कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया

कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया!

नई दिल्ली।महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफ़ा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है.अब उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को वहां का राज्यपाल बनाया गया है.बीजेपी के पूर्व सांसद और तमिलनाडु के निवासी सीपी राधा कृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है.बताया जा रहा है कि लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने भी इस्तीफ़ा दिया है. राष्ट्रपति ने उनका भी इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है.

उनकी जगह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ) बीडी मिश्रा को लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में ज़िम्मेदारी दी गई है.

मोदी सरकार के पिछले सरकार में वित्त राज्यमंत्री रहे शिव प्रताप शुक्ला अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे.

लोकसभा मे कांग्रेस पर बिफरी वित्‍त मंत्री सीतारमण

लोकसभा मे कांग्रेस पर बिफरी वित्‍त मंत्री सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। लोकसभा में बजट 2023-24 पर आम बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले लोगों को पहले डेटॉल से अपना चेहरा साफ करना चाहिए।

 

उन्‍होंने कहा-अरे करप्शन के ऊपर आप… डेटॉल से मुह साफ कर दो भइया। कांग्रेसवाले। करप्शन के ऊपर आप, करप्शन के ऊपर आप बात कर रहे हों। (भ्रष्टाचार पर बोलोगे, पहले डिटॉल से मुंह साफ करो। भ्रष्टाचार पर बोलोगे, क्या कह रहे हो?), घोर अविश्वास व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के इतिहास वाली पार्टी को दूसरों की सलाह नहीं लेनी चाहिए।

सीतारमण की टिप्पणी के बाद उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल सत्ता संभालने के बाद डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ा दिया था। आपने हिमाचल प्रदेश में डीजल पर वैट बढ़ा दिया। यह कांग्रेस की संस्कृति है। वे आरोप लगाएंगे, सदन से बाहर चले जाएंगे लेकिन सुनेंगे नहीं।

आगे राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए, वित्त मंत्री ने कहा, “राजस्थान में गड़बड़ है भइया, पिछले साल का बजट इस साल पड़ा रहा है। गलतियां किसी से भी हो सकती हैं, लेकिन मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि किसी के सामने ऐसी स्थिति ना आए कि किसी को पिछले साल का बजट पढ़ना पड़े।

 

विपक्ष शासित राज्य बढ़ा रहे हैं पेट्रो टैक्स

 

केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटाने की मांग करने वाले विपक्षी दलों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उल्टा उनके पैंतरे से ही घेरने की कोशिश की। बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह पेट्रो उत्पादों पर ज्यादा टैक्स वसूली रही है। इस पर सीतारमण ने आंकड़ों के साथ यह तथ्य रखा कि किस तरह से हिमाचल प्रदेश और केरल की कांग्रेस सरकार और पंजाब की आप सरकार ने वैट (स्थानीय टैक्स) की दरों को बढ़ाया है।

नागपुर टेस्ट में रोहित शर्मा का शतक,

नागपुर टेस्ट में रोहित शर्मा का शतक,

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है। कंगारुओं को पहली पारी में मात्र 177 रन पर ढेर करने के बाद टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए थे। दूसरे दिन का खेल कप्तान रोहित शर्मा के नाम रहा जिन्होंने शानदार शतक (120 रन) लगाया।

ऑस्ट्रेलिया: : 177 रन (मार्नस लेबुस्चगने 49 रन, स्टीव स्मिथ 37 रन, रविंद्र जडेजा 5 विकेट, आर. अश्विन 3 विकेट)

भारत: 6 विकेट खोकर 190 रन (रविंद्र जडेजा 35 रन, एस. भरत 2 रन)

रोहित शर्मा ने खेली 120 रन की पारी

दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही। नाइट वॉचमैन अश्विन के साथ रोहित शर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया। भारत का दूसरा विकेट 118 रन के स्कोर पर गिरा। अश्विन 23 रन के निजी स्कोर पर मर्फी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए। पुजारा 23 तो विराट 7 रन का ही योगदान दे पाए। पहला टेस्ट खेल रहे सूर्य कुमार यादव भी मात्र 8 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए।

