भोपाल जिले में शराब की 90 दुकानें, नई शराब नीति से 60 अहाते और 30 शॉप बार होंगी बंद

 

भोपाल. नई शराब नीति के तहत राजधानी में 60 अहाते व 30 शॉप बार बंद हो जाएंगे। 9 शराब दुकानें भी बंद हो सकती हैं क्योंकि यह शैक्षणिक और धार्मिक स्थलों से 100 मीटर के दायरे में आ रही हैं। चार इमली वालों की पसंदीदा दुकान 5 नं वाली शराब की दुकान भी बंद हो जायेगी, मंदिर से 20 मीटर दूरी पर लगी है।

इन दुकानों से आबकारी विभाग को मौजूदा वित्तीय वर्ष में सौ करोड़ की लाइसेंस फीस मिली है। जिले में शराब की 90 दुकानें है। इन दुकानों से आबकारी विभाग को 884 करोड़ मिलने का लक्ष्य है। 90 में से 60 दुकानें ऑन की श्रेणी में हैं जिसमें अहाता शामिल हैं। वहीं 30 दुकानें वो हैं, जहां 2 फीसदी लाइसेंस फीस का जमा कर शॉप बार खोले जाते हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने 750 करोड़ के सड़क उन्नयन कार्यों को दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री चौहान ने 750 करोड़ के सड़क उन्नयन कार्यों को दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश के नगरों की आंतरिक सड़कें ठीक हों और नागरिकों का जीवन सुगम हो, इस उद्देश्य से प्रदेश के इतिहास में पहली बार राज्य सरकार अपने बजट से नगरीय निकायों को सड़कों के रख-रखाव के लिए राशि उपलब्ध करा रही है। सड़कों का रख-रखाव नगरीय निकायों का दायित्व है। नगरीय निकायों के पास सड़कों के रख-रखाव के लिये पर्याप्त राशि की उपलब्धता हो यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कायाकल्प अभियान शुरू कर नगरीय निकायों को राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकायों को अपने स्तर पर संसाधनों के स्त्रोत विकसित करने के लिए पहल करनी होगी। इस दिशा में इंदौर नगर निगम द्वारा ग्रीन बॉण्ड जारी करने का नवाचार अनुकरणीय है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से प्रदेश के 413 नगरीय निकायों की सड़कों के लिए कायाकल्प अभियान में 750 करोड़ रूपए स्वीकृत और 350 करोड़ रूपये की प्रथम किस्त सिंगल क्लिक से नगरीय निकायों को अंतरित की। कार्यक्रम से प्रदेश के 413 नगरीय निकायों की सड़कों के लिए कायाकल्प अभियान में 750 करोड़ रूपए स्वीकृत और 350 करोड़ रूपये की प्रथम किस्त सिंगल क्लिक से नगरीय निकायों को अंतरित की। कार्यक्रम से प्रदेश के 413 नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर, मंदसौर, जौरा, रामपुर नेकिन और धनपुरी नगरीय निकायों के पदाधिकारियों से वर्चुअली संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान से सोमैया ग्रुप के प्रतिनिधियों ने भेंट की

