोनों तरह का अनुभव रहा। मुझे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला। सोनिया गांधी ने कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आना ही होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को थर्ड फ्रंट बनने से बचना चाहिए इससे भाजपा को ही मजबूती मिलती है। भारत जोड़ो का संकल्प जोधपुर के अधिवेशन में लिया गया था जिसमें देश के मुद्दों महंगाई और अन्य विषयों पर जनता से संवाद किया गया था।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...