UP के सुल्तानपुर में टकराई मालगाड़ियां

UP के सुल्तानपुर में टकराई मालगाड़ियां

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास दो मालगाड़ियां के जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि इस आमने सामने टक्कर में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक टक्कर इतनी जोर से हुई थी कि 1 मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में चालक घायल हो गया।

हादसे के बाद लखनऊ-वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित हुआ हैं। जैसे ही मालगाड़ियों के भिड़ंत की जानकारी मिली तो रेलवे अध‍िकार‍ियों में हड़कंप मच गया। तत्काल GRP सहित रेलवे अध‍िकार‍ियों की टीम मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। लखनऊ-वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित होने से सैकड़ों की संख्या में ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई हैं।

फिलीपींस में हिली धरती

फिलीपींस में हिली धरती

फिलीपींस के मस्बाते क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। US जियोलॉजिकल सर्वे ने जानकारी दी है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 नापी गई है। इस भूकंप से नुकसान या हताहतों की कोई जानकारी नहीं मिली है औ न ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

तुर्किये में अब तक 41000 की मौत

इधर तुर्किये और सीरिया में भूकंप आने से मरने वालों की संख्या 41,000 को पार कर गई है। गौरतलब है कि दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और उत्तर-पश्चिमी सीरिया में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अभी तक हजारों लोगों की मौत हो गई। लाखों लोगों बेघर हो गए हैं। सैंकड़ो इमारतों के ढह जाने से अभी भी कई लोग मलबे से नहीं निकाले गए हैं।

अभी तक जारी है बचाव कार्य

तुर्किए की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार दोपहर तक मरने वालों की संख्या 41,000 के पार हो गई है। तुर्किये और सीरिया में बचाव कार्य लगातार जारी है। बचाव कार्य में प्राकृतिक आपदा बाधा बन रही है। यहां लगातार बर्फबारी और भीषण ठंड का भी प्रकोप लोगों को झेलना पड़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक लोग गिरे हुए मलबे के नीचे एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं, जो कई कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें पानी और हवा, मौसम की स्थिति और उनकी सीमा तक पहुंच शामिल है।

स्‍वरा भास्‍कर ने सपा नेता फहद अहमद से की शादी

स्‍वरा भास्‍कर ने सपा नेता फहद अहमद से की शादी

एक्‍ट्रेस और एक्टिविस्‍ट स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। उन्‍होंने सपा नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की। इसके बाद आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की घोषणा की। इस जोड़े ने कोर्ट मैरिज की, जिसके लिए उन्होंने पिछले महीने कागजात जमा किए थे। स्वरा ने एक वीडियो पोस्‍ट किया जिसमें उनके रिश्‍ते को दिखाया गया है।

स्वरा और फहाद की मुलाकात नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई थी। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार में बदल गई। इस वीडियो के साथ स्वरा ने पर लिखा कि कभी-कभी कोई चीज आप दूर-दूर तक खोजते हैं, जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक दूसरे को पाया।

टीम इंडिया मे श्रेयस या सूर्या किसे मिलेगी जगह

टीम इंडिया मे श्रेयस या सूर्या किसे मिलेगी जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार 17 फरवरी से दिल्ली में शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की अंतिम-11 पर कई सवाल उठ रहे हैं। हर किसी के जहन में यही सवाल उठ रहे होंगे कि, श्रेयस अय्यर वापसी के बाद टीम में शामिल किए जाएंगे या नहीं, सूर्यकुमार यादव को एक ही मैच खेलकर बाहर होना पड़ जाएगा, शुभमन गिल एक बार फिर बाहर बैठेंगे? इन सभी सवालों का उत्तर शायद कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट के जहन में होंगे, पर अभी स्पष्ट तौर पर सामने कुछ नहीं आया है।

 

नागपुर टेस्ट में सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया था और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में मौका मिला था। अब अय्यर की टीम में वापसी हो गई है और उनका पिछले कुछ समय में प्रदर्शन भी शानदार रहा है। इसे देखते हुए ऐसा साफ नजर आ रहा है कि सूर्या को अब एक मैच खेलकर भी बाहर होना पड़ सकता है। साथ ही केएल राहुल के फॉर्म पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे। लेकिन टीम मैनेजमेंट के विश्वास को देखते हुए इस मामले में भी साफ दिख रहा है कि दिल्ली टेस्ट में भी उन्हें एक मौका और दिया जाएगा। लिहाजा शुभमन गिल को भी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है।