मुख्यमंत्री द्वारा न्यू ज़ील फैशन वियर इकाई का वर्चुअली भूमि-पूजन किया

मुख्यमंत्री द्वारा न्यू ज़ील फैशन वियर इकाई का वर्चुअली भूमि-पूजन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि उद्योगों को हम मित्र और प्रदेश के विकास में सहयोगी मानते हैं। मध्यप्रदेश इन्वेस्टर फ्रेंडली राज्य है। औद्योगिक समूह प्रदेश में आएँ, स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दें। इससे उद्योग समृद्ध होंगे और प्रदेशवासियों के लिए रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम छायन में आरंभ हो रही न्यू ज़ील फैशन वियर की इकाई के भूमि-पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने डिजिटली फाउंडेशन स्टोन का वर्चुअल अनावरण भी किया। छायन में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव उपस्थित थे। समत्व भवन से प्रमुख सचिव मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े। रेनकोट, विंटर जैकेट, स्पोर्टस वियर, सेफ्टी वियर आदि के निर्माण से संबंधित कम्पनी की गतिविधियों पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि देश और दुनिया में अच्छी साख रखने वाली न्यू ज़ील इण्डस्ट्री द्वारा अपनी इकाई बदनावर में आरंभ की जा रही है। यह क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है। क्षेत्र में 12 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। यहाँ बनने वाली सामग्री दुनिया के देशों में जाएगी और भारत को विदेशी मुद्रा भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि इस इकाई में विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे परिवार भी सशक्त होंगे। प्रदेश में स्व-सहायता समूहों से भी महिला सशक्तिकरण का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में आरंभ होने वाली लाड़ली लक्ष्मी बहना योजना की जानकारी भी दी।

 

मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। न्यू ज़ील फैशन वियर द्वारा छायन में 250 करोड़ रूपए का निवेश किया जा रहा है। यहाँ लगने वाली इकाई आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी।

न्यू ज़ील फैशन वियर के मैनेजिंग डायरेक्टर दीनबंधु गौरीशंकर त्रिवेदी ने कहा कि आज हुए भूमि-पूजन के बाद चार माह में इकाई का निर्माण पूर्ण कर उत्पादन आरंभ कर दिया जाएगा। इकाई में 95 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। अगले 15 दिन में स्थानीय निवासियों का प्रशिक्षण आरंभ कर दिया जाएगा। त्रिवेदी ने बताया कि कम्पनी “वन नेशन-वन प्राइजिंग” के सिद्धांत पर कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने आहार अनुदान योजना में सिंगल क्लिक से जारी की राशि

मुख्यमंत्री ने आहार अनुदान योजना में सिंगल क्लिक से जारी की राशि

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार योजना शुरू कर रही है। योजना में परिवारों को दो पशु, भैंस या गाय उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी 90 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आहार अनुदान योजना इस उद्देश्य से आरंभ की गई थी कि महिलाएँ अनुदान की राशि अपने परिवार की बेहतरी के लिए खर्च करें। मुझे प्रसन्नता है कि बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों की महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि का महिलाओं ने सही तरीके से उपयोग किया है और इसके परिणाम भी बेहतर आए हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की 2 लाख 41 हजार 120 महिलाओं के खाते में 24 करोड़ 11 लाख 20 हजार रूपए की अनुदान राशि सिंगल क्लिक से अंतरित कर वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण पल्लवी जैन गोविल तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह उमरिया से वर्चुअली सम्मिलित हुई। मुख्यमंत्री चौहान ने छिंदवाड़ा, उमरिया और श्योपुर की महिलाओं से वर्चुअली संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए आम, आँवला और खिरनी के पौधे

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए आम, आँवला और खिरनी के पौधे

मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में गायत्री मंत्र के साथ आम, आँवला और खिरनी के पौधे लगाए। तीन वर्षीय बालिका कु. एश्वर्या पाण्डेय ने पौध-रोपण से पहले गायत्री मंत्र का जाप किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कु. एश्वर्या अपनी माता मोहिनी पाण्डेय के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण के लिए आई थी। पाण्डेय के पति पवन पाण्डेय भी मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री चौहान के साथ कुशवाह समाज विदिशा के धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। जयंत मुले, अभिषेक धाकड़, मनीष जैन भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। भोपाल के करोंद क्षेत्र में सक्रिय मंदाकिनी सांस्कृतिक एवं समाज-कल्याण सेवा समिति की मौलिसा शर्मा, . दीक्षा मुद्गल, प्रतीक शर्मा और अंकित तिवारी ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने समिति की स्मारिका “वीर गाथा” का विमोचन भी किया।

त्रिपुरा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा-पत्र

त्रिपुरा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा-पत्र

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम माणिक साहा ने गुरुवार को “संकल्प पत्र 2023” जारी किया। त्रिपुरा में सत्तारुढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। वादा किया गया है कि छह हजार रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा राज्य सरकार भी इसमें दो हजार रुपये और देगी। इसमें लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने पर आदिवासी क्षेत्रों के लिए अधिक स्वायत्तता, किसानों को और अधिक आर्थिक सहायता, रबर और बांस पर आधारित उद्योग-विशिष्ट विनिर्माण क्षेत्रों में वृद्धि का वादा किया गया है। इससे पूर्व नड्डा व साहा ने गुरुवार सुबह उदयपुर में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए यहां 16 फरवरी को चुनाव होना है और नतीजे दो मार्च को आएंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 35 सीटें मिली थीं।

 

धार्मिक गुरु अनुकुल चंद्र के नाम पर सभी के लिए पांच रुपये की भोजन योजना शुरू की जाएगी।

 

– त्रिपुरा को डीटीएच- विकास, परिवर्तन और सद्भाव के रास्ते पर लाया जाएगा।

प्रत्येक बालिका को 50,000 रुपये का बालिका समृद्धि बांड दिया जाएगा

 

