हुजूर विधानसभा में दूसरे दिन जारी रही विकास यात्रा, विधायक रामेश्वर ने क्षेत्र में 21 करोड़ के विकास कार्यों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया

भोपाल, सोमवार को हुज़ूर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के नई बस्ती से प्रारम्भ हुई विकास यात्रा कान्हासैया, अरहेड़ी, ओमकारा सेवानिया, पीपलिया जाहिरपीर, कल्याणपुर, श्यामपुर, देवलखेड़ी, पीपलिया, इमलिया पहुँची.

विकास यात्रा को लेकर नागरिको में ज़बरदस्त उत्साह उमंग देखने को मिला.

Huzur vidhan sabha rameshwar sharma

विकास यात्रा में विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत लाभान्वित विभिन्न योजनाओ के हितलाभ प्रमाण पत्रों का वितरण किया.

विधायक रामेश्वर शर्मा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया जिसके लिए विधायक शर्मा ने नागरिको का आभार व्यक्त किया.

21 करोड़ की सौगातों के साथ निकली विकास यात्रा

Huzur vidhansabha rameshwar sharma

हुज़ूर विधानसभा मे विकास यात्रा के दूसरे दिन विदिशा रोड एवं भोपाल बायपास के ग्रामो में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा लगभग 21 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया . इसमें 4.81 करोड़ कान्हासैया से कोकता (सीसी) सड़क, पीपलिया सड़क निर्माण, लागत 5.70 करोड़ से शासकीय नवीन भवन निर्माण ग्राम- अरहेड़ी क्रैशर बस्ती लागत 2.5 करोड़ से सुखीसेवनीया से मालीखेड़ी-घाटखेड़ी सड़क निर्माण 3.80 करोड़, चोपड़ा से कल्याणपुर 4 करोड़ 23 लाख से सड़क निर्माण कार्य सहित अन्य विकास कार्यों के भूमि पूजन किये गये.

महाकाल मंदिर मे महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू 

महाकाल मंदिर मे महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू

 

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिवरात्रि महापर्व की तैयारी जारी है। इन दिनों गर्भगृह की रजत मंडित दीवार की सफाई की जा रही है। एक दो दिन में कोटितीर्थ कुंड को संवारने का काम शुरू होगा। कार्तिकेय मंडपम में नया द्वार बनाने का काम भी प्रगति पर है।

 

सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया दिल्ली के सुशील शर्मा की टीम गर्भगृह की रजत मंडित दीवार की सफाई कर रही है। मंदिर में शनिवार, रविवार व सोमवार को गर्भगृह में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। इसलिए इन तीन दिन भीतर की सफाई का काम पूरा किया जाएगा। दीवार की चांदी के साथ, ज्योतिर्लिंग महाकाल की चांदी से निर्मित जलाधारी, बाहर नंदीजी की चांदी निर्मित मूर्ति आदि को भी चमकाया जाएगा।

राज्य सरकार बनायेगी विशेष नियम ग्वालियर में आरोग्यधाम चिकित्सालय एवं शोध संस्थान की कैथ लेब लोकार्पित

राज्य सरकार बनायेगी विशेष नियम ग्वालियर में आरोग्यधाम चिकित्सालय एवं शोध संस्थान की कैथ लेब लोकार्पित

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सेवाभावी स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये दानदाताओं द्वारा दी जाने वाली सहयोग राशि के बराबर राज्य सरकार भी धनराशि उपलब्ध करायेगी। इसके लिये विशेष नियम बनाए जायेंगे। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को ग्वालियर में आरोग्यधाम चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र के स्थापना दिवस एवं संस्थान की कैथ लेब और चिकित्सा वाहन सेवा के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 

जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में हुए समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख प्रदीप खाण्डेकर ने की। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, आरोग्यधाम संस्थान में कैथ लेब की स्थापना के लिये 2 करोड़ की राशि दान में देने वाले एमडी इंटरटेन टेली प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनीष सिंघल सहित आरोग्यधाम न्यास के अन्य पदाधिकारी मंचासीन थे। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, इटावा विधायक सरिता भदौरिया सहित न्यास से जुड़े सेवाभावी सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने बॉटल ब्रश, आम और कचनार के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री चौहान ने बॉटल ब्रश, आम और कचनार के पौधे लगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बाटल ब्रश, आम और कचनार के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ समाचार-पत्र नव भारत टाइम्स, डिजिटल के पत्रकार डॉ. दीपक राय ने अपनी बेटी शिक्षा राय के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। परिवार के सदस्य विवेक चौकसे तथा सोनाली राय, रामसखी राय, डॉ. मौसमी राय और कोसमी राय ने भी पौधे लगाए।

 

मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण योद्धा और वृक्ष मित्र सुनील दुबे ने पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुधा दुबे ने भी पौध-रोपण में भाग लिया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता रावेन्द्र राय दीक्षित ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनके परिवार के रामेश्वर दयाल दीक्षित, पृथु दीक्षित तथा प्राची दीक्षित साथ थी।

दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंची हिलेरी क्लिंटन

दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंची हिलेरी क्लिंटन

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आई हुई हैं। आते ही उन्होंने अहमदाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा स्थापित ‘सेल्फ इम्पावर्ड वीमेन एसोसिएशन’ (SEWA) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी नेता इला भट्ट का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। क्लिंटन और भट्ट एक दूसरे को 1995 से जानते थे। हिलेरी क्लिंटन उन्हें अपना दोस्त मानती हैं। 2018 में एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने भट्ट के काम को “क्रांतिकारी प्रयोग” बताते हुए जमकर तारीफ की थी

216 खिलाड़ियों के बीच आज से मलखंब स्पर्धा

216 खिलाड़ियों के बीच आज से मलखंब स्पर्धा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की राष्ट्रीय मलखंब स्पर्धा सोमवार से 23 राज्य के 216 खिलाड़ियों के बीच प्रारंभ होगी। शुभारंभ सुबह 9.30 बजे माधव सेवा न्याय परिसर में होगा। स्पर्धा रोप, रोल और हेंगिंग इवेंट में होगी। मध्यप्रदेश की टीम में 12 खिलाड़ी है, जिनके नाम बालक वर्ग में उज्जैन के देवेन्द्र पाटीदार, प्रणव कोरी, यतिन कोरी, शाजापुर के कुंदन कछावा, भोपाल के युवराज धाकड़, बालिका वर्ग में उज्जैन की रिद्धि गुप्ता, जेसिका प्रजापति, दिव्यांशी डोंगरे, इशिका बारोलिया, शाजापुर की अनुष्का नायक, खाचरौद की पायल मंडावलिया बताए हैं। इन्हें जीत की उम्मीद है।

पिछले वर्ष पंचकुला, हरिणाया में हुई राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने सर्वाधिक पांच स्वर्ण पदक झटके थे। इस बार और अधिक पदक जीतने का इरादा है।खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पारदर्शिता नहीं अपनाई जा रही है। स्पर्धा से जुड़े अधिकारी स्पर्धा में प्रतिभागिता कर रही टीम के नाम और खिलाड़ियों की संख्या छुपा रही है।

भक्ति दल ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया

भोपाल, रविवार 5 फरवरी को उपनगर कोलार रोड क्षेत्र में भक्ति दल के सुरेन्द्र रघुवंशी, विनोद पाराशर के नेतृत्व में श्री रामचरितमानस का अपमान करने वाले समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया गया। संकेतिक आक्रोश प्रदर्शन में हिन्दू समाज के भिन्न भिन्न संगठनों की उपस्तिथि रही। पुतला दहन के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर कोलार थाने में ज्ञापन सौपा गया। भक्ति दल के सुरेंद्र रघुवंशी ने कहा ये चेतावनी है की कोई भी हिन्दू धर्म एवं धार्मिक ग्रंथों का अपमान ना करे। कार्यक्रम में आर्यावर्त भृगुवंशी जोशी ब्राह्मण महासभा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश जोशी, सुभाष जोशी, रघुवंशी महासभा से नीतेश रघुवंशी, राघवेन्द्र रघुवंशी, दिलीप रघुवंशी, शैलेन्द्र रघुवंशी, क्षत्रीय राजपूत महासभा से बृजेंद्र सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह, ब्राम्हण महासभा से सुनील पांडे, सुरेन्द्र शुक्ला, ऋषि पांडे, राजेश मिश्रा, डॉ शैलेन्द्र भारती, डॉ चंद्रशेखर, हेमंत तैलंग, विवेक सक्सेना, ब्रजेश वर्मा, राजकुमार चावरिया, मोहित यदुवंशी आदि उपस्थित रहे।