मुख्यमंत्री चौहान से सोमैया ग्रुप के प्रतिनिधियों ने भेंट की

मुख्यमंत्री चौहान से सोमैया ग्रुप के अध्यक्ष समीर सोमैया तथा प्रतिनिधियों ने निवास कार्यालय पर भेंट की। सोमैया ग्रुप शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है। ग्रुप की सीहोर की रेहटी तहसील में लगभग 750 करोड़ रूपये की लागत से इंटीग्रेटेड फूड पार्क, बॉयो एथेनॉल प्लांट, किसान विकास केन्द्र, सी.बी.एस.ई. स्कूल, एग्रो फॉरेस्ट्री एक्सटेंशन सेंटर, हॉस्पिटल और गौ-शाला स्थापित करने की योजना है। इसमें प्रत्यक्ष रूप से 10 हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। भेंट के दौर वाइस चांसलर सोमैया विद्या विहार विश्वविद्यालय डॉ. राजशेखरन पिल्लई, अतिरिक्त निदेशक सोमैया प्रॉपट्रीज अनिल शर्मा और कार्यकारी निदेशक अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि आम जनता के कल्याण, मजबूत कानून-व्यवस्था और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों पर नियंत्रण के लिए सरकार निरंतर कार्य करेगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यक्रमों का लाभ लोगों को मिले और उनकी जिंदगी में सुखद परिवर्तन आए। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना, निम्न- मध्यम वर्गीय और गरीब वर्ग की आर्थिक दशा को बदलने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री आज संत हिरदाराम नगर के शहीद हेमू कालाणी स्टेडियम में विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने यात्रा के दौरान लालघाटी से फंदा क्षेत्र तक शासकीय महाविद्यालय न होने की जानकारी प्राप्त होने पर संत हिरदाराम नगर क्षेत्र में अगले शिक्षण-सत्र से शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अमर बलिदानी हेमू कालाणी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने विकास यात्रा अंतर्गत संत हिरदाराम नगर में 218 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि भौरी क्षेत्र में आवासों के निर्माण से निर्धन वर्ग को रहने के लिए पक्के मकान मिलेंगे। संत हिरदाराम नगर में फाटक रोड पर 23 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाय ओवर निर्माण से इस क्षेत्र में आवागमन की कठिनाइयाँ दूर होंगी और नागरिकों के समय और ऊर्जा की बचत होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने विकास यात्रा अंतर्गत संत हिरदाराम नगर में 218 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि भौरी क्षेत्र में आवासों के निर्माण से निर्धन वर्ग को रहने के लिए पक्के मकान मिलेंगे। संत हिरदाराम नगर में फाटक रोड पर 23 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाय ओवर निर्माण से इस क्षेत्र में आवागमन की कठिनाइयाँ दूर होंगी और नागरिकों के समय और ऊर्जा की बचत होगी।

भारत ने आयरलैंड को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया 

भारत ने आयरलैंड को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

महिला T20 विश्व कप 2023 में भारत ने आयरलैंड को (डी/एल मेथड) से 5 रनों से हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बारिश से प्रभावित हुए मैच में आयरलैंड को पांच रन (डकवर्थ लुइस पद्धति) से हराकर लगातार तीसरी बार महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले, भारतीय टीम 2018 और 2020 में अंतिम चार में पहुंची थी। इंग्लैंड के पिछला मुकाबला गंवाने के बाद सोमवार को खेले गए मुकाबले में भारत को हर हाल में जीत चाहिए थी।

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की ताबड़तोड़ 87 रनों की मदद से छह विकेट खोकर 154 रन बनाए। स्मृति ने शेफाली वर्मा (24) के साथ पहले विकेट के लिए 62 और कप्तान हरमनप्रीत (13) के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की।

 

बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने 56 गेंद की आकर्षक पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और महज एक रन पर उसने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद गैबी लुइस और कप्तान लौरा डिनले ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े।

हुजूर विधानसभा: बैरागढ़ और फंदा के बीच शासकीय महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी

भोपाल। सोमवार हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र संत नगर में विकास कार्यों के भूमिपूजन का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संत नगर के शहीद हेमू कालाणी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए पधारे, जहां उन्होंने संत नगर को 218 करोड़ की सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में इतनी भीड़ जुटी कि भूमिपूजन कार्यक्रम देखते ही देखते जनकुंभ में बदल गया। इतना जनसैलाब उमड़ा कि जहां तक नजर वहां तक केवल नागरिकों के उत्साही चेहरे मुख्यमंत्री का आभार करते नजर आए। हजारों की भीड़ के साथ शहीद हेमू कालाणी स्टेडियम का यह कार्यक्रम संत नगर के अब तक के सबसे बड़े राजनैतिक कार्यक्रम की श्रेणी में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद हेमू कालाणी की प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण भी किया।