– अगरतला में एक क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान की स्थापना होगी ।

 

– आदिवासी भाषा कोकबोरोक सीबीएसई और आइसीएसई पाठ्यक्रम में विषय बनाया जाएगा।

 

– आदिवासी क्षेत्रों के लिए विधायी, कार्यकारी और वित्तीय शक्तियों सहित अधिक स्वायत्तता दी जाएगी।

दूसरी शादी के बावजूद विधवा पत्‍नी उत्‍तराधिकार लाभ की हकदार -कोर्ट

दूसरी शादी के बावजूद विधवा पत्‍नी उत्‍तराधिकार लाभ की हकदार -कोर्ट

 

गुजरात की एक अदालत ने जवान की विधवा पत्‍नी को पुन: विवाह के बावजूद जवान की उत्‍तराधिकारी मानते हुए पति की मौत के बाद मिलने वाले लाभ मां व पत्‍नी को बराबर रूप से देने का निर्णय किया है। मृतक जवान के माता-पिता ने पुत्र की मौत के बाद इस पर दावा जताया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के जवान राजेश पलाशपगर का दिसंबर 2003 में एक सड़क दुर्घटना के कारण निधन हो गया था। सीआईएसएफ में 12 साल नौकरी करने के कारण उसके निधन के बाद 2 लाख रु से अधिक की नकदी उसके उत्‍तराधिकारी को मिलनी थी

गुजरात की एक अदालत ने जवान की विधवा पत्‍नी को पुन: विवाह के बावजूद जवान की उत्‍तराधिकारी मानते हुए पति की मौत के बाद मिलने वाले लाभ मां व पत्‍नी को बराबर रूप से देने का निर्णय किया है। मृतक जवान के माता-पिता ने पुत्र की मौत के बाद इस पर दावा जताया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के जवान राजेश पलाशपगर का दिसंबर 2003 में एक सड़क दुर्घटना के कारण निधन हो गया था। सीआईएसएफ में 12 साल नौकरी करने के कारण उसके निधन के बाद 2 लाख रु से अधिक की नकदी उसके उत्‍तराधिकारी को मिलनी थी

NSA अजीत डोभाल ने की रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से मुलाकात

NSA अजीत डोभाल ने की रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से मुलाकात

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लागू करने की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। मास्को में भारतीय दूतावास के अनुसार डोभाल सुरक्षा परिषदों के सचिवों और अफगानिस्तान पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बहुपक्षीय बैठक के लिए वर्तमान में मास्को में हैं। उन्‍होंने भी पुतिन के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। ट्विटर पर रूस में भारत के दूतावास के आधिकारिक हैंडल ने लिखा, “NSA अजीत डोभाल ने महामहिम राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा। भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लागू करने की दिशा में काम जारी रखने पर सहमत हुए।

अजीत डोभाल ने बुधवार को मास्को में अफगानिस्तान पर सुरक्षा परिषदों के सचिवों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बहुपक्षीय बैठक में भाग लिया। उन्‍होंने भी काबुल में एक समावेशी और प्रतिनिधि सरकार के आह्वान और आतंकवाद से लड़ने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को दोहराया। सूत्रों ने कहा कि डोभाल ने कहा कि किसी भी देश को आतंकवाद के निर्यात के लिए अफगान क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और अफगानिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग पहले उसके लोगों के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए |

‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन जल्द ही आएगा

‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन जल्द ही आएग

मनोज बाजपेयी की फेमस सीरीज द फैमिली मैन को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस सीरीज के दोनों सीजन काफी हिट गए हैं। वहीं अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। फैमिली मैन के तीसरे सीजन को लेकर एक अपडेट सामने आया है। इस सीरीज में जे. के. तलपड़े का किरदार निभाने वाले शारिब हाशमी ने फैमिली मैन 3 से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। इन दिनों शारिब अपनी अपकमिंग फिल्म शिव शास्त्री बाल्बोवा को लेकर खबरों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है। जिसमें वे नरगिस फाकरी के अपोजिट नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म के बीच शारिब ने मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने पर बात की है। शारिब ने फिल्मों में अधिकतर सपोर्टिंग रोल ही किया है। इस बारे में उन्होंने कहा ‘मेरे लिए जो कैरेक्टर का लेंथ है, वो कभी मायने नहीं रखता, मैं जिनके साथ काम कर रहा हूं और क्या कर रहा हूं वो मैटर करता है। सपोर्टिंग रोल, पॉजिटिव और नेगेटिव रोल जैसी कोई चीज नहीं होती। मैं फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार मिलने के लिए काफी ज्यादा लकी हूं।’ द फैमिली मैन के तीसरे सीजन पर बात करते हुए शारिब ने कहा ‘ये मेरे करियर की लाइफ चेंजिंग इवेंट है। तीसरा सीजन आएगा और मैं गारंटी लेता हूं कि वो दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।’

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...