कुबेरेश्वर धाम मे धक्का-मुक्की से कई की हालत बिगड़ी

कुबेरेश्वर धाम मे धक्का-मुक्की से कई की हालत बिगड़ी

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आश्रम कुबेरेश्वर धाम में सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को ही अनुमान से कहीं अधिक लोगों के पहुंचने से हालात बिगड़ गए। पांच लाख लोगों के आने की बात कहते हुए व्यवस्थाएं की गई थीं, लेकिन गुरुवार सुबह तक ही श्रद्धालुओं की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई।

कथा रहेगी जारी, नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष

 

देर रात विठ्ठलेश्वर समिति की तरफ से प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि अधिक भीड़ होने से रुद्राक्ष वितरण के लिए बनाई गई बैर‍िकेड‍िंग टूटने से फिलहाल रुद्राक्ष वितरण रोक दिया गया है। जब तक व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती है, तब तक रुद्राक्ष का वितरण नहीं किया जाएगा। हालांकि शिव महापुराण कथा जारी रहेगी।

 

भोपाल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुबेरेश्वर धाम के दोनों ओर 10-10 किमी का जाम लग गया और लाखों लोग जाम में फंस गए। इसके अतिरिक्त धाम परिसर में भी रुद्राक्ष लेने के लिए कतारों में लगे लोग बुरी तरह फंस गए।

अवैध निर्माण कोलार सिक्स लेन रोड निर्माण की रफ्तार की चपेट में आयें

भोपाल, कोलार उपनगर में चल रहे सिक्स लेन रोड निर्माण कार्य रफ्तार के साथ आगे बढ़ा रहा है, रफ्तार ने अवैध निर्माणों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। Six lane road project अब D Mart वाली नहर को क्रॉस कर Sanskar Upvan के सामने आ गया है। सामने बनी 20 साल से ज्यादा पुरानी दुकानों को नगर निगम के अमले ने धराशायी कर दिया। अमले के प्रभारी अधिकारी, बिल्डिंग परमिशन के अधिकारी, नायाब तहसीलदार और पुलिस की उपस्थिति में निर्माणों को हटाया गया। अधिकतम दुकानें किराये पर चल रही थी। दुकानों के बाहर तक अतिक्रमण कर व्यापार चलता था। जो की पिछले 10 सालों से चल रहा था। नज़ारा देख रही जनता के बीच चर्चा थी इनके यहाँ निगम के कर्मचारी आते थे उन्हें पैसा दिया जाता था। अब सब नदारद है।

 

अमले के साथ चल रहे बिजली विभाग के कर्मचारी ने बताया की दुकानों में मीटर नहीं थे। अस्थाई मीटर से दुकानें चल रही थी। सभी ने अस्थाई मीटर लिया था कहना मुश्किल है।

वही भाजपा से जुड़े नेता की गुमठी को हटा कर निगम के अतिक्रमण अधिकारी ने थोड़ी दूर सरकारी जमीन पर रखवा दी है। नेता जी की गुमठी हटाने तक तोड़फोड़ काम रोका गया, गुमठी हटने के बाद पूरे निर्माण को तोड़ दिया गया।

इस बीच कुछ दुकान मालिक भी आये। दुकान मालिक पिछले सालों में हुई कोर्ट कचहरी की कॉपियों को नगर निगम के प्रभारी अधिकारी को दिखाते रहे। प्रभारी अधिकारी ने कागजों को बिना देखें, प्रशासन के आदेश का हवाला देते हुए अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।

इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी राजा को वालियर हाई कोर्ट ने जमानती वारंट पर किया तलब

इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी राजा को वालियर हाई कोर्ट ने जमानती वारंट पर किया तलब

 

हाई कोर्ट की एकल पीठ ने भिंड के तत्कालीन व इंदौर के वर्तमान कलेक्टर इलैयाराजा टी राजा को 25 हजार रुपये के जमानती वारंट पर 25 फरवरी को तलब किया है। राधा भदौरिया ने 2017 में अवमानना याचिका दायर की थी। यह याचिका तभी से लंबित है।

 

अधिवक्ता महेश गोयल ने बताया कि राधा भदौरिया के पति पीडब्ल्यूडी भिंड में दैनिक वेतनभोगी के पद पर कार्य कर रहे थे। श्रम न्यायालय ने वेतन का बकाया देने का आदेश दिया था।

 