50 साल पुरानी मांग का निराकरण हुआ

मुख्यमंत्री के द्वारा 218 करोड़ के विकास कार्यों के भूमिपूजन के साथ कल संत नगर के रहवासियों की 50 साल पुरानी समस्या का समाधान भी हो गया। दरअसल फाटक रोड पर ब्रिज न होने से रोजाना आवागमन करने वाले व्यापारियों और रहवासियों को ट्रैफिक की समस्या से घंटों जूझना पड़ता था। इससे समय की बर्बादी के साथ वाहनों के धुएं से स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ता है, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों ने फाटक रोड पर फ्लाईओवर की मांग उठाई। जब मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर कार्य का भूमिपूजन किया तो 50 सालों का सब्र जोरदार जयकारों में बदल गया। कार्यक्रम में उपस्थित संत नगर के नागरिकों ने शोर के साथ मिनटों मुख्यमंत्री और विधायक शर्मा के जयकारों के नारे लगवाए।

195 करोड़ से हजारों लोगों को मिलेगा पक्का मकान

भूमिपूजन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिन 218 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है, उनमें 195 करोड़ की राशि से प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत गरीबों के पक्के आवास बनाए जाएंगे। इन आवासों के निर्माण से हुजूर के हजारों नागरिकों के पक्के घर का सपना पूरा हो जाएगा। हालहि में हुजूर के नीलबड़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हुजूर के आवासहीन नागरिकों को माफियाओं से छुड़ाई भूमि पर आवास निर्माण हेतु पट्टे भी वितरित किए थे।

विकास और राष्ट्रवाद साथ साथ

हुजूर में विकास के साथ साथ सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रवादी गतिविधियों का क्रम निरंतर जारी रहता है। एक ओर संत नगर में 218 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया तो दूसरी ओर हेमू कालानी स्टेडियम में शहीद हेमू कालाणी की प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। प्रतिमा का अनावरण भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर-कमलों से किया गया। इससे पहले भी विधायक हुजूर की कई सड़कों का नाम बदलकर शहीदों के नाम पर कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हुजूर में जो विकास की गंगा बह रही है उसके लिए हुजूर की जनता की ओर से मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

जिस भूमि पर शहीद हेमू कालानी का जन्म हुआ वह लाहौर भी हम हिंदुस्तान में मिलाने का प्रण लीजिए।

जनता को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज संत नगर के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज शहीद हेमू कालानी को हमने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। 19 वर्ष की वह उम्र जब मां-बाप सोचते हैं कि हमारा बेटा नौकरी करेगा, नाम कमाएगा, उस उम्र में हेमू कालानी जी ने भारत माता की खातिर बिना रुके, बिना झुके फांसी के फंदे को चूम लिया था। उन्होंने प्रण लिया था कि या तो भारत माता की आजादी होगी या अपने प्राणों को आहूत कर दूंगा। उन्होंने किया भी ऐसा ही, अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए आजादी की बलिवेदी पर प्राणों को न्योछावर कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि आज जब उनकी प्रतिमा स्टेडियम में स्थापित हो रही है, तो एक प्रण हम सब को भी लेना होगा। हम परमात्मा से प्रार्थना करें की हे परमात्मा, हमें इतना सामर्थ्य देना कि जिस भूमि पर शहीद हेमू कालानी का जन्म हुआ वह लाहौर भी हम हिंदुस्तान में मिलाकर अखंड भारत बना पाएं।

जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार है, तब तक यदि सड़क पर कोई छतरी लेकर भी बैठ जाएगा तो उसे भी नहीं हटाया जाएगा।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि आज मुख्यमंत्री जी ने 195 करोड़ की लागत से बनने वाले जिन प्रधानमंत्री आवासों का भूमि पूजन किया है, उससे साढ़े 5 हजार लोगों को पक्के घरों की सौगात मिलेगी। साथ ही फाटक रोड पर बनने वाले फ्लाईओवर से 50 साल पुरानी समस्या का निदान होगा। लेकिन कुछ लोग इसमें भी भ्रम फैला रहे हैं कि जब यह ब्रिज बनेगा तो लोगों की दुकानें हटाई दी जाएंगी। लेकिन एक बात याद रखिए, जब तक मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार है, तब तक यदि सड़क पर कोई छतरी लेकर भी बैठ जाएगा तो उसको भी कभी नहीं हटाया जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री इतने संवेदनशील है। यह आजादी के बाद यह पहली बार होगा कि फ्लाईओवर के नीचे दुकानें बनाकर सभी 56 दुकानदारों को निशुल्क दी जाएंगी। इन दुकानदारों को एक भी रुपए नहीं देना पड़ेगा। विधायक ने आगे कहा कि हमारा सीधा संदेश है कि हम विकास भी करेंगे और विकास के साथ क्षेत्रों और क्षेत्रवासियों की समृद्धि के प्रयास भी हमारे निरंतर जारी रहेंगे।