हुजूर विधानसभा में संत रविदास जयंती मनाई गई

Rameshwar sharma

भोपाल, कोलार रोड उपनगर के बंजारी में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। विधायक रामेश्वर शर्मा हुजूर विधानसभा के बर्राई क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती उत्सव समारोह में सम्मिलित हुए, विधायक रामेश्वर शर्मा ने भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल देने वाले, मानवतावादी मूल्यों के प्रवर्तक संत शिरोमणी रविदास को माल्यार्पण कर नमन किया और कार्यक्रम में शामिल जनमानस को सम्बोधित किया।

Pankaj gajbhiye

 

बंजारी में हुए कार्यक्रम में उपनगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और संत रविदास के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया। कार्यकर्ता पंकज गजभिये ने बताया की हम सभी को संत रविदास द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए तभी जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

कार्यकर्ता भैयालाल मालवीय ने बताया समाज को अंगूर के गुच्छा की भांति एक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि समाज की एकता से ही समाज का सुधार हो सकता है। अच्छी शिक्षा से समाज का विकास हो सकता है।

इस अवसर पर प्रदीप पाटीदार, वरिष्ठ समाजसेवी गुड्डू भदौरिया, पूर्व एल्डरमैन कैलाश मीणा, भाजपा के वरिष्ठ मुरारी लाल शर्मा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अनूप बैस, संजय सिंह, रणवीर अहिरवार, लक्ष्मण सिंह, राजेश पाटील, बृजेश ठक्कर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने की धान उपार्जन की समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने की धान उपार्जन की समीक्षा

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि धान उपार्जन के लिए निर्धारित अवधि में जो किसान धान नहीं दे पाए हैं, उन शेष रहे किसानों से धान खरीदी जाए। धान उपार्जन में जिन कृषकों का भुगतान लंबित है, उनका त्वरित भुगतान सुनिश्चित करें तथा धान खरीदी में अनियमितता करने वाली सेवा सहकारी समितियों और स्व-सहायता समूहों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री चौहान खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के उपार्जन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, आयुक्त सहकारिता आलोक सिंह संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति दीपक सक्सेना तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

जानकारी दी गई कि 6 लाख 46 हजार 279 कृषकों से 9 हजार 427 करोड़ 60 लाख रूपए की धान खरीदी गई, जिसमें से 10 हजार 319 कृषकों को 214 करोड़ 20 लाख रूपए का भुगतान प्रक्रिया में है। प्रदेश में 1542 उपार्जन केन्द्र हैं, जिनमें से 1183 सहकारी समितियाँ, 328 स्व-सहायता समूह और 31 एफ.पी.ओ/एफ.पी.सी. हैं। धान उपार्जन में अनियमितता के लिए 11 संस्थाओं पर एफ.आई.आर दर्ज की गई है। किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में सत्यापन के बाद धान उपार्जन का भुगतान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आईपीएस अधिकारी जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहें। उन्होंने सभी आईपीएस अधिकारियों और उनके परिवारजन को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी निरोगी रहें, सबका मंगल और कल्याण हो और अपने कर्त्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहें। मुख्यमंत्री चौहान पुलिस ऑफिसर्स मेस में मध्यप्रदेश आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आईपीएस अधिकारी कर्त्तव्य निर्वहन के साथ खुशियों के पल निकालते रहें। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देख कर मन प्रसन्न हो गया है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले आईपीएस अधिकारियों और उनके परिजन को प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और परिवारजन द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गईं। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, मध्यप्रदेश आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन माहेश्वरी सहित अन्य आईपीएस अधिकारी और उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने जूरी के अध्यक्ष राजीव वर्मा को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...