पीडब्ल्यूडी को आठ लाख रुपये राधा भदौरिया को देने थे। जब रुपये नहीं दिए तो कोर्ट ने आरआरसी जारी की। कलेक्टर को रुपये वसूल कराकर देने थे, लेकिन राधा भदौरिया को तीन लाख रुपये ही दिए गए।

पांच लाख रुपये बकाया था, जिसके चलते भिंड के तत्कालीन कलेक्टर इलैयाराजा टी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। वे न जवाब दे रहे थे और न उपस्थित हो रहे थे, जिसके चलते कोर्ट ने जमानत वारंट पर उन्हें तलब कर लिया है।

रांझी में श्रीमद् शिव महापुराण कथा में मुख्यमंत्री ने गाया भजन

रांझी में श्रीमद् शिव महापुराण कथा में मुख्यमंत्री ने गाया भजन

दादा ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति द्वारा जबलपुर के बड़ा पत्थर रांझी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीमद् शिव महापुराण में विधायक अशोक रोहाणी के आमंत्रण पर शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अनोखा अंदाज देखने मिला।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कथा सुनने आये भक्तों के अनुरोध पर अपना प्रिय भजन “श्री रामभजन सुखदायी, भजो रे मेरे भाई ये जीवन दो दिन का” गाया। मुख्यमंत्री द्वारा पूरी लय में गाये गये इस भजन के दौरान भक्तजनों ने भी तालियाँ बजा कर साथ दिया। भक्तजन भजन के दौरान झूम कर नाचे। मुख्यमंत्री चौहान ने इस भजन को अपना सबसे प्रिय भजन बताया। उन्होंने कहा कि जब वे छोटे थे तब यह भजन उन्हें उनकी दादी सुनाया करती थी।

 

मुख्यमंत्री ने इसके पहले कथा मंच पर कथा वाचक आचार्य स्वामी अशोकानन्द जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री का विधायक अशोक रोहाणी ने साफा पहना कर स्वागत किया।

ओंकारेश्वर में झूला पुल का तार टूटने की घटना की वीडियो कॉफ्रेंसिंग से ली जानकारी

ओंकारेश्वर में झूला पुल का तार टूटने की घटना की वीडियो कॉफ्रेंसिंग से ली जानकारी

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व पर क्राईसेस मेनेजमेंट की पुख्ता व्यवस्थाएँ की जाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन से वीडियो कॉफ्रेंसिंग से ओंकारेश्वर में झूला पुल का तार टूटने की घटना की जानकारी लेने के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए पहले से ही सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली जाएँ। उन्होंने ओंकारेश्वर में झूला पुल का तार टूट कर नर्मदा नदी में गिरने की घटना के संबंध में जिला अधिकारियों को सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि यह घटना आज प्रात: घटित हुई। मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर और रीवा प्रवास पर रहते हुए भी घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री चौहान ने दौरे से लौटते ही इस संबंध में बैठक बुला कर विस्तृत विवरण प्राप्त किया।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेश में जगह-जगह मेले और उत्सवों का आयोजन किया जाता है। इसमें लाखों श्रद्धालु मेले, उत्सव और मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुँचते हैं। उन्होंने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा को भीड़ नियंत्रित करने की पुख्ता तैयारियाँ पहले से करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी अंशुमन सिंह भी उपस्थित थे।

आदिवासी महोत्सव का आयोजन 16 से 27 फरवरी तक

आदिवासी महोत्सव का आयोजन 16 से 27 फरवरी तक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मेगा नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल “आदि महोत्सव” का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को भी पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार बजट में पारंपरिक कारीगरों के लिए पीएम-विश्वकर्मा योजना शुरू करने की घोषणा भी की गई है। पीएम-विश्वकर्मा के तहत आपको आर्थिक सहायता दी जाएगी, स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए सपोर्ट किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपने सांस्कृतिक प्रकाश से विश्व का मार्ग दर्शन करता है। आदि महोत्सव विविधता में एकता, हमारे उस सामर्थ्य को नई ऊंचाई दे रहा है। यह विकास और विरासत के विचार को और अधिक जीवंत बना रहा है। आदिवासी हितों के लिए काम करने वाली संस्थाओं को मैं इसके आयोजन के लिए बधाई देता हूं।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि PM मोदी देश की जनजातीय आबादी के कल्याण के लिए कदम उठाने में सबसे आगे रहे हैं और वह देश के विकास में आदिवासियों का उचित सम्मान भी करते हैं।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...