नई फ‍िल्‍म के प्रमोशन के लिए इंदौर आई अभिनेत्री श्रद्धा कपूर

नई फ‍िल्‍म के प्रमोशन के लिए इंदौर आई अभिनेत्री श्रद्धा कपूर

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) अपनी नई फ‍िल्‍म के प्रमोशन के लिए आज इंदौर आई। श्रद्धा कपूर ने इस दौरान शहर के एक मॉल में अपने प्रशंसकों से गुफ्तगू की।

उल्‍लेखनीय है कि श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की नई फ‍िल्‍म तू झूठी मैं मक्‍कार (Tu Jhoothi Main Makkar) का ट्रेलर पिछले दिनों लान्‍च हुआ है। एक कार्यक्रम में दोनों कलाकार पिछले दिनों मीडिया से भी रूबरू हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषदनेप्रदेश में शराब को हतोत्साहित करने के लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। प्रदेश में शराब के सभी अहाते और शॉप बार बंद किए जाएंगे। मदिरा दुकानों में बैठ कर मदिरा पीने की अनुमति नहीं होगी। शराब की दुकान के लिये शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों के आसपास के 50 मीटर के दायरे को बढ़ाकर 100 मीटर किया जायेगा। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने एवं सजा के प्रावधान कड़े किए जाएंगे।

राहत राशि में वृद्धि

मंत्रि-परिषद ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 परिशिष्ट-1 में संशोधन करते हुए राहत राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। निर्णय अनुसार शरीर के किसी अंग अथवा आंख/आंखों की हानि के लिए 40% और 60% के बीच अपंगता होने पर 59 हजार 100 रुपए के स्थान पर 74 हजार रुपए प्रति व्यक्ति तथा 60% से अधिक अपंगता होने पर 2 लाख रुपए के स्थान पर 2 लाख 50 हजार रुपए दिया जायेगा। इसी तरह गंभीर रूप से घायल, जो एक सप्ताह से अधिक दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने पर 12 हजार 700 रुपए के स्थान पर 16 हजार रुपए प्रति व्यक्ति तथा एक सप्ताह से कम अवधि के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर 4 हजार 300 रुपए के स्थान पर 5 हजार 400 रूपए प्रति व्यक्ति दिया जायेगा।

पीएनबी ने ब्याज दरें बढ़ाने का किया फैसला

पीएनबी ने ब्याज दरें बढ़ाने का किया फैसला

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा देते हुए एफडी यानी फिक्सड डिपॉजिट की दरें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने एक झटके में ब्याज दरें 0.30 फीसदी तक बढ़ा दी है। ये नई दरें 20 फरवरी से लागू हो चुकी है। बैंक सबसे अधिक ब्याज 666 दिनों की एफडी पर दे रहा है। 666 दिनों की एफडी पर आम लोगों को 7.25 फीसदी, सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से ऊपर पर 8.05 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बैंक ने एफडी पर करीब 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden अचानक कीव पहुंचे

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden अचानक कीव पहुंचे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज कीव का औचक दौरा किया। वे यूक्रेन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका और दुनिया यूक्रेन के साथ खड़ी है। मेरा कहना है कि कीव ने मेरे दिल के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के कीव में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रशियन फेडरेशन (RF) निश्चित रूप से हार जाएगा। पुतिन और उनके साथियों की मदद की कोशिश की जाएगी। यूक्रेन को वे सभी हथियार मिलेंगे, जिनकी उसे जरूरत है। कोई समझौता नहीं होगा। यह सूचना यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख के सलाहकार के हवाले से सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ एक संयुक्त संबोधन के दौरान कहा कि एक साल बाद कीव खड़ा है, यूक्रेन खड़ा है, और लोकतंत्र खड़ा है। अमेरिका और दुनिया आपके साथ खड़ी